Blog

  • पंजाब: पुलिस ने बीजेपी नेता नीरज जिंदल को किया गिरफ्तार, जाने मामला 

    पंजाब: पुलिस ने बीजेपी नेता नीरज जिंदल को किया गिरफ्तार, जाने मामला 

    पंजाब: पुलिस ने बीजेपी नेता नीरज जिंदल को किया गिरफ्तार, जाने मामला 

    बरनाला: नगर परिषद के EO द्वारा भाजपा और अकाली नेताओं के खिलाफ दर्ज मामले में भाजपा युवा प्रदेश नेता नीरज जिंदल को बरनाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नगर परिषद के कौंसलरों और नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी के बीच हुए विवाद के मामले में बरनाला पुलिस ने भाजपा नेता नीरज जिंदल को बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

    बता दें कि दो दिन पहले नगर परिषद अधिकारी वर्मा के बयान पर पुलिस ने अकाली नेता सोनी जागल और भाजपा के राज्य स्तरीय युवा मोर्चा के नेता नीरज जिंदल के खिलाफ कांग्रेस अकाली की ड्यूटी में बाधा डालने का मामला दर्ज किया था, जिसका कांग्रेस, दल और भाजपा नेताओं ने विरोध किया। इस मामले में पार्षद भूपिंदर भिंडी ने नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी के खिलाफ नस्लीय अपशब्दों का इस्तेमाल करने की शिकायत भी दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस ने अब तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं की है। इसको लेकर शहर में व्यापक विरोध प्रदर्शन की संभावना है।

  • हैलोवीन पार्टी के दौरान मची भगदड़, 150 लोगों की मौत

    हैलोवीन पार्टी के दौरान मची भगदड़, 150 लोगों की मौत

    दक्षिण कोरिया: हैलोवीन पार्टी के दौरान मची भगदड़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 151 हो गई है। जबकि सैकड़ों की संख्या में लोग अभी भी घायल हैं। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्थानीय पुलिस का कहना है कि इस घटना के बाद 50 से ज्यादा लोगों को कार्डियक अरेस्ट हुआ था। कई लोग सड़क पर बेसुध नजर आए। पुलिसकर्मियों को सड़क पर लोगों को सीपीआर देते नजर आए। अब इस घटना की जो जानकारी सामने आई है वो और चौंकाने वाली है। घटना के वक्त महज 4 मीटर चौड़ी गली में एक लाख से ज्यादा लोग मौजूद थे। जिसके बाद अचानक मौके पर भगदड़ मची।

    दक्षिण कोरिया के सियोल के एक क्षेत्र में संकरी गली से सैकड़ों लोगों के शव बरामद हुए हैं। मरने वालों में ज्यादातर की उम्र 20 साल के आसपास है। अधिकारियों ने इस घटना में किसी भी तरह के ड्रग्स की संलिप्तता से इनकार किया है।

  • विकास के नाम पर मिल रहा भरपूर समर्थन : रामकुमार 

    विकास के नाम पर मिल रहा भरपूर समर्थन : रामकुमार 

    ऊना/ सुशील पंडित:  हरोली में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के मुकाबले चुनाव मैदान में उतरे भाजपा प्रत्याशी प्रोफेसर राम कुमार अपने विधानसभा क्षेत्र में ताबड़तोड़ नुक्कड़ सभाएं कर कांग्रेस को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरौली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के पक्ष में चल रहे माहौल को देखकर कांग्रेस में वौखलाहट हैं। प्रोफेसर रामकुमार ने नुक्कड़ सभा में विकास के नाम पर भाजपा ने वल्क ड्रग पार्क, वन्दे भारत ट्रेन का जिक्र किया । उन्होंने हरोली में सिंचाई के लिए पीने के पानी के लिए लगवाई गई स्कीमों के बारे में भी नुक्कड़ सभा में जनसमूह को बताया। इसी तरह चुनावी बयार में कांग्रेस पार्टी पर आरोप प्रत्यारोप करते हुए जनसमूह से समर्थन का आह्वान भी किया।  
  • जालंधरः मशहूर एफसी अग्रवाल एजेंसी का मालिक राजीव अग्रवाल धोखाधड़ी में गिरफ्तार, जाने मामला

    जालंधरः मशहूर एफसी अग्रवाल एजेंसी का मालिक राजीव अग्रवाल धोखाधड़ी में गिरफ्तार, जाने मामला

    जालंधर/वरुणः शास्त्री मार्किट के मशहूर एफसी अग्रवाल एजेंसी का मालिक राजीव अग्रवाल को थाना 6 की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए मखूदमपुरा के रहने वाले प्रवीण गुप्ता ने बताया कि उनके बेटे अभिषेक गुप्ता की तांशी अग्रवाल के साथ जनवरी 2020 में शादी हुई थी और उसी साल उनके बेटा हुआ था।  2020 में करवाचौथ के दिन लड़की को सोना डालने के बहाने राजीव अग्रवाल प्रवीण गुप्ता के घर से 60 तोले सोना लेकर आया था।  

    इसके बाद जब प्रवीण गुप्ता और उसके बेटे अभिषेक गुप्ता ने लड़की को घर वापिस भेजने के लिए राजीव से कहा तो उसने पहले तो टालमटोल करना शुरू कर दिया, बाद में गुप्ता फैमिली के खिलाफ पुलिस में दहेज प्रताड़ना की शिकायत दर्ज करवा दी और कमिश्नरेट पुलिस ने अभिषेक गुप्ता, प्रवीण गुप्ता सुनीता गुप्ता के खिलाफ डोरी का मामला दर्ज कर दिया। इस मामले में प्रवीण गुप्ता और सुनीता गुप्ता को सेशन कोर्ट से और अभिषेक को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। 

    इसके बाद प्रवीण गुप्ता की ओर से माननीय हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई। जिसमें इप्रीरियल मेनर और मोदी रिसोर्ट के टैंपर किए गए लाखों रुपयों के बिल राजीव अग्रवाल, जतिन कालड़ा द्वारा कोर्ट में पेश किए गए थे।

    जब इन बिलों की जांच की गई तो दोनों पैलेसों को मालिकों ने इन बिलों को झूठा बताया। जिसकी पूरी जांच के पश्चात हाईकोर्ट के आदेशों पर राजीव अग्रवाल तांशी अग्रवाल और जतिन कालड़ा के खिलाफ साल 2021 में एफआईआर नंबर 246 के तहत आईपीसी धारा 420,465, 467, 468, 471, 420 और 120 बी के तहत मामला दर्ज कर लिया था। आज थाना 6 की पुलिस ने राजीव अग्रवाल को गिरफ्तार कर थाना परिसर में ले आई है। पुलिस इस मामले में नामजद तांशी अग्रवाल और जतिन कालड़ा की तालाश में छापेमारी कर रही है।

  • कुटलैहड़ की जनता से मिल रहा भरपूर समर्थन : भुट्टो 

    कुटलैहड़ की जनता से मिल रहा भरपूर समर्थन : भुट्टो 

    ऊना/ सुशील पंडित:  कुटलैहड़ से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो ने नुक्कड़ सभा में जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि 32 वर्ष बाद कुटलैहड़ में कांग्रेस का विधायक होगा! जनसंपर्क अभियान के दौरान जनता का अपार समर्थन हमें मिल रहा है। 
    इस दौरान विधानसभा क्षेत्र कुटलैहड़  से अरुण भारद्वाज कांग्रेस पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर अपने समर्थकों सहित बहुजन समाज  पार्टी को छोड़कर कांग्रेस पार्टी में सम्मिलित हुए। अरुण भारद्वाज ने बसपा में नामांकन पत्र दाखिल किया था जोकि उन्होंने वापस ले लिया। अरुण भारद्वाज, देवेंद्र भुट्टो के साथ कांग्रेस पार्टी के समर्थन में नारे लगाते हुए दिखाई दिए। इस प्रकार नामांकन पत्र वापस लेने के बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी का प्रचार प्रसार अपने समर्थकों सहित शुरू कर दिया।

    इस दौरान अपने समर्थकों से आवाहन किया कि वह देवेंद्र भुट्टो को कुटलैहड़ से कांग्रेस को समर्थन दें। देवेंद्र भुट्टो कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के गांवों में चुनावी नुक्कड़ सभाओं में कांग्रेस पार्टी द्वारा दी जा रही 10 ग्रटीयों के बारे में लोगों को बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार आते ही न केवल पानी की समस्या का हल किया जाएगा, बल्कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा प्रदेश में लोगों को तमाम जरूरी साधन उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के चुनावी प्रचार में हमें जनता का खूब प्यार व समर्थन मिल रहा है।इन नुक्कड़ सभाओं में वह जनता से समर्थन की अपील भी कर रहे हैं।
  • सब्जी मंडी के विक्रेताओं ने किया प्रदर्शन, आप पार्षद पर लगाए वसूली के आरोप, जाने मामला

    सब्जी मंडी के विक्रेताओं ने किया प्रदर्शन, आप पार्षद पर लगाए वसूली के आरोप, जाने मामला

    चंडीगढ़ः सेक्टर 52 कजहेड़ी में पिछले लगभग 10 सालों से चल रही मंडी बंद करवाए जाने के खिलाफ विक्रेताओं रोष में है। शनिवार को उन्होंने मंडी बंद करने वाले सरकारी आदेशों के खिलाफ प्रदर्शन किया। सब्जी मंडी के प्रधान बाबा सिंह दीवाना एवं फिश मंडी के प्रधान बॉबी सिंह के नेतृत्व में दर्जनों विक्रेताओं ने विरोध प्रकट करते हुए उन्हें दूसरी जगह पर स्थापित करने की मांग की। वहीं, एरिया पार्षद पर मंडी लगाने की एवज में वसूली के आरोप लगाए गए। बाबा सिंह दीवाना एवं बॉबी सिंह ने कहा कि इस सब्जी मंडी को हटाए जाने के पीछे एरिया पार्षद लखबीर सिंह उर्फ बिल्लू की साजिश है। एरिया पार्षद ने सब्जी मंडी को चलते रहने के लिए नाजायज तौर पर अवैध वसूली की मांग की थी।

    विक्रेताओं ने अवैध वसूली देने से साफ मना कर दिया था। जिसके बाद एरिया पार्षद ने गलत मंशा से और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देते हुए 200 गरीब परिवार की रोजी-रोटी छीन कर सब्जी मंडी बंद करवा दी। वहीं अफसरों को गुमराह करके उन्हें भी मुहिम में शामिल कर लिया। वहीं, एरिया पार्षद ने कहा कि विक्रताओं के बयान पूरी तरह बेबुनियाद हैं। पिछले महीने प्रशासन के उच्चाधिकारियों ने यहां विजिट की थी। प्रशासन की जमीन पर अवैध रूप से लगी मंडी को लेकर भी समीक्षा की गई थी। जिसके बाद पटवारी समेत अन्य सरकारी अफसरों ने जमीन की नपाई कर सरकारी जमीन पर कब्जा छुड़वाया था। जिस जगह मंडी लगी हुई थी वहां पर पार्क बनाए जाने का प्रस्ताव है।

    सब्जी और फिश विक्रेताओं का कहना है कि पिछले 8 से 10 साल से लगातार सब्जी मंडी लग रही थी। इससे 200 गरीब परिवार सब्जियां, फिश, चिकन बेचकर अपनी रोजी-रोटी कमा रहे थे। स्थानीय लोगों को जायज़ रेट पर ताजी सब्जियां एवं फिश उपलब्ध करवा रहे थे। अचानक बिना किसी नोटिस और जानकारी के अचानक अफसरों एवं पार्षद द्वारा मिलकर सब्जी मंडी बंद करवा कर सारी जगह पर कब्जा करके उसमें कांटेदार तार लगा दी गई। विक्रेताओं ने रोजगार ना छीने जाने और कजहेड़ी में मंडी लगाने के लिए कोई दूसरी जगह उपलब्ध करवाने की मांग की है।

  • जल्द निपटा ले जरूरी काम, 10 दिन बंद रहेंगे बैंक

    जल्द निपटा ले जरूरी काम, 10 दिन बंद रहेंगे बैंक

    नई दिल्लीः अगर आप बैंक से जुड़े अपने काम पूरे नहीं कर पाएं है, तो जल्दी से उन्हें निपटा लें। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि नवंबर में बैंक 10 दिनों तक बंद रहेंगे। जो लोग डिजिटल लेनदेन नहीं करते हैं, उनको जल्दी से जल्दी बैंक से जुड़े कामों को निपटा लेना चाहिए। बैंकों में किस दिन अवकाश होगा, इसकी जानकारी रिजर्व बैंक देता है।

    रिजर्व बैंक हर कैलेंडर वर्ष के लिए अवकाश सूची तैयार करता है। यहां यह जान लेना जरूरी है कि पूरे देश के बैंक नवंबर में 10 दिन बंद नहीं रहेंगे। छुट्टियों की जो लिस्‍ट आरबीआई ने जारी की है, इसमें से कई अवकाश राष्‍ट्रीय हैं। उस दिन पूरे देश में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी। वहीं, कुछ अवकाश स्‍थानीय या क्षेत्रीय स्‍तर के हैं। उन दिनों को केवल उससे जुड़े राज्‍यों में ही बैंक शाखाएं बंद होंगी।

    बैंक हॉलिडे नवंबर, 2022 लिस्‍ट

    1 नवंबर – कन्नड़ राज्योत्सव और कुट के कारण बेंगलूरु और इंफाल में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
    6 नवंबर – रविवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
    8 नवंबर – गुरुनानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा, रहास पूर्णिमा और वांगला फेस्टिवल मनाया जाएगा, जिसकी वजह से बैंक बंद रहेंगे।
    11 नवंबर – वांग्ला फेस्टिवल और कनकदासा जयंती की वजह से बेंगलूरु और शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।
    12 नवंबर – महीने का दूसरा शनिवार होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
    13 नवंबर – रविवार की वजह से छुट्टी है।
    20 नवंबर – रविवार का साप्ताहिक अवकाश है।
    23 नवंबर – सेंग कुत्सनेम की वजह से शिलांग में बैंकों की छुट्टियां रहेंगी।
    26 नवंबर – महीने का चौथा शनिवार होने के कारण भी बैंक बंद रहेंगे।
    27 नवंबर – रविवार है और इसलिए इस दिन बैंकों में काम नहीं होगा।

  • डोहगी में खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ        

    डोहगी में खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ        

    ऊना /सुशील पंडित: खेल में हार जीत होती रहती है लेकिन सच्चा खिलाड़ी वही है जो हार-जीत की भावना से ऊपर उठकर खेल को खेल की भावना से खेलता है। ये बात प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन जिला ऊना के अध्यक्ष लखनपाल शर्मा ने प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ब्लॉक द्वारा डोहगी में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करते हुए कही। लखनपाल शर्मा ने कहा कि खेल-खेलने से जहां आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिलता है, वहीं खिलाड़ी देश व प्रदेश में भी खेलने के लिए जा सकते है। उन्होंने कहा कि हर आम व्यक्ति को अपने व्यस्त समय में से थोड़ा बहुत समय खेलों आदि में भी लगना चाहिए। एक खिलाड़ी गांव स्तर पर खेलकर राष्ट्रीय स्तर तक की ऊंचाइयों को छू सकता है जिससे माता-पिता का नाम तो रोशन होता ही है, वहीं अपने देश व प्रदेश का नाम भी चमकता है।खेल हमारे जीवन का आवश्यक हिस्सा है। स्वस्थ शरीर और दिमाग काे विकसित करने के लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल कई प्रकार के होते हैं, जाे हमारे शारीरिक के साथ मानसिक विकास में मदद करते हैं। जिस तरह दिमाग का सही विकास के लिए शिक्षा जरूरी है, उसी तरह शारीरिक विकास के लिए खेल महत्वपूर्ण हैं। खेल के पहले दिन सीनियर लड़कों के वॉलीवाल मैच में आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा ने पी ए आर डोहगी को,जूनियर लड़कों के वॉलीबॉल मैच में आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा ने पी ए आर डोहगी को, सीनियर लड़कियों के वॉलीवाल मैच मेंपी ए आर डोहगी ने आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा को , जूनियर लड़कों के वॉलीवाल मैच में आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा ने पी ए आर डोहगी को, सीनियर लड़कियों के बैडमिंटन मैच में पी ए आर डोहगी ने आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा को, जूनियर लड़कियों के बैडमिंटन मैच पी ए आर स्कूल डोहगी ने आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा को हराया।

    ये रहे उपस्थित

    एस एस मॉडल स्कूल पिपलू के मुख्याध्यापक अभिषेक, आर्य पब्लिक स्कूल नरेश,इंदु,सोनिया,सीमा,यशवीर,बलविंद्र,सुरेश,विकास, ममता ठाकुर, तृप्ता, पूनम, दिव्या शिवानी समेत अन्य विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ी व दर्शक।
  • SBI सहित इन 17 बैंक के ग्राहकों को लग सकता है बड़ा झटका, जानें मामला

    SBI सहित इन 17 बैंक के ग्राहकों को लग सकता है बड़ा झटका, जानें मामला

    नई दिल्लीः एसबीआई समेत 17 बैंकों के ग्राहक पर एक बड़ा खतरा मंडरा रहा है। दरअसल, हाल ही में Drinik Android का एक नया वर्जन स्पॉट किया गया है। यह वर्जन इसके पुराने वर्जनों से कई गुना ज्यादा खतरनाक है। इसके निशाने पर एसबीआई समेत देश के 17 अलग अलग बैंक शामिल हैं। ये बड़ी ही आसानी से ग्राहक की बैंकिंग डिटेल्स के अलावा उनका पर्सनल डेटा भी चुरा लेता है। बता दें कि ड्रिनिक एक पुराना मैलवेयर है, जो 2016 से चर्चा में है। भारत सरकार ने पहले एंड्रॉइड यूजर्स को इस मैलवेयर के बारे में चेतावनी जारी की थी, जो इनकम टैक्स रिफंड जेनरेट करने के नाम पर यूजर्स की कई सारी जानकारी चुरा रहा था।

    ड्रिनिक मैलवेयर का एक एडवांस वर्जन है जो एपीके फाइल के साथ एक एसएमएस भेजकर यूजर्स को टारगेट कर रहा है। इसमें iAssist नामक एक ऐप शामिल है जो भारत के इनकम टैक्स के ऑफिशियल टैक्स मैनेजमेंट डिवाइस का रूप लेता है। रिपोर्ट के अनुसार, इस वायरस का लेटेस्ट वर्जन iAssist नाम से एपीके के साथ आता है। जो भारत के इनकम टैक्स के ऑफिशियल टैक्स मैनेजमेंट डिवाइस का रूप लेता है। एक बार डिवाइस पर इंस्टॉल हो जाने पर, एपीके फ़ाइल यूजर्स के कॉल लॉग को पढ़ने के अलावा एसएमएस पढ़ने, प्राप्त करने और भेजने की परमिशन मांगेगी। यह बाहरी संग्रहण को पढ़ने और लिखने की परमिशन की भी रिक्वेट करता है। एक बार जब कोई यूजर अनुमति देता है तो ऐप को यूजर्स को इसके बारे में बिना बताए कुछ काम करने का मौका मिलता है।

    अन्य बैंकिंग ट्रोजन के समान, ड्रिनिक एक्सेसिबिलिटी सर्विस पर निर्भर करता है। लॉन्च करने के बाद, मैलवेयर पीड़ित को परमिशन देने के लिए प्रेरित करता है, उसके बाद एक्सेसिबिलिटी सर्विस को सक्षम करने का अनुरोध करता है। इसके बाद यह Google Play प्रोटेक्ट को निष्क्रिय कर देता है और ऑटो जेस्चर को डिसेबल करना और की प्रेस को कैप्चर करना शुरू कर देता है। इसके बाद, यह नकली फ़िशिंग पेज को प्रदर्शित करने के बजाय वास्तविक भारतीय आयकर साइट को लोड करता है। पीड़ित को लॉगिन पेज दिखाने से पहले, मैलवेयर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के लिए एक प्रमाणीकरण स्क्रीन प्रदर्शित करेगा। जब पीड़ित एक पिन दर्ज करता है, तो मैलवेयर मीडियाप्रोजेक्शन का उपयोग करके स्क्रीन रिकॉर्ड करके बायोमेट्रिक पिन चुरा लेता है और कीस्ट्रोक्स भी पकड़ लेता है। फिर चुराए गए विवरण सी एंड सी सर्वर को भेजे जाते हैं।

    वायरस का शिकार होने से कैसे बचें

    • सबसे पहले तो Google Play Store या Apple के ऐप स्टोर से ही ऐप्स डाउनलोड करें। थर्ड पार्टी वेबसाइट या SMS के जरिए कोई भी ऐप डाउनलोड करने से बचें।
    • इसके अलावा किसी भी अनजान ऐप को SMS और कॉल लॉग परमिशन देने से बचें।
    • खास बात यह है कि Drinik का नया वर्जन एक्सेसिबिलिटी सर्विस पर निर्भर करता है इसलिए यूजर को यह ध्यान में रखना है कि वे इसे अपने एंड्रॉइड फोन पर एक्सेस करने की अनुमति ही न दें।
    • अगर आपको बैंकिंग से संबंधित कोई महत्वपूर्ण लिंक, SMS या ईमेल आया है तो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसकी दोबारा जांच करें।
  • ऊना सदर से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा ने किया धुआंधार प्रचार

    ऊना सदर से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा ने किया धुआंधार प्रचार

    मौजूदा सरकार पर दागे कई सवाल

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना में चुनावी सरगर्मियां चरम सीमा पर है, और प्रदेश की दोनों बड़ी राजनीतिक पार्टियों के नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। इसी कड़ी के बीच शनिवार को  ऊना सदर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा ने नुक्कड़ सभा में जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार पर महंगाई, भ्रष्टाचार व बेरोजगारी पर कई सवाल दागे। राजयादा ने कहा कि यहां कांग्रेस सरकारों के समय रसोई गैस सिलेंडर 450 सौ रुपए में मिलता था और उस पर लोगों को सब्सिडी भी आती थी, लेकिन जब से केंद्र व प्रदेश में भाजपा सरकार बनी है आज सिलेंडर के दाम 12 सौ रुपए के करीब पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा कि आज बड़े बड़े दावे करने वाली डबल इंजन की सरकारें यह बताएं कि महंगाई, बेरोजगारी पर उन्होंने क्या लगाम लगाई है। इसके अतिरिक्त उन्होंने आम जनता से अपील की कि अगर इन सभी चीजों पर अंकुश लगाना अनिवार्य है। इस मौके पर उन्होंने लोगों से अपने समर्थन में वोट करने की अपील की।