Blog

  • पंजाबः Excise Department ने विदेशी शराब का ट्रक किया काबू

    पंजाबः Excise Department ने विदेशी शराब का ट्रक किया काबू

    चंडीगढ़ः नए साल की शुरुआत में ही एक बड़ी कार्यवाही करते हुये आबकारी विभाग फतेहगढ़ साहिब और आबकारी पुलिस ने 7 लाख रुपए की अंदाज़न कीमत वाली भारत में बनी विदेशी शराब (आईएमएफएल) की 300 पेटियां ज़ब्त की, जो तस्करी के द्वारा चंडीगढ़ से पंजाब लाईं गई थीं। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए आबकारी विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि आबकारी पुलिस की तरफ से एक सूचना पर कार्यवाही करते हुये सोमवार देर शाम फतेहगढ़ साहिब जिले के माधोपुर के नज़दीक वाहनों की चैकिंग की जा रही थी तो इस दौरान एक कैंटर नंबर पीबी 03 बीएच 1683 को रोका गया।

    उन्होंने बताया कि इस गाड़ी में से आईएमएफएल की 300 पेटियां जिन पर ‘सिर्फ़ चंडीगढ़ में बिक्री के लिए’ लिखा हुआ था, बरामद की गई।इन पेटियों में से तीन अलग-अलग ब्रांडों की शराब, ’999’ ब्रांड की बोतल एम्पायर अलकोबरेव, प्लाट नं. 58 इंडस्टरियल एरिया चंडीगढ़ और ’नैना’ ब्रांड की बोतलें रॉक एंड स्टॉर्म बोटलिंग प्लांट, प्लाट नं. 214, इंडस्टरियल एरिया चंडीगढ़ बरामद की गई। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्धी आबकारी एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज करके एक व्यक्ति को मौके पर ही गिरफ़्तार कर लिया गया है।

    प्रवक्ता ने आगे बताया कि पंजाब के वित्त, आबकारी और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने विभाग को इस मामले की गहराई से जांच करने के निर्देश दिए हैं जिससे शराब की तस्करी में शामिल लोगों के विरुद्ध सख़्त से सख़्त कार्यवाही की जा सके। प्रवक्ता ने बताया कि वित्त मंत्री ने विभाग को ग़ैर-कानूनी शराब के कारोबार के विरुद्ध बर्दाश्त न करने की नीति की पालना करने के निर्देश दिए हैं।

  • ऊना के रायपुर मैदान में राष्ट्रीय एकता शिविर का आयोजन 6 जनवरी को 

    ऊना के रायपुर मैदान में राष्ट्रीय एकता शिविर का आयोजन 6 जनवरी को 

    ऊना/ सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश की कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के रायपुर मैदान में राष्ट्रीय एकता शिविर का आयोजन 6जनवरी 2023को किया जा रहा है। इस शिविर में 16 प्राशासनिक राज्यों के लगभग 240स्वयं सेवी भाग ले रहे हैं। इस शिविर का आयोजन दस जमा दो काउंसल शिक्षा निदेशालय हिमाचल प्रदेश के सौजन्य से करवाया जा रहा है। इस शिविर का शुभारंभ 6जनवरी को कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र  उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायपुर मैदान में किया जा रहा है। इसमें कार्यक्रम के शुभारंभ में मुख्य अतिथि के रूप में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवेन्द्र कुमार भुट्टो शिरकत करेंगे। यह जानकारी रायपुर मैदान स्कूल के प्रधानाचार्य  नरदेव राणा ने देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम 6जनवरी से12जनवरी तक चलेगा। इस देश भर के 16 राज्यों के लगभग 240 स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं।

  • राहुल द्रविड़ के बाद ये होंगे टीम इंडिया के नए हेड कोच! 

    राहुल द्रविड़ के बाद ये होंगे टीम इंडिया के नए हेड कोच! 

    नई दिल्लीः इस साल भारत वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा। बहरहाल, बीसीसीआई ने इस टूर्नामेंट के लिए अपनी तैयारियों पर काम करना शुरू कर दिया है। पिछले दिनों इस बाबत बीसीसीआई की रिव्यू मीटिंग हुई। इसके अलावा बीसीसीआई की नजर टीम इंडिया के अगले हेड कोच पर है। दरअसल, भारतीय टीम के मौजूदा हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल वनडे वर्ल्ड कप तक है। वहीं, इस बात की संभावना बेहद कम है कि राहुल द्रविड़ के कार्यकाल को बढ़ाया जाएगा। फिलहाल, बीसीसीआई राहुल द्रविड़ के विकल्प को तलाश रही है।

    बहरहाल, राहुल द्रविड़ की जगह टीम इंडिया के हेड कोच बनने के रेस में पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण सबसे आगे हैं। वीवीएल लक्ष्मण को मजबूत दावेदार माना जा रहा है। वीवीएस लक्ष्मण फिलहाल बैंगलोर स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी के हेड हैं। इसके अलावा वीवीएस लक्ष्मण टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ की गैरमौजूदगी में कोचिंग की जिम्मेदारी संभालते हैं। एशिया कप 2022 के वक्त राहुल द्रविड़ कोरोना वायरल संक्रमित हो गए थे। जिसके बाद वीवीएस लक्ष्मण ने कोच की जिम्मेदारी निभाई थी।

    गौरतलब है कि वीवीएस लक्ष्मण फिलहाल बैंगलोर स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी के हेड हैं। जबकि राहुल द्रविड़ भी टीम इंडिया के हेड कोच बनने से पहले  नेशनल क्रिकेट एकेडमी के हेड थे। इससे पहले वीवीएस लक्ष्मण साल 2022 में अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के कोच के तौर पर वेस्टइंडीज गए थे। वीवीएस लक्ष्मण की कोचिंग में भारतीय अंडर-19 टीम ने शानदार खेल का नजारा पेश करते हुए खिताब अपने नाम किया था। वहीं, इसके अलावा ऐसा माना जा रहा है कि हार्दिक पांड्या को भारत के टी20 टीम का नियमित कप्तान बनाया जा सकता है। जबकि अलग-अलग फॉर्मेट में बीसीसीआई अलग-अलग कोचों पर विचार कर सकती है।

  • पंजाबी युवक की गोली मारकर हत्या

    पंजाबी युवक की गोली मारकर हत्या

    मोगाः पंजाब के मोगा से दुखःद ख़बर सामने आई है। जहां फिलीपिन के शहर मनीला में गांव के युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जो कि फिलीपिन के शहर मनीला में कुछ साल पहले रोजी-रोटी कमान के लिए गया था। गुरप्रीत वहां पर नौजवानों को कोचिंग देता था। गांव वालों ने बताया कि काम से लौट रहे गुरप्रीत सिंह की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। खबर सुनने के बाद परिवार और इलाके में शोक की लहर छा गई है। 

  • जालंधरः दलित संगठनों ने सीएम मान के खिलाफ खोला मोर्चा, दी चेतावनी, देखें वीडियो

    जालंधरः दलित संगठनों ने सीएम मान के खिलाफ खोला मोर्चा, दी चेतावनी, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्ष कुमारः महानगर में सभी दलित संगठनों के नेताओं व डा. बीआर अंबेडकर सभा व श्री गुरु रविदार सभा ने प्रेस कांफ्रेंस कर आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब सरकार जातिवाद भेदभाव की भावना से काम कर रही है. पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को निशाना बनाकर पूरे दलित समाज को बदनाम करना चाहता है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी राज्य का मुख्यमंत्री चाय, कचौरिया, जूस आदि के सेवन को लेकर मीडिया को हल्के-फुल्के बयान दे रहा है। इससे पहले कभी किसी मुख्यमंत्री के राजनीतिक कार्यकाल में चाय, रोटी, लंगर खाने को लेकर कोई अभद्रता नहीं हुई थी।

    सदन में आने वाले लोगों के खाने-पीने का हिसाब मांगा गया। हालांकि कांग्रेस का ऐसा पहला मुख्यमंत्री था, जिसने करीब साढ़े चार साल शासन किया, इससे पहले वह लगातार 10 साल तक मुख्यमंत्री रहा। वही मुख्यमंत्री को बदनाम कर दलित समाज के राजनीतिक भविष्य को बर्बाद करने की साजिश रची है। गौरतलब है कि सरदार चरनजीत सिंह चन्नी ने कम समय में भगवंत मान सरकार से ज्यादा काम करके लोकप्रियता हासिल की। ऐसा नहीं है उन्होंने आम आदमी सरकार ने जिस तरह से कहा है ऐसे में वह बिल्कुल गलत है। समाज के लोगो ने कहा कि दलित समाज भूखा नहीं है।

    चाय, कचौरिया या गुरु घरों का पैसा खाने वाले इससे पहले भी नवनियुक्त भाजपा नेता सुनील जाखड़ ने भी दलित समुदाय के प्रति अपशब्दों का प्रयोग किया था। कांग्रेस में दलित समाज समूह ने मांग की और कहा कि हम भ्रष्टाचार के पक्ष में नहीं हैं और हम सतर्कता जांच के खिलाफ नहीं हैं। लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री एस प्रकाश सिंह बादल और कप्तान अमरिंदर सिंह की जांच होनी चाहिए। अगर पंजाब सरकार पक्ष लेती है- दलितों के राजनीतिक भविष्य को दलगत, कुत्सित मानसिकता और दलित समाज को बदनाम करने की साजिश से ढक देना। पूरा दलित समुदाय इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।पंजाब सरकार साजिश रचकर पंजाब का माहौल खराब करना चाहती है। इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

  • पंजाबः आप विधायक के खिलाफ डीसी दफ्तर के कर्मचारी एसाेसिएशन ने खोला मोर्चा, देखें वीडियो

    पंजाबः आप विधायक के खिलाफ डीसी दफ्तर के कर्मचारी एसाेसिएशन ने खोला मोर्चा, देखें वीडियो

    लुधियानाः आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी ने बीते दिन ड्राइविंग ट्रैक रोज गार्डन में रेड की थी। दरअसल, ट्रैक पर काम करवाने आए लोगों ने विधायक के सामने समस्याएं रखी थी। इस दौरान गोगी ने कहा कि टेस्ट ड्राइव पर तैनात प्राइवेट कंपनी का सुरक्षा कर्मचारी व दो अन्य उसके साथी लोगों का काम करवाने की एवज में पैसे इकट्‌ठे करते है। इस दौरान वहां पर कई स्टाफकर्मी भी गैर हाजिर मिले थे। गोगी ने 3 लोगों को थाना डिवीजन नंबर 8 के हवाले कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों खिलाफ एफआईआर दायर कर दी गई थी। लेकिन आज सरकारी कर्मचारियों ने विधायक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

    आज वेस्ट से आप विधायक गुरप्रीत सिंह गोगी के खिलाफ डीसी दफ्तर कर्मचारी एसाेसिएशन ने माेर्चा खोल दिया है। डीसी आफ़िस में अधिकारियों ने कलम छोड़ हड़ताल रख दी है। प्रेस के नाम एक विज्ञप्ति जारी करते हुए डीसी दफ्तर कर्मचारी यूनियन के प्रदेश प्रधान तजिंदर सिंह नंगल एवं प्रदेश मुख्य सचिव नरिंदर सिंह चीमा ने सरकार से मांग की है कि वह अपने विधायक गुरप्रीत सिंह गोगी को कंट्रोल करें। विधायक के खिलाफ विरोध जताते हुए लुधियाना में डीसी दफ्तर कर्मचारियों द्वारा बाकायदा तौर पर कलम छोड़ हड़ताल भी की गई है।

    यूनियन का कहना है कि विधायक गोगी द्वारा गत दिवस लुधियाना आरटीए द्फ्तर के ड्राईविंग टैस्ट ट्रैक पर जाकर सिक्योरिटी गार्ड से बदसलूकी की और बाद में आरटीए दफ्तर के 3 कर्मचारियों को बिना किसी कारण थाने में गैरकानूनी ढंग से रखकर अपनी मनमानी की। यूनियन ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है, कि वह अपने विधायक पर कंट्रोल करें और उसे कहें कि वह अपनी गल्ती स्वीकार करने अन्यथा पूरे पंजाब में विरोध प्रदर्शन आरंभ कर दिया जाएगा।

  • पंजाबः भारत-पाक रिट्रीट सेरेमनी दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गिरी पगड़ी

    पंजाबः भारत-पाक रिट्रीट सेरेमनी दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गिरी पगड़ी

    अमृतसर: फिरोजपुर भारत पाक बॉर्डर पर रिट्रीट सेरिमनी के दौरान पाक रेंजर की पगड़ी अचानक जमीन पर गिरनेे का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार यह घटना नववर्ष की बताई जा रही है। हर रोज की तरह नववर्ष पर भी शाम के समय भारत-पाक हुसैनीवाला सरहद पर दोनों देशों के रेंजर्स द्वारा रिट्रीट सेरेमनी की जा रही थी।

    इसी दौरान पाकिस्तानी रेंजर जब अपने राष्ट्रीय ध्वज को उतार रहा था तो उसकी पगड़ी रस्सी के साथ फस कर नीचे गिर गई। जिसके बाद उसे जल्द अपनी पगड़ी नीचे से उठाकर अपने सिर पर रख ली।

  • पंजाबः सीएम मान का नशे को लेकर बड़ा ऐलान, अधिकारियों को जारी किए ये निर्देश

    पंजाबः सीएम मान का नशे को लेकर बड़ा ऐलान, अधिकारियों को जारी किए ये निर्देश

    चंडीगढ़ः राज्य में नशों की कुरीति के खि़लाफ़ जंग और तेज़ करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज अधिकारियों को नशा तस्करी के घृणित जुर्म में शामिल तस्करों की जायदाद कुर्क करने के हुक्म दिए हैं। राज्य में अमन-कानून की व्यवस्था का जायज़ा लेने के लिए मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने नशों के बीमारी को जड़ से उखाड़ने के लिए राज्य सरकार की दृढ़ वचनबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने नशों की तस्करी में शामिल बड़ी मछली को पहले ही जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों के खि़लाफ़ सख़्त कार्यवाही करते हुए तुरंत इनकी जायदाद ज़ब्त की जाए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि कानून में अपेक्षित संशोधन करने की ज़रूरत हुई तो तुरंत किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी पुलिस अधिकारी के अधिकार क्षेत्र में नशा की बिक्री का मामला सामने आया तो इस कोताही के लिए वह अधिकारी ही जवाबदेह होगा। भगवंत मान ने कहा कि नशों की तस्करी में शामिल अधिकारियों के खि़लाफ़ भी सख़्त से सख़्त कार्यवाही की जाएगी।

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कहा कि गांव वासियों की तरफ से अपने-अपने गांवों को नशा मुक्त बनाने के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास करने को यकीनी बनाया जाए। भगवंत मान ने कहा कि इनको ग्रामीण विकास फंड के अंतर्गत दी जातीं ग्रांटें और अन्य लाभ देने को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव पास करने वाले गाँवों की सुरक्षा को पूरी तरह यकीनी बनाया जाएगा।

  • जालंधर की श्रद्धालु महिला के बैग से जिंदा कारतूस मिलने से मचा हड़कंप

    जालंधर की श्रद्धालु महिला के बैग से जिंदा कारतूस मिलने से मचा हड़कंप

    गुरदासपुर: बीएएसफ के जवानों से सुबह ही अमृतसर में पाक के नापाक मसूंबो को नाकाम कर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया था। वहीं अब मिली जानकारी के मुताबिक डेरा बाबा नानक की राष्ट्रीय सीमा स्थित पैसेंजर टर्मिनल पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने फिर से बड़ी सफलता हासिल की है।

    दरअसल, बीएसएफ के जवानों ने गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब पाकिस्तान को जा रही महिला श्रद्धालु के बैग से 12 बोर पिस्टल के जिंदा कारतूस बरामद किए है। महिला श्रद्धालु की पहचान भुपिंदर कौर पत्नी नंद सिंह निवासी राजन एनक्लेव जालंधर के रूप में हुई है। उधर घटना की सूचना मिलते ही थाना डेरा बाबा नानक की प्रभारी दिलप्रीत कौर भंगू ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

  • जालंधरः नगर निगम की अवैध कॉलोनी पर चलाई मशीन, सड़कें और सीवरेज-वाटर सप्लाई तोड़ी, देखें वीडियो

    जालंधरः नगर निगम की अवैध कॉलोनी पर चलाई मशीन, सड़कें और सीवरेज-वाटर सप्लाई तोड़ी, देखें वीडियो

    जालंधरअनिल वर्मा/वरुण अग्रवाल: नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने आज कैंट से साथ लगते सौफी पिंड में बन रही एक अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई करते हुए मशीन चला दी है। बिल्डिंग ब्रांच के एटीपी ने खुद मौके पर खड़े होकर अवैध तरीके से बन रहे घरों पर कार्रवाई करते हुए मशीन चलवाई है। वहीं अधिकारियों ने वहां पर बन रही सड़कें और सीवरेज-वाटर सप्लाई को भी मशीन के जरिए तोड़ दिया है। निगम अधिकारियों का कहना है कि सोफी पिंड में बन रही इस कॉलोनी के मालिक को निगम कमिश्नर की तरफ से नोटिस भी जारी किया गया था।

    जिसमें उन्हें कालोनी में उसारी के काम रोकने के लिए कहा गया था और कॉलोनी के पास हो जाने पर उसारी करने को कहा था, लेकिन मालिक ने ना तो कॉलोनी को रेगुलर करवाने के लिए कोई प्रयास किया और न ही नोटिस के अनुसार इस निर्माण को रुकवाया। जिसके बाद इसकी दोबारा शिकायत निगम के कमिश्नर अभिजीत कपलिश के पास पहुंची थी। कमिश्नर अभिजीत कपलिश ने ही इस कॉलोनी को डिमोलिश के आदेश जारी किए है। जिसके तहत यह कार्रवाई की गई। गौर हो कि इस कॉलोनी में बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मशीन से सभी सड़कों को और सीवरेज-वाटर सप्लाई को तोड़ दिया। वहीं सीवरेज के लिए बनाए गए गटर पाइपें सब नष्ट कर दी गई।