Blog

  • Manish Sisodia ने भरी हुंकार, कहा- 2027 के चुनावों में 100 से अधिक सीटें जीतेगी AAP, देखें वीडियो

    Manish Sisodia ने भरी हुंकार, कहा- 2027 के चुनावों में 100 से अधिक सीटें जीतेगी AAP, देखें वीडियो

    होशियारपुर: जिले में रविवार को राजनीतिक हलचल उस समय तेज हो गई जब आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया विशेष दौरे पर पहुंचे। उनके आगमन के साथ ही स्थानीय पार्टी इकाई में नई ऊर्जा देखने को मिली। सिसोदिया ने होशियारपुर के विधायक और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। सूत्रों के अनुसार, बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने तथा जनता के बीच पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर दिया गया।

    पंजाब में बढ़ रहा AAP का जनाधार
    मीडिया से बातचीत करते हुए मनीष सिसोदिया ने पार्टी की स्थिति को मजबूत बताते हुए कहा कि पंजाब में AAP का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने याद दिलाया कि पिछले विधानसभा चुनावों में पार्टी को 92 सीटों पर जीत हासिल हुई थी और जनता का भरपूर समर्थन मिला था। सिसोदिया ने विश्वास जताया कि 2027 के चुनावों में पार्टी 100 से अधिक सीटें जीतकर दोबारा सरकार बनाएगी।

    जनता तक पहुंच रहा सरकार की नीतियों का असर
    उन्होंने राज्य सरकार की नीतियों को जनहितकारी बताते हुए कहा कि इन योजनाओं के कारण लोगों में उत्साह है और वे सरकार के कामकाज से संतुष्ट हैं। सिसोदिया का कहना था कि शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं में किए गए सुधारों का सकारात्मक असर जनता तक पहुंच रहा है।

    AAP की लोकप्रियता से घबराकर रची राजनीतिक साजिश
    इस दौरान जब उनसे शराब नीति से जुड़े मामले पर अदालत के हालिया फैसले के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने इसे “सच्चाई की जीत” करार दिया। उन्होंने केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर राजनीतिक साजिश रची गई थी, जो अब बेनकाब हो चुकी है।

    सरकार के दावों से खुश जनता
    सिसोदिया ने विपक्षी दलों की आलोचना करते हुए कहा कि उनके पास ठोस मुद्दों का अभाव है और वे केवल आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि पंजाब की जनता सरकार के कार्यों से संतुष्ट है और आने वाले चुनावों में इसका परिणाम स्पष्ट रूप से दिखाई देगा।

  • Jalandhar News: थाने से कुछ दूरी से भैंसें चुराकर चोर फरार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: थाने से कुछ दूरी से भैंसें चुराकर चोर फरार, देखें वीडियो

    जालंधर: महानगर में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। ताजा मामला थाना पतारा के अधीन आते गांव नंगल फतेह खां से चोर भैंसे चोरी करके फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि घटना थाने से आधा किलोमीटर दूरी पर हुई है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि 5 चोर गांव से भैंसे चोरी करके ट्रक में ले गए।

    मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित ने बताया कि जब उसने सुबह देखा कि उसके घर के बाहर से भैंसे गायब थी। जिसके बाद पीड़ित ने सीसीटीवी खंगाले तो पता चला देर रात 5 चोर आए और भैंसे खोलकर ट्रक में डालकर ले गए। पीड़ित ने बताया कि घटना स्थल से आधा किलोमीटर दूरी पर थाना पतारा है, लेकिन चोरों को पुलिस का भी कोई खौफ नहीं है।

  • ‘मन की बात’ कार्यक्रम में बजा अमृतसर का डंका, PM Modi ने Amit Singh Rana को सराहा, देखें वीडियो

    ‘मन की बात’ कार्यक्रम में बजा अमृतसर का डंका, PM Modi ने Amit Singh Rana को सराहा, देखें वीडियो

    अमृतसर: देश के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के ताज़ा एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृतसर से जुड़े एक समर्पित शोधकर्ता अमित सिंह राणा के कार्यों की विशेष सराहना की। इस उल्लेख के बाद पंजाब के अमृतसर में खुशी और गर्व का माहौल देखने को मिला। अमित सिंह राणा, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर के निवासी हैं, पिछले एक दशक से अमृतसर में रहकर भारत की प्राचीन वैदिक पांडुलिपियों के संरक्षण और शोध के कार्य में लगे हुए हैं। प्रधानमंत्री द्वारा उनके प्रयासों को राष्ट्रीय मंच पर पहचान मिलने से वे बेहद भावुक और गौरवान्वित नजर आए।

    प्रधानमंत्री का जताया आभार
    मीडिया से बातचीत के दौरान राणा ने कहा कि यह उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण क्षण है। उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि उनके काम को देशभर में पहचान दिलाने से इस अभियान को नई ऊर्जा मिलेगी। राणा ने बताया कि देशभर में कई घरों, मंदिरों, मठों, स्कूलों और पुस्तकालयों में प्राचीन पांडुलिपियां अब भी सुरक्षित हैं, लेकिन अक्सर लोग उनके महत्व को समझ नहीं पाते। वे इन पांडुलिपियों का सर्वेक्षण कर उन्हें संरक्षित करने और उनके अध्ययन के लिए प्रयासरत हैं।

    ‘प्राचीन पांडुलिपियां सांस्कृतिक धरोहर हैं’
    वर्तमान में वे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र से रिसोर्स पर्सन के रूप में जुड़े हुए हैं और राष्ट्रीय पांडुलिपि मिशन के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। उनके कार्य का मुख्य उद्देश्य इन दुर्लभ पांडुलिपियों की जानकारी एकत्र करना और लोगों को इसके संरक्षण के प्रति जागरूक बनाना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि उनके पास किसी भी प्रकार की प्राचीन पांडुलिपियां हैं, तो वे उन्हें केवल निजी संपत्ति के रूप में न देखें, बल्कि देश की सांस्कृतिक धरोहर के रूप में समझें। उन्होंने कहा कि ऐसी धरोहरों को संरक्षित कर अगली पीढ़ियों तक पहुंचना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

    अधिक सर अधिक लोगों को अभियान से जोड़ना
    अमित सिंह राणा ने आगे बताया कि वे आने वाले समय में इस मुहिम को और व्यापक बनाने की योजना बना रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़ें और भारत की समृद्ध ज्ञान परंपरा को सुरक्षित रखा जा सके।

  • Mann Ki Baat में वैश्विक संकट पर बोले PM Modi, कहा- ‘देश में पेट्रोल-डीजल की कमी…’

    Mann Ki Baat में वैश्विक संकट पर बोले PM Modi, कहा- ‘देश में पेट्रोल-डीजल की कमी…’

    Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 132वें एपिसोड में दुनिया भर में बढ़ते तनाव और पश्चिम एशिया की स्थिति पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि मार्च का महीना वैश्विक स्तर पर अस्थिरता और उथल-पुथल से भरा रहा है। प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से ईरान, संयुक्त राज्य अमेरिका और इजराइल के बीच जारी तनाव का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले एक महीने से क्षेत्र में गंभीर संघर्ष की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि स्ट्रेट ऑफ होरमज़ जैसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग में बाधा आने से वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला और ऊर्जा बाजार पर बड़ा असर पड़ सकता है। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कोविड-19 महामारी के बाद तेजी से विकास की उम्मीदों का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया को अब भी शांति और स्थिरता की आवश्यकता है, लेकिन लगातार बढ़ते संघर्ष इन उम्मीदों के विपरीत हैं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार इस पूरी स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए है और किसी भी संभावित संकट से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। खाड़ी देशों के प्रति आभार किया व्यक्त प्रधानमंत्री ने खाड़ी देशों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वहां रह रहे करीब एक करोड़ भारतीयों को हर संभव सहायता दी जा रही है। उन्होंने इन देशों की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय प्रवासियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करना एक सकारात्मक संकेत है। सरकार की कोशिश: पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति न हो प्रभावित बढ़ते वैश्विक तनाव के बीच संभावित ईंधन संकट पर भी प्रधानमंत्री ने आश्वस्त किया कि भारत के पास पर्याप्त तैयारी है। उन्होंने कहा कि सरकार जरूरी कदम उठा रही है ताकि देश में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति प्रभावित न हो। प्रधानमंत्री ने देशवासियों से एकजुटता, संयम और सतर्कता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने विश्वास जताया कि 140 करोड़ भारतीय मिलकर इस वैश्विक चुनौती का मजबूती से सामना करेंगे और देश को सुरक्षित तथा स्थिर बनाए रखेंगे। अफवाहों से दूर रहने की अपील पीएम मोदी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए विशेष रूप से अफवाहों से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि कुछ तत्व जानबूझकर गलत जानकारी फैलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं, जो देशहित में नहीं है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही भरोसा करें।  
  • नक्सलवाद पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने अपनाए ये हथकंडे! 10,000 से अधिक ने किया आत्मसमर्पण

    नक्सलवाद पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने अपनाए ये हथकंडे! 10,000 से अधिक ने किया आत्मसमर्पण

    Naxalism: भारत में वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ चल रही लंबी लड़ाई अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती दिख रही है। केंद्र सरकार की सख्त सुरक्षा नीति, विकासात्मक पहल और पुनर्वास कार्यक्रमों के संयुक्त प्रभाव से नक्सलवाद को बड़ा झटका लगा है। पिछले एक दशक में 10,000 से अधिक माओवादी कैडरों का आत्मसमर्पण इस बात का संकेत है कि आंदोलन की पकड़ कमजोर पड़ रही है। वर्ष 2025 में 2,300 उग्रवादियों ने हथियार डाले, जबकि 2026 के शुरुआती तीन महीनों में ही 630 से अधिक लोगों ने मुख्यधारा का रास्ता चुना।

    प्रशासन की पहुंच हुई मजबूत

    सरकार की रणनीति केवल सैन्य कार्रवाई तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसे एक व्यापक दृष्टिकोण के साथ लागू किया गया। “रेड कॉरिडोर” के दुर्गम इलाकों में सड़क निर्माण, पुलों का विकास और सुरक्षा बलों की पहुंच बढ़ाने से उग्रवादियों के गढ़ों को तोड़ा गया। पिछले दस वर्षों में 15,000 किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण हुआ है, जिससे दूरदराज के क्षेत्रों में प्रशासन की पहुंच मजबूत हुई है।

    नक्सली हिंसा में गिरावट

    सुरक्षा ढांचे को भी व्यापक रूप से मजबूत किया गया है। किलेबंद पुलिस स्टेशनों की संख्या में कई गुना वृद्धि हुई है और पिछले छह वर्षों में 361 नए सुरक्षा शिविर स्थापित किए गए हैं। इससे न केवल उग्रवादी गतिविधियों पर अंकुश लगा है, बल्कि आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना भी बढ़ी है। परिणामस्वरूप, नक्सली हिंसा से प्रभावित जिलों और घटनाओं में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है।

    उग्रवादी संगठनों में भर्ती हुई कम

    विकास योजनाओं का प्रभाव भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। आवास, स्वास्थ्य और पहचान से जुड़ी सरकारी योजनाओं का लाभ अब उन इलाकों तक पहुंच रहा है, जहां पहले प्रशासन की मौजूदगी सीमित थी। शिक्षा के क्षेत्र में एकलव्य विद्यालयों और कौशल विकास केंद्रों की स्थापना ने युवाओं को रोजगार के नए अवसर दिए हैं, जिससे उग्रवादी संगठनों में भर्ती कम हुई है।

    आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति

    इसके अलावा, जांच एजेंसियों द्वारा वित्तीय नेटवर्क पर कार्रवाई ने भी नक्सली संगठनों को कमजोर किया है। आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति के तहत आर्थिक सहायता, प्रशिक्षण और पुनर्वास सुविधाओं ने उग्रवाद छोड़ने वालों में विश्वास पैदा किया है।  
  • Online Plant Nursery में लगी आग, Store Room तक उठी लपटें, देखें वीडियो

    Online Plant Nursery में लगी आग, Store Room तक उठी लपटें, देखें वीडियो

    पंचकूला: पिंजौर के गांव जोधपुर में प्लांट पैराडाइज नाम की ऑनलाइन प्लांट नर्सरी में आग लगने के कारण काफी नुकसान हुआ है। जानकारी देते हुए नर्सरी के मालिक मनीद सिंह ने बताया कि उनके द्वारा यहां पर प्लांटे पैराडाइज के नाम पर ऑनलाइन नर्सरी चलाई जा रही है। इसमें आज सुबह ऑफिस में आग लग गई। देखते ही देखते आग स्टोर रुम तक पहुंच गई जिसको लेकर उनका काफी नुकसान हुआ है।

    ऑफिस में ऑनलाइन वेबसाइट को चलाने के लिए रखे आईटी के समान में कंप्यूटर कैमरा आदि जलकर राख हो गया। इसके अलावा रोट रुम में पैकिंग मैटेरियल खाद के साथ-साथ काफी सामान जल गया है। आग लगी देखकर मौके पर काफी स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। मनीद सिंह ने बताया कि आग लगने का एक मुख्य कारण शार्ट सर्किट भी हो सकता है। इसके साथ ही स्थानीय लोगों ने उन्हें भी बताया है कि ट्रांसफर में ब्लास्ट भी हुआ था। मौके पर आग लगने की सूचना फायर स्टेशन को दी गई।

    फायर ब्रिगेड़ ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया है। गनीमत रही है कि आग पोलीफॉर्म में लगे पौधों तक नहीं पहुंची जिससे बड़ा नुकसान होने से टल गया है वो पौधे भी आग की चपेट में आने से बच गए।

  • पुलिस नाके से महिला को पकड़ने पर मचा बवाल, थाने में पैसे चढ़ा छुड़ाई जान!

    पुलिस नाके से महिला को पकड़ने पर मचा बवाल, थाने में पैसे चढ़ा छुड़ाई जान!

    ग्वालियरः जिले भीतरवार थाना परिसर का एक अजीबो गरीब घटना की वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। भीतरवार थाना क्षेत्र में वाहनों की चैंकिंग की जा रही थी। जो भी वाहन चालक बगैर हेलमेट और कागजात यातायात नियमों की अनदेखी करते पाए जा रहे थे, उन पर चालानी कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान वहां से एक बाइक पर सवार होकर पति-पत्नी निकले जो भीतरवार के रहने वाले थे। वह बाजार जा रहे थे लेकिन बगैर हेलमेट और कागजात पूरे नहीं होने पर उनकी बाइक खड़ी कर ली गई। बाद में जब चालान भरने की बात कही तो युवक ने मना कर दिया, जिसके बाद में बाइक को थाने पुलिस ले गई।

     

    इसके कुछ देर बाद पति-पत्नी दोनों थाने पहुंचे और गाड़ी छोड़ने की बात कही। थाना स्टाफ से पति की बातचीत चल रही थी कि तभी पत्नी जोर-जोर से चिल्लाते हुए झूमने लगी। यह सब देख वहां हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में एक महिला नाचते झूमते नजर आ रही है और आसपास खड़े लोग इसका वीडियो बना रहे हैं। बताया जा रहा है महिला के शरीर में माता रानी आई और वह नाराज होकर थाने के अन्दर नाचने लगी। थाने में मौजूद स्टाफ और लोग उसे इस तरह नाचता देख हैरान रह गए। पुलिस स्टाफ ने पैसे भी चढ़ाए। स्टाफ के लोग कहने लगे कि महिला में माता रानी आई और वह नाराज होकर झूम रही है।

    बता दें कि नवरात्रि का समय चल रहा है, लोगों में माता रानी को लेकर आस्था है ऐसे में सभी लोग माता को मनाने का प्रयास करने लगे। वीडियो में यह कहते नजर आ रहे हैं कि हे माता रानी शांत हो जाओ, पानी पी लो और जिसके पास उनकी गाड़ी की चाबी है उसे लौटा दो। पुलिस स्टाफ ने महिला के पति को बुलाकर उसे मनाने की बात कही, लेकिन महिला हाथ ऊपर कर कुछ देर नाचती रही। इतना ही नहीं वहां मौजूद स्टाफ ने कुछ पैसे भी चढ़ाए और बाद में चाबी देकर उनकी बाइक को छोड़ दिया और माता रानी को जाने को कहा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि इस पूरे मामले को लेकर पुलिस कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

  • संतोषगढ पुल पर एलपीजी टैंकर और दो टिप्परों में भीषण टक्कर , तीनों चालक घायल 

    संतोषगढ पुल पर एलपीजी टैंकर और दो टिप्परों में भीषण टक्कर , तीनों चालक घायल 

    ऊना/ सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश जिला ऊना के अंतर्गत संतोषगढ़ में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस सड़क हादसे में एक एलपीजी गैस टैंकर और दो टिप्परों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में तीनों चालक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका उपचार नजदीकी अस्पताल में चल रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा संतोखगढ़ पुल के पास हुआ। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह संतोखगढ़ पुल पर एलपीजी गैस टैंकर और दो टिप्परों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

    हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। तीनों वाहनों के केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण चालक अंदर ही फंस गए थे। स्थानीय निवासियों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और क्षतिग्रस्त हिस्सों को तोड़कर चालकों को सुरक्षित बाहर निकाला,और घायल चालकों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसे के कारण संतोखगढ़ पुल पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए यातायात को सुचारू रूप से बहाल कराया। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

  • पुलिस को पूर्व मंत्री Laljit Singh Bhullar का फिर मिला रिमांड, देखें वीडियो

    पुलिस को पूर्व मंत्री Laljit Singh Bhullar का फिर मिला रिमांड, देखें वीडियो

    अमृतसर : डीएम गगनदीप सिंह रंधावा आत्महत्या के मामले में पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को एक बार फिर से अदालत में पेश किया गया है। पांच दिन के पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद आज उन्हें अदालत में पेश किया गया है।

    सुनवाई के दौरान पुलिस ने आगे की जांच के लिए रिमांड की मांग की थी। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत में तीन दिन का रिमांड देने का फैसला सुनाया है। वकीलों ने बताया कि मामले में अभी कई अहम बिंदुओं पर जांच जारी है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਸਾਬਕਾ ਮੰਤਰੀ ਲਾਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਭੁੱਲਰ ਨੂੰ ਅਦਾਲਤ ਵੱਲੋਂ 3 ਦਿਨਾਂ ਦਾ ਪੁਲਿਸ ਰਿਮਾਂਡ

    खास तौर मोबाइल फोन की रिकवरी और उससे जुड़े सबूतों की जांच की जा रही है। परिवार की ओर से फोन की रिकवरी और उससे जुड़े सबूत की जांच की आ रही है। परिवार की ओर से फोन पुलिस को सौंप दिया गया है जिसकी जांच चल रही है।

    पुलिस ने अदालत ने कहा कि कुछ जरुरी सबूत अभी जुटाए जाने बाकी हैं इसलिए आगे पूछताछ जरुरी है। वहीं बचाव पक्ष के वकील ने बताया कि पुलिस ने पहले पांच दिन का रिमांड मांंगा था लेकिन अदालत ने सिर्फ तीन दिन की ही अनुमति दी।

    मामले की अगली सुनवाई अब इस रिमांड अवधि के खत्म होने के बाद होगी। पुलिस को जांच के लिए समय चाहिए था परंतु अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद सिर्फ तीन दिन का रिमांड दिया है। आगे की कार्रवाई अब इसी अवधि में की जाएगी।

  • ऊना में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू, 4500 बालिकाओं को लगेगा टीका

    ऊना में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू, 4500 बालिकाओं को लगेगा टीका

    ऊना/सुशील पंडित: सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जिला ऊना में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान की शुरुआत रविवार को सिविल अस्पताल अम्ब से की गई। इस अभियान के तहत करीब 4500 बालिकाओं को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान का शुभारम्भ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव कुमार वर्मा की अध्यक्षता में डॉ मनीष मिश्रा की सुपुत्री कुमारी मन्नत मिश्रा को पहला टीका लगाकर किया गया। इस अवसर पर उन्हें सम्मानित भी किया गया।

    डॉ. वर्मा ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए यह टीकाकरण अभियान देशभर में शुरू किया गया है। इसके तहत जिला ऊना में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं का टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत जिले में लगभग 4500 बालिकाओं को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने जानकारी दी कि 5 अप्रैल तथा 12 अप्रैल 2026 को विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे, ताकि जो बालिकाएं पहले दिन टीका नहीं लगवा पाईं, उन्हें भी इसका लाभ मिल सके।

    उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया कि वे इस अभियान का अधिकतम लाभ उठाएं और अपनी बेटियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करें। इस अवसर पर खंड चिकित्सा अधिकारी अम्ब डॉ. राहुल कतना, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रिचा कालिया, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक दिनेश कुमार, शीला देवी सहित स्वास्थ्य विभाग का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।