Apartment की चौथी मंजिल से कूदकर युवती ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

जयपुरः एक युवती द्वारा अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से कूदकर जान देने का मामला सामने आया है। कालवाड़ थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है।

जानकारी देते पुलिस अधिकारी ने बताया कि कालवाड़ की रहने वाली 27 साल की युवती ने सुसाइड किया है। वह पिछले 4 साल से मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। वह हाथोज में स्थित अपने फ्लैट पर भी अक्सर जाया करती थी। शुक्रवार दोपहर को भी वह फ्लैट पर आई थी। दोपहर करीब 2 बजे वह घर से निकलकर करीब 100 मीटर दूर स्थित रेजीडेंसी की छत पर पहुंच गई। छत पर जाकर उसने चौथी मंजिल से छलांग लगाकर दी। अचानक हुए धमाके की आवाज सुनकर आस-पास के लोग दौड़कर आए। गंभीर हालत में उसे हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस प्रथमदृष्टया जांच में सामने आया है कि बचपन में साइकिल से गिरने से उसके सिर में चोट लग गई थी। तब से वह लगातार बीमार चल रही थी। पिछले 4 वर्ष से उसकी मानसिक हालत ज्यादा खराब रहने लगी थी। पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img