Home National आम आदमी पार्टी के संयोजक Arvind Kejriwal ने अयोध्या राम मंदिर चोरी केस पर साधे केंद्र सरकार पर निशाने, देखे वीडियो

आम आदमी पार्टी के संयोजक Arvind Kejriwal ने अयोध्या राम मंदिर चोरी केस पर साधे केंद्र सरकार पर निशाने, देखे वीडियो

0
आम आदमी पार्टी के संयोजक Arvind Kejriwal ने अयोध्या राम मंदिर चोरी केस पर साधे केंद्र सरकार पर निशाने, देखे वीडियो
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस को लेकर केंद्र और यूपी की बीजेपी सरकार पर निशाना साध दिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में अभी तक कोई भी एफआईआर नहीं हुई है। इस मामले में ईडी-सीबीआई ने छापेमारी की है। उन्होंने सवाल उठाया है कि आखिर सरकार किसे बचा रही है।

एक्स पर वीडियो शेयर कर भड़के केजरीवाल

केजरीवाल ने एक्स पर वीडियो शेयर किया है। उन्होंने दावा किया है कि अयोध्या के राम मंदिर से करोड़ों-करोड़ों रुपये के चंदे की चोरी हो गई है। बताया जा रहा है कि लगभग 200 करोड़ का तो कैश ही चोरी हो गया है और कई हीरे जवारात के बक्से चोरी हो गए है। उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि इस मामले में अभी तक एक भी एफआईआर दर्ज नहीं हुई है न ही यूपी पुलिस ने कोई एफआईआर दर्ज की है। ईडी ने कोई रिपोर्ट दर्ज की है और न सीबीआई ने कोई एफआईआर दर्ज की है। साथ ही इस मामले में छापेमारी भी नहीं हुई है। केंद्र में और यूपी में दोनों जगह इनकी सरकारें है। अंत में केजरीवाल ने यह दावा किया है कि बताया जा रहा है कि बहुत बड़े-बड़े नाम शामिल है। कार्रवाई हुई तो सरकार भी गिर सकती है। आपके हिसाब से किसे बचाना जरुरी है। सरकार को या करोड़ों करोड़ों लोगों की आस्था है। उन्होंने एक्स पर अपनी वीडियो शेयर कर सरकार से सवाल करते हुए कहा कि – सरकार किसको बचा रही है। इस पाप में शामिल लोग कितने भी बड़े क्यों न हो उन्हें सीधे जेल में डालो। करोड़ों लोग की आस्था की रक्षा जरुरी है।

सरकार की कार्यप्रणाली पर उठाया सवाल

केजरीवाल ने सरकार की कार्यप्रणाली पर कड़ा प्रहार करते हुए इसे एक कॉमेडी सर्कस करार दिया है। उन्होंने कहा कि आप पहले कहते हैं कि हमारी वायुसेना अभेद्द है। फिर टेलीग्राम पर बैन लगाने की बात करते हैं क्या यही आपकी शासन कला है। केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि सरकार गंभीर मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए ऐसे हथकंडे अपना रही है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक का जो पूरा बिजनेस मॉडल है। वह कोई सामान्य घटना नहीं है। यह एक चेन है जिसके तार बड़़े-बड़े रसूखदार लोगों से जुड़े हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here