जालंधर,ENS: काला सिंघा रोड पर स्थित मंदिर के बाहर जमकर हंगामा होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मामूली टक्कर को लेकर RANGE ROVER कार चालक का बस चालक से साथ विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ युवक बस चालक के साथ मारपीट करने लगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनों के बीच हाथापाई को लेकर कुछ व्यक्ति छुड़वाने के लिए आए लेकिन RANGE ROVER गाड़ी नंबर पीबी 08 एएस 0099 कार सवार युवक उनके साथ भी मारपीट करने लगे। इस दौरान हमलावारों ने मंदिर के बाहर स्थित दुकानदार के घड़े उठाकर एक दूसरे को मारने शुरू कर दिए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें देखा जा सकता है कि कार सवार युवकों द्वारा कैसे बस ड्राइवर और कंडक्टर के बेरहमी से पीटा जा रहा है।
Blog
-

Punjab: इस इलाके में हुआ बड़ा हादसा, मकान की छत गिरने से गर्भवती महिला समेत तीन की मौत
कोटकपूरा: शहर के देवीवाला रोड स्थित वार्ड नंबर 8 में एक घर की छत गिरने से दंपति व उनके 4 वर्षीय बेटे की दर्दनाक मौत हो गई जबकि उनके घर में सो रही पड़ोसियों की 15 वर्षीय लड़की भी घायल हो गई। मृतकों में शामिल महिला 7 माह के गर्भ से थी। जानकारी के अनुसार कोटकपूरा शहर में मेडिकल स्टोर का काम करने वाला गुरप्रीत सिंह मंगलवार रात अपनी पत्नी कर्मजीत कौर व 4 वर्षीय बेटे गैवी के साथ घर के कमरे में सो रहा था। पड़ोसियों की 15 वर्षीय लड़की मनीषा भी उनके घर में ही सो रही थी। बुधवार सुबह करीब 4 बजे अचानक कमरे की छत गिर गई। उनकी चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटे और बड़ी मुश्किल के साथ सभी को मलबे से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया लेकिन गुरप्रीत सिंह, उसकी पत्नी कर्मजीत कौर व बेटे गैवी की मौत हो गई जबकि मनीषा अभी उपचाधीन है।
इस मौके पर मृतक गुरप्रीत सिंह के पिता राम रक्खा ने बताया कि घटना के समय वह कमरे के बाहर सो रहे थे और सुबह जैसे ही उन्होंने छत गिरने के बाद धमाके की आवाज सुनकर उठा। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को उठाया और उन्हें मलबे से बाहर निकाला। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण छत कमजोर होने की वजह से यह हादसा पेश आया। इस मौके पर परिवार के पड़ोसी नछतर सिंह व निक्का सिंह ने कहा कि सूचना मिलते ही वह मौके पर मौके पहुंचे और बड़ी मुश्किल के साथ परिवार को मलबे से बाहर निकाला।
उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले हुई बारिश के कारण घर की छत कमजोर हो चुकी थी और यह हादसा पेश आ गया। मृतक गुरप्रीत सिंह शहर के मेडिकल स्टोर पर काम करता था और हादसे में उसका पूरा परिवार ही खत्म हो गया है। इस मौके पर एसडीएम वीरपाल कौर ने कहा कि इस हादसे में परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई जबकि एक लड़की घायल हुई है। जिला प्रशासन व सरकार की तरफ से पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जा रही है।
-

पंजाब सरकार को BBMB ने जारी किया अलर्ट, कल खुलेंगे नंगल डैम के गेट, सतलुज दरिया सहित यहां हो सकती है समस्या
चंडीगढ़ः हिमाचल के ऊपरी क्षेत्रों में लगातार भारी बारिश हो रही है। जिसके कारण पंजाब के लिए संकट की स्थिति बनी हुई है। हालांकि इस बाढ़ से निपटने के लिए पंजाब सरकार बचाव के लिए दिन-रात राहत कार्यों में जुटी है। लेकिन अब सूचना मिली है कि नंगल डैम के गेट खोले जाने की तैयारी की जा रही है। इससे सतलुज दरिया के अलावा अन्य खड्ड और नीचे क्षेत्रों में समस्या खड़ी होगी। भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (BBMB) द्वारा पंजाब सरकार की संबंधित अथॉरिटी को भेजे गए एक संदेश में कहा गया है कि भाखड़ा में जलस्तर बढ़ने के कारण नंगल डैम में पानी छोड़ा गया। लेकिन डैम में पानी अधिक होने से 13 जुलाई को इसके गेट भी खोलने पड़ेंगे।

BBMB द्वारा भेजे संदेश में कहा कि भाखड़ा से मौजूदा रिलीज 19 हजार क्यूसेक है। अधिक आवक को देखते हुए 16 हजार क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ने का फैसला किया गया है। अब 13 जुलाई को टरबाइन के जरिए भाखड़ा से 10 घंटे में कुल 35 हजार क्यूसेक पानी रिलीज किया जाएगा। इससे सतलुज दरिया में नंगल डैम से नीचे की ओर पानी छोड़ा जाना चाहिए और लगभग 20 हजार क्यूसेक (NGT) के 640 क्यूसेक समेत इसे चरणों में बढ़ाया जाएगा।
-

आज का राशिफल, 12 जुलाई 2023
आज श्रावण कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और बुधवार का दिन है। दशमी तिथि आज शाम 6 बजे तक रहेगी। आज सुबह 9 बजकर 39 मिनट तक धृति योग रहेगा। साथ ही आज शाम 7 बजकर 43 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज शाम 6 बजे तक स्वर्ग लोक की भद्रा रहेगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 12 जुलाई का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि: आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपका ध्यान केवल और केवल अपने काम के प्रति रहेगा, इसके लिए आप कठोर परिश्रम भी करने के लिए तैयार रहेंगे। आप ज्यादा लोगों से जुड़े रहेंगे, लेकिन कुछ समय के लिए आप अकेलापन भी महसूस कर सकते हैं। उच्च अधिकारियों से किसी कार्य आपको सहायता प्राप्त हो सकता है। सकारात्मक सोच जिंदगी में गजब का जादू कर सकती है। भविष्य की योजनाएं बनाने में आप व्यस्त रहेंगे।
वृष राशि: आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज आपकी कम्यूनिकेशन की क्षमता दूसरो को प्रभावित करेगी जिससे आपको फायदा होगा। यह दिन दोस्तों के साथ शॉपिंग पर जाने का है। बस अपने खर्चों पर थोड़ी नजर रखें। कोई अनजाना डर जो मन में चल रहा था वो आज अपने दोस्त से शेयर करने से दूर हो सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। किसी इंटरव्यू में सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। आज आपके सामने कई तरह के काम होंगे हर काम चतुराई से करें। जीवनसाथी आज आपसे किसी कार्य को पूरा करने में सलाह लेंगे।
मिथुन राशि: आज आपका दिन बेहतरीन है। आज सोचे हुए काम करने के लिए और अपनी योजनाओं को पूरा करने के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज आपको कार्यों में किस्मत का साथ मिलेगा। पिछले कुछ समय से किसी दोस्त से चल रही अनबन आज अनबन दूर हो जाएगी। ऑफिस में आज आपके कार्यों की तारीफ होगी। आज के दिन कॉन्फिडेंस से भरे रहेंगे। आज जो जिम्मेदारी आपको मिलेगी उसे पूरा करने में सफल होंगे। सेहत के लिहाज से आज का दिन शानदार रहने वाला है। लवमेट्स घूमने का प्लान बनाएंगे।
कर्क राशि: आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज आप जितनी मेहनत करेंगे, आने वाले दिनों में आपको उतना ही फायदा होगा। आज आप अपने दोस्तों के साथ शाम को डिनर पर जा सकते हैं। आज स्टूडेंट्स किसी विषय में अपने भाई की मदद ले सकते हैं, जिससे उन्हें काफी हेल्प मिलेगी। वकीलों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी क्लाइंट से आपको अच्छा लाभ होगा। साथ ही नए क्लाइंट आपसे जुड़ेंगे। आज आप अपने लिए कपड़ों की खरीदारी कर सकते हैं।
सिंह राशि: आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। संतान की सफलता से आज पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में रोज की अपेक्षा आज ज्यादा लाभ होगा। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को नए अवसर मिलने के योग बने हुए हैं। आज आपको पैतृक संपत्ति से लाभ होने वाला है। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा, जिससे कार्य को आसानी से पूरा करने में सफल होंगे। छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आएगा।
कन्या राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपके आर्थिक स्थिति में अच्छे बदलाव होंगे। आज आपको अफवाहों से बचकर रहने की जरूरत है। आज आप अपने-आपको फिट रखने के लिए अपना डाईट प्लान बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपको कोई बड़ी सफलता प्राप्त होगी, लोग आपको बधाई देंगे। दांपत्य जीवन खुशहाल रहने वाला है। जीवनसाथी पहले किया हुआ वादा आज पूरा करेंगे, जिससे आपको प्रसन्नता होगी। बच्चे आज पढ़ाई में रूचि लेंगे। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है, कहीं घूमने जाएंगे।
तुला राशि: आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज कोई रुका हुआ कार्य पूरा करने का प्लान बनाएंगे। सकारात्मक सोच व संतुलित दृष्टिकोण से आप लोगों को प्रभावित करने में सफल होंगे। विद्यार्थियों को मन चाही सफलता पाने के लिए extra मेहनत करनी पड़ सकती है, आपकी सफलता के योग बन रहे हैं। कारोबार संबंधी समस्याओं का निवारण हो सकता है, कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। आज आपको किसी अच्छी कंपनी से नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। फैशन डिजाइनिंग में रुचि रखने वाले जातकों को बढ़िया ऑर्डर मिलने से खुशी होगी।
वृश्चिक राशि: आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज आप जल्दबाजी में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना लें, इसके बारे में अच्छी तरह से सोच-विचार कर लें। दोस्तों के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे। साथ में छोटी सी पार्टी का आयोजन करेंगे। आज आप जिस भी कार्य को आत्मविश्वास के साथ शुरू करेंगे उसे पूरा करने में सफल होंगे। जीवनसाथी आज आपको प्रसन्न होने की वजह देंगे। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा का फॉर्म भरने के मन बनाएंगे।
धनु राशि: आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। किसी घरेलू समस्या को दूर करने के लिए परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर बात करेंगे। आज हर काम समय पर पूर्ण होने से आनंद का अनुभव होगा। आज अचानक धन आने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। कोई बड़ी सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों को आज किसी बड़े डॉक्टर से कुछ सीखने को मिलेगा। भाग्य का साथ मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।
मकर राशि: आज आपका दिन एक नई उमंग लेकर आएगा। आज आपको आय के नए-नए स्त्रोत मिलेंगे। आज आपके घर में सुख शांति का माहौल बना रहेगा। आपकी आध्यात्मिक और धार्मिक मामलों में रुचि बढ़ेगी। किसी मित्र की सहायता से आपके बिगड़े हुए कार्य बनेंगे और पिछले किये गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। जमीन संबंधी कार्य में पैसा लगाने से फायदा मिल सकता है। कामकाज में भी उत्साह बने रहने के संकेत हैं। आज आपके व्यवहार से लोग प्रसन्न रहेंगे। नवविवाहित दंपत्ति के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
कुंभ राशि: आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज आपके आय में वृद्धि होगी जिससे आप अपना बैंक-बैलेंस बढ़ाने में सफल होंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज आपका पराक्रम देखकर लोगों को हैरानी होगी। आप आपका पूरा फोकस अपने कार्यों को पूरा करने पर रहेगा। ऑफिस के कार्य से आज आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा सफल रहेगी। पिता व गुरुजनों से सम्मान प्राप्त होगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।
मीन राशि: आज आपका दिन आपके लिए बेहद ख़ास पल लेकर आया है। भाई व माता से सहयोग मिलेगा, जिससे आपका उत्साह बढ़ेगा। सहकर्मियों के सहयोग से कार्य को निर्धारित समय पर पूरा करने में सफल होंगे। कार्यों में आज जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी का काम कर रहे लोगों को आज किसी प्रॉपर्टी से अच्छा लाभ मिलेगा। महिलाएं आज ऑनलाइन शापिंग कर सकती हैं। अविवाहित जातकों के लिए आज कोई अच्छा रिश्ता आएगा। छात्र आज कोई कंप्यूटर कोर्स ज्वाइन करने का मन बनाएंगे।
-

पीने के पानी की बून्द बून्द को तरस रहे बददी के लोग
बददी/सचिन बैंसल: बद्दी स्थित उठाऊ पेयजल योजना के बिजली न होने से पिछले दो दिनों से वार्ड एक और दो में पीने का पानी सप्लाई नहीं हो पाया। जिससे लोग पानी की बूंद बूंद के लिए तरस रहे है। यहां पर कुछ लोगों ने अपने बोरवेल खुदवा रखे है जिससे लोगों ने पानी भरा। वहीं वार्ड पार्षद रमन कौशल ने भी अपने वार्ड के लोगों को पानी के टैंकर लगाए। जिससे लोगों ने पीने व खाना बनाने के लिए थोड़ा बहुत पानी लिया।जल शक्ति विभाग ने की योजना के स्टोर टैंक के टाईमर मंगलवा को खराब हो गया था जिससे बिजली आने पर टैंक नहीं भरा। कुछ लोगों ने स्वयं गेटवाल खोल कर पानी भर लिया जिससे टैंक खाली हो गया। मंगलवार सांय के समय मात्र दस मिनट के लिए ही पानी आया और टंैंक खाली हो गया। बताया जा रहा है कि टाईमर ठीक होने के बाद विभाग के कर्मचारियों ने स्टोर टंैंक भर दिया था । जैसे ही टैंक भरा तो कुछ शरारती तत्वों ने अपने एरिया का ओर जाने वाले गेटवाल को खोल दिया। जिससे आधे से ज्यादा टैंक से वहां के लोगों ने पानी भर लिया। मंगलवार शाम को जब विभाग के कर्मचारियों ने पानी छोड़ा तो वह मात्र दस मिनट में समाप्त हो गया जिससे लोगों को एक एक बाल्टी ही पानी की मिल पाई।पानी की किल्लत को देखते हुए पहले वार्ड नंबर दो के रहने वाले अशोक शर्मा ने अपने वोरबेल से लोगों को पानी दिया वहीं वार्ड दो के मनोनीत पार्षद ने पानी के टैंकर लगा कर यहां के प्रवासी कामगार और स्थानीय लोगों को प्यास बुझाई। वार्ड दो निवासी सचिन बैंसल, बेअंत ठाकुर, हरनेक ठाकुर, दलजीत, चरणजीत ने बताया कि शाम के समय मात्र दस मिनट पानी आने से कुछ लोगों को एक बाल्टी भी पानी नहीं मिल पाया।जलशक्ति विभाग के अधीशासी अभियंता राहुल अबरोल ने बताया कि बिजली की कमी क चलते चलते टैंक नहीं भर पाया था। उन्होंने स्टोर टैंक के गेट पर ताला लगाने के जेई को आदेश दिए है जिससे लोग स्वयं पानी न खोल सके। -

जालंधरः एटीएम कार्ड बदलकर ठगने वाले दो दबोचे, 21 कार्ड बरामद
जालंधर, ENS: एंटी नार्कोटिक्स टीम ने एटीएम कार्ड बदलकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह में दो व्यक्तियों को गिरफ़्तार कर उनके कब्जे से 21 एटीएम कार्ड और 6950 रुपए बरामद किए हैं। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान राजकुमार उर्फ राज निवासी न्यू उपकार नगर और कमले आलम उर्फ नानाकी निवासी लंबा पिंड के रूप में हुई है। एंटी नार्कोटिक्स सेल की प्रभारी हरविंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम गशत के दौरान मक़सूदा चौक के पास मौजूद थी। जहां उन्हें गुप्त सूचना मिली कि बुजुर्गों और बोले वाले लोगों की मदद करने के बहाने एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के राजकुमार और कमले आलम सब्ज़ी मंडी के पास एचडीएफसी बैंक के एटीएम में किसी व्यक्ति को अपना निशाना बनाने की फ़िराक में है, जिसकी सूचना मिलते ही उन्होंने अपनी टीम सहित एचडीएफसी बैंक एटीएम पहुंच कर दोनों आरोपियों को दबोच कर, जब उसकी तलाशी ली तो दोनों के कब्जे से अलग अलग बैंकों के 21 एटीएम कार्ड बरामद हुए। पुलिस आरोपितों के खिलाफ आईपीसी धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एंटी नार्कोटिक्स टीम आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि ये पता है कियह गिरोह इससे पहले कहा कहा वारदातों को अंजाम दे चुका है।
-

ਮੁਆਵਜ਼ਾ ਘੁਟਾਲਾ: ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਵੱਲੋਂ ਸੇਵਾਮੁਕਤ ਪਟਵਾਰੀ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ
ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ: ਸੂਬੇ ਵਿੱਚ ਭ੍ਰਿਸ਼ਟਾਚਾਰ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਮੁਹਿੰਮ ਤਹਿਤ ਪੰਜਾਬ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਬਿਊਰੋ ਨੇ ਅੱਜ ਸੇਵਾਮੁਕਤ ਪਟਵਾਰੀ ਸੁਰਿੰਦਰਪਾਲ ਨੂੰ ਅਮਰੂਦਾਂ ਦੇ ਬੂਟਿਆਂ ਦੇ ਮੁਆਵਜ਼ੇ ਵਿੱਚ ਹੋਏ ਕਰੋੜਾਂ ਰੁਪਏ ਦੇ ਘੁਟਾਲੇ ਦੇ ਸਬੰਧ ਵਿੱਚ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਉਕਤ ਪਟਵਾਰੀ ਘੁਟਾਲੇ ਸਮੇਂ ਲੈਂਡ ਐਕੁਜ਼ੀਸ਼ਨ ਕੁਲੈਕਟਰ (ਐਲ.ਏ.ਸੀ.) ਗਰੇਟਰ ਮੋਹਾਲੀ ਏਰੀਆ ਡਿਵੈੱਲਪਮੈਂਟ ਅਥਾਰਟੀ (ਗਮਾਡਾ) ਦੇ ਦਫ਼ਤਰ ਵਿੱਚ ਤਾਇਨਾਤ ਸੀ। ਇਸ ਘੁਟਾਲੇ ਵਿੱਚ ਇਹ 19ਵੀਂ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰੀ ਹੈ। ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਐਸ.ਏ.ਐਸ. ਨਗਰ (ਮੋਹਾਲੀ) ਦੇ ਪਿੰਡ ਬਾਕਰਪੁਰ ਵਿੱਚ ਗਮਾਡਾ ਵੱਲੋਂ ਗ੍ਰਹਿਣ ਕੀਤੀ ਗਈ ਜ਼ਮੀਨ ਦੇ ਬਦਲੇ ਜਾਰੀ ਕੀਤੇ ਕਰੋੜਾਂ ਰੁਪਏ ਦੇ ਮੁਆਵਜ਼ੇ ਵਿੱਚ ਇਹ ਘਪਲਾ ਹੋਇਆ ਸੀ।
ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਬਿਊਰੋ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸੁਰਿੰਦਰਪਾਲ ਨੇ ਗਲਤ ਲਾਭਪਾਤਰੀਆਂ ਨੂੰ ਮੁਆਵਜ਼ੇ ਦਾ ਲਾਭ ਦਿਵਾਉਣ ਲਈ ਗਲਤ ਸੂਚਨਾ ਦੇਣ ਵਿੱਚ ਅਹਿਮ ਭੂਮਿਕਾ ਨਿਭਾਈ ਸੀ। ਬਾਗ਼ਬਾਨੀ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਮੁਆਵਜ਼ੇ ਦੀ ਸਿਫ਼ਾਰਸ਼ ਲਈ ਐਲ.ਏ.ਸੀ. ਗਮਾਡਾ ਨੂੰ ਭੇਜੀ ਗਈ ਮੁਲਾਂਕਣ ਰਿਪੋਰਟ ਵਿੱਚ ਕੁਝ ਜ਼ਮੀਨ ਮਾਲਕਾਂ ਦੇ ਨਾਂ ਅਤੇ ਜ਼ਮੀਨ ਦਾ ਹਿੱਸਾ ਮਾਲ ਰਿਕਾਰਡ ਦੇ ਹਿਸਾਬ ਨਾਲ ਸਹੀ ਨਹੀਂ ਸੀ, ਪਰ ਉਕਤ ਪਟਵਾਰੀ ਨੇ ਇਸ ਬਾਰੇ ਇਤਰਾਜ਼ ਉਠਾਉਣ ਬਜਾਏ ਬਾਗ਼ਬਾਨੀ ਵਿਭਾਗ ਦੀ ਇਸ ਰਿਪੋਰਟ ਅਨੁਸਾਰ ਮੁਆਵਜ਼ਾ ਰਾਸ਼ੀ ਜਾਰੀ ਕਰਨ ਦੀ ਰਿਪੋਰਟ ਕਰ ਦਿੱਤੀ। ਉਕਤ ਪਟਵਾਰੀ ਦੀ ਰਿਪੋਰਟ ਦੇ ਆਧਾਰ ’ਤੇ ਨਾਇਬ-ਤਹਿਸੀਲਦਾਰ ਨੇ ਇਹ ਕੇਸ ਤਤਕਾਲੀ ਐਲ.ਏ.ਸੀ. ਨੂੰ ਅੱਗੇ ਭੇਜ ਦਿੱਤਾ, ਜਿਸ ਵੱਲੋਂ ਬਾਅਦ ਵਿੱਚ ਮੁਆਵਜ਼ੇ ਦੀਆਂ ਅਦਾਇਗੀਆਂ ਜਾਰੀ ਕਰ ਦਿੱਤੀਆਂ ਗਈਆਂ।
ਮੁਲਜ਼ਮ ਸੁਰਿੰਦਰਪਾਲ ਵਾਸੀ ਐਮ.ਆਈ.ਜੀ. ਫਲੈਟਸ, ਸੈਕਟਰ-70, ਮੋਹਾਲੀ ਨੂੰ ਅਮਰੂਦਾਂ ਦੇ ਬੂਟਿਆਂ ਦੇ ਬਹੁ-ਕਰੋੜੀ ਮੁਆਵਜ਼ਾ ਘੁਟਾਲੇ ਵਿੱਚ ਮੁਲਜ਼ਮ ਵਜੋਂ ਨਾਮਜ਼ਦ ਕਰਕੇ ਅੱਜ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤਾ।
-

इस इलाके में डबल मर्डर, CEO और MD की हुई हत्या
नई दिल्ली: बेंगलुरू मे डबल मर्डर का मामला सामने आया है। एक टेक कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि एक पूर्व कर्मचारी ने केबिन में घुसकर तलवार से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों की मौत हो गई। नॉर्थ ईस्ट बेंगलुरू के डीसीपी लक्ष्मी प्रसाद ने कहा कि एरोनिक्स इंटरनेट कंपनी के एमडी फणींद्र सुब्रहण्यम और सीईओ वीनू कुमार की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। हमलावर मौके से फरार हो गया है। पुलिस आरोपी की पहचान के लिए हुलिया बना रही है।
बता दें कि एयरोनिक्स मीडिया प्राइवेट लिमिटेड एक प्राइवेट कंपनी है, जो 7 नवंबर 2022 को इनकॉर्पोरेट हुई थी। इसे गैर- सरकारी कंपनी के रूप में क्लासीफाइड किया गया है. बेंगलुरु में इसका रजिस्टर्ड ऑफिस है। कंपनी अन्य फर्मों की वेबसाइटों का रखरखाव / अन्य फर्मों के लिए मल्टीमीडिया प्रेजेंटेशन का काम करती है।
-

ਜਲੰਧਰ-ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਹਾਈਵੇ ਤੇ ਲਗਾਤਾਰ ਵੱਧ ਰਿਹਾ ਪਾਣੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ
ਜਲੰਧਰ, ENS: ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਸ਼ਾਹਕੋਟ ਹਲਕੇ ਦੇ ਜਲੰਧਰ-ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਹਾਈਵੇ ਤੇ ਪਾਣੀ ਲਗਾਤਾਰ ਵੱਧ ਰਿਹਾ ਅਤੇ ਹੁਣ ਹਾਈਵੇ ਦੇ ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਪਾਣੀ ਪਿੰਡਾਂ ਨੂੰ ਮਾਰ ਕਰ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇਹ ਤਸਵੀਰਾਂ ਪਿੰਡ ਕਿੱਲੀ ਵਾੜਾ ਦੀਆਂ ਨੇ ਜਿੱਥੇ ਲੋਕੀ ਆਪਣੀ ਜਾਨ ਜੋਖਿਮ ਵਿੱਚ ਪੈ ਕੇ ਇਸ ਖ਼ਤਰੇ ਵਾਲੀ ਜਗਾਹ ਨੂੰ “ਫੋਟੋ ਸ਼ੂਟ ਦਾ ਕੋਰਨਰ” ਬਣਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਰੋਕਣ ਤੇ ਲੋਕਾਂ ਵਲੋਂ ਬਸ ਇਸ ਤ੍ਰਾਸਦੀ ਨੂੰ ਇਕ ਨਜ਼ਾਰੇ ਦਾ ਨਾਮ ਦੇ ਕੇ ਦੇਖਣ ਦੀ ਗੱਲ ਕਹੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।
-

पंजाब: इस इलाके में 3 दिन से बिजली की सुविधा ठप्प, स्वास्थ्य सुविधा को लेकर आ रही दिक्कत
फिरोजपुर: सतलुज का उफान तेज होने के बाद देश का अंतिम गांव कालूवाला पूरी तरह से जलमग्न हो गया है और वहां के लोगो ने अपना सामान उठाकर सरकारी स्कूल में पलायन शुरू कर दिया है। गांव में 3 दिन से बिजली न होने तथा मेडिकल सुविधा न पहुंचने के कारण लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। गांव में पूजा नामक एक गर्भवती महिला है, जिसे अभी तक कोई भी स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिली है। गांव के कुछ घरों में चार फीट तक पानी है और लोगों ने सरकारी प्राइमरी स्कूल में शरण ली है, ताकि उनका नुकसान होने से बच सके। पलायन करने वालो में जीवन सिंह, चिमन सिंह, रतन सिंह और जंजीर सिंह का परिवार शामिल है, जिन्होंने अपने घर का सारा सामान स्कूल में रख लिया है।

गांव में आने-जाने का कोई रास्ता न होने तथा सतलुज में बहाव तेज होने के कारण यहां का सरकारी स्कूल में भी चार दिन से बंद है और कोई भी प्रशासनिक सेवा इस गांव में नहीं पहुंच रही है। लोगों का जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। टेंडीवाला में सतलुज के साथ मिट्टी के बैग की नोच पर पानी आने के कारण ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर पानी की टक्कर इन बैग को तेज बहाव में लगती है तो उनके खेत पानी से भर जाएंगे और उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि यहां पर तुरंत बैग लगवाए जाएं, ताकि तेज बहाव को गांव में आने से रोका जा सके। उधर, डिप्टी कमिश्नर राजेश धीमान ने कहा कि कहा कि प्रशासन द्वारा बचाव हेतू अनेकों प्रबंध किए जा रहे हैं और लोगों से अपील की जा रही है कि वह सतलुज क्रॉस करने की बजाय सुरक्षित स्थानो पर रहें।
