Blog

  • ਜਲੰਧਰ-ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਹਾਈਵੇ ਤੇ ਲਗਾਤਾਰ ਵੱਧ ਰਿਹਾ ਪਾਣੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਜਲੰਧਰ-ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਹਾਈਵੇ ਤੇ ਲਗਾਤਾਰ ਵੱਧ ਰਿਹਾ ਪਾਣੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਜਲੰਧਰ, ENS: ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਸ਼ਾਹਕੋਟ ਹਲਕੇ ਦੇ ਜਲੰਧਰ-ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਹਾਈਵੇ ਤੇ ਪਾਣੀ ਲਗਾਤਾਰ ਵੱਧ ਰਿਹਾ ਅਤੇ ਹੁਣ ਹਾਈਵੇ ਦੇ ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਪਾਣੀ ਪਿੰਡਾਂ ਨੂੰ ਮਾਰ ਕਰ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇਹ ਤਸਵੀਰਾਂ ਪਿੰਡ ਕਿੱਲੀ ਵਾੜਾ ਦੀਆਂ ਨੇ ਜਿੱਥੇ ਲੋਕੀ ਆਪਣੀ ਜਾਨ ਜੋਖਿਮ ਵਿੱਚ ਪੈ ਕੇ ਇਸ ਖ਼ਤਰੇ ਵਾਲੀ ਜਗਾਹ ਨੂੰ “ਫੋਟੋ ਸ਼ੂਟ ਦਾ ਕੋਰਨਰ” ਬਣਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਰੋਕਣ ਤੇ ਲੋਕਾਂ ਵਲੋਂ ਬਸ ਇਸ ਤ੍ਰਾਸਦੀ ਨੂੰ ਇਕ ਨਜ਼ਾਰੇ ਦਾ ਨਾਮ ਦੇ ਕੇ ਦੇਖਣ ਦੀ ਗੱਲ ਕਹੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।

  • पंजाब: इस इलाके में 3 दिन से बिजली की सुविधा ठप्प, स्वास्थ्य सुविधा को लेकर आ रही दिक्कत

    पंजाब: इस इलाके में 3 दिन से बिजली की सुविधा ठप्प, स्वास्थ्य सुविधा को लेकर आ रही दिक्कत

    फिरोजपुर: सतलुज का उफान तेज होने के बाद देश का अंतिम गांव कालूवाला पूरी तरह से जलमग्न हो गया है और वहां के लोगो ने अपना सामान उठाकर सरकारी स्कूल में पलायन शुरू कर दिया है। गांव में 3 दिन से बिजली न होने तथा मेडिकल सुविधा न पहुंचने के कारण लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। गांव में पूजा नामक एक गर्भवती महिला है, जिसे अभी तक कोई भी स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिली है। गांव के कुछ घरों में चार फीट तक पानी है और लोगों ने सरकारी प्राइमरी स्कूल में शरण ली है, ताकि उनका नुकसान होने से बच सके। पलायन करने वालो में जीवन सिंह, चिमन सिंह, रतन सिंह और जंजीर सिंह का परिवार शामिल है, जिन्होंने अपने घर का सारा सामान स्कूल में रख लिया है।

    गांव में आने-जाने का कोई रास्ता न होने तथा सतलुज में बहाव तेज होने के कारण यहां का सरकारी स्कूल में भी चार दिन से बंद है और कोई भी प्रशासनिक सेवा इस गांव में नहीं पहुंच रही है। लोगों का जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। टेंडीवाला में सतलुज के साथ मिट्टी के बैग की नोच पर पानी आने के कारण ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर पानी की टक्कर इन बैग को तेज बहाव में लगती है तो उनके खेत पानी से भर जाएंगे और उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। 

    उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि यहां पर तुरंत बैग लगवाए जाएं, ताकि तेज बहाव को गांव में आने से रोका जा सके। उधर, डिप्टी कमिश्नर राजेश धीमान ने कहा कि कहा कि प्रशासन द्वारा बचाव हेतू अनेकों प्रबंध किए जा रहे हैं और लोगों से अपील की जा रही है कि वह सतलुज क्रॉस करने की बजाय सुरक्षित स्थानो पर रहें।

  • जालंधरः इस बेई में बढ़ा जलस्तर, लोगों के घरों में घुसा पानी, देखे Live

    जालंधरः इस बेई में बढ़ा जलस्तर, लोगों के घरों में घुसा पानी, देखे Live

    जालंधर,ENS: नकोदर रोड में स्थित है काली बेई में जलस्तर बढ़ गया है। बेई में जलस्तर बढ़ने के कारण लोगों के घर में पानी घुस गया है। जिसके कारण लोग सड़कों पर टेंट लगाने को मजबूर हो गए है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे लोग अपने घरों से सामान उठाकर सड़कों पर टेंट लगाकर बैठे हुए है।

    बता दें कि पंजाब मे बारिश से राहत तो मिली है, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद पानी का बहाव कम नहीं हो रहा है। वहीं जालंधर के शाहकोट, लोहियां में पानी भर चुका है, मंड एरिया में शाम तक जल स्तर और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। जिला प्रशासन व पुलिस टीमें लगातार राहत कार्यों में जुटी हुई हैं। जिला पुलिस द्वारा बोट के ज़रिए गांवो में जाकर उन्हें गांव से साथ चलने की अपील की जा रही हैं।

  • पंजाब: पूर्व डिप्टी सीएम OP Soni की बिगड़ी तबीयत, ICU में किया शिफ्ट

    पंजाब: पूर्व डिप्टी सीएम OP Soni की बिगड़ी तबीयत, ICU में किया शिफ्ट

    चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी की तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। सोनी को दो दिन पहले विजिलेंस ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार किया था और कल कोर्ट में पेश करने के बाद सोनी की तबीयत अचानक बिगड़ गई।

    उन्हें अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कल से सोनी का इलाज चल रहा है। कोर्ट ने सोनी को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है, लेकिन गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस अभी तक सोनी से पूछताछ नहीं कर सकी है। सोनी के पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, सोनी का लंबे समय से हृदय और अन्य बीमारियों का इलाज चल रहा है। उधर, कल दो दिन की रिमांड खत्म होने के बाद सोनी को विजिलेंस दोबारा पेश करेगी या नहीं, यह सोनी के स्वास्थ्य पर निर्भर करेगा।

  • ਪੰਜਾਬ: ਭੁੱਖ ਹੜਤਾਲ ਤੇ ਬੈਠੇ ਬਰਖ਼ਾਸਤ ਔਸਤੀ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨੇ ਐਸ.ਡੀ.ਐਮ ਦਾ ਸਾੜਿਆ ਪੁਤਲਾ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਭੁੱਖ ਹੜਤਾਲ ਤੇ ਬੈਠੇ ਬਰਖ਼ਾਸਤ ਔਸਤੀ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨੇ ਐਸ.ਡੀ.ਐਮ ਦਾ ਸਾੜਿਆ ਪੁਤਲਾ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ: ਡੈਮ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵੱਲੋਂ ਸਰਕਾਰੀ ਨੌਕਰੀਆਂ ਤੋਂ ਬਰਖ਼ਾਸਤ ਔਸਤੀ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨੇ ਭੁੱਖ ਹੜਤਾਲ ਦੇ 71ਵੇਂ ਦਿਨ ਆਪਣੇ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਅਤੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਨਾਲ ਮਿਲਕੇ ਐਸ.ਡੀ.ਐਮ ਕਮ ਡੀਸੀ ਆਰ. ਐਂਡ. ਆਰ. ਦਫ਼ਤਰ ਸ਼ਾਹਪੁਰਕੰਡੀ ਵਿਖੇ ਰੋਸ਼ ਮੁਜ਼ਾਹਰਾ ਕਰਦਿਆਂ ਔਸਤੀ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੇ ਕੇਸਾਂ ਦੀ ਪੜਤਾਲ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਐਸ.ਡੀ.ਐਮ ਸੌਰਵ ਅਰੋੜਾ ਦਾ ਪੁਤਲਾ ਸਾੜਿਆ। ਜਥੇਬੰਦੀ ਆਗੂਆਂ ਵੱਲੋਂ ਮੋਹਨ ਸਿੰਘ, ਮਨਿੰਦਰ ਪਾਲ ਸਿੰਘ, ਸੁਖਵਿੰਦਰ, ਯੋਗੇਸ਼ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਸੋਨੂ ਨੂੰ ਭੁੱਖ ਹੜਤਾਲ ਤੇ ਬੈਠਾਇਆ ਗਿਆ। ਉਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮੁੱਖ ਇੰਜੀਨੀਅਰ ਦਫ਼ਤਰ ਤੋਂ ਰੋਸ਼ ਮਾਰਚ ਕਰਦਿਆਂ ਐਸ.ਡੀ.ਐਮ. ਕਮ ਡੀਸੀ ਆਰ ਐਂਡ ਆਰ ਦਫ਼ਤਰ ਬਾਹਰ ਜੰਮਕੇ ਰੋਸ਼ ਮੁਜ਼ਾਹਰਾ ਕੀਤਾ।

    ਰੋਸ਼ ਮੁਜ਼ਾਹਰੇ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦਿਆਂ ਡੈਮ ਔਸਤੀ ਬੈਰਾਜ, ਔਸਤੀ ਸੰਘਰਸ਼ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਲਕਾਰ ਪਠਾਨੀਆ, ਥੀਨ ਡੈਮ ਵਰਕਰ ਯੂਨੀਅਨ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਜਸਵੰਤ ਸਿੰਘ ਸੰਧੂ, ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ (ਸਿਰਸਾ) ਦੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਹਰਦੇਵ ਸਿੰਘ ਚਿੱਟੀ ਅਤੇ ਜਮੂਹਰੀ ਕਿਸਾਨ ਸਭਾ ਦੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਜਨਰਲ ਸਕੱਤਰ ਬਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਘੋਹ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਐਸ.ਡੀ.ਐਮ ਸੌਰਵ ਅਰੋੜਾ ਨੇ ਕੁੱਝ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਦੇ ਦਬਾਵ ਹੇਠਾਂ ਆ ਕੇ 32 ਦਰਜ਼ਾ- 4 ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀ ਗਲਤ ਅਤੇ ਇੱਕ ਪਾਸਾ ਪੜਤਾਲ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਔਸਤੀ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਧੱਕੇਸ਼ਾਹੀ ਨਾਲ ਨੌਕਰੀਆਂ ਤੋਂ ਕੱਢ ਦਿੱਤਾ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇਕਰ ਪ੍ਰਮੁੱਖ ਸਕੱਤਰ ਵੱਲੋਂ ਗਠਿਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਕਮੇਟੀ ਨੇ ਨੀਤੀ ਤੋਂ ਬਾਹਰ ਜਾ ਕੇ ਅਪੀਲਾਂ ਦਾ ਨਿਪਟਾਰਾ ਕੀਤਾ ਤਾਂ 71 ਦਿਨਾਂ ਤੋਂ ਚੱਲ ਰਹੇ ਧਰਨੇ ਦੀ ਰੂਪਰੇਖਾ ਨੂੰ ਬਦਲ ਕੇ ਵੱਡੇ ਪੱਧਰ ਤੇ ਰੋਸ਼ ਮੁਜ਼ਾਹਰਾ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਜਿਸ ਦੀ ਸਾਰੀ ਜਿੰਮੇਦਾਰੀ ਡੈਮ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਅਤੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀ ਹੋਵੇਗੀ।

     
  • अमरजीत मान ने डिग्री कॉलेज ऊना में बतौर प्रोफेसर ज्वाइन किया

    अमरजीत मान ने डिग्री कॉलेज ऊना में बतौर प्रोफेसर ज्वाइन किया

    ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल के गांव साऊवाल निवासी अमरजीत मान ने डिग्री कॉलेज ऊना में बतौर सहायक प्रोफेसर (इंग्लिश) ज्वाइन किया है। अभी हाल ही में जिला ऊना के सरकारी कॉलेजों में 12 सहायक प्रोफेसर नियुक्त हुए हैं। इनमें ऊना कॉलेज में अमरजीत मान ने पदभार संभाला। उनके पिता डॉ. सीएस मान भी सहायक प्रोफेसर (इंग्लिश) रह चुके हैं तथा माता भी सरकारी नौकरी में हैं। अमरजीत मान ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, धर्मपत्नी और अपने अध्यापकों को दिया है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा माऊंट कारमल स्कूल ऊना में हुई। इसके बाद अमरजीत ने बीटेक (सीएसई), एमए (इंग्लिश), एचपीपीएससी सेट, यूजीसी नेट व पीजीसीटीई क्लीयर किया है। मान के शुभचिंतकों ने उन्हें इस कामयाबी के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
  • ਪੰਜਾਬ: ਬਰਸਾਤੀ ਪਾਣੀ ਦੀ ਮਾਰ ‘ਚ ਆਈ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਫਸਲ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਬਰਸਾਤੀ ਪਾਣੀ ਦੀ ਮਾਰ ‘ਚ ਆਈ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਫਸਲ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਕੋਟਕਪੂਰਾ: ਬੀਤੀ ਦਿਨੀ ਪਏ ਭਾਰੀ ਮੀਂਹ ਕਾਰਨ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੇ ਲੱਗਭੱਗ 200 ਕਿਲੇ ਦੇ ਕਰੀਬ ਖੇਤ ਬਰਸਾਤੀ ਪਾਣੀ ਦੀ ਮਾਰ ਵਿਚ ਆ ਗਏ। ਇਹ ਮਾਮਲਾ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਦੇ ਜੈਤੋਂ ਬਾਈਪਾਸ ਦਾ ਹੈ। ਜਿੱਥੇ ਕਈ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਲੱਗਭੱਗ 200 ਕਿਲੇ ਦੇ ਕਰੀਬ ਖੇਤ ਬਰਸਾਤੀ ਪਾਣੀ ਦੀ ਮਾਰ ਵਿੱਚ ਆ ਗਏ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਕਾਈ ਪ੍ਰਕਾਰ ਦੀਆਂ ਫ਼ਸਲਾਂ ਮੱਕੀ, ਅਮਰੂਦ ਅਤੇ ਝੋਨਾ ਬੀਜਿਆ ਹੋਇਆ ਸੀ । ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਸਰਕਾਰ ਤੋਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ ਸਾਡੀ ਮੱਦਦ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ ਅਤੇ ਬਣਦਾ ਮੂਵਾਇਜਾ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇ।  ਕਿਸਾਨ ਜਸਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਸਾਡਾ ਬਹੁਤ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋ ਗਿਆ ਲੱਗਭਗ 50 ਘਰਾਂ ਦਾ 200 ਏਕੜ ਰਕਬਾ ਹੈ ਝੋਨਾ ਲੱਗਿਆ ਹੋਇਆ ਸੀ । ਸਰਕਾਰ ਤੋਂ ਮੰਗ ਹੈ ਸਾਡੀ ਮੱਦਦ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ । 

    ਕਿਸਾਨ ਚਮਕੌਰ ਸਿੰਘ ਚਹਿਲ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਲੱਗਭਗ 200 ਕਿਲਾ ਜਮੀਨ ਹੈ। ਜੋ ਪਾਣੀ ਦੀ ਮਾਰ ਵਿਚ ਆਇਆ ਹੈ। ਇਸ ਵਿੱਚ 2 ਸਕੂਲ ਵੀ ਹਨ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ 2 ਕਿਲੇ ਦਾ ਬਾਗ਼ ਵੀ ਹੈ ਅਤੇ ਬਾਕੀ ਖੇਤਾਂ ਵਿਚ ਝੋਨਾ ਮੱਕੀ ਤੇ ਪੱਠੇ ਵੀ ਬੀਜੇ ਹੋਏ ਸਨ। ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਮੱਦਦ ਕਰਨ ਦੇ ਲਈ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ।

  • पंजाबः निगम की बड़ी कार्रवाई, होटलों पर चलाया पीला पंजा

    पंजाबः निगम की बड़ी कार्रवाई, होटलों पर चलाया पीला पंजा

    अमृतसरः सेंट्रल हलके में एमटीपी विभाग ने सख्ती से कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से बनें होटलों की दीवारें तोड़ दी हैं। हालांकि, इस कारर्वाई को लेकर होटल मालिकों ने आरोप लगाते हुए कहा कि पहले तो निगम अधिकारी पैसे लेकर बड़ी-बड़ी इमारतें बनाते हैं और बाद में उन्हें तोड़ने के लिए बड़ी टीम के साथ पहुंचते हैं। इस पर होटल मालिकों ने पुलिस और सरकार से गुहार लगाते हुए कहा कि वे हमारा काम क्यों बंद कराना चाहते हैं।
    इस कार्रवाई को लेकर एमटीपी मेहरबान सिंह का कहना है कि बिल्डिंग पहले से ही अवैध रूप से बनाई गई थी। जिसके लिए पहले भी निर्देश देकर काम बंद करने को कहा गया था, लेकिन उसके बाद फिर से काम शुरू हो गया है। जिसके चलते अब हमें टीम के साथ इस तरह की कार्रवाई करनी पड़ रही है। बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी कई बार अमृतसर में अवैध होटलों पर निगम का पीला पंजा चलता रहा है।

  • बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुए मकानों को मनरेगा के तहत लगाए जाएंगे डंगे – उपायुक्त 

    बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुए मकानों को मनरेगा के तहत लगाए जाएंगे डंगे – उपायुक्त 

    आपदा से घरों को हुए नुकसान के दृष्टिगत जिला प्रशासन ने लिया अहम फैसला

    ऊना/ सुशील पंडित : हाल ही में प्रदेश भर में हुई भारी बारिश के कारण जिला ऊना के विभिन्न इलाकों में अनेक रिहायशी मकानों को भारी नुकसान हुआ है इनमें से कुछ मकानों को तुरंत डंगे लगाने की आवश्यकता है ताकि आगामी वर्षा ऋतु के दौरान इन्हें और अधिक नुकसान होने से बचाया जा सके। इन डंगों का निर्माण मनरेगा के तहत किया जाएगा जिसके लिए नए सेल्फ स्वीकृत किए जाएंगे। यह जानकारी उपायुक्त ऊना एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक (मनरेगा) राघव शर्मा ने दी है। उन्होंने बताया कि भारी बारिश के कारण आपदा की स्थिति के मद्देनजर जिला प्रशासन ने यह जनहित में विशेष निर्णय लिया है जिसके तहत बिना ग्रामसभा के अनुमोदन के डंगे का निर्माण बारिश से क्षतिग्रस्त घरों की सुरक्षा के लिए किया जाएगा। इस संबंध में जिला के सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए उन्होंने कहा है कि घरों को होने वाले नुकसान से बचाने के लिए लगाए जाने वाले डंगों को 1 सप्ताह के भीतर चिन्हित कर मनरेगा के तहत डीआरडीए ऊना को स्वीकृति के लिए सेल्फ भेजे जाएं ताकि हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त मकानों को और अधिक क्षति होने से बचाया जा सके। उपायुक्त ऊना ने जिलावासियों तथा जन प्रतिनिधियों से अपील की है कि वे क्षतिग्रस्त मकानों की सुरक्षा के लिए डंगे लगाने के संबंध में यथाशीघ्र संबंधित खंड विकास अधिकारी के माध्यम से आवेदन करें।
  • पंजाबः 15 हजार रुपए रिश्वत लेता ASI और सिपाही काबू

    पंजाबः 15 हजार रुपए रिश्वत लेता ASI और सिपाही काबू

    अबोहरः पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने फाजिल्का जिले के सिटी थाना-1 अबोहर में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर (एएसआई) कृष्ण लाल और सिपाही राज कुमार को 15,000 रुपए रिश्वत लेने के दोष अधीन काबू किया है। इन मुलाजिमों को भीम सैन निवासी गाँव बाज़ीदपुर कट्यिंवाली, ज़िला फाजिल्का की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है।

    इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता भीम सैन ने विजीलैंस ब्यूरो थाना फ़िरोज़पुर रेंज में शिकायत दर्ज करवाई कि उक्त एएसआई ने 17 मार्च, 2023 को उसके मोबाइल फ़ोन पर काल की थी कि एक महिला ने उस ( भीम सैन) के खि़लाफ़ छेड़छाड़ की शिकायत की है। अगले दिन शिकायतकर्ता अपने गाँव बाज़ीदपुर कट्यिंवाली के निवासी सिपाही राज कुमार को साथ लेकर सिटी थाना- 1 अबोहर में गया।
    शिकायतकर्ता ने दोष लगाया कि उक्त एएसआई ने उसके खि़लाफ़ आई छेड़छाड़ की शिकायत का निपटारा करने और राज़ीनामा करवाने के एवज में 1 लाख रुपए रिश्वत माँगी थी। बार-बार विनती करने पर एएसआई 50,000 रुपए लेने के लिए राज़ी हो गया और उसी दिन उस ( भीम सैन) से 20,000 रुपए ले लिए। इसके उपरांत उक्त पुलिस मुलाजिमों ने उसको रिश्वत की बकाया रकम देने के लिए मज़बूर करना शुरू कर दिया और शिकायतकर्ता ने 26 मार्च, 2023 को कांस्टेबल राज कुमार के मोबाइल नंबर पर गुग्गल पे के द्वारा 15,000 रुपए और अदा किये। जब शिकायतकर्ता ने राज़ीनामे की कापी माँगी तो उक्त पुलिस मुलाजिमों ने रिश्वत के बकाया 15, 000 रुपए माँग लिए।
    प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद विजीलैंस ब्यूरो यूनिट फाजिल्का की टीम ने ट्रैप लगा कर उक्त एएसआई और सिपाही को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से 15,000 रुपए रिश्वत लेते हुये मौके पर काबू कर लिया। इस सम्बन्धी थाना विजीलैंस ब्यूरो, फ़िरोज़पुर रेंज में उक्त एएसआई और कांस्टेबल के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है और इस मामले की आगे जांच जारी है।