Blog

  • पंचकूला : लव जिहाद और हनी ट्रैप के मामले में FIR दर्ज, लुटेरी दुल्हन फरार, देखे वीडियो

    पंचकूला: लव जेहाद और हनी ट्रैप से जुड़ा मामला सामने आया है। जिसमें एक महिला के पति ने उस पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए पंचकूला कोर्ट में केस  किया था । माननीय कोर्ट के आदेशो पर पंचकूला पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पति की ओर से पेश किए गए सबूतों के आधार पर जांच में कई चुकाने वाले खुलासे हुए हैं।

    पुलिस जांच मे सामने आया है कि आरोपी महिला ने यूपी, यमुनानगर और पंचकूला में कई लोगों पर एफआईआर दर्ज करवाई है। महिला लड़को को अपने धर्म की जानकारी दिए बिना ही उनसे शादी कर लगातार जबरन वसूली कर रही थी। सेक्टर 10 में रहने वाले गंगेश माटा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह हरिद्वार का रहने वाला है। कुछ वर्ष पहले उसकी मुलाकात एक महिला से हुई थी। महिला ने उसके परिवार पर मारपीट और सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाकर उससे शादी कर लाखों रुपए वसूले गए।।

  • माता मनसा देवी जा रहे 6 दोस्तों का हुआ सड़क हादसा, एक की मौत, देखे वीडियो

    पंचकूला : गुरुद्वारा नाडा साहिब के फ्लाईओवर के पास सड़क हादसे में दो अलग-अलग बाइक पर जा रहे 6 दोस्तों का एक्सीडेंट होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक दोस्त ने आज नई बाइक ली थी और वह अपने पांच दोस्तों को माता मनसा देवी मंदिर में दर्शन करने जा रहा था। रास्ते मे  अचानक पीछे से आ रही एक कार मे सवार चालक  दोनों बाईको को टक्कर मार मौके से फरार हो गया।  


    इस हादसे मे मनोज कुमार की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान दीपक गुप्ता उम्र17 साल है। मनोज को चंडीगढ़ के पीजीआई और अजय को चंडीगढ़ के सेक्टर 32 के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

    तीसरा रघुवीर उम्र 16 के हाथ पर फैक्चर और सिर पर छोटे आई हैं। दूसरी बाइक पर विक्की सवार थे। जिसे पीजीआई में रेफर किया गया है  और साहिल कुमार 17 साल  प्राइवेट कंपनी में काम करता है। वह सेक्टर 6 अस्पताल में भर्ती है।  अजय कुमार को गंभीर अवस्था देखते हुए चंडीगढ़ के सेक्टर 32 अस्पताल रेफर किया गया है। सभी घायल सेक्टर 26 के गांव मदनपुर और सेक्टर 26 के आशियाना के रहने वाले है।

  • दो माह पूर्व खोदी गई नाली नहीं हुई ठीक

    वार्ड दो के लोग हो रहे परेशान

    बद्दी/ सचिन बैंसल: बद्दी के वार्ड नंबर दो में जल शक्ति विभाग ने गली तो खोद दी है लेकिन उसे ठीक नहीं किया है जिससे लोगों दुपहिया वाहन चालकों को काफी दिक्कत हो रही है। विभागों की आपसी तालमेल न होने का खामियाजा स्थानीय लोगों को उठाना पड़ रहा है। बद्दी के वार्ड नंबर दो में तीन माह पहले गली में इंटरलॉक टाईल लगाई थी। इस बीच कुछ लोगों के घरो में गंदा पानी आने लगा। जिस पर लोगों ने जल शक्ति विभाग को यह समस्या  बताई। जल शक्ति विभाग ने अनुमान लगाया कि किसी बाहरी बहाव का पानी पीने के पानी में मिल रहा है जिससे यह पानी गंदा हो रहा है।

    इसी के चलते विभाग ने नई गली को खोद कर नाली को चेक किया। इससे पानी को सही हो गया। लेकिन उसे दोबारा वापस उसी हालत में नहीं किया जिससे यहां पर दुपहिया वाहन चालक गिर रहे है। वहीं पैदल चलने वाले लोग भी अंधेरे में ठोकरें खा रहे है। ग्रामीण दीपू पंडि़त, अशोक शर्मा, धीरज कौशल, चरनजीत, भूपेंदर, अमन, पुनीत कौशल, धरमवीर, पवन शर्मा व प्रमोद कौशल ने बताया कि जल शक्ति विभाग ने गली तो खोद दी लेकिन उसे ठीक करना भूल गया है। अब इसका खामियाजा यहां के लोगों को उठाना पड़ रहा है।

    कई साल बाद गली को पक्का किया गया अभी पक्का किए हुए दो माह भी नहीं हुए थे कि जल शक्ति विभाग ने उसे खोद दिया। स्थानीय लोगों ने इसे ठीक कराने की मांग की है। उधर, जल शक्ति विभाग के जेई बलजीत ंिसंह ने बताया कि वह इसे जल्द की रिपेयर कर देंगे। 
  • जालंधर से चुनाव लड़ने को लेकर पूर्व सीएम चन्नी का आया बयान, देखें वीडियो 

    सुशील रिंकू और आप पार्टी पर साधा निशाना

    जालंधर, ENS: रमजान के पवित्र महीने पर किशनपुरा चौक के पास बनी दरगाह पर नतमस्तक होने के लिए पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी और पूर्व विधायक राजेंद्र बेरी पहुंचे। जहां उन्होंने मुस्लिम भाईचारे को रमजान के पावन महीने पर रोज इफ्तहारी की बधाई दी। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए जालंधर से लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि इसका फैसला हाई कमान लेंगी। उन्होंने कहा कि उनकी चर्चा जालंधर में ही नहीं होशियारपुर और फतेहगढ़ साहिब से भी चल रही है। चन्नी ने कहा आखिरी फैसला हाई कमान ही इस पर लेंगी। वहीं उन्होंने कांग्रेस छोड़कर आप पार्टी में और उसके बाद भाजपा में जाने वाले सुशील रिंकू पर तंज करते हुए कहा कि सवारी अपने सामान की आप जिम्मेदार है। 

    चन्नी ने कहा कि जब कांग्रेस रिंकू को गद्दार कहती थी तो आप पार्टी उसे देशभक्त कहती थी। लेकिन अब रिंकू आप पार्टी छोड़कर भाजपा में गए तो पार्टी वाले उसे गद्दार कह रहे हैं और उसके घर के बाहर धरना प्रदर्शन लग रहे हैं। उन्होंने रिंकू का नाम लिए बिना कहा कि लालच में आकर वह आगे से आगे बढ़ने की कोशिश में लगे हुए हैं। चन्नी ने कहा जिसने गद्दारी करनी है वह बार-बार करता है। अपने आपके अक्स को साफ सुथरा रखने में पूरी जिंदगी लग जाती है, बदनामी तो 1 मिनट में भी मिल जाती है। चन्नी ने कहा कि आप पार्टी छोड़कर गए दोनों नेताओं ने बदनामी ही कमाई है, लोगों का इसे मोह भंग हो गया है। 

    वहीं आप पार्टी पर निशाना चाहते हुए उन्होंने कहा कि वह भी अन्य पार्टियों में से अपना उम्मीदवार ढूंढ रही है। चन्नी ने कहा जब कोई नेता आप पार्टी में शामिल होता है तो उसे वाशिंग मशीन में दो कर साफ कर लेते हैं और कहते हैं बहुत बढ़िया व्यक्ति है। उन्होंने कहा जब वह व्यक्ति पार्टी छोड़कर चला जाता है तो फिर यह उनका जुलूस निकालते हैं और उनके घरों के बाहर धरना प्रदर्शन करते हैं और कहते हैं कि यह गद्दारी करके चला गया। चन्नी ने आरोप लगाए हुए कहा है कि आप पार्टी है ही गद्दारों की पार्टी। चन्नी मैं कहा कि मुझे यह बताएं कि ऐसा कौन सा नेता है जो किसी अन्य पार्टी को छोड़कर उनकी पार्टी में ना आया हो। वही नवजोत सिंह सिद्धू के सवाल पर चन्नी ने कहा कि कांग्रेस में दो टीमें हैं। जिसमें ए टीम खेलेंगी बी टीम नहीं खेलेंगी। उन्होंने कहा कि जो कद्दावर नेता है उनको पार्टी खुद आगे लेकर आएगी। वहीं उन्होंने आप पार्टी की दिल्ली और पंजाब में सरकार गिराने के सवाल पर कहा कि वह खुद चाहेंगे तो उनकी सरकार गिरेंगी। इसमें किसी को गिराने की जरूरत नहीं है।

  • झाड़माजरी में सम्पन्न हुई राष्टी्य मजदूर कांग्रेस महासंघ की जिला स्तरीय बैठक

    बद्दी/ सचिन बैंसल: राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ इंटक की बैठक झाड़माजरी में इंटक के जिला अध्यक्ष गगनदीप सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य चड्डा, महामंत्री हरबंस राणा विशेष रूप से उपस्थित हुए। बैठक में जिला सोलन में इंटक की जिला व ब्लॉक स्तर पर कार्यकारिणियों के गठन को लेकर रणनीति तैयार की गई। जिला अध्यक्ष गगनदीप ने कहा कि इंटक जिला सोलन के औद्योगिक क्षेत्रों में जाकर कामगारों की समस्याओं के निवारण हेतु खुले दरवार लगाएगी व कामगारों को आ रही समस्याओं को सीधे श्रम विभाग व सरकार तक पहूंचाएगी।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों में कामगारों को ई.एस.आई., पी.एफ. , ठेकेदार प्रथा, मिनिमम वेज व समय पर वेतन न मिलने संबधित समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। परन्तु उनके निवारण हेतु श्रम विभाग कोई जरूरी कदम नहीं उठाता । इन सभी समस्याओं केा सरकार के सम्मुख पहूंचाया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश इंटक नेताओं के नेतृत्व में युवाओं केा वोट के अधिकार के लिए जागरूक किया जाएगा ताकि लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व में यह लेाग अपनी जिम्मेवारी निभा सके। इस मौके पर भीम सिंह, राम सिंह, तरसेम शर्मा, हरीश, रविकुमार, हरिंद्र समेत अनेक लोग उपस्थित थे।

  •  भाजपा डाका डालकर मचा रही शोर, जनता बताएगी कौन है चोर: रायजादा 

    ऊना/ सुशील पंडित: कांग्रेस सरकार के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने कहा कि राज्य की जनता बखूबी समझ रही है कि विधायकों को खरीदने के पीछे किसका हाथ था। भाजपा के नेता खुद डाका डालकर शोर मचा रहे हैं। बेईमान कौन है? इसका माकूल जवाब जनता देने को तैयार बैठी है। सतपाल रायजादा ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर निजी होटल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश में पुरानी पेंशन को बहाल करने और महिलाओं को पंद्रह सौ रूपये सम्मान निधि योजना से भाजपा को अपना जनाधार खिसकता नज़र आ रहा था। पूरे देश में बदले और सत्ता की भूख के लिए खरीदो फरोख्त की जा रही है।

    हिमाचल जैसे शांत देवभूमि को भी मिशन लोटस के नाम से करोड़ों में विधायकों को खरीदकर सत्ता को हथियाने का प्रयास किया, लेकिन हिमाचल के सच्चे लोगों ने इस मिशन को फेल कर दिया। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ में एक पूर्व विधायक को लेकर जयराम ठाकुर पहुंचे थे, लेकिन वहां इधर उधर से भीड़ जमा करने का प्रयास किया जाता रहा। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता ने इस रैली में कांग्रेस को बेइमान बताया था, लेकिन वे ये भूल गए कि हिमाचल के लोग पूरा ड्रामा देख चुके हैं कि सत्ता के लोभ में भाजपा किस हद तक जा सकती है।सतपाल ने कहा कि भाजपा नेता महज प्रधानमंत्री के सामने मूक दर्शक बने रहते हैं।

    प्रदेश में इतनी बड़ी त्रासदी हुई, लेकिन केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के मुंह से एक शब्द भी नहीं निकला। अपने प्रचार के लिए क्रिकेट सितारों को लाया जा रहा है, लेकिन वे अपने प्रदेश से किसी हुनर को उस मुकाम तक नहीं पहुंचा पाए। महज स्वार्थ की राजनीति से हमीरपुर संसदीय क्षेत्र का भला नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अगर वे उम्मीदवार घोषित होते हैं और जीत हासिल करते हैं तो संसद में क्षेत्र के हित की आवाज को बुलंद करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस सरकार स्थिर है, और चार जून के बाद भाजपा को पता चल जाएगा कि हिमाचल की जनता भ्रष्टाचार का विरोध करती है और ईमानदारी का समर्थन करती है।
  • ऊनाः चालान में पुलिस को मिले 45 हजार

    ऊना/ सुशील पंडित: ऊना पुलिस की रोजाना चालान गतिविधि में सरकारी खजाने की कमाई भी बढ़ने लगी है। वीरवार को पुलिस ने जिले की विभिन्न जगहों पर 87 वाहनों के चालान किए। जिसमें पुलिस को मौके पर ही जुर्माने के रूप में 35100 रूपए प्राप्त हुए। पुलिस ने अवैध खनन में लिप्त दो वाहनों पर 10000 रु जुर्माना डाला है। पांच ऐसे लोगों के भी चालान हुए हैं जो सार्वजनिक स्थलों पर धुम्रपान करते हुए पकड़े गए थे।
  • अम्बः रास्ता रोककर युवक से मारपीट

    ऊना /सुशील पंडित: अम्ब में वीरवार को कुछ लोगों ने एक युवक के साथ मारपीट की। प्राप्त जानकारी के अनुसार आदर्श नगर निवासी पवन कुमार पुत्र ओम प्रकाश ने पुलिस थाने में दी शिकायत में दावा किया है कि कुठेड़ा खैरला गांव के रुस्तम खान पुत्र खुशी मोहम्मद ने उसके बेटे का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की है। मारपीट में उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने आरोपी रुस्तम खान के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 341,323 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
  • रामपुरः शराब की 60 बोतलें बरामद

    ऊना/ सुशील पंडित: ऊना पुलिस ने संतोषगढ़ रोड़ पर स्थित रामपुर गांव में एक व्यक्ति की कार से अवैध शराब की 60 बोतलें बरामद की हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को जानकारी मिली थी कि उक्त व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर कहीं जा रहा है। पुलिस ने यातायात चैकिंग के बहाने जब उसकी तालाशी ली तो उसकी कार से संतरा ब्रांड की 60 बोतल देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने अरोपी त्रिभूवन नाथ द्विवेदी पुत्र जगदीश राम निवासी बसंत बिहार रक्कड़ क्लोनी के विरुद्ध आवकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
  • कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार घायल

    ऊना/ सुशील पंडित: ऊना में वीरवार को सड़क हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजाब के बरनाला निवासी मिंटू सिह पुत्र यशपाल सिंह की शिकायत पर पुलिस ने सोहारी के चौली गांव की रहने वाली अमीषा पुत्री भजन लाल के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। मिंटू का आरोप है कि अमीषा झलेड़ा की ओर से तेज गति से कार चलाते हुए सीधे मोटरसाइकिल को टक्कर मार देती है। टक्कर से मोटरसाइकिल सवार गिर जाता है और उसे काफी चोट भी आई है। मिंटू का दावा है कि यह हादसा अमीषा द्वारा लापरवाही से गाड़ी चलाने के चलते हुआ है। पुलिस आगामी जांच में जुट गई है।