Blog

  • पंजाबः इंसानियत शर्मसार, बेटे ने पिता को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, चौकाने वाली वजह आई सामने

    पंजाबः इंसानियत शर्मसार, बेटे ने पिता को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, चौकाने वाली वजह आई सामने

    अमृतसरः जिले से इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक युवक ने अपने ही पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक ने पिता को गोली मारने के बाद फिर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। बताया जा रहा हैकि छोटी सी बात पर पिता-पुत्र में झगड़ा हो गया था। लेकिन गुस्साए बेटे ने पिता को मौत के घाट उतार दिया। 

    बताया जा रहा है कि यह दिल दहला देने वाली घटना कंबो थाना क्षेत्र के गांव नंगली में हुई है। जहां कल सीबीएसई के बाहरी परीक्षा परिणाम में बेटे के कम अंक आने और उसके विदेश जाने को लेकर युवक का अपने पिता से विवाद हो गया। जिससे नाराज होकर युवक ने पिता को गोली मार दी।

    तभी बेटे ने खुद को गोली मारकर जान देने की कोशिश की। गंभीर हालत में जब पिता को अस्पताल ले जाया जा रहा था तो रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतक का नाम रुपिंदर सिंह है। मृतक रुपिंदर सिंह के बेटे अमरदीप सिंह को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि करीब 3 गोलियां चलीं। जवान अमरदीप सिंह के दिल में गोली लगी है। गोलीबारी की घटना से इलाके में दहशत का माहौल देखा गया। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

  • बड़ा हादसाः घूमने के लिए आए 8 पर्यटक नदी में डूबे, तालाश जारी 

    सूरत : गुजरात के सूरत से बड़ी खबर सामने आई है। जहां 8 पर्यटक नर्मदा नदी में डूब गए है। जानकारी के मुताबिक, नर्मदा में डूबने वाले सभी पर्यटक सूरत के रहने वाले थे, जो पोइचा घूमने के लिए आए थे। हादसे की सूचना के बाद मौके पर राहत बचाव टीम पहुंच चुकी है। गोताखोर लगातार नदी में डूबे लोगों की तलाश कर रह हैं।

  • बड़ी खबरः इस सीट से चुनाव नहीं लड़ेगी अकाली दल

    चंडीगढ़ः लोकसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ सीट से अकाली दल अब चुनाव नहीं लड़ेगी। दरअसल, शिरोमणि अकाली दल की तरफ से हरजीत सिंह को टिकट दिया गया था। लेकिन पिछले दिनों उन्होंने पार्टी का टिकट वापस लौटा दिया। इसके बाद वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने चंडीगढ़ शिरोमणि अकाली दल की सभी इकाइयों को भी भंग कर दिया है।

    इस कारण अब चंडीगढ़ में शिरोमणि अकाली दल का कोई नेतृत्व नहीं है। इसी वजह से पार्टी ने यह फैसला लिया है। शिरोमणि अकाली दल की तरफ से चंडीगढ़ में 35 पार्षदों में से वह इकलौते पार्षद थे। उन्हें चंडीगढ़ में शिरोमणि अकाली दल का मजबूत चेहरा बताया जा रहा था। क्योंकि वह पिछले तीन बार से पार्षद का चुनाव जीत चुके हैं। लेकिन उन्होंने पार्टी पर आरोप लगाया कि पार्टी की तरफ से उन्हें सहयोग नहीं किया जा रहा। उन्होंने चुनाव लड़ने से पहले पार्टी से सहयोग की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि वह किसान का बेटा है।

    वह अकेले चंडीगढ़ में चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। इसके लिए उन्होने पार्टी से फंड और पार्टी के सीनियर नेताओं की जरूरत की मांग की थी। लेकिन पार्टी की तरफ से ऐसा नहीं किया गया। शिरोमणि अकाली दल की तरफ से चंडीगढ़ की मेयर रही हरजीत कौर को भी पिछले दिनों पार्टी की तरफ से संजय टंडन का समर्थन करने के आरोप लगाते हुए निष्कासित कर दिया था। लेकिन हरजीत कौर ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि वह शिरोमणि अकाली दल के साथ थी, आज भी है और आगे भी रहेगी। वह चंडीगढ़ में 2007 में पार्टी की तरफ से मेयर चुनी गई थी। वह चार बार काउंसलर, दो बार मेयर रह चुकी है। 

  • पंजाब : पावर हाउस के ट्रांसफार्मर गोदाम में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    पंजाब : पावर हाउस के ट्रांसफार्मर गोदाम में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    अमृतसर : बटाला रोड मुस्तफाबाद पावर हाउस में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई। जब पावर हाउस के अंदर मौजूद ट्रांसफार्मर गोदाम में अचानक आग लग गई और आग लगने से ट्रांसफार्मर गोदाम में पड़ा घास आग की चपेट में आ गया। जिसके बाद पावर हाउस के अंदर मौजूद कर्मचारियों ने दमकल विभाग को सूचना दी।

    सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने की कोशिश की। बिजली विभाग के कर्मचारी जेई ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 132 केवी ट्रांसफर से अचानक शॉर्ट सर्किट के साथ बिजली नीचे गिरी और सूखी घास में आग लग गई। जिसके कारण यह हादसा हुआ। पावर हाउस में मौके पर मौजूद फायर टेंडर भी मौजूद था। जिसके कारण कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

    सरकार के निर्देशानुसार ट्रांसफार्मर की जमीन को भी गीला रखा हुआ था, जिस कारण हादसा होने से बचाव हो गया। उन्होंने बताया कि मौके पर दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया और बिजली विभाग के कर्मचारियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। गनीमत रही कि कोई जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ।

  • जालंधरः चन्नी और बीबी जागीर कौर की वीडियो वायरल मामला, कांग्रेस नेता ने पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत, देखें वीडियो

    जालंधरः चन्नी और बीबी जागीर कौर की वीडियो वायरल मामला, कांग्रेस नेता ने पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी और बीबी जागीर कौर की सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं इस मामले में आज कांग्रेस नेता नवजोत दहिया ने पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी है। जिसमें उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर चन्नी और बीबी जागीर कौर के खिलाफ नामाकंन के दौरान एक वीडियो को शरारती अनंसरों ने तोड़-मरोड़ कर गलत तरीके से पेश किया गया।

    उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी है कि शरारती अनसंरों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि नामाकंन के दौरान चरणजीत चन्नी ने बीबी जागीर कौर को सभ्याचार तरीके से मुलाकात की थी और बीबी जागीर के हाथों को हाथ में लेकर माथा टेका था। नवजोत ने कहा कि कुछ शरारती अनंसरों ने गलत तरीके से वीडियो को पेश किया गया। जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए पुलिस कमिश्नर को शिकायत उन्होंने दी है। बता दे्ं कि आज महिला कमिश्नर द्वारा डीजीपी को चन्नी के खिलाफ दी गई शिकायत को लेकर चन्नी ने दोपहर तक नोटिस का जवाब देना है। 

  • पंजाबः होटल में युवक को बदमाशों ने बेहरमी से पीटा, हालत गंभीर, देखें CCTV

    पंजाबः होटल में युवक को बदमाशों ने बेहरमी से पीटा, हालत गंभीर, देखें CCTV

    मोहालीः जीरकपुर के एक निजी होटल की एक वीडियो काफी वायरल हो रही है। जिसमें कुछ बदमाशों द्वारा एक युवक को नंगा कर पीटा जा रहा है। वायरल वीडियो के अनुसार 3 युवक होटल के कमरे में जबरदस्ती घुसते हैं और एक युवक को नंगा कर उसकी जमकर पिटाई कर देते हैं। ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि युवक के प्राइवेट पार्ट में रॉड भी डाली गई है। इसके बाद युवक को इलाज के लिए ढकोली के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    पुलिस के मुताबिक दोनों होटल व्यवसायियों के बीच पुरानी दुश्मनी है। यह रंजिश ग्राहकों से चलती आ रही है। इसी को लेकर इस युवक पर हमला किया गया है। फिलहाल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पीड़ित की पहचान आकाश गांधी के रूप में हुई है। पुलिस अभी भी मामले की जांच कर रही है। जीरकपुर के बलटाना इलाके में होटल हैं। क्योंकि यह क्षेत्र हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के प्रवेश से जुड़ा हुआ है। चंडीगढ़ और मोहाली में होटल के कमरे के रेट अधिक होने के कारण लोग इस क्षेत्र में रहना पसंद करते हैं। यहां सस्ते दामों पर होटल के कमरे उपलब्ध हैं। यही कारण है कि होटल व्यवसायी एक-दूसरे के साथ ऐसा व्यवहार करते हैं। पुलिस ने अस्पताल जाकर पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया है। अब इसी आधार पर आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाएगी।

  • 40 होटलों को जारी हुआ नोटिस,  जानें मामला

    पटनाः बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां करीब चालीस होटलों पर खतरा मंडराने लगा है। इसके अलावा 74 होटल और रेस्टोरेंट संवेदनशील श्रेणी में पाए गए हैं। पटना के फायर डिपार्टमेंट ने शहर में स्थित कुल 560 होटल और रेस्टोरेंट का फायर ऑडिट कराया, जिसमें यह जानकारी सामने आई है।

    बता दें कि हाल ही में पटना जंक्शन गोलंबर के पास मौजूद एक होटल में हुए अग्निकांड में आधा दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से ही फायर डिपार्टमेंट होटल, कोचिंग संस्थान, हॉस्पिटल, मॉल सहित अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को अलग-अलग फायर ऑडिट कर रहा है। निर्धारित अवधि के बाद इन होटलों की फिर से जांच की जाएगी। वहीं दोबारा गड़बड़ी पाए जाने पर चिन्हित होटलों को सील कर दिया जाएगा या फिर जुर्माना लगाया जाएगा।

  • भाजपा को बड़ा झटकाः पूर्व विधायक ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस में हुई शामिल 

    पानीपतः लोकसभा चुनावों को लेकर नेताओं के पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में जाने का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं चुनाव के बीच BJP को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, पानीपत शहर से पूर्व भाजपा विधायक रोहिता रेवड़ी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। रोहिता के साथ उनके परिवार ने भी रोहतक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा व हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान के नेतृत्व में कांग्रेस जॉइन की। रोहिता रेवड़ी का कहना है कि BJP में मुझे मान-सम्मान नहीं मिला। इस वजह से पार्टी छोड़ दी। उदयभान ने कहा कि रोहिता के आने से कांग्रेस को पानीपत में मजबूती मिलेगी।

    रोहिता रेवड़ी वर्ष 2014 में भाजपा की टिकट से पानीपत शहरी सीट से विधायक चुनीं गई थीं। 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में उनकी टिकट काट दी गई। इसके लिए वह तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर से भी मिली थीं। कोई संतोषजनक जवाब न मिलने की वजह से वह पार्टी से नाराज थीं। खास तौर से मनोहर लाल के प्रति उनकी नाराजगी ज्यादा ही थी। रोहिता के करीबियों के अनुसार, मनोहर लाल को रोहिता के पार्टी छोड़ने का आभास हो गया था। बताया जा रहा है कि सोमवार रात करीब पौने 12 बजे मनोहर लाल ने रोहिता रेवड़ी के पति सुरेंद्र रेवड़ी को कॉल की थी। उन्होंने रोहिता से भी बात करते हुए क्षेत्र में कार्यक्रम कराने की बात कही थी।

    वहीं रोहिता के कांग्रेस में शामिल होने से अब करनाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्‌टर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पानीपत भी इसी सीट में आता है। जहां रोहिता के भाजपा छोड़ने से उनके वोट बैंक में कमी आएगी। नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री बनने के प्रदेश के रूठे भाजपा नेताओं को मनाने में जुट गए थे। इसी कड़ी में करीब एक महीने पहले उन्होंने चंडीगढ़ में रोहिता रेवड़ी और उनके पति सुरेंद्र रेवड़ी से मुलाकात की थी। यह मुलाकात गुपचुप तरीके से हुई, जिसकी फोटो भी एक दिन बाद जारी की गई। इस मीटिंग में तय हुआ था कि रोहिता रेवड़ी लोकसभा चुनाव में करनाल सीट से लोकसभा उम्मीदवार मनोहर लाल खट्‌टर के लिए प्रचार करेंगी। इसके बाद जब रोहिता से बात की गई तो उन्होंने कहा था कि बेशक, हम साइलेंट थे, लेकिन विपक्षियों को जवाब मिल गया होगा। हम BJP में ही रहेंगे।

  • पंजाब : दंपती ने परिवार पर लगाए मारपीट के आरोप, देखें वीडियो

    पंजाब : दंपती ने परिवार पर लगाए मारपीट के आरोप, देखें वीडियो

    फिरोजपुर: थाना ममदोट के अधीन गांव रुहेला हाजी में एक महिला को उसके ससुर और जेठ द्वारा पीटने का मामला सामने आया है। पुलिस को दिए बयानों में गांव रुहेला हाजी निवासी बिंद्रो पत्नी बलविंदर सिंह ने बताया कि वह अपने पति को कमरे में रोटी देकर बाहर आ रही थी, तभी उसके ससुर गोमा सिंह पुत्र बाज सिंह ने मारपीट की व उसके और जेठ लड्डू सिंह ने उसके बाल पकड़ कर उसे नीचे गिरा दिया और उसके पेट में लात मार दी।

    पीड़ित बिंद्रो ने बताया कि जब वह चिल्लाई तो उसकी जेठानी शिंदो बाई और कांतो बाई पत्नी काला सिंह ने उसके पति को पकड़ लिया, जिसके कारण उसका पति उसे बचा नहीं सका। बिंद्रो ने बताया कि उसके ससुर और जेठ ने उसे पीटा, कपड़े फाड़े और गालियां दीं।

    बिंद्रो ने कहा कि उनका इलाज सिविल अस्पताल ममदोट में चल रहा है। मामले की जांच कर रहे सहायक पुलिस अधिकारी राम प्रकाश ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंध में थाना ममदोट पुलिस ने 2 लोगों के खिलाफ 354-ए, 323, 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है।

  • पंजाबः दीवारों पर खालिस्तानी नारे लिखने के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

    पंजाबः दीवारों पर खालिस्तानी नारे लिखने के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

    बठिंडाः लोकसभा चुनाव के दौरान पंजाब का माहौल खराब करने के मकसद से खालिस्तान समर्थन में नारे लिखने वाले तीन आरोपियों को बठिंडा काउंटर इंटेलिजेंस ने गिरफ्तार कर लिया है। बीते माह ये नारे बठिंडा जिला प्रशासनिक परिसर और न्यायालय परिसर में नारे लिखे गए थे। वहीं, 9 मई को दिल्ली के झंडेवालान मेट्रो स्टेशन और करोल बाग मेट्रो स्टेशन में भी नारे लिखे गए थे।

    डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए आरोपियों के संबंध सिख फार जस्टिस (SFJ) से है। आरोपियों ने पहले दिवारों पर ये सलोगल लिखे और फिर इसकी वीडियो बना कर सिख फॉर जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू को भेजी थी। घटना के बाद पुलिस केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर इस मामले की साइंटिफिक जांच करने में जुट गई। बठिंडा के बाद जब दिल्ली में भी ये घटनाएं हुई, तो पुलिस ने भी गतिविधियां तेज कर दी। जिसके बाद तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।