Blog

  • Punjab: करंट लगने से 16 वर्षीय इकलौते बेटे की मौत

    फिरोजपुरः ममदोट के नजदीकी गांव भूरे खुर्द में मशीन पर पट्ठे काट रहे 16 वर्षीय युवक के साथ हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां करंट लगने से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बलपिंदर सिंह पुत्र नसीब सिंह ढिल्लों के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक जवान माता-पिता का इकलौता पुत्र था। वह इस घटना के बाद गांव में शोक की लहर छा गई है। 

  • BJP के हारने पर 4 समर्थकों ने किया सुसाइड, परिजनों से मिलकर फूट-फूट कर रोई नेत्री, देखें वीडियो

    BJP के हारने पर 4 समर्थकों ने किया सुसाइड, परिजनों से मिलकर फूट-फूट कर रोई नेत्री, देखें वीडियो

    महाराष्ट्रः भाजपा नेता पंकजा मुंडे लोकसभा चुनाव 2024 हार गईं। इससे उनके समर्थक इतने निराश हुए कि उन्होंने जान दे दी। चुनाव परिणाम आने बाद अब तक 4 समर्थक सुसाइड कर चुके हैं। बीते दिन भी उनके एक समर्थक ने खुदकुशी कर ली, जबकि पंकजा मुंडे ने वीडियो जारी करके इस तरह के कदम न उठाने की अपील अपने समर्थकों से की थी, बावजूद इसके समर्थक ने सुसाइड कर ली। भाजपा नेता को जब इस बारे में पता चला तो वे मृतक के परिजनों से मिलने पहुंची। इस दौरान माहौल गमगीन देखकर वे खुद भी फूट-फूट कर रोने लगीं।

    उनके रोने का वीडियो सामने आया है, जिसमें वे मृतक से परिजनों से घिरी नजर आ रही हैं। पंकजा मुंडे ने महाराष्ट्र की बीड लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। कांटे की लड़ाई में पंकजा मुंडे शरद गुट के बजरंग सोनवणे से 6 हजार वोटों से हार गईं। पंकजा की हार उनके समर्थक बर्दाश्त नही कर पा रहे हैं। रविवार को पंकजा मुंडे ने बीड जिले में एक मृतक के परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना देकर निकली ही थीं कि गणेश बड़े ने शिरूर कसार में खेत मे जाकर फांसी लगा ली। इससे पहले 7 जून को लातूर के रहने वाले सचिन मुंडे ने आत्महत्या की थी। 9 जून को पांडुरंग सोनवणे ने बीड के अम्बाजोगई में सुसाइड नोट लिख जीवनलीला समाप्त की थी। 10 जून को पोपट वायभसे ने बीड के आष्टी गांव में जान दे दी थी। इन्हीं तीनों मृतकों के परिजनों से मिलने के लिए पंकजा मुंडे पहुंची थीं।

    पांडुरंग सोनवणे ने सुसाइड नोट में पंकजा मुंडे की हार से निराश होकर सुसाइड करने की बात लिखी थी। इससे पंकजा मुंडे को झटका लगा और उन्होंने एक वीडियो जारी करके समर्थकों से अपील की थी कि कोई भी अपनी जान न दे। स्वर्गीय गोपीनाथ मुंडे हो या मैं खुद, हमने कभी भी राजनीति के लिए लोगों और अपने समाज का इस्तेमाल नहीं किया है। लोगों के खुदकुशी करने ने मुझे झटका लगा है। उन्होंने अपील की कि खुदकुशी जैसे कदम न उठाएं। राजनीति में हार जीत लगी रहती है। इंदिरा गांधी भी चुनाव हारीं थी। मेरी सभी से अपील है कि कोई भी खुदकुशी न करें। हम मिलकर फिर से मेहनत करेंगे और अगला चुनाव बहुमत से जीतेंगे। हमारी जीत निश्चित है, आज नहीं तो कल।

  • Kapurthala : पुलिस ने महिला सहित 10 को किया गिरफ्तार

    Kapurthala : पुलिस ने महिला सहित 10 को किया गिरफ्तार

    डेढ़ लाख की ड्रग मनी,  2 स्विफ्ट कार-ट्रैक्टर सहित कई बाइक जब्त

    कपूरथला : नशा तस्करों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत जहां एक महिला समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं उनके कब्जे से डेढ़ लाख की नकदी, स्विफ्ट कार और करीब आधा दर्जन बाइकों को जब्त किया गया है। इसके अलावा भारी मात्रा में अवैध शराब भी बरामद हुई है।

    SSP कपूरथला वत्सला गुप्ता ने करते हुए बताया कि रविवार को चारों सब डिवीजनों में नशे के हॉटस्पॉट एरिया के लगभग 100 घरों की तलाशी ली गई थी। इस दौरान 50 ग्राम हेरोइन अलावा चंडीगढ़ में बिक्री होने वाली अवैध शराब की 45 बोतलों के अलावा 6 हजार लीटर शराब भी बरामद की गई है।

    एसएसपी ने बताया कि, थाना सुभानपुर के एक व्यक्ति डेढ़ लाख के करीब भारतीय करंसी बरामद की गई है। सुल्तानपुर लोधी क्षेत्र के दो थानों की पुलिस ने 530 नशीले कैप्सूल बरामद किए। SSP ने बताया कि आतंकी लखविंदर सिंह लंडा गिरोह से जुड़े हुए लोग जो कि जिले में फोन पर रंगदारी मांग रहे हैं, फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले लोगों की भी तलाश की गई। 

    SSP वत्सला गुप्ता ने बताया कि जिलें मे 5 हॉट स्पाट क्षेत्रों में CASO ऑपरेशन दौरान 6 मामलें दर्ज किए गए हैं, जिसमें 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें से थाना सुभानपुर के अंतगर्त गांव डोगरावाल में रहने वाला बुआ सिंह पुत्र अजीत सिंह से बिना नंबर का ट्रैक्टर, एक स्विफट कार और करीब डेढ़ लाख की नकदी बरामद की गई है।

    थाना भुल्तथ के DSP सुरिंदर पाल धोगड़ी की टीम दवारा पकड़े गए बुआ सिंह के खिलाफ 5 मामलें NDPS के केस चल रहे हैं। बरामद किए गए ट्रैक्टर व कार की जांच की जाएगी कि उक्त व्यक्ति द्वारा नशा बेचकर दोनों वाहन खरीदे गए है।

    इसी तरह सतनाम सिंह उर्फ तोता पुत्र दरबारा सिंह निवासी गांव डोगरांवाल को गिरफ्तार किया। इस दौरान संदिग्ध व्हीकल स्विफ्ट कार एक ट्रैक्टर बिना नंबर, एक बुलेट बाइक, दो सप्लेंडर बाइक, एक प्लटीना बाइक, सप्लेंडर बाइक को कब्जे में लिया गया है।

  • CM की सख्ती का असर पहली बार सड़कों पर नहीं पढ़ी गई नमाज

    CM की सख्ती का असर पहली बार सड़कों पर नहीं पढ़ी गई नमाज

    मेरठः पश्चिम उत्तर प्रदेश के मेरठ में ऐसा पहली बार हुआ है जब सड़क पर नमाज नहीं पढ़ी गई। इस बार नमाज सड़कों पर नहीं बल्कि ईदगाह और बड़े मैदाने में हुई। मेरठ पुलिस के लिए सड़क पर नमाज रोकना एक बड़ा चैलेंज था। पुलिस प्रशासन ने इसके लिए पिछले 15 दिन से तैयारी की थी, लेकिन आज जब नमाज हुई तो सड़कें खाली नजर आई। सड़कों पर नमाज अदा नहीं की गई। खुद एडीजी ने मौके पर जाकर व्यवस्थाओं को देखा।

    मेरठ पश्चिम उत्तर प्रदेश का वह शहर है, जहां ईद की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन और मुस्लिम धर्म गुरुओं के बीच ठन गई थी। मुस्लिम धर्म गुरुओं ने सड़क पर नमाज को अपना रिवायती हक बता डाला। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों का पालन करने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली। सड़क पर नमाज ना हो इसके लिए तमाम इंतजामात किए गए।

  • Punjab: नहर में नहाने गए 4 दोस्तों में 3 की डूबने से मौत

    Punjab: नहर में नहाने गए 4 दोस्तों में 3 की डूबने से मौत

    अमृतसरः लाहौर ब्रांच नहर में नहाने गए 4 युवकों में से 3 की डूबने से मौत हो गई। वहीं, आसपास के लोगों ने एक बच्चे को डूबने से बचा लिया था। जानकारी अनुसार थाना राजासांसी के अधीन आते गांव तोलानंगल हर्षा छीना सुबाजपुरा में श्री गुरुद्वारा साहिब में लगे मेले को देखने के बाद चारों युवक नहर में नहाने चले गए थे। 

    घटना रविवार दोपहर 12.30 बजे की है। मृतक बच्चों की पहचान लवप्रीत सिंह (17) कृष (15) व जसकरन सिंह (13) निवासी गांव तोलानंगल के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही एसडीएम रविंदर सिंह, तहसीलदार जसविंदर सिंह, डीएसपी अजनाला राज कुमार, बीएसएफ और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। 

    शाम 5 बजे युवक लवप्रीत का शव घटना वाली जगह से 50 मीटर दूर नहर के नीचे से मिला, लेकिन अभी जसकरन और कृष का शव नहीं मिला है। मृतक लवप्रीत सिंह के पिता सुरजीत सिंह ने बताया चारों बच्चे दोस्त थे। रविवार सुबह 10 बजे एक-साथ चारों बच्चे गुरुद्वारा साहिब में लगे मेले को देखने गए थे। लंगर खाने के बाद गर्मी को देखते हुए नहर में नहाने के लिए चले गए थे।

  • भारी बार‍िश के चलते सड़कें-घर बहे, 1500 से अधिक टूरिस्ट फंसे, देखें वीडियो

    भारी बार‍िश के चलते सड़कें-घर बहे, 1500 से अधिक टूरिस्ट फंसे, देखें वीडियो

    सिक्किम: एक और दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर है। लू के थपेड़ों से आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। इस बीच सिक्किम में भारी बारिश से आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। एक ही देश में मौसम के दो अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। भूस्खलन के कारण कई जगह सड़कें टूट गई हैं। सीएम प्रेम सिंह तमांग ने जिला प्रशासन को बचाव और राहत के निर्देश दिए हैं। वहीं भारी बारिश के कारण कई घर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कई लोगों के लापता होने की खबर भी है। जानकारी के अनुसार 12 और 13 जून की रात में हुई बारिश से उत्तरी सिक्किम में भारी तबाही हुई है। वहीं रविवार रात को भी बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भर गया है। तिस्ता नदी में जलस्तर बढ़ने से आसपास के घर ताश के पत्तों की तरह ढह गए।

    भयंकर बारिश के कारण मोबाइल टावर और बिजली के पोल को भी नुकसान पहुंचा है। कई जगहों पर सड़कें अवरुद्ध हो गई। बारिश के बाद सिक्किम में तिस्ता नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। कलिम्पोंग तीस्ता बाजार भी बाढ़ के पानी से जलमग्न हो गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग 10, सिंगतम का शांतिनगर और गंगटोक पहले ही ध्वस्त हो चुका है। सिक्किम जाने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग सोमवार रात से अवरुद्ध है। वहीं यंगून में 1500 से अधिक पर्यटक भी फंसे हुए हैं। बारिश से मची तबाही के बाद सीएम प्रेम सिंह तमांग ने कहा कि कल से लगातार हो रही बारिश के बाद मंगन के आसपास के इलाकों में और उत्तरी सिक्किम में विनाशकारी भूस्खलन से मुझे दुख पहुंचा है। सरकार इस दुख की घड़ी में लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है। और नेताओं का कहना है कि उन्होंने आपदा राहत बलों और पुलिस प्रशासन को तत्काल मदद करने के लिए कहा है।

  • Punjab:मौत के मुंह से बचकर वतन लौटा युवक, परिवार की नम हुई आंखे, देखें वीडियो

    Punjab:मौत के मुंह से बचकर वतन लौटा युवक, परिवार की नम हुई आंखे, देखें वीडियो

    अमृतसरः दुबई के प्रमुख व्यवसायी एवं सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट के संरक्षक जो अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से ऊपर उठकर देश-विदेश में जरूरतमंदों के लिए मसीहा बन रहे है। डॉ. एसपी सिंह ओबराय के प्रयासों से एक भारतीय युवक मौत के मुंह से बचकर अपने देश वापस लौट आया है। अमृतसर एयरपोर्ट पर बुजुर्ग माता-पिता अपने इकलौते बेटे को देख रो पड़े और गले लगाया। 

    सरबत दा भला ट्रस्ट के नेता मनप्रीत सिंह संधू ने बताया कि 2018 में दुबई में तीन पंजाबी युवक जिनमें सुखवीर सिंह, गुरप्रीत सिंह निवासी जिला अमृतसर और जतिंदर कुमार निवासी अमृतसर शामिल थे। बंगा सूडान हत्या के मामले में एक रिश्तेदार युवक पकड़ा गया और अदालत ने तीनों युवकों को 25-25 साल की सजा सुनाई। उन्होंने कहा कि यह एक विशेष मामला था, जिसमें मृत युवक के परिवार को ब्लड मनी नहीं दी गई। जिसके बाद वहां की अदालत ने उन्हें फांसी की सजा सुना दी। जिसके बाद परिवार ने उनकी संस्था से संपर्क किया।

    हरसंभव मदद के बाद सुखवीर भी आज अपने घर लौट आया है। अमृतसर एयरपोर्ट पर बेटे को लेने पहुंचे सुखवीर का बुजुर्ग मां कुलदीप कौर, भुआ जसवंत कौर, फुफर हरजिंदर सिंह, बहनोई अमनदीप सिंह और सिमरदीप सिंह ने खुशी के आंसुओं से स्वागत किया और उनके बेेटे की वापसी पर डॉ. एसपी सिंह ओबराय को धन्यवाद। सुखवीर ने बताया कि वह 2015 में दुबई गया था और 2018 में उसे एक हत्या के मामले में पुलिस ने पकड़ लिया, लेकिन वह निर्दोष था।

  • Punjab : पुरानी रंजिश के चलते युवक को दी दर्दनाक मौत

    Punjab : पुरानी रंजिश के चलते युवक को दी दर्दनाक मौत

    मोगा : जिले के रोड़े गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की हत्या की गई। मृतक की पहचान गुरभेज सिंह(35) के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक डेयरी का काम करता था। परिजनों की शिकायत के बाद थाना स्मालसर में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

     जानकारी देते गांव वासियों ने कहा कि गुरभेज कहीं जा रहा तो रास्ते में एक व्यक्ति ने उसके ऊपर लाठी से हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद आरोपियों ने गुरभेज को पास ही बह रहे गंदे नाले में फेंक कर उसको पैर से दबा लिया। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने गुरभेज सिंह को आरोपी से बचा कर बाहर निकाला और अस्पताल में दाखिल करवाया था। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया।

     इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया है।थाना समालसार में मृतक में मृतक के परिजनों के बयानों के आधार मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में आगे कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया है।

  • 2 ट्रेनों में हुई भीषण टक्कर में 200 लोग घायल, मची चीख पुकार, देखें वी़डियो

    2 ट्रेनों में हुई भीषण टक्कर में 200 लोग घायल, मची चीख पुकार, देखें वी़डियो

    कोलकाताः पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाइगुड़ी में रेल हादसा हो गया है। जानकारी के मुताबिक यहां एक मालगाड़ी कंचनजुंगा एक्सप्रेस से टकरा गई। हादसे में करीब 200 यात्रियों के घायल होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक कंचनजंगा एक्सप्रेस सियालदाह की तरफ जा रही थी। तभी पीछे से मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। इसके चलते यात्री ट्रेन की 3 बोगी पटरी से उतर गए। जानकारी के मुताबिक अभी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया गया है। कटिहार मंडल के रंगापानी और निजबाड़ी वाली स्टेशन के बीच में स्टेशन पर खड़ी कंचनजंगा एक्सप्रेस को पीछे से मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी।

    कंचनजंगा एक्सप्रेस के करीब तीन बोगी पटरी से नीचे उतर गए। धक्का इतना तेज था कि एक बोगी-दूसरी बोगी पर चढ़ गया। घटना की सूचना पर कटिहार रेल मंडल में हड़कंप मच गया है। कटिहार और एनजेपी से एक्सीडेंटल रिलीफ ट्रेन और मेडिकल वैन लेकर रेलवे के अधिकारी घटनास्थल की और कूच कर गए हैं। बताया जाता है कि घटना में करीब 200 से अधिक लोग जख्मी हुए हैं। इस घटना में कितने लोगों की मौत हुई है। इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है लेकिन घटनास्थल से जो वीडियो वायरल हो रहा है। इससे स्पष्ट कहा है कि इस हादसे में कुछ लोगों की जान भी गई है। बताया जाता है कि सियालदह जा रही कंचनजंगा एक्सप्रेस रंगापानी स्टेशन पर खड़ी थी।

    इसी बीच पीछे से मालगाड़ी जाकर उसे धक्का मार दिया से गार्ड बोगी और एसएलआर के साथ-साथ जनरल बोगी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। कई कोच रेलवे पटरी से उतर गया है। जिसके कारण सैकड़ो लोग जख्मी होने की सूचना प्राप्त हो रही है। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सब्यसाची डे ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि अभी कितने जख्मी हुए है। इसकी बात सामने नहीं आई है। इस घटना में कितने यात्री की मौत हुई है। यह भी बात पता नहीं चल पाया है। मंडल और एनजेपी के कई वरिष्ठ रेल पदाधिकारी घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं। सीनियर डीसीएम धीरज चंद्र कलिता ने बताया कि एक्सीडेंटल रिलीफ ट्रेन और मेडिकल वाहन रवाना हो गई है।

  • Punjab: अवैध संबंधों को लेकर पत्नी पर लोहे की रॉड से किया हमला, देखें वीडियो

    Punjab: अवैध संबंधों को लेकर पत्नी पर लोहे की रॉड से किया हमला, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले में अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी ने पुलिस प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। दरअसल, पत्नी ने आरोप लगाए है कि पति ने सिर पर लोहे की रॉड से कई वार कर उसे बेरहमी से प्रताड़ित किया। घटना बेदी कालोनी की है। पत्नी ने पति पर आरोप लगाए हुए कहा कि उसके पति के किसी गैर औरत के साथ अवैध संबंध है। पत्नी ने कहा कि उसका पति एक अकैडमी में सफाई का काम करता था और उसकी दोस्ती वहां पर एक महिला के साथ हो गई। जिसके साथ उसके अवैध संबंध बन गए और उसने उक्त महिला को घर में लाना शुरू कर दिया। पत्नी ने कहा कि जब उसने पति को अवैध संबंधो के चलते रोका तो पति पर ऐसा आशिकी का भूत सवार था कि उसने लोहे की रॉड उस पर हमला कर दिया।

    इस दौरान पत्नी ने कहा कि वह अपना बचाव करने के लिए पड़ोसियों के घर भाग गई। लेकिन पति लोहे की रॉड पड़ोसियों के घर में आ गया और उसके सिर पर रॉड से हमला कर दिया। जिसके बाद वह बचाव के लिए गेट के बाहर भागी, वहीं गली में उसके पति ने बेहरमी से उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित का कहना है कि उस दौरान पति इतने गुस्से में था कि गली में इकट्ठे हुए आस-पड़ोस के लोगों ने बीच बचाव भी नहीं किया। पीड़िता ने कहा कि गुस्से में वह उसका कत्ल भी कर सकता था। वहीं यह सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घायल अवस्था में पत्नी को इलाज के लिए फिरोजपुर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पत्नी का आरोप है कि पुलिस प्रशासन ने अभी तक पति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। पत्नी ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि पति के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए और मुझे उचित न्याय मिलना चाहिए।