Blog

  • घर का बिगड़ा Budget, 100 रुपए किलो पहुंचा Tomato

    घर का बिगड़ा Budget, 100 रुपए किलो पहुंचा Tomato

    नई दिल्ली : इस साल पड़ रही भीषण गर्मियों ने सब्जियों और फलों के उत्पादन पर बुरा प्रभाव डाला है। इसके चलते देशभर में प्याज, आलू और टमाटर जैसी आवश्यक सब्जियों के दाम तेजी से बढ़ रहे है। मंडियों में इन सब्जियों की कमी से दाम लगातार उछल रहे हैमुंबई और आसपास के इलाकों में लोगों को लगभग 100 रुपये किलो के भाव से टमाटर खरीदने पड़ रहे है।

     ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी टमाटर का दाम 90 से 95 रुपये प्रति किलो चल रहा है महाराष्ट्र के अलावा तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में भी टमाटर की कीमतें 80 से 100 रुपये प्रति किलो के बीच चल रही है। हर साल मानसून के दौरान सब्जियों की कीमत में इजाफा होता है फसलों पर बारिश के असर के चलते हर साल दाम बढ़ने लगते है।

     मगर, इस साल पड़ रही प्रचंड गर्मी ने भी सब्जियों के उत्पादन को भारी नुकसान पहुंचाया है। इसके चलते दाम मानसून आने से पहले ही बढ़ने लगे हैं. बारिश के चलते न सिर्फ प्रोडक्शन पर प्रभाव पड़ता है बल्कि पैकेजिंग और ट्रांसपोर्टेशन के दौरान भी बड़ी मात्रा में सब्जियां खराब होती है। टमाटर की कीमतों में फिलहाल जनता को कोई राहत नहीं मिलने की उम्मीद है। 

  • Jalandhar: Himachal में पार्षद पति और उसके साथियों पर हुआ हमला

    Jalandhar: Himachal में पार्षद पति और उसके साथियों पर हुआ हमला

    जालंधर, ENS: हिमाचल में पर्यटन के लिए जा रहे पंजाबियों और वहां के शरारती लोगों द्वारा हमले की घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं। जानकारी के मुताबिक, फिल्लौर से मणिकरण साहिब गए कौंसलर पति लखविंदर लक्खू और उनके 4 रिश्तेदारों पर जानलेवा हमला हुआ है। लक्खू ने कहा कि मणिकर्ण साहिब के पास गाड़ी खराब होने के कारण वे सड़क पर रुक गए और सुबह करीब 3 बजे 12 पुरुषों और 3 महिलाओं ने उन पर हमला कर दिया और गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। पीड़ित के अनुसार जैसे ही वे बाहर निकले उन पर लाठियों और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया गया।

    इस घटना में उसका 2 हिस्सों से बाजू टूट गई और उसके साथियों में एक एक साथी के सिर और कंधे पर दात से हमला करके उसे घायल कर दिया। लक्खू ने कहा कि उसने खड्ड में कूदकर अपनी जान बचाई और किसे ढाबा मालिक की मदद से पुलिस को बुलाया। उन्होंने वहां एक अस्पताल से प्राथमिक उपचार करवाया। पीड़ित का कहना है कि वहां मौजूद डॉक्टर ने भी बताया कि आज पंजाबियों पर हमले के 4 मामले हमारे पास आए हैं। लक्खू ने आरोप लगाया कि मदद के लिए आए पुलिस कर्मियों ने भी हमें धमकाया और कोई कार्रवाई नहीं करने के लिए कहा।

    पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें लिखित दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने और मामला वापस लेने के लिए कहकर हमसे पैसे भी वसूले। जिसके बाद हम 8500 रुपये खर्च कर गाड़ी टोह करके अपने घर पहुंचे। पीड़ित के आरोप है कि गाड़ी में रखे 20 हजार रुपये भी गायब थे। गौरतलब है कि हाल ही में एनआरआई दंपति पर हुए हमले को लेकर सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री से बात की और हिमाचल के मुख्यमंत्री ने घटना की जांच के आदेश भी दिए, लेकिन इसके बावजूद हिमाचल में लगातार पंजाबियों को निशाना बनाया जा रहा है।

  • चलता-फिरता ATM हैं ये टॉप-5 भैंसे, व्यापार में होगी बढ़ोतरी

    चलता-फिरता ATM हैं ये टॉप-5 भैंसे, व्यापार में होगी बढ़ोतरी

    उत्तर प्रदेशः भारत में भैंस पालन काफी प्रचलन में है। लोग खेती के साथ-साथ भैंस पालन करके अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। भैंस पालन से बेहतर दूध उत्पादन के लिए अच्छी प्रजातियों का चुनाव भी जरूरी है, इसलिए हम भैंस की ऐसी 5 प्रमुख प्रजातियों के बारे में बताने जा रहे है जों किसानों के लिए चलता-फिरता ATM है।

    मुर्रा नस्ल की भैंस किसानों के लिए बेहद लाभदायक होती है। मुर्रा भैंस का सिर छोटा और पूंछ लंबी होती है। साथ ही इसका पिछला हिस्सा सुविकसित होता है। इस भैंस का सिर, पूंछ और पैर पर सुनहरे रंग के बाल भी मिलते हैं। मुर्रा भैंस की गर्भावधि करीब 310 दिन की होती है। अगर इसकी अच्छी देखभाल हो तो ये भैंस हर दिन में 20 से 30 लीटर तक दूध देती है। इस भैंस की कीमत 50,000 रुपए से लेकर 2 लाख रुपए तक होती है।

    भैंस की सुरती नस्ल मुख्य रूप से गुजरात में पाई जाती है। इसका रंग भूरा और सिल्वर ग्रे होता है साथ ही त्वचा काले या भूरे रंग की होती है। इस भैंस का मध्यम आकार, नुकीला धड़, लंबा सिर, उभरी हुई आंखें और हंसिया के आकार की सींग होती है। सुरती नस्ल की भैंस एक ब्यांत में औसतन 1700 से 1800 लीटर दूध देती है. साथ ही इसके दूध में वसा की मात्रा 8-12 प्रतिशत होती है। इस भैंस की कीमत 50,000 रुपए से लेकर 2 लाख रुपए तक होती है।

    मेहसाणा नस्ल की भैंस काले, भूरे और सलेटी रंग की पायी जाती है। यही इसकी पहचान है। यह मुर्रा भैंस की तुलना में बड़ा होता है, लेकिन वजन उससे कम होता है। दूध उत्पादन के लिए भैंस की यह नस्ल बहुत अच्छी मानी जाती है। मेहसाणा भैंस प्रतिदिन 5-8 लीटर तक दूध देती हैं। मेहसाणा भैंस की कीमत 50 हजार से 1 लाख रुपए तक है। 

    भदावरी नस्ल की भैंसें आगरा, यमुना के चंबल की घाटी में बसे इटावा और ग्वालियर में भी पाई जाती है। इस भैंस की मुख्य पहचान तांबे जैसी लालिमा लिए बदामी रंग है। वहीं, भदावरी भैंस की शरीर का आकार मध्यम, आगे से पतला और पीछे से चौड़ा होता है। भदावरी नस्ल की भैंसें हर एक ब्यांत में लगभग 1200 से 1400 किलोग्राम तक दूध दे देती हैं। इसके दूध में 13 प्रतिशत तक फैट होता है। इसलिए ज्यादातर पशुपालक घी उत्पादन के लिए भदावरी नस्ल का पालन करते हैं।

    गुजरात के गिर के जंगलों में पाई जाने वाली जाफराबादी भैंस को गिर गाय भी कहते हैं। अपनी शारिरिक मजबूती और दूध देने की क्षमता के आधार पर इसे दुधारु पशुओं की बाहुबली के नाम से जाना जाता है। जाफराबादी भैंस के दूध में 8 फीसदी फैट होता है। भैंस की ये प्रजाति हर दिन 30 से 35 लीटर दूध देती है जबकि एक ब्यांत में 2,000 लीटर से अधिक दूध दे सकती है।

  • Punjab: Merchant Navy में ड्यूटी देता नौजवान लापता, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल, देखें वीडियो

    Punjab: Merchant Navy में ड्यूटी देता नौजवान लापता, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल, देखें वीडियो

    कैबिनेट मंत्री धालीवाल ने परिवार के साथ संवेदना व्यक्त की, हर संभव मदद का दिया भरोस

    अमृतसरः मर्चेंट नेवी में भर्ती एक पंजाबी युवक पिछले 6 दिनों से लापता है। वह पिछले 9 साल से नेवी में ड्यूटी निभा रहा था। इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है। लापता युवक का नाम हरजोत सिंह बताया जा रहा है। इस संबंध में परिवार ने केंद्र सरकार, पंजाब सरकार और संबंधित विभाग के अधिकारियों से न्याय की मांग की है और कहा है कि उनके बेटे को ढूंढकर जल्द घर भेजा जाए। 

    हरजोत सिंह के पिता ने बताया कि उनका बेटा 9 साल पहले मर्चेंट नेवी में भर्ती हुआ था। तीन साल तक मर्चेंट नेवी में काम किया और फिर उन्हें थर्ड ऑफिसर के पद पर तैनात किया गया, लेकिन पिछले साल विभाग ने उनके काम को देखकर उन्हें सेकेंड ऑफिसर बना दिया। उन्होंने बताया कि उनकी बेटे के साथ लास्ट टाइम 16 तारीख को बात हुई थी, जिसके बाद से उनका बेटा लापता है।

    वहीं कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने परिवार से मुलाकात कर परिवार से संवेदना व्यक्त की। उन्होंने आश्वासन दिया कि पंजाब सरकार परिवार के साथ है और पंजाब सरकार शिपिंग मंत्री से बात करके हरजोत सिंह का पता लगाने की हर संभव कोशिश करेगी।

  • अब Himachal नंबरी कारों के शीशे तोड़ने और मारपीट के मामले में 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अब Himachal नंबरी कारों के शीशे तोड़ने और मारपीट के मामले में 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    रोपड़/ संदीप शर्माः भरतगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिल्को स्टोन क्रशर और मंगुवाल दीवाड़ी के अस्थायी कट के पास हिमाचल प्रदेश के मंडी से चंडीगढ़ सवारी लेकर जा रहे कार चालक के साथ मारपीट करने व शीशे तोड़ने का मामला सामने आया है। वहीं इस मामले में स्थानीय पुलिस ने 4 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    जांच अधिकारी एएसआई शुशील कुमार व मुख्य मुंशी हरविन्दर सिंह ने बताया कि मामला पुलिस के उच्च अधिकारियों के ध्यान में लाने के बाद कार चालक को उपचार के लिए भरतगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कहा कि पीड़ित के बयान के आधार पर वाहन कब्जे में लेकर 4 नौजवानों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि वे अन्य क्षतिग्रस्त कारों के चालकों से संपर्क कर रहे हैं, अगर कोई इस मामले में सामने आता है तो पुलिस उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लेगी।

  • Kapurthala : अवैध माइनिंग करते पोकलेन मशीन सहित 2 टिप्पर बरामद, आरोपी फरार

    Kapurthala : अवैध माइनिंग करते पोकलेन मशीन सहित 2 टिप्पर बरामद, आरोपी फरार

    कपूरथला : जिले के मियाणी मल्ला गांव के नजदीक ब्यास दरिया से अवैध खनन के मामले में विभाग के एसडीओ करण सिंह के आदेश पर माइनिंग इंस्पेक्टर बिक्रम सिंह टीम के साथ छापेमारी की।इस दौरान खनन विभाग की टीम ने 1 पोकलेन मशीन, रेत से भरे 2 टिपर, और ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जें में लिया है। माइनिंग विभाग की टीम की सूचना पर थाना तलवंडी चौधरियां पुलिस ने मशीन मालिक, चालक तथा जमीन मालिक के खिलाफ नाजायज माइनिंग करने का मामला दर्ज कर लिया है।

    जानकारी अनुसार तलवंडी चौधरियां के गांव मियाणी मल्ला में अवैध माइनिंग चल रही थी। माइनिंग विभाग की टीम स्थानीय पुलिस को अपने साथ लेकर मौके पर पहुंची। जहां पर अवैध माइनिंग करने वाले बेखौफ होकर पोकलेन मशीन से ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा टिपर भर रहे थे। तभी माइनिंग इंस्पेक्टर और पुलिस टीम को आते देख आरोपी वहां से फरार हो गए। टीम ने रेत से भरे 2 टिपर, पोकलेन मशीन तथा ट्रैक्टर ट्रॉली को अपने कब्जे में ले लिया है। दोनों टिपरों में 732 फीट रेत भरी हुई थी।

     इसी तरह ट्राली में 66 फीट रेता भरी हुई थी। जो अवैध माइनिंग करने वालों की ओर से बाजार में बेची जानी थी। माइनिंग विभाग के इंस्पेक्टर बिक्रम सिंह ने बताया का मामले की जानकारी थाना तलवंडी चौधरियां की पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी सुखदेव सिंह का कहना है कि अवैध माइनिंग करने वाले लोगों की तलाश की जा रही है।

  • दिनदहाड़े महिला के Kidnapping मामले में हुआ चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो 

    दिनदहाड़े महिला के Kidnapping मामले में हुआ चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो 

    पुणेः पिंपरी चिंचवड़ से अपहरण का एक चौंका देने वाला वीडियो सामने आई है। इसमें देखा जा सकता है कि एक युवती को जबरन घसीटते हुए कार में बैठाया जा रहा है। 2 युवक और एक महिला युवती को अगवा करते दिखाई दे रहे हैं। लेकिन जब इस वीडियो की जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि महिला को घसीटता हुआ दिख रहा व्यक्ति उसका पति है, जो पारिवारिक विवाद की वजह से घर छोड़कर गई अपनी पत्नी को वापस ले जाने की कोशिश कर रहा था।

    पुलिस के मुताबिक, पीड़िता और उसके पति की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी। 7-8 दिन बाद ही दोनों में झगड़ा होने लगा। इस स्थिति से तंग आकर पीड़िता पुणे में अपने चाचा के पास रहने चली गई थी। महिला के माता-पिता नहीं हैं। हालांकि, रिश्तेदारों द्वारा बीच-बचाव के बाद वह अपने पति के पास वापस रहने लगी। लेकिन दोनों के बीच झगड़ा जारी रहा और उसने फिर से पति को छोड़ दिया। घर से निकलने के बाद उसने कई महीने मुंबई और दिल्ली में बिताए।

    इसके बाद नौकरी करने पुणे के वाकड़ में आ गई। वह यहां पेइंग गेस्ट आवास (पीजी) में रह रही थी। इस दौरान उसके पति को पता चल गया कि वह कहां रह रही है। फिर वह अपने परिवार के साथ उसे ले जाने के लिए वाकड़ आ गया। उन्होंने उसे घर वापस आने के लिए मनाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद गुस्से में आकर उन्होंने उसे जबरन अगवा करने की कोशिश की। अपहरण के बाद युवती ने दोबारा घर पर रहने के लिए सहमति जताने का नाटक किया। इसके बाद मौके का फायदा उठाकर वह थाने पहुंच गई। युवती ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ किडनैपिंग का मुकदमा दर्ज कराया है।

  • नहर में पानी आते ही एक और पुल गिरा, देखें वीडियो

    नहर में पानी आते ही एक और पुल गिरा, देखें वीडियो

    सीवानः बिहार के सीवान के दरौंदा प्रखंड के रामगढा में गंडक नहर पर बना एक छोटा पुल टूट गया। पटेढ़ी बाजार और दारौंदा प्रखंड को जोड़ने वाले पुल के टूटने से आम लोगों को काफी परेशानी होगी। कुछ दिन पहले ही बिहार के अररिया में एक पुल गिर गया था। उस पुल को बनाने में लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत आई थी। इससे पहले भी बिहार में कई बड़ी लागत के पुल पिलर बह जाने के कारण बह चुके हैं। सीवान में भी नहर पर बने पुल में सिर्फ एक पिलर था और वही पिलर बह जाने के कारण पुल ढह गया।

    अररिया जिले के सिकटी प्रखंड क्षेत्र में एक पुल भरभराकर नदी में समा गया था। ये पुल अररिया के पड़किया घाट पर बना हुआ था। बकरा नदी पर इस पुल के निर्माण में करोड़ों की लागत लगी थी। वहीं इस घटना का वीडियो भी सामने आया था। वीडियो में ये भी सुना जा सकता है कि पुल को बने अभी एक साल भी नहीं हुआ था। इस घटना के बाद लोगों का कहना है कि ठेकेदार और विभागीय लापरवाही की वजह से ये घटना सामने आई है। पुल की लागत 12 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पड़रिया पुल के तीन पिलर बहकर नदी में समा गए, जिससे पुल टूट गया।

    इस पुल के निर्माण के लिए स्थानीय विधायक विजय कुमार मंडल और सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने सरकार से पैरवी की थी। यही नहीं यह पुल जब बना तो पहली बार नदी का किनारा बाढ़ के कारण दूर हो गया, इसके बाद 12 करोड़ की लागत से नदी को किनारे तक को जोड़ने के लिए पुल का निर्माण शुरू हुआ। लेकिन विभागीय लापरवाही व संवेदक की अनियमितता पूर्वक कार्य के कारण मंगलवार को पुल बकरा नदी के गर्भ में समा गया।

  • Bigg Boss OTT-3:  घर में आते ही शुरू हो चुकी है कंटेस्टेंट के बीच नोकझोक, देखें वीडियो

    Bigg Boss OTT-3: घर में आते ही शुरू हो चुकी है कंटेस्टेंट के बीच नोकझोक, देखें वीडियो

    मुंबई: बिग बॉस ओटीटी-3 की शुरुआत हो चुकी है। सभी 16 कंटेस्टेंट घर के अंदर आ चुके हैं। अब अगले कुछ हफ्तों तक दर्शकों को मजा आने वाला है। सभी कंटेस्टेंट एक-दूसरे से कम्यूनिकेशन डेवलप करने की कोशिश करते दिख रहे हैं, हालांकि ये पहला दिन है। टाइम बीतने के साथ सबका असली चेहरा सामने आने लगेगा। साथ ही दर्शकों को ये भी पता लगेगा कि कौन अच्छा दोस्त है और कौन गेम खेल रहा है।

    पॉलमी ने जो लिस्ट अनिल कपूर को पकड़ाई। उसमें उन्होंने पहली शर्त नॉनवेज की रखी। उन्होंने कहा कि वो बंगाली हैं इसलिए वो हर रोज नॉनवेज खाना पसंद करती हैं। इसके अलावा, उन्होंने लड़कियों के लिए अलग वॉशरूम की मांग की। यही नहीं उन्होंने ये मांग भी रखी कि उन्हें 8 घंटे की नींद पूरी करने दी जाए। पॉलमी दास ने आते ही कई गानों में बैक टू बैक परफॉर्म किया। अनिल कपूर ने उनके साथ मिलकर नेजी की टांग भी खींची।

  • Punjab: बदमाश Social Media पर दे रहे धमकियां, छिड़ा विवाद, वीडियो वायरल

    Punjab: बदमाश Social Media पर दे रहे धमकियां, छिड़ा विवाद, वीडियो वायरल

    लुधियानाः जिले में बदमाशों द्वारा सोशल मीडिया पर लड़ाई छिड़ गई है। जिसमें आए दिन छुटपुट मामलों के अपराधी युवक इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को लड़ाई करने के लिए ललकारते है। वीडियो घाटी मोहल्ला इलाके की बताई जा रही है। एक युवक इंस्टाग्राम पर लाइव होकर कार्तिक बग्गन नाम के युवक को गालियां दे रहा है। वह कह रहा है कि बग्गन के मोहल्ले में खड़े हैं। कार्तिक फोन नहीं उठाता। इंस्टा पर बदमाश बन रहा है। इस वीडियो में कई युवक है जो इलाके में दहशतगर्दी मचा रहे है।

    पता चला है कि इस वीडियो को बदमाशों ने अपनी इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया। वीडियो बनाने वाला युवक कह रहा है कि बग्गन तेरे घर के मोड़ पर खड़े है। हिम्मत है तो बाहर आजा। उक्त युवक ने ये वीडियो लाइव बनाई। पता चला है कि ये वीडियो करीब 5 दिन पहले की है। रिहायशी इलाकों में इस तरह की गुंडागर्दी सामने आना पुलिस पेट्रोलिंग पर भी सवाल खड़े करता है। 

    बता दें करीब 2 साल पहले थाना डिवीजन नंबर 3 से करीब 100 मीटर की दूरी पर रात करीब साढ़े 10 बजे बैंजमिन रोड नौलक्खा कालोनी के बाहर कुछ युवकों ने कार्तिक बग्ग पर फायरिंग की थी। इस वारदात में करीब 4 से 5 गोलियां चली थी। उस समय कार्तिक बग्गन के भी गोली लग गई थी। उसे सीएमसी अस्पताल दाखिल करवाया गया था। उस समय बग्गन के परिवारिक सदस्यों ने इलाके के ही एक युवक पर गोलियां चलवाने के गंभीर आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि जेल में बैठे युवक ने उस पर गोलियां चलवाई थी। बदमाशों ने खुद उस युवक को गोलियां चलाते समय ती वीडियो भा भेजी थी।