जालंधर, ENS: बस्ती बावा खेल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां सुसराल पक्ष ने मायके पक्ष पर बच्चे की मौत को लेकर गंभीर आरोप लगाए है। इस दौरान दोनों पक्ष थाने के बाहर हंगामा कर रहे है। हालांकि मायका पक्ष का कहना है कि अस्पताल में दाखिल बच्चे की सांसे चल रही थी। उन पर आरोप बेबुनियाद लगाए जा रहे है। जबकि ससुराल पक्ष का कहना है कि गर्भ में बच्चे की मौत हो गई थी। जिसके कारण वह मायके पक्ष पर आरोप लगा रहे है। हालांकि कहा जा रहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। जिसमें बच्ची की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा मायके पक्ष पर कार्रवाई नहीं की जा रही।
Blog
-

पंजाबः टैंट हाउस में रॉड से शटर तोड़कर 50 हजार लेकर चोर फरार, देखें CCTV
लुधियानाः कैलाश नगर रोड पर स्थित साजन टैंट हाउस की दुकान में चोरी हो गई। चोर दुकान के शटर का ताला तोड़ अंदर घुसा, जबकि बाइक सवार उसके 2 साथी बाहर खड़े होकर नजर रख रहे थे। पेंचकस की मदद से उन्होंने दुकान के गल्ले को तोड़ा और उसमें से 50 हजार रुपए चोरी कर लिए। चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
दुकान के मालिक प्रिंस ने बताया कि चोर शनिवार सुबह करीब 4 बजे अंदर घुसे थे। वह बिल्डिंग निर्माण का काम करवा रहे है। सुबह ईंट वाले को पैसे देने के लिए उसने पैसे गल्ले में रखे थे। सुबह जब वह दुकान पर आया तो ताले टूटे हुए थे। सीसीटीवी में दिखा कि चोर ने पेंचकस की मदद से दराज का ताला तोड़ा और आसानी से नकदी चुरा ली। चोरों के हाथ में लोहे की रॉड भी थी। उसी रॉड की मदद से चोरों ने दुकान के ताले तोड़े।
आरोपी सड़क साइड लगे कैमरों में आते-जाते हुए दिखाई दिए। दुकानदार प्रिंस ने कहा कि सड़क पर पुलिस की गश्त न होने का नतीजा है कि सरेआम उनकी दुकान में बदमाश चोरी करके फरार हो गए। इस मामले में चौकी कैलाश नगर की पुलिस को उन्होंने सूचित किया।
-

नाबार्ड द्वारा प्रायोजित वित्तीय सह डिजिटल जागरूकता शिविर का आयोजित
ऊना/ सुशील पंडित: कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक समिति शाखा रायपुर मैदान द्वारा आयोजित एवं नाबार्ड द्वारा प्रायोजित वित्तीय सह डिजिटल साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन शनिवार को ग्राम पंचयात दोबड़ के परिसर में किया गया जिसमें करीब 60 लोगों ने भाग लिया कार्यक्रम में मुख्यतिथि के रूप में ग्राम पंचयात दोबड़ की प्रधान वविता कुमारी व विशेष रूप से उपप्रधान मनदीप सिंह अपनी उपस्थिति दर्ज करबाईशाखा प्रबंधक राम बहादुर पांजला ने कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक द्वारा लोगों को बैंक की भिन्न-भिन्न ऋण संबंधी योजनाओं बारे जागरूक किया। उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड, सेल्फ हेल्प ग्रुप, गृह ऋण, शिक्षा ऋण, वाहन फसल बीमा योजना सामाजिक सुरक्षा पेंशन अटल बीमा योजना, और एटीएम साइबर क्राइम के बारे में लोगों को जागरूक किया।रामबहादुर पांजला ने अपने संबोधन में कहा की अगर आपको कोई भी फ्रॉड कॉल आती है तो आप इस बारे बैंक मे आकर या फोन के माध्यम से बैंक कर्मचारियों से सलाह मशवरा करें और किसी को भी अपना बैंक अकाउंट नंबर या एटीएम नंबर ना दें। उन्होंने कहा कि फ्रॉड कॉल के जरिए कई लोगों के खाते से पैसे निकल चुके हैं तो इसमें सतर्कता जरूरी है। उन्होंने बचत योजना के बारे में भी लोगों को विस्तृत जानकारी दी।इस अवसर पर बैंक सहायक राकेश कटोच,चनंन सिंह, प्रिंस कुमार, अवजीत कुमार सहित गणमान्य लोग उपस्थिति रहे -

नशा मुक्त ऊना के तहत नोडल अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
ऊना/सुशील पंडित :नशा मुक्त ऊना के तहत कॉलेज इंटरवेंशन कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है जिसके तहत शनिवार को जिला ऊना के नोडल अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यशाला डीआरडीए हाल ऊना में अयोजित की गई जिसमें जिला के सभी कॉलेजों के नोडल अधिकारियों ने शिरकत की।नशा मुक्त ऊना अभियान के रिसोर्स पर्सन विजय कुमार और पंकज पंडित ने प्रतिभागियों को नशा मुक्त ऊना अभियान के परिपेक्ष्य और कॉलेज इंटरवेंशन कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत जिला के सभी कॉलेजों में कॉलेज टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा ताकि बचाव मुहिम को योजनाबद्ध तरीके से क्रियान्वित किया जा सके। साथ ही, प्रत्येक कॉलेज से चार छात्रों को पियर लीडर की भूमिका के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। शीघ्र ही विभिन्न कॉलेजों पियर लीडर को प्रशिक्षित करके सक्षम बनाया जायेगा।उन्होंने बताया कि नशा मुक्त समाज के लिए युवाओं की अहम भूमिका है। जहां युवावस्था नशे के प्रति सबसे संवेदनशील आयु वर्ग है, वहीं बचाव मुहिम में भी इनकी भूमिका सबसे कारगर है। युवाओं के सक्रिय योगदान के बिना अभियान को सिरे नहीं चढ़ाया जा सकता। विजय कुमार ने बताया कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए स्वस्थ विकल्प उपलब्ध करवाने जरूरी हैं। उन्होंने बताया कि कॉलेज इंटरवेंशन से नशा मुक्त ऊना अभियान को मजबूती मिलेगी। -

पंजाब : पुलिस ने पशु तस्करी कर ले जा रहे वाहन को किया काबू, देखें वीडियो
पठानकोट : थाना तारागढ़ पुलिस ने पशु तस्करी कर ले जा रहे वाहन को काबू किया है। काबू किए वाहन में से 4 गायों को बरामद किया। जबकि वाहन चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी नवदीप शर्मा ने बताया कि एक छोटा हाथी गाड़ी नम्बर जे के 08 जे 9553 ने कथलौर पुल पर नाका तोड़ भागने का प्रयास किया।
पुलिस टीम ने तुरंत पीछा कर उक्त वाहन को काबू कर लिया। परंतु गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। उक्त गाड़ी को थाना तारागढ़ लाया गया जब गाड़ी की जांच की गई तो इस के अंदर से 4 गाय बरामद हुई। पुलिस ने गाड़ी चालक पर पशु क्रूरता एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
-

पंजाबः कानून अधिकारी मित्तल को जुर्माना और 4 साल की हुई सजा, जाने मामला
चंडीगढ़: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एक विशेष अदालत ने आज पंजाब के एडीजीपी (जेल) के कानून अधिकारी मनीष मित्तल को रिश्वत लेने का दोषी पाए जाने के मामले में 4 साल कैद की सजा और 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। मनीष मित्तल को 2015 में 7 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए सीबीआई ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। विशेष सीबीआई अदालत में मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद शुक्रवार को दोषी करार दिया था।
पटियाला के शिकायतकर्ता ने सीबीआई को दी अपनी शिकायत में कहा था कि उसे हत्या के एक मामले में 20 साल की सजा सुनाई गई थी। शिकायतकर्ता ने नाभा मॉडर्न जेल में अपनी 20 साल की सजा में से 14 साल पूरे कर लिए थे। कैदी के अच्छे आचरण के कारण उसकी शेष 6 वर्ष की सजा कम कर दी गई। कैदी ने पूरी सजा की फाइल पास कराने के लिए पंजाब एडीजीपी (जेल) कार्यालय में तैनात कानून अधिकारी मनीष मित्तल से संपर्क किया था।
आरोप के मुताबिक, मनीष ने फाइल पास करने और केस अपने पक्ष में करने के लिए शिकायतकर्ता से 7000 रुपये की मांग की थी। 25 अगस्त को लॉ ऑफिसर ने पैसे लेकर उसे सेक्टर-17 स्थित एडीजीपी ऑफिस में बुलाया। शिकायतकर्ता की जानकारी के आधार पर सीबीआई ने पहले ही जाल बिछा दिया था। जैसे ही शिकायतकर्ता ने कानून अधिकारी को रिश्वत दी, सीबीआई ने मनीष मित्तल को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया था।
-

टैगोर वनस्थली पब्लिक स्कूल कुठाड़ में गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर प्रतियोगिता का आयोजन
सचिन बैंसल/ बददी: टैगोर वनस्थली पब्लिक स्कूल कुठाड़ में गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर शनिवार को प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें टैगोर वनस्थली पब्लिक स्कूल के सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कक्षा तीसरी से पांचवी तक के छात्र-छात्राओं ने गांधी जयंती के उपलक्ष में क्रियाकलाप का आयोजन किया जिसका उद्देश्य ‘ओड टू गांधी’ था। इस गतिविधि के माध्यम से हर एक बच्चे को बताना था कि वह अपने आप में गांधी को कैसे जिंदा रख रहे हैं। साथ ही कक्षा छठी से लेकर कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं ने गांधी जयंती के उपलक्ष पर भित्ती चित्र प्रतियोगिता द्वारा समा बांधा जिसका विषय “मेरा भारत स्वच्छ भारत” रखा गया। इस प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने अपने कला का रचनात्मक प्रदर्शन किया।कक्षा तीसरी से पांचवी की श्रेणी में कक्षा पांचवी की हिमांशी ने प्रथम, कक्षा चौथी के अधिराज ने द्वितीय, कक्षा तीसरी की भावनिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा छठी से आठवीं की श्रेणी में कक्षा आठवीं की पलक ने प्रथम, कक्षा सातवीं की कनिका ने द्वितीय, तथा कक्षा सातवीं के कनीशुक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा नवमी से 12वीं की श्रेणी में कक्षा नवमी की प्राची ने प्रथम, कक्षा ग्यारहवीं की अंशिका ने द्वितीय तथा कक्षा दसवीं की अक्षिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।विद्यालय के प्रबंध-आचार्य रीता झा ने बच्चों का मनोबल बढ़ाया और टैगोर ग्रुप आफ स्कूल के अध्यक्ष कीमती लाल बत्ता ने विद्यालय द्वारा आयोजित क्रिया कलाप प्रतिस्पर्धा की सराहना की। -

पंजाबः कोर्ट में Sukhpal Khaira की पेशी के बाद बेटे का आया बयान, देखें वीडियो
भुलत्थः पंजाब में भुलत्थ विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा की पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद जलालाबाद पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। सीनियर कांग्रेस लीडरशिप खैहरा के सपोर्ट में कोर्ट के बाहर पहुंची। वहीं, SIT को सुखपाल सिंह खैहरा के खिलाफ सबूत मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। नाम न बताने की शर्त पर एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि SIT के हाथ सबूत लगे हैं जो सुखपाल सिंह खैहरा और तस्कर गुरदेव सिंह के संबंधों को उजागर करता है। खैहरा ने गुरदेव सिंह की मदद के लिए फरीदकोट IG और फिरोजपुर DIG को फोन किए थे। यही कारण है कि पुलिस खैहरा के फोन रिकवर करना चाहती है और पुलिस ने बीती पेशी में इसी के आधार पर रिमांड भी हासिल किया था।
सुखपाल सिंह खैहरा व गुरदेव सिंह के बीच फोन पर बातें होती थी। सुखपाल सिंह खैहरा के पास कुल 3 फोन थे। पुलिस इन्हीं मोबाइल को रिकवर करना चाहती है। जांच कमेटी ने सुखपाल सिंह खैरा की कॉल डिटेल्स हासिल की हैं। जिसमें साफ हुआ है कि सुखपाल खैरा चरणजीत कौर नाम की महिला के माध्यम से ड्रग मामले के दोषी गुरदेव सिंह से बात करता था। चरणजीत कौर ड्रग्स तस्कर गुरदेव सिंह की बहन है, जो लंदन में रहती है। चरणजीत कौर, सुखपाल खैरा के PA जोगा सिंह के नंबर पर उससे बात करती थी। मार्च 2015 में गिरफ्तारी से एक दिन पहले खैरा ने चरणजीत कौर से कई बार बात की। फिर चरणजीत कौर ने गुरदेव सिंह को खैरा का संदेश दिया था। गुरदेव सिंह सीधे तौर पर पाकिस्तान स्थित ड्रग तस्कर इम्तयाज उर्फ काला के संपर्क में था और गुरदेव पूरे ड्रग नेक्सस का प्रबंध देख रहा था।
जांच में यह भी पता चला है कि गुरदेव सिंह, चरणजीत कौर और सुखपाल खैरा के बीच 11 दिनों में 65 कॉल्स हुईं थी। इन्हीं सबूतों के आधार पर पुलिस ने सुखपाल खैरा को गिरफ्तार भी किया है। हालांकि सुखपाल खैहरा खुद भी गुरदेव सिंह से बातचीत की बात से इनकार नहीं करते हैं। खैहरा का कहना है कि गुरदेव सिंह उनका पुराना जानकार था और वे कई बार उन्हें फोन भी करता था। उन्होंने गुरदेव को पहले भी कई बार फोन न करने के लिए कहा है, लेकिन गुरदेव उन्हें फिर भी बार-बार कॉल करता था।
SIT द्वारा की जा रही जांच में सुखपाल सिंह खैहरा के कुछ और सबूत भी हाथ लगे हैं। जिसके अनुसार सुखपाल सिंह खैहरा ने चुपचाप मोहाली कोर्ट में अपने इलाज के लिए विदेश जाने की इजाजत मांगी थी। जिसके बाद कोर्ट ने सुखपाल सिंह खैहरा से विदेशी डॉक्टर और अस्पताल का ब्योरा मांगा था। इस संबंध में कोर्ट की ओर से 3 नोटिस दिए गए थे। पहली तारीख 19/9/2023 थी, जिसमें उसी दिन व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट दी गई थी, लेकिन अगले दिन 20 तारीख को उपस्थित होने के लिए कहा गया था। इसके बाद 25 सितंबर को भी बुलाया गया, लेकिन सुखपाल खैहरा फिर उपस्थित नहीं हुए।
-

पंजाब : सरकार व डैम प्रशासन पर लगे आरोप, देखें वीडियो
पठानकोट : पंजाब सरकार व डैम प्रशासन की बेनियमियों का मामला सामने आया। शाहपुरकंडी डैम की रावी दरिया से निकाला गया कच्चा माल डैम प्रशासन की मदद से पंजाब सरकार ने बेचा। करोड़ों का कच्चा माल जो रणजीत सागर डैम की दूसरी इकाई बैराज प्रोजेक्ट के में चल रहे काम में इस्तेमाल होना था। पिछले कुछ दिनों से रोजाना 300 से ज्यादा कच्चे माल के भरे ट्रक को कमर्शियल तौर पर बेचे जा रहे थे। रावी दरिया से निकाला गया कच्चा माल वही पर लगे डैम के काम में इस्तेमाल किया जाना था। जहां एक तरफ मौजूदा पंजाब सरकार किसी तरह की कोई भी क्रप्शन ना होने के बड़े-बड़े दावे करती नहीं थकती। वहीं अगर बात पठानकोट की करें तो यहां पर एक बड़ा मामला सामने आया है। जिसमें पंजाब सरकार व डैम प्रशासन खुद एक बहुत बड़े मामले में संलिप्त पाया गया है।
रोजाना करीब 300 ट्रक रावी दरिया से निकाले गए कच्चे माल के भरे बेचे जा रहे थे। ये लाखों रुपया पंजाब सरकार के खजाने में जमा करवाने की बात डैम प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा की जा रही है। लेकिन रावी दरिया से निकाला गया ये कच्चा माल जिस जगह पर डंप किया गया था। वह वन विभाग की जगह थी और इस डंप किए गए माल को रणजीत सागर डैम की दूसरी इकाई बैराज प्रोजेक्ट के चल रहे कामों में इस्तेमाल किया जाना था। लेकिन पंजाब सरकार की ओर से नियमों को ताक पर रखकर इस डंप किए गए कच्चे माल को रणजीत सागर डैम प्रशासन के सहयोग के साथ कमर्शियल तौर पर भेज दिया गया। जिसकी भनक जब वन विभाग को लगी तो उन्होंने यहां पर चल रही नाजायज मीनिंग को तो रुकवाया, साथ ही डंप किए गए माल को भी कमर्शियल तौर पर बेचने को गलत ठहराया।
इस मामले में पंजाब सरकार के साथ डैम प्रशासन व वन विभाग आमने सामने आ गए है। शाहपुरकंडी डैम के एक्सीयन ने कहा कि उन्होंने यह कच्चा मटीरियल रावी दरिया में से निकाला था। जिसको डंप वन विभाग की जमीन पर किया गया था और सरकार के खजाने को बढ़ाने के लिए पंजाब सरकार ने इसको बेचने के लिए पैसे भी निर्धारित किए थे। जिसके चलते उन्होंने इस डंप को बेचना शुरू कर दिया गया। क्योंकि डैम प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं थी की इसको नही बेचा जा सकता। उन्होंने कहा कि यह कच्चा मटेरियल करीब डेढ करोड रुपए का था। डीएफओ वन विभाग ने बताया कि रावी दरिया से निकाले गए कच्चे माल को उनकी जगह पर डैम प्रशासन ने डंप किया था। ताकि समय पर इसका इस्तेमाल डैम पर किया जा सके। लेकिन इसको कमर्शियल बेचा जा रहा है। जिसके चलते वन विभाग की जमीन पर कई जगहों पर माईनिंग भी की गई है। जिसके तहत अब इस काम को वन विभाग की ओर से रुकवा दिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
-

जालंधरः अकाली नेता की गिरफ्तारी को लेकर विजिलेंस ऑफिस पहुंचे सुखविंदर सुखी, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: विजिलेंस ब्यूरो ने होशियारपुर रोड स्थित मार्कफेड के पूर्व चेयरमैन व वरिष्ठ अकाली नेता जरनैल सिंह वाहिद को विजिलेंस ने आज सुबह गिरफ्तार किया था। इस दौरान विजिलेंस की टीम ने जरनैल सिंह वाहिद के साथ उनकी पत्नी बेटे को भी हिरासत में लिया था। जिसके बाद विजिलेंस की टीम उन्हें जालंधर लेकर आई। वहीं इस मामले में नंवाशहर से डॉ नशतर पाल और हलका बंगा से अकाली दल के विधायक डॉक्टर सुखविंदर कुमार सुखी विजिलेंस दफ्तर पहुंचे।
विधायक डॉ सुखविंदर सुखी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उनके पार्टी के नेता जरनैल सिंह वाहिद को विजिलेंस ने सुबह गिरफ्तार किया गया था और साथ में उनकी पत्नी और बेटे को भी हिरासत में लिया गया। उन्होंने कहा कि जरनैल सिंह की तबीयत खराब चल रही है, लेकिन विजिलेंस की यह कार्यवाही जायज नहीं है। उन्होंने कहा कि अभी तक उन्हें फिर भी नहीं मिल पाई है और उन्हें किसी मामले में पड़ा है। इस बारे में भी जानकारी नहीं मिल पाई है।
वहीं सूत्रों का कहना है कि जरनैल सिंह वाहिद चीनी मिल में 25 प्रतिशत के भागीदार थे। जबकि उनके साथी सुखबीर सिंह संधर के पास 50 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। विजिलेंस को संधर की भी तलाश है और बताया जा रहा है कि वह विदेश में है। हालांकि खबर है कि उसके नाम पर लुक आउट नोटिस जारी किया गया है। सूत्रों के मुताबिक आरोप है कि जहां फगवाड़ा शुगर मिल ने किसानों का 42 करोड़ रुपए का बकाया नहीं चुकाया है। वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि बैंकों का भी उन पर 92 करोड़ रुपए बकाया है। 2021 में चीनी मिलों से जुड़े लोगों की संपत्ति पहले कुर्की की जा चुकी है।
