Blog

  • जालंधरः अवतार नगर में गाड़ियों के शीशे तोड़कर और टायर उताकर चोर हुए फरार, देखें Live

    जालंधरः अवतार नगर में गाड़ियों के शीशे तोड़कर और टायर उताकर चोर हुए फरार, देखें Live

    जालंधर, वरुण/ हर्षः शहर में लूटपाट और चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही है। वहीं अवतार नगर से चोरी की वारदात का मामला सामने आया है। जहां देर रात चोरों द्वारा गाड़ियों के शीशे तोड़े गए। जिसके बाद गाड़ियों के टायर लेकर चोर फरार हो गए। घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित ने बताया कि उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। पीड़ित का कहना है कि गाड़ी के अंदर से म्यूजिक सिस्टम और बूफर भी साथ ले गए। लोगों का कहना है कि अवतार नगर के पार्क के पास अक्सर नशेड़ी घूमते रहते है और यहां पर आए दिन वारदातों के मामले भी सामने आते रहते है। उन्होंने पुलिस से अपील की है कि उक्त पार्क के पास पुलिस प्रशासन को गश्त बढ़ानी चाहिए ताकि वारदातों पर अंकुश लगाया जा सके। हालांकि इस घटना के बाद उक्त कार के मालिक ने आज दोबारा से गाड़ी को रिपेयर करवाया है। लेकिन इस घटना के चलते उनका काफी नुकसान हो गया है। 

  • दर्दनाक हादसाः 100 मीटर तक स्कूटी सवार को घसीटकर ले गया स्कॉर्पियो चालक, 2 बच्चों सहित 4 की मौत

    दर्दनाक हादसाः 100 मीटर तक स्कूटी सवार को घसीटकर ले गया स्कॉर्पियो चालक, 2 बच्चों सहित 4 की मौत

    लखनऊः राजधानी लखनऊ में मंगलवार देर रात विकास नगर स्थित गुलचीन मंदिर के पास हुए भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी और दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई। तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने स्कूटी सवार पति-पत्नी और दो बच्चों को पहले तो टक्कर मारी फिर, 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। खंभे से टकराने के बाद स्कॉर्पियो रुकी। इस हादसे में पूरे परिवार की मौत हो गई।

    हादसे के बाद सड़क किनारे सो रहे लोगों में भगदड़ मच गई। हादसे की सूचना पर इंस्पेक्टर विकासनगर शिवानंद मिश्रा पुलिस बल के साथ पहुंचे। आनन-फानन स्कूटी के नीचे फंसे दंपति और दोनों बच्चों को निकाला और उन्हें केजीएमयू के ट्रामा सेंटर भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। स्कूटी नंबर के आधार पर पुलिस ने शिनाख्त किया। मृतक स्कूटी चालक की पहचान सीतापुर निवासी राम सिंह, उनकी पत्नी और दो बच्चों के रूप में हुई है।

    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टेढ़ी पुलिया की तरफ से आ रही स्कॉर्पियो ने गुलचीन मंदिर से 100 मीटर तक पहले स्कूटी सवार को घसीटता ले गया। जिसके बाद खंभे में गाड़ी लगने से स्कूटी समेत सभी स्कॉर्पियो के नीचे फंस गए। ड्राइवर ने गाड़ी रोकनी की वजाय और तेजी से भगा दिया। करीब 100 मीटर घसीटने के बाद खंभे से टकराकर स्कॉर्पियो रुकी। इस दौरान स्कूटी के घसीटने से चिंगारी निकल रही थी। उधर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में हुए सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

  • NIA का बड़ा एक्शन, 25 ठिकानों पर की छापेमारी

    NIA का बड़ा एक्शन, 25 ठिकानों पर की छापेमारी

    नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने आज तड़के प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के लोगों पर बड़े पैमाने की छापेमारी शुरू की है। सूत्रों के मुताबिक कर्नाटक, केरल और बिहार में 25 जगह एनआईए ने छापे मारे हैं। ये छापे बिहार के फुलवारी शरीफ केस के सिलसिले में एनआईए ने मारे हैं। बिहार पुलिस ने 2022 में फुलवारी शरीफ में पीएफआई के दफ्तर पर छापा मारा था। पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया था। फुलवारी शरीफ में पीएफआई के दफ्तर से 8 पेज का एक दस्तावेज मिला था। इससे कट्टरपंथी पीएफआई की असली साजिश का खुलासा हुआ था।

    दस्तावेज से पता चला था कि पीएफआई ने साल 2047 तक भारत को इस्लामी राष्ट्र बनाने की साजिश रची थी। इसके लिए पीएफआई अपने सदस्यों को हथियारों की ट्रेनिंग भी दे रहा था। पीएफआई के दस्तावेज से ये खुलासा भी हुआ था कि कट्टरपंथी इस्लामी संगठन ने समाज में विभेद पैदा करने की साजिश भी रची थी। पीएफआई का इरादा पिछड़ों और दलितों का साथ लेना था। पीएफआई इसके अलावा चुनावों के जरिए संसद और विधानसभाओं में बहुमत हासिल करने की फिराक में भी थी। ताकि देश के संवैधानिक संस्थाओं पर अपने लोगों को बिठा सके।

    इनके जरिए ही भारत को पूरी तरह इस्लामी राष्ट्र बनाने की साजिश पीएफआई ने रची थी।  फुलवारी शरीफ में पीएफआई की साजिश वाला दस्तावेज सामने आने के बाद केंद्र सरकार के निर्देश पर एनआईए ने देशभर में पीएफआई के नेताओं और सदस्यों के ठिकानों पर दो बार ताबड़तोड़ छापे मारे थे। इन छापों में पीएफआई के नेता और सदस्य गिरफ्तार किए गए थे। एनआईए के हाथ पीएफआई की साजिश के और दस्तावेज भी आ गए थे। जिनमें इस्लामी संगठन का हाथ होने का पता चला था। इसके बाद केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी कर पीएफआई पर बैन लगा दिया था।

  • पंजाब सहित इन राज्यों के 150 मेडिकल कॉलेजों की रद्द हो सकती है मान्यता

    पंजाब सहित इन राज्यों के 150 मेडिकल कॉलेजों की रद्द हो सकती है मान्यता

    नई दिल्ली: देश के करीब 150 मेडिकल कॉलेजों पर मान्यता रद्द होने की तलवार लटक रही है। अपर्याप्त फैकल्टी और नियमों का पालन न करने के कारण इनकी राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की मान्यता खत्म हो सकती है। मालूम हो कि नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) देश की चिकित्सा शिक्षा और चिकित्सा पेशेवरों के लिए नियामक संस्था है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, पहले ही 40 मेडिकल कॉलेज अपनी मान्यता खो चुके हैं।

    अब उन्हें एनएमसी को दिखाना चाहिए कि वे निर्धारित मानकों का पालन कर रहे हैं। एनएमसी के रडार पर आए मेडिकल कॉलेजों की लिस्ट तैयार हुई है। इसमें गुजरात, असम, पुडुचेरी, तमिलनाडु, पंजाब, आंध्र प्रदेश, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल के कॉलेज शामिल हैं। आयोग के अंडरग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन बोर्ड की ओर से एक महीने से अधिक समय तक निरीक्षण किया गया। इस दौरान कई तरह की कमियां सामने आईं, जिसमें सीसीटीवी कैमरों, आधार से जुड़ी बायोमेट्रिक अटेंडेंस प्रक्रिया और फैकल्टी रोल में खामियां मिलीं।

    सूत्रों ने कहा कि मेडिकल कॉलेज चलाने के लिए कॉलेज कैमरे लगाने और तय मानदंडों का पालन नहीं कर रहे थे। कई जगहों पर बायोमेट्रिक फैसिलिटी ठीक से काम नहीं कर रही थी। इंस्पेक्शन के दौरान फैकल्टी में भी कई पद खाली पाए गए। सूत्रों ने बताया कि मेडिकल कॉलेजों के पास अपील करने का विकल्प रहेगा। इसे लेकर एनएमसी में 30 दिनों के भीतर पहली अपील की जा सकती है। अगर यहां से अपील खारिज होती है तो केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से संपर्क करना पड़ेगा।

  • जालंधरः शिव सेना नेता सुभाष गोरियां को धमकियां देने के मामले में हुआ बड़ा खुलासा, ऑडियो आई सामने 

    जालंधरः शिव सेना नेता सुभाष गोरियां को धमकियां देने के मामले में हुआ बड़ा खुलासा, ऑडियो आई सामने 

    जालंधर/वरुणः वेस्ट हलके में शिव सेना नेता सुभाष गोरियां को धमकियां के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल शिव सेना नेता को धमकियां देने वाले कोई ओर नहीं बल्कि शिव सेना नेता ही निकले। इस बात का खुलासा खुद सुभाष गोरियां ने किया है। मामले की जानकारी देते हुए शिव सेना नेता सुभाष गोरियां ने बताया कि उनको पिछले दिनों से खालिस्तान के नाम पर जान से मारने की धमकियां मिल रही थी। इस मामले को लेकर काफी हंगामा भी हुआ था। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति ने खालिस्तान के नाम से उन्हें धमकियां दी थी।

    उस व्यक्ति ने उन्हें दोबारा फ़ोन किया और साफ़ कहा कि उनसे धमकियां जालंधर के शिव सेना नेता ही दिलवा रहे थे। जिनकी रिकार्डिंग भी गोरियां के हाथ लगी है और उन्होंने वह रिकॉर्डिंग मीडिया को भेजी है। गोरियां ने दावा किया कि उन्हें धमकियां देने वाले जालंधर के शिव सेना सहित एक अकाली नेता का भाई भी है। गोरियां ने धमकी देने वालों के नाम का खुलासा भी किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें शिव सेना नेता विनय कपूर, पूर्व गौ सेवा कमिशन बोर्ड के चेयरमैन का भाई सोनू भगत खालिस्तान के नाम पर व्यक्ति से धमकियां दिलवाते थे। इस दौरान उक्त व्यक्ति ने रोहित और इंशात शर्मा के बारे में कहा कि दोनों इकट्टे ही है। हालांकि गोरियां ने रिकॉर्डिंग में कहा कि दोनों की आपस में बनती नहीं है। गोरियां ने कहा कि वह इस मामले को लेकर पुलिस कमिश्नर को शिकायत देने जा रहे है। 

  • पंजाबः Holy Heart School की पलटी बस, टीचर सहित कई बच्चे घायल, देखें वीडियो

    पंजाबः Holy Heart School की पलटी बस, टीचर सहित कई बच्चे घायल, देखें वीडियो

    अजनालाः सीमावर्ती क्षेत्र राजियां गांव के पास Holy Heart School की बस पलटने का मामला सामने आया है। इस हादसे में एक महिला टीचर सहित कई बच्चें घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक बारिश होने के कारण स्कूल बस पलट गई। वहीं बस पलटने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने बच्चों को बस से बाहर निकाला। लोगों ने बताया कि आज सुबह हो रही बारिश के कारण गांव राजियां के पास दूसरी बस को रास्ता देने के चलते होली हार्ट स्कूल की बस चालक से स्लीप होने के बाद वहीं पलट गई। इस घटना दौरान बस में सवार महिला टीचर सहित बच्चों को मामूली चोटें आई है।

    बच्चों की चीख पुखार सुनकर लोगों ने तुरंत बस में से बच्चों को बाहर निकाला। इस मौके पर गांव के लोगों ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि एक सड़क छोटी है और उस पर मिट्टी पड़ी हुई है। लोगों ने कहा कि मिनी बस चालक बहुत तेज गति से गुजरते है।जिससे चलते यह स्कूल बस पलट गई। लोगों ने कहा कि ट्राली वाले साइड से मिट्टी उखाड़कर ले जाते है। जिसके कारण उक्त सड़क काफी छोटी हो गई है।

    इस दौरान लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि इस रास्ते को दोबारा से चौड़ा किया जाए ताकि दोबारा यहां पर ऐसे हादसे होने से बचाया जा सके। वहां मौजूद स्कूली बच्चे ने बताया कि बस दूसरी तरफ से आ रही थी और सड़क पर फिसलन होने के कारण बस पलट गई। उन्होंने कहा कि दो-तीन बच्चों को मामूली चोटें आईं लेकिन वे बच गए। जिन्हें नजदीक ही इलाज के लिए डॉक्टर के पास भेजा गया है।

  • जालंधरः काजी मंडी सहित कई इलाकों में पुलिस की रेड, देखें Live

    जालंधरः काजी मंडी सहित कई इलाकों में पुलिस की रेड, देखें Live

    जालंधर, वरुण/हर्षः पंजाब में नशे के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर से कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी के तहत आज दिन चढ़ते ही देहात और शहर में भारी पुलिस फोर्स ने कई  इलाकों में छापेमारी की। पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल और डीसीपी और एडीसीपी ट्रैफिक कमलप्रीत सिंह चाहल अपनी टीम के साथ काजी मंडी सहित आस-पास इलाकों में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान कई संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर उनकी तालाशी ली। वहीं लोगों से अपील की है कि अगर कोई शकी व्यक्ति दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना करें।

    इसी तरह देहात के अलग-अलग इलाकों में पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी। जालंधर देहाती एरिया के सभी नशा तस्करों के घर पुलिस ने दबिश की।पंजाब में नशे को लेकर काफी लोग इसकी चपेट में आ रहे है। जिसे देखते हुए आज यह तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस के आला अधिकारी भी इस सर्च ऑपरेशन के दौरान मौके पर मौजूद रहे। जानकारी देते हुए डीएसपी तरसेम मसीह ने बताया कि पंजाब के डीजीपी गौरव यादव के आदेशों पर आज जालंधर देहात के सभी क्षेत्रों के नशा तस्करों के घरों में दबिश की गई है। इनके ऊपर कई मुकदमे दर्ज है। इनके घरो की तलाशी ली जा रही है। सभी अधिकारी अपने अपने इलाको में सर्च अभियान चला रहे है। ताकि कोई भी नशा तस्कर या अन्य इस नशे को न बेच पाए।

  • पंजाब मंत्रिमंडल विस्तार: गुरमीत खुडियां और बलकार सिंह ने ली शपथ, देखें वीडियो

    पंजाब मंत्रिमंडल विस्तार: गुरमीत खुडियां और बलकार सिंह ने ली शपथ, देखें वीडियो

    चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपनी सरकार के कैबिनेट में एक बार फिर विस्तार किया गया। आज पंजाब कैबिनेट में 2 नए चेहरों का शामिल किया गया। जिसमें जालंधर जिले के करतारपुर हलके से आप विधायक बलकार सिंह और गुरमीत सिंह खुडियां पंजाब सरकार में नए कैबिनेट मंत्री को शामिल किया गया। पंजाब कैबिनेट में 2 नए मंत्रियों गुरमीत खुड़ियां और बलकार सिंह ने शपथ ली है। इन मंत्रियों को पंजाब के राज्यपाल ने पंजाब राजभवन, चंडीगढ़ में मंत्री पद की शपथ दिलाई। बता दें कि स्थानीय निकाय मंत्री डॉ इंद्रबीर सिंह निज्जर पहले ही अपने पद से इस्तीफा दे चुके है। शपथ ग्रहण समारोह के लिए शपथ ग्रहण समारोह के लिए सीएम मान द्वारा राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से समय मांगा गया है।

    बता दें कि आप सरकार में करतारपुर हलके से विधायक बलकार सिंह को आज कैबिनट मंत्री बनाया जाना है। बलकार सिंह सेवानिवृत्त पीपीएस अधिकारी रह चुके हैं। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व दिग्गज नेता चौधरी जगजीत सिंह के बेटे चौधरी सुरिंदर सिंह को 4,574 मतों से हराया था। बलकार सिंह जालंधर में पुलिस उपायुक्त रह चुके है। 32 साल तक पंजाब पुलिस में अपनी सेवाएं देने के बाद बलकार सिंह राजनीति में आए थे। वे करतारपुर से डीएसपी भी रहे। वह जून 2021 में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। वहीं लंबी से विधायक  गुरमीत सिंह खुडियां ने 2022 के विधानसभा चुनाव में दिवंगत नेता प्रकाश सिंह बादल को शिकस्त दी थी। गुरमीत सिंह खुडियां पूर्व सांसद जगदेव सिंह खुडियां के पुत्र हैं। 60 वर्षीय  खुडियां आम आदमी पार्टी से पहले कांग्रेस में शामिल थे। उन्होंने 5 बार के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को उनके ही क्षेत्र में 11,396 मतों से मात दी थी। खुडियां को 66,313 तो बादल को 54,917 मत मिले थे। यानि वो पूर्व सीएम बादल से 8 प्रतिशत अधिक मत ले गए थे।

  • पंजाबी यूनिवर्सिटी में छात्रों में भारी रोष, जानें मामला

    पंजाबी यूनिवर्सिटी में छात्रों में भारी रोष, जानें मामला

    पटियाला : पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला में छात्रों द्वारा यूनिवर्सिटी में हंगामा करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पटियाला के मुल्तानी मल मोदी कॉलेज पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के बच्चों की आज परीक्षा थी, लेकिन दूसरी ओर आज टीचर्स ने स्ट्राइक रखी हुई थी। जिसकी जानकारी छात्रों को नहीं दी गई। इस दौरान टीचर्स की स्ट्राइक को लेकर सुबह तक कोई नोटिफिकेशन भी जारी नहीं किया गया। जिसके कारण दूर-दूर से परीक्षा देने आए छात्रों को परेशान होने पड़ा। इस मामले को लेकर परेशान हुए छात्रों में काफी रोष पाया जा रहा है। 

    विरोध करते हुए छात्रों ने कहा कि सुबह से वह परेशान हो रहे हैं और उन्हें बाहर खड़ा होने भी दिया नहीं जा रहा। उन्होंने कहा कि अगर सरकार से टीचर्स की कोई मांग थी वो भी जायज होंगी लेकिन इन सब में बच्चों का इसमें कसूर क्या था। वहीं यूनिवर्सिटी के अंदर से छात्रों को संबोधित करते हुए टीचर्स द्वारा कहा गया कि आपके भविष्य के लिए हम धरना प्रदर्शन कर रहे। सरकार द्वारा परीक्षा देने के लिए दूसरा स्टाफ भेजा गया था, लेकिन उनको भी लगा कि हमारी मांग जायज है, तो वह लोग भी फॉर्मेलिटी करके चले गए। हम पेपर को पोस्टपोन करवाने की कोशिश कर रहे हैं।

  • पंजाबः मशहूर हीरा पनीर वाले की बढ़ी मुश्किलें, ट्रस्ट ने दुकान से उतारे बोर्ड

    पंजाबः मशहूर हीरा पनीर वाले की बढ़ी मुश्किलें, ट्रस्ट ने दुकान से उतारे बोर्ड

    अमृतसर: लॉरेंस रोड चौक में नेहरु शापिंग कांप्लेक्स स्थित मशहूर हीरा पनीर वाला पिछले कुछ दिनों से चर्चा में आया हुआ है। हीरा पनीर वाले की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। कुछ दिन पहले हीरा पनीर वाले के खिलाफ प्रशासन के द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। जिसके बाद हीरा पनीर वाले ने प्रशासन पर आरोप भी लगाए थे। बीते दिन हीरा पनीर वाले की दुकान पर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की टीम पहुंची थी। इस दौरान कार्रवाई करते हुए हीरा पनीर वाला व उसके साथ वाली दुकानों को खाली करवाया गया। बताया जा रहा है कि हाईकोर्ट के आर्डर पर हीरा पनीर वाला व आसपास के 3-4 दुकानों को खाली करवाया गया। इस दौरान दुकानदारों में काफी रोष भी पाया गया।

    इसके बाद अब ट्रस्ट अधिकारियों की मौजूदगी में टीम ने उसके बोर्ड को हटा दिया। वहीं दुकान का सामान भी जब्त कर लिया। अधिकारियों के अनुसार हीरा पनीर वाले द्वारा अवैध अतिक्रमण किया गया है। इस सम्बंधी दुकानदार का कहना है कि उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है। पूरे बाजार में सिर्फ उनकी दुकानों पर ही कार्रवाई की जा रही है। जबकि बाजार की सभी दुकानों के बोर्ड नहीं हटाए गए हैं। जिसके बाद वे इस कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। उनकी दुकान में 40 कर्मी काम कर रहे हैं। उनके काम पर असर डाल उनको बेरोजगार किया जा रहा है।

    बता दें कुछ दिनों पहले हीरा पनीर वाला की एक वीडियो वायरल हुई थी जिसमें उसकी दुकान में दूध से भरे बर्तन में कई मक्खियां और मच्छर मरे हुए थे। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा दुकान पर रेड भी की गई थी। यहां गंदगी का चालान काटा गया है और उनके दूध में पानी और इलायची पड़ी हुई थी। दुकानदार ने उन्हें बताया कि यह खराब दूध है जिसे फेंक देना है। वहीं हीरा पनीर के दुकानदार दमन ने कहा कि उन्होंने यह दूध बाहर फेंकना था तो किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।