Blog

  • शराब में नहा रहा है ऊना , सात दिन में दर्जनों मामले दर्ज

    शराब में नहा रहा है ऊना , सात दिन में दर्जनों मामले दर्ज

    बंगाणा में 75 पेटियां बरामद

    ऊना/सुशील पंडित: अंधाधुंध चोरियों से परेशान ऊना वासियों की रक्षा के लिए तैनात ऊना पुलिस आजकल शराब के मामलों में व्यस्त है। इस समय पुलिस बल शराब के अवैध भंडारण के खिलाफ कार्रवाई में जुटा है। अरबों रुपए में ठेकों की नीलामी के बाद बची शराब का भंडारण जोरों पर है। किसी से दर्जनों पेटियां मिल रही हैं तो कोई 5-7 बोतलें ले जाता भी पकड़ा जा रहा है।

    उप मंडल बंगाणा में तो पिछले दो दिन में 75 पेटी से अधिक शराब पकड़ी जा चुकी है। इसमें व्हिस्की, बियर, पूरी बोतल, अधिया और क्वार्टर तक शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार शाम को बंगाणा के तूतड़ू में पिकअप ट्राला संख्या (एचपी 36-3668) से महंगे अंग्रेजी ब्रांड की बोतलें और क्वार्टर बरामद हुए हैं। इनमें रॉयल स्टैग व अन्य ब्रैंड की सैकड़ों बोतलें, क्वार्टर और अधिए, बियर की बोतलें और कैन शामिल हैं। इस एक वाहन में ही पुलिस को 72 पेटी अवैध शराब बरामद करने में सफलता हासिल हुई है। उपरोक्त मामले में पिरथीपुर निवासी राज कुमार पुत्र फतेह सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कार्रवाई की जा रही है।

    इसके अलावा भी ऊना में कई जगहों पर अवैध शराब की बोतलें बरामद हुई हैं। इनमें बंगाणा की ही जसाना पंचायत के समलाड़ा गांव में गोल्डी के घर से अंग्रेजी शराब की 22 और देसी की 12 बोतलें, ऊना के गलुआ निवासी विकास कुमार से हमीरपुर रोड़ पर देसी शराब की 7 बोतल, ऊना के ही गुरुसर मोहल्ले में राजेश कुमार के घर से देसी शराब की 30, सन्तोषगढ़ बाजार में जसविंदर की दुकान से देसी शराब की 07, अम्ब के कुठेड़ा खैरला गांव में हरजीत कुमार से देसी शराब की 10 बोतलें और डीएवी स्कूल के पास गणेश कुमार की दुकान से भी देसी शराब की 07 बोतलें बरामद हुई हैं।

    शराब को बढ़ाने में सरकारों का अहम योगदान

    राष्ट्र को दिशा दिखाने के लिए हमारे संविधान में राज्य के नीति निर्देशक तत्वों का विशेष प्रावधान है। एक राष्ट्र के रूप में भारत भविष्य में कैसे आगे बढ़ेगा उसे देखते हुए संविधान निर्माताओं ने इन नीति निर्देशक तत्वों में कई अहम बातें कही हैं। इसके तहत भारत में धीरे धीरे शराब की उपलब्धता को कम किया जाना भी शामिल है। मगर आज संविधान के उलट अधिकतर राज्य सरकारें शराब बिक्री को और ज्यादा सुलभ बनाती जा रही हैं। ऊना जैसा जिला आज शराब में नहा रहा है। आज जगह जगह शराब की दुकानें खोलकर उससे पैसा कमाना हमारी सरकारों का एक अहम लक्ष्य बन गया है। कोरोना काल में शराब को लेकर सरकारों की ललक किसी से छिपी नहीं है। आज जिस तरह से देवभूमि में शराब की नदियां बह रही हैं उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले दौर में शराब दूध की तरह हर गली नुक्कड़ में बिका करेगी। हालांकि दो नंबर में शराब का कारोबार हमारे घर द्वार तक इसकी उपलब्धता करवा चुका है। आज नई पीढ़ी शराब को किसी अन्य शरबत की भांति देखने लग गई है। जो कभी सामाजिक बुराई थी आज सरकारों की आय का सबसे बड़ा साधन बनती जा रही है। शराब की होड़ का कोई अंत हमें निकट भविष्य में दिखाई नहीं देता।

  • जालंधरः लोकसभा उपचुनाव से पहले क्रिश्चन भाईचारे ने नई United Punjab पार्टी का किया ऐलान, देखें वीडियो

    जालंधरः लोकसभा उपचुनाव से पहले क्रिश्चन भाईचारे ने नई United Punjab पार्टी का किया ऐलान, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्ष : लोकसभा उपचुनाव को लेकर सियासी पार्टियां में सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस ने भले ही अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। लेकिन सू्त्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उनकी टिकट पर संशय बना हुआ है। वहीं अन्य पार्टियों की बात करें तो अभी किसी ने अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। लोकसभा उपचुनाव को लेकर जहां पार्टियां अपने उम्मीदवार का ऐलान करने में सोच-विचार कर रही है, वहीं क्रिश्चन भाईचारे ने भी अपनी नई पार्टी का ऐलान कर मैदान में उतर गई है। पास्टर हरप्रीत देओल ने नई पार्टी का नाम यूनाइटेड पंजाब पार्टी रखा है। हालांकि इस पार्टी के प्रधान वह खुद नहीं है, उन्होंने इस पार्टी का प्रधान एल्बर्ट दुआ को बनाया है। पास्टर देओल ने कहा है कि उनका राजनीति में कोई रोल नहीं है। पास्टर देओल ईसाई प्रबंधक समिति के प्रधान है।

    बता दें कि हरप्रीत दिओल वही हैं जिनके घर और ठिकानों पर पिछले दिनों इनकम टैक्स ने सर्च ऑपरेशन चलाया था। प्रोफेट पर आरोप लगे थे कि वह विदेश में कोई चर्च बना रहे हैं भारतीय पैसे को वहां पर इन्वेस्ट कर रहे हैं। विदेश में भारतीय पैसे की ट्रांजैक्शन को लेकर आयकर विभाग ने छापामारी की थी। जालंधर लोकसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे पंजाब में अनुसूचित जाति का वोट बैंक सबसे ज्यादा है। पंजाब में कुल जनसंख्या का करीब 32 प्रतिशत हिस्सा SC समाज का है।

  • मानहानि केस में राहुल गांधी को मिली राहत 

    मानहानि केस में राहुल गांधी को मिली राहत 

    नई दिल्ली: निचली अदालत के फैसले को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सूरत की सेशंस कोर्ट में चुनौती दी है। सोमवार (3 अप्रैल) को राहुल गांधी को सूरत कोर्ट ने जमानत दे दी है। अब 13 अप्रैल को अगली सुनवाई होगी। राहुल गांधी भी सुनवाई के लिए सूरत कोर्ट पहुंचे थे। राहुल गांधी के साथ उनकी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी सूरत पहुंची। साथ ही कांग्रेस शासित तीन राज्यों के मुख्यमंत्री और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी गुजरात पहुंचे हैं।

    सूरत में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एचएच वर्मा की कोर्ट ने मोदी सरनेम को लेकर राहुल गांधी की ओर से की गई एक टिप्पणी के संबंध में दायर आपराधिक मानहानि के मुकदमे में उन्हें 23 मार्च को दोषी करार देते हुए दो साल के कारावास की सजा सुनाई थी। हालांकि, अदालत ने राहुल गांधी को उसी दिन जमानत भी दे दी थी और उनकी सजा के अमल पर 30 दिन के लिए रोक लगा दी थी, ताकि वह ऊपरी अदालत में अपील दाखिल कर सकें। सूरत की अदालत की ओर से दोषी ठहराए जाने के बाद, लोकसभा सचिवालय ने 24 मार्च को एक अधिसूचना जारी कर राहुल गांधी को संसद की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया था।

    लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के बाद राहुल गांधी 8 साल तक चुनाव नहीं लड़ पाएंगे, बशर्ते कोई उच्च अदालत उनकी दोषसिद्धि और सजा पर रोक न लगा दे। राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी विधायक और गुजरात के पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने उस टिप्पणी को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें उन्होंने कहा था कि सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों है।

  • वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में नए सत्र का शुभारंभ

    वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में नए सत्र का शुभारंभ

    ऊना/सुशील पंडित : वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में 3 अप्रैल से नए सत्र का शुभारंभ हुआ। अध्यापकों द्वारा सभी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया । नए सत्र की शुरुआत में पहले दो दिन सभी बच्चों के लिए वर्कशॉप का आयोजन करवाया जाएगा ,जिसमें विभिन्न प्रकार की गतिविधियांँ करवाई जाएंगी। स्कूल के चेयरमैन सतपाल वशिष्ट ने नए सत्र की शुरुआत पर अध्यापकों, बच्चों और अभिभावकों को बधाई दी।स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ट ने कहा कि नए सत्र में हम शिक्षा की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए और नये आयाम हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने बच्चों को नैतिक शिक्षा और अनुशासन के बारे में बताया, उन्होंने छात्रों और अध्यापकों का हार्दिक स्वागत किया।

  • जालंधरः कल बंद रहेंगी शराब और मीट की दुकानें, DC ने जारी किए आदेश

    जालंधरः कल बंद रहेंगी शराब और मीट की दुकानें, DC ने जारी किए आदेश

    जालंधर/वरुणः महावीर जयंती के उपलक्ष्य में कल धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए डीसी जसप्रीत सिंह ने शराब और मीट की दुकानों को लेकर आदेश जारी किए है। जारी आदेशों के तहत शराब- मीट की दुकानों और रेहड़ियों पर इसकी बिक्री पर महावीर जयंती के दिन प्रतिबंध लगाया गया है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਕਿਸਾਨਾਂ ਤੇ ਪਈ ਕੁਦਰਤ ਦੀ ਮਾਰ, ਮੀਂਹ ਝੱਖੜ ਨੇ ਕੀਤਾ ਫਸਲਾਂ ਦਾ ਬੁਰਾ ਹਾਲ

    ਪੰਜਾਬ : ਕਿਸਾਨਾਂ ਤੇ ਪਈ ਕੁਦਰਤ ਦੀ ਮਾਰ, ਮੀਂਹ ਝੱਖੜ ਨੇ ਕੀਤਾ ਫਸਲਾਂ ਦਾ ਬੁਰਾ ਹਾਲ

    ਮੋਹਾਲੀ : ਕੁਦਰਤ ਦੀ ਮਾਰ ਨੇ ਅੱਜ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀਆਂ ਫਸਲਾਂ ਦਾ ਬੁਰਾ ਹਾਲ ਕਰ ਕੇ ਰੱਖ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਫ਼ਰਵਰੀ ਦੇ ਮਹਿਨੇ ਵਿੱਚ ਕਣਕ ਨੂੰ ਠੰਡ ਦੀ ਲੋੜ ਸੀ ਉਦੋਂ ਗਰਮੀ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਅਤੇ ਅਜ ਜਦੋਂ ਕਣਕਾਂ ਪੱਕ ਕੇ ਤਿਆਰ ਹੋ ਗਇਆਂ ਹਨ ਅਤੇ ਆਪਣੇ ਸੋਨੇ ਰੰਗ ਨੂੰ ਤਰਜ਼ੀਹ ਦੇਣ ਲੱਗ ਪਈਆਂ ਤਾਂ ਗਰਮੀ ਦੀ ਥਾਂ ਠੰਡ ਨੇ ਫਸਲਾਂ ਦਾ ਨੁਕਸਾਨ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ।  ਰੁਕ-ਰੁਕ ਕੇ ਪੈ ਰਿਹਾ ਮੀਂਹ ਕਣਕਾਂ ਲਈ ਜ਼ਹਿਰ ਬਣ ਗਿਆ ਹੈ ਭਰੀਆਂ ਕਣਕਾਂ ਝੱਖੜ ਕਾਰਨ ਵਿਛੀਆਂ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਤਬਾਹ ਹੋ ਗਇਆਂ ਹਨ। 

    ਮੀਂਹ ਦਾ ਪਾਣੀ ਖੜ੍ਹਨ ਨਾਲ਼ ਕਣਕ ਦੀ ਨਾੜ ਵੀ ਗਲ਼ ਕੇ ਖ਼ਤਮ ਹੋ ਜਾਣੀ ਹੈ। ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਲਈ ਇਸ ਵਾਰ ਤੂੜੀ ਤਿਆਰ ਕਰਵਾਉਣਾ ਸ਼ੇਰ ਦੇ ਮੂੰਹ ਵਿਚੋਂ ਨਿਵਾਲਾ ਖੋਹਣ ਵਾਲਾ ਕੰਮ ਹੋਇਆ ਪਿਆ ਹੈ। ਮੋਹਾਲੀ ਦੇ ਪਿੰਡ ਬਾਸਮਾ ਦੇ ਵਿਚ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਸਾਹਬ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਕਈ ਜ਼ਿਮੀਂਦਾਰ ਦੀਆਂ ਫ਼ਸਲਾਂ ਦਾ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋਇਆ ਹੈ, ਉਥੇ ਹੀ ਮੋਹਾਲੀ ਦੇ ਪਿੰਡ ਬਾਸਮਾ ਦੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਸਾਹਿਬ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਦੱਸਿਆ ਗਿਆ ਕਿ ਮੇਰੀ 60 ਕਿਲੇ ਜ਼ਮੀਨ ਠੇਕੇ ਤੇ ਲਈ ਸੀ ਤੇ ਮੀਹ ਪੈਣ ਕਾਰਨ ਸਾਰੀ ਫਸਲ ਖ਼ਰਾਬ ਹੋ ਗਈ ਹੈ। 

    ਉਨ੍ਹਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਕਿ ਕਰਜ਼ਾ ਚੁੱਕ ਕੇ ਠੇਕੇ ਤੇ ਲਈਆਂ ਜ਼ਮੀਨਾਂ ਦਾ ਠੇਕਾ ਵੀ ਕਿਰਤੀ ਕਿਸਾਨਾ ਵੱਲੋ ਚੁਕਾਉਣਾ ਮੁਸ਼ਕਿਲ ਲੱਗਦਾ ਹੈ ਕਿਉਂਕਿ ਪਹਿਲਾਂ ਕਿਸਾਨਾ ਨੂੰ ਕਣਕ ਦੇ ਨਾਲ ਨਾਲ ਤੂੜੀ ਦਾ ਆਸਰਾ ਹੁੰਦਾ ਸੀ ਪਰ ਹੁਣ ਖਾਲੀ ਹੱਥ ਦੇਖ ਕਿਸਾਨ ਕਰਜ਼ੇ ਦੀ ਪੰਡ ਥੱਲੇ ਦਬਦਾ ਨਜ਼ਰ ਆ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਤੇ ਸਤਾਧਾਰੀ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਰਾਹ ਤੱਕ ਰਿਹਾ ਹੈ।

    ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੇ ਚਿਹਰੇ ਮੁਰਝਾਏ ਪਏ ਹਨ ਕਿਉਂ ਕਿ ਸਿਰ ਤੇ ਖੜਾ ਕਾਲਾ ਬਦਲ ਗਰਜ਼ ਗਰਜ਼ ਕੇ ਮੀਂਹ ਅਤੇ ਗੜੇ ਪਾ ਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਤਰਾਹ ਕੱਢ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇਸ ਔਖੀ ਘੜੀ ਵਿੱਚ ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਬਾਂਹ ਫੜ੍ਹਨੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ ਤਾਂ ਜੋ ਕਿਸਾਨ ਭਵਿੱਖ ਬਾਰੇ ਚੰਗਾ ਸੋਚਣ,  ਮੋਹਾਲੀ ਦੇ ਪਿੰਡ ਬਾਸਮਾ ਦੇ ਜ਼ਿਮੀਂਦਾਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਜਿਹੜੀ ਮੀਂਹ ਕਾਰਨ ਕਣਕਾਂ ਖ਼ਰਾਬ ਹੋਇਆ ਹਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਬਣਦਾ ਮੁਆਵਜਾ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇ।

  • रामबन में जबरदस्त भूस्खलन, पहाड़ों से गिरते पत्थरों से पर्यटकों में मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    रामबन में जबरदस्त भूस्खलन, पहाड़ों से गिरते पत्थरों से पर्यटकों में मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    जम्मू: जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में एक जबरदस्त भूस्खलन का वीडियो सामने आया है जिसमें पहाड़ से पत्थर गिरते हुए देखे गए है। यह घटना रविवार को रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर घटी है। ऐसे में इस राष्ट्रीय राजमार्ग को इस्तेमाल करने वाले पर्यटकों ने इस मंजर को अपने कैमरे में कैद कर लिया है। हालांकि इस भूस्खलन में अभी तक किसी के घायल होने की बात सामने नहीं आई है बल्कि सेना का एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) क्षतिग्रस्त होने की खबर सामने आई है। यह भूस्खलन इतना खतरनाक था कि इस घटना को अपने कैमरे में कैद कर रहे पर्यटक भी वहां से भागने लगे और गाड़ियों की आवाजाही बढ़ने लगी। 

    वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखा गया है कि जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जबरदस्त भूस्खलन हुआ जिसमें पहाड़ से बड़े-बड़े पत्थर टूट कर नीचे गिरने लगे। इस वीडियो को काफी दूर से शूट किया गया है जिसमें साफ तौर पर यह दिख रहा है कि बडे़-बड़े चट्टान टूट कर गिर रहे है और पहाड़ के आसपास पूरा धूल-धूल छा गया है। इस घटना का वीडियो वायरल होने पर रामबन के डीसी मुसर्रत इस्लाम ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को चिट्ठी लिखा और घटना की जानकारी देते हुए पर्यटकों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने को कहा है। डीसी ने संवेदनशील क्षेत्र का तकनीकी रूप से मूल्यांकन कर श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग को इस्तेमाल कर रहे पर्यटकों की सुरक्षा के उपाय करने को कहा है। 

  • NCERT की 12वीं कक्षा की किताब में बदलाव, हटाई गई ये रचनाएं

    NCERT की 12वीं कक्षा की किताब में बदलाव, हटाई गई ये रचनाएं

    नई दिल्ली: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने कक्षा 12वीं के इतिहास के पाठ्यक्रम में कई बदलाव किए हैं। इनमें से मुगल साम्राज्य से जुड़े कुछ अध्यायों को हटा दिया है। इस बदलाव के बाद सीबीएसई बोर्ड सहित यूपी समेत कुछ अन्य राज्य बोर्ड के सिलेबस में भी बदलाव किया जा सकता है जो एनसीईआरटी का अनुसरण करते हैं। एनसीईआरटी ने 2023-24 शैक्षणिक वर्ष के लिए ये पाठ्यक्रम पेश किया है। न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार इस अपडेट किए गए पाठ्यक्रम के अनुसार एनसीईआरटी ने ‘राजाओं और इतिहास; मुगल दरबार (16वीं और 17वीं शताब्दी)’ चैप्टर को इतिहास की किताब ‘थीम्स ऑफ इंडियन हिस्ट्री-पार्ट II’ से हटाया है।

    नागरिक शास्त्र की किताब में बदलाव

    एनसीईआरटी की इतिहास की किताब के साथ-साथ 12वीं की नागरिक शास्त्र की किताब में भी पाठ्यक्रम बदले गए हैं। एनसीईआरटी ने ‘विश्व राजनीति में अमेरिकी आधिपत्य’ और ‘द कोल्ड वॉर एरा’ जैसे पाठ हटा दिए हैं। इसके अलावा ‘लोकप्रिय आंदोलनों का उदय’ और ‘एकदलीय प्रभुत्व का युग’ विषय भी कक्षा 12वीं की ‘स्वतंत्रता के बाद से भारतीय राजनीति’ पाठ्यपुस्तक से हटा दिए गए हैं।

    एनसीईआरटी ने कक्षा 12वीं के साथ-साथ 10वीं और 11वीं कक्षा के पाठ्यपुस्तकों में भी संशोधन किया है। कक्षा 11वीं की पाठ्यपुस्तक ‘थीम्स इन वर्ल्ड हिस्ट्री’ से ‘सेंट्रल इस्लामिक लैंड्स’, ‘संस्कृतियों का टकराव’ और ‘औद्योगिक क्रांति’ जैसे अध्याय हटा दिए गए हैं। कक्षा 10वीं की पाठ्यपुस्तक ‘लोकतांत्रिक राजनीति-II’ से ‘लोकतंत्र और विविधता’, ‘लोकप्रिय संघर्ष और आंदोलन’, ‘लोकतंत्र की चुनौतियां’ अध्याय से हटाए गए हैं।

    हिन्दी विषय की पाठ्यपुस्तक में भी बदलाव

    एनसीईआरटी ने कक्षा 12वीं के हिन्दी विषय के पाठ्यक्रम में कई बड़े बदलाव किए हैं। सत्र 2023-24 के लिए किए गए बदलाव में सीबीएसई 12वीं की ‘हिंदी आरोह भाग-2’ से फिराक गोरखपुरी की गजल और ‘अंतरा भाग दो’ से सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की ‘गीत गाने दो मुझे’ को हटा दिया गया है। एनसीईआरटी ने विष्णु खरे की एक काम और सत्य को भी एनसीईआरटी ने ‘अंतरा भाग दो’ से हटा दिया है।

  • पंजाब: मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, बारिश के साथ ओलावृष्टि के आसार

    पंजाब: मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, बारिश के साथ ओलावृष्टि के आसार

    चंडीगढ़ः मालवा के सभी 15 जिलों में मौसम विभाग ने सोमवार को ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। जहां 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। साथ ही बारिश व ओलावृष्टि भी होगी। राज्य के बाकी हिस्सों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के पूर्वानुमान ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। पहले ही मौसम की मार से गेहूं की फसल का काफी नुकसान हो चुका है। ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, मालेरकोटला, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली शामिल हैं। चार अप्रैल को कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है और पांच अप्रैल से मौसम साफ हो जाएगा।

    रविवार को राज्य में मौसम साफ रहा। दिन में धूप खिलने से किसानों ने राहत की सांस ली। अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि भी देखने को मिली। हालांकि यह सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस कम ही रही। वहीं न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई, जो सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस कम है। पंजाब में सबसे ज्यादा फरीदकोट में 29.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक होशियारपुर में सबसे ज्यादा 14.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। रोपड़ में 6.5 एमएम, पटियाला में 3.1, चंडीगढ़ में 6.2, अमृतसर में 2.8 और लुधियाना में 7.8 एमएम, जालंधर में 7.5 एमएम बारिश हुई। पंजाब में गुरदासपुर सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

  • ਪੰਜਾਬ : ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਸੰਘਰਸ਼ ਕੀਤਾ ਤੇਜ਼, ਰੇਲਵੇ ਟਰੈਕ ‘ਤੇ ਖੜੇ ਕੀਤੇ ਟਰੈਕਟਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਸੰਘਰਸ਼ ਕੀਤਾ ਤੇਜ਼, ਰੇਲਵੇ ਟਰੈਕ ‘ਤੇ ਖੜੇ ਕੀਤੇ ਟਰੈਕਟਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਬਟਾਲਾ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ਦੀ ਪਟੜੀ ’ਤੇ ਆਪਣੇ ਟਰੈਕਟਰ ਖੜ੍ਹੇ ਕਰਕੇ ਸੰਘਰਸ਼ ਤੇਜ਼ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਸਵੇਰੇ ਕਰੀਬ 10 ਵਜੇ ਤੋਂ ਚੱਲ ਰਹੀ ਮੀਟਿੰਗ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਕਿਸਾਨ ਮਜ਼ਦੂਰ ਸੰਘਰਸ਼ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਆਗੂ ਸਰਵਣ ਸਿੰਘ ਪੰਧੇਰ ਨਾਲ ਡੀਸੀ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੇ ਐਸਐਸਪੀ ਬਟਾਲਾ ਅਤੇ ਜੀਆਰਪੀ ਦੇ ਡੀਐਸਪੀ ਵੱਲੋਂ ਦੋ ਵਾਰ ਮੀਟਿੰਗਾਂ ਕੀਤੀਆਂ ਗਈਆਂ ਪਰ ਇਸ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਕੋਈ ਨਤੀਜਾ ਨਹੀਂ ਨਿਕਲਿਆ।

    ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੇ ਆਪਣੇ ਸੰਘਰਸ਼ ਨੂੰ ਤੇਜ਼ ਕਰਨ ਦੀ ਚੇਤਾਵਨੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਆਪਣੇ ਟਰੈਕਟਰ ਰੇਲਵੇ ਟਰੈਕ ਉਤੇ ਖੜੇ ਕਰ ਦਿੱਤੇ। ਸਰਵਣ ਸਿੰਘ ਪੰਧੇਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੀਟਿੰਗ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਸਾਸ਼ਨ ਨੇ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਆਪਣਾ ਪ੍ਰਪੋਜਲ ਕਿਸਾਨਾਂ ਸਾਹਮਣੇ ਰੱਖਿਆ ਹੈ ਹੁਣ ਊਸ ਪ੍ਰਪੋਜਲ ਤੇ ਕਿਸਾਨ ਵਿਚਾਰ ਕਰਨਗੇ ਅਤੇ ਅਗਲਾ ਫੈਂਸਲਾ ਲੈਣਗੇ ਫਿਲਹਾਲ ਧਰਨਾ ਜਾਰੀ ਰਹੇਗਾ।