Blog

  • Hello world!

    Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!

  • Punjab News: अवैध शराब के साथ व्यक्ति गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: अवैध शराब के साथ व्यक्ति गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पठानकोटः राज्य में बह रहे नशे के छठे दरिया को रोकने के लिए राज्य सरकार द्वारा अभियान चलाया जा रहा है, जिसे युद्ध नशेयां विरुद्ध नाम दिया गया, जिसके तहत पंजाब पुलिस द्वारा नशा तस्करों को सलाखों के पीछे धकेला जा रहा है और इसके साथ ही शराब माफिया पर नकेल कसने के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं।

    इन अभियानों को उस समय बड़ी सफलता मिली जब आबकारी विभाग ने एक व्यक्ति को 5 पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। इस संबंध में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें गोपनीय सूचना मिली थी कि पठानकोट का गौरव शर्मा अवैध शराब का धंधा करता है, जिसके चलते उन्होंने आबकारी विभाग के साथ संयुक्त अभियान चलाकर आरोपी के घर पर दबिश दी और घर की तलाशी में 5 पेटी अवैध शराब बरामद हुई।

    थानामुखी हरदीप सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे माननीय अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है और पूछताछ के दौरान यह जानने की कोशिश की जाएगी कि इस धंधे में उसके साथ और कौन-कौन शामिल है।

  • Punjab News: जीजे ने साले से की मारपीट, बहन ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: जीजे ने साले से की मारपीट, बहन ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    अमृतसरः एक विवाहिता ने अमृतसर के बी डिवीजन थाने में अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं और न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने बताया कि उसका पति न केवल नशा करता है, बल्कि उसे बेचता भी है, जिसके कारण पुलिस उसके भी पीछे पड़ी है।

    पीड़ित महिला ने बताया कि पति से तंग आकर जब वह अपने मायके आई तो उसके पति ने उसके पिता और भाई को जान से मारने की धमकी दी। जब भाई ने उसे ये धमकियां देने से रोका, तो पति ने उसके भाई से बुरी तरह मारपीट की। महिला ने आरोप लगाए कि उसके पति के पुलिस के साथ नशा तस्करी में उच्चस्तरीय संबंध हैं, जिसके कारण पुलिस उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

    पीड़िता ने यह भी बताया कि उसके पति ने उसे तलाक देने की धमकी दी है और कहा है कि वह उसके परिवार को नहीं छोड़ेगा। महिला ने भावुक होकर कहा, “मेरी जिंदगी बर्बाद करने के अलावा, यह मेरे माता-पिता और भाई के लिए भी खतरा बन गया है। मैंने न्याय के लिए पुलिस में याचिका दायर की है, मुझे उम्मीद है कि न्याय मिलेगा।”

    बी डिवीजन थाने के पुलिस अधिकारी ने पुष्टि की कि उन्हें महिला के भाई रोहन द्वारा जीजा के खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायत मिली है। वहीं उसके जीजा ने रोहन के साथ भी बुरी तरह मारपीट की है। उन्होंने कहा कि “महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

  • डाइट में जरूर शामिल करें महिलाएं ये चीजें, 40 के बाद भी दिखेंगी फिट

    हेल्थः 40 की उम्र के बाद महिलाओं के शरीर में कई बदलाव होते हैं। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, आपका मेटाबॉलिज्म स्वाभाविक रूप से धीमा हो जाता है। आपका शरीर आराम की अवस्था में कम कैलोरी जलाता है जिसका मतलब है कि खाने-पीने की आदतों में बदलाव न होने पर आपका वजन बढ़ने की संभावना होती है।

    मेटाबॉलिज्म के स्लो होने के कई कारण होते हैं जिनमें मांसपेशियों का कम होना और हार्मोनल बदलाव शामिल हैं। ऐसे में 40 के बाद महिलाओं को अपनी रोजाना की डाइट में फलों, सब्जियों, साबुत अनाज, लीन प्रोटीन और हेल्दी फैट्स से भरपूर डाइट पर ध्यान देना चाहिए। इसमें हरे पत्तेदार साग, फैटी फिश, बेरीज, मेवे और बीज जैसी चीजें शामिल हैं। ये खाद्य पदार्थ हड्डियों के स्वास्थ्य, हृदय स्वास्थ्य और कोग्निनिटिव हेल्थ को बेहतर बनाते हैं और उम्र बढ़ने के साथ बढ़ने वाले वजन और मेंटल हेल्थ में बदलाव को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं।

    हर किसी को हर उम्र में रोजाना भरपूर मात्रा में हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। लेकिन जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, उसके साथ आपको अपनी डेली डाइट में पत्तेदार सब्जियां और बढ़ा देनी चाहिए। इनमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, फोलेट और विटामिन K भरपूर मात्रा में होता है जो हड्डियों के घनत्व, हृदय के स्वास्थ्य और याद्दाश्त को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

    फलों में भरपूर मात्रा में विटामिन्स, एंटीऑक्सिडेंट्स विशेष रूप से फ्लेवोनॉइड्स से भरपूर होते हैं जो ऑक्सिडेटिव तनाव से लड़ते हैं और क्रॉनिक डिसीस से बचाते हैं। एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर में फ्री रैडिकल्स के असर को कम करते हैं जिससे महिलाओं की स्किन जवान और ग्लोइंग रहती है।

    शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रोटीन की बेहद जरूरत होती है। इसलिए महिलाओं को खासतौर पर 40 के बाद अंडे, चिकन, सोयाबीन, पनीर, टोफू और नट्स जैसी चीजों का भरपूर मात्रा में सेवन करना चाहिए।

  • वॉल स्ट्रीट जर्नल पर Donald Trump ने दायर किया मुकदमा, मांगे इतने अरब Dollars

    वॉल स्ट्रीट जर्नल पर Donald Trump ने दायर किया मुकदमा, मांगे इतने अरब Dollars

    नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आए दिन किसी न किसी कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। शनिवार को वॉल स्ट्रीट जर्नल रुपर्ट मर्डोक और पत्रकारों के खिलाफ उन्होंने मानहानि का मुकदमा दायर कर दिया है। मियामी के संघीय न्यायालय में दायर मुकदमें में 10 अरब डॉलर की उन्होंने मांग की है। ट्रंप का कहना है कि इन लोगों ने उनकी मानहानि की ओर प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया। वाल स्ट्रीट जर्नल ने एक खबर प्रकाशित की थी इसमें यौन अपराधी जेफ्री एपस्ट्रीन के संकलित 2003 की जन्मतिथि के एल्बम में ट्रंप के द्वारा भेजे गए पत्र का वर्णन किया गया था। इसमें उन्होंने कहा है कि पत्र पर एक नग्न महिला का चित्र था। इसके कमर के नीचे ट्रंप के हस्ताक्षर थे।

    नोट में लिखा था कि – ‘जन्मदिन मुबारक हो और हर एक दिन एक अद्भूत रहस्य लेकर आए। यौन अपराधी एपस्टीन ने 2019 में न्यूयॉर्क की जेल में आत्महत्या कर ली थी’। शिकायत में यह दावा भी किया गया है कि इस समाचार के समय को देखते हुए ट्रंप को होने वाला वित्तीय और प्रतिष्ठागत नुकसान बढ़ता ही रहेगा। मुकदमे में जर्नल की मूल कंपनी न्यूज कार्प न्यूज कार्प के संस्थापक और पूर्व अध्यक्ष मर्डोक, सीईओ राबर्ट थमसन, जर्नल के प्रकाशक डाव जोन्स और जर्नल के दो पत्रकारों को प्रतिवादी बनाया गया है। आपको बता दें कि जर्नल ने गुरुवार को एक समाचार प्रकाशित किया था।

    इस समाचार का शीर्षक था – ‘जेफ्री एपस्टीन के दोस्तों ने उन्हें उनकी 50वीं जन्मतिथि के एल्बम के लिए अश्लील पत्र भेजे’। उनमें से एक डोनाल्ड ट्रंप का था। समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, ट्रंप के समर्थकों के दबाव में प्रशासन ने शुक्रवार को एक संघीय अदालत से जेफ्री एपस्टीन मामले से जुड़े हुए गोपनीय दस्तावेजों की जानकारी उजागर करने के लिए अनुरोध किया हालांकि आपको बता दें कि यदि ये रिकॉर्ड सार्वजनिक हो जाते हैं तो भी यह निश्चित नहीं है कि वे उन आलोचकों को संतुष्ट कर पाएंगे।

    इस बीच प्रशासन षड्यंत्र के सिद्धांतों को हवा देने और डीप स्टेट के सरकारी रहस्यों को उजागर करने का वादा करने के बाद अपने पास मौजूद अन्य रिकॉर्ड जारी करने से इंकार को लेकर सवालों के साथ घिरा हुआ है। ट्रंप ने कहा कि – मैं तस्वीर नहीं बनाता उधर उनके कई स्कैच नीलाम में बिके। ट्रंप ने गुरुवार रात को द वाल स्ट्रीट जर्नल की उस रिपोर्ट का जोरदार खंडन किया जिसमें यह कहा गया था कि उन्होंने 2003 में एपस्टीन को एक अश्लील संकेत देने वाले चित्र के साथ जन्मदिन की शुभकामनाएं भेजी थी।

    उन्होंने ट्रुथ सोशल मीडिया पर लिखा कि – ‘मैं चित्र नहीं बनाता’ लेकिन राष्ट्रपति के अतीत से यह साफ पता चलता है कि सालों तक ट्रंप एक हाई प्रोफाइल डूडलर रहे हैं। 2000 में उन्होंने न्यूयॉर्क में चैरिटीज को नियमित तौर पर चित्र दान किए हैं। इन चित्रों में से कई मोटे काले मार्कर से भी बनाए गए हैं और उन पर ट्रंप के साइन साफ तौर पर किए हुए हैं यह वैसे ही हस्ताक्षर हैं जैसे उन्होंने एपस्टीन को पत्र पर करके भेजे थे।

  • Punjab News: हेरोइन और ड्रग मनी सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: हेरोइन और ड्रग मनी सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पठानकोटः राज्य से नशे के खात्मे के लिए पंजाब सरकार ने युद्ध नशे विरुध अभियान शुरू किया है। जिसके तहत पुलिस आए दिन कार्रवाई कर रही है और नशा तस्करों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल रही है। इसी अभियान को आगे बढ़ाते पुलिस ने अबरोल नगर के पास नाका लगाया था। इस दौरान एक स्कूटर पर सवार तीन युवक आए। जिन्हें पुलिस ने रोककर तलाशी ली। इस दौरान पकड़े गए युवकों के पास से 26 ग्राम हेरोइन बरामद हुई और 20,000 रुपए ड्रग मनी बरामद की गई।

    इस संबंध में जब पुलिस अधिकारियों से बात की तो उन्होंने बताया कि उन्हें गोपनीय सूचना मिली थी कि कुछ लोग अमृतसर से शहर में ड्रग्स की सप्लाई कर रहे हैं। जिसके चलते हमारी टीमों ने नाकाबंदी कर दी थी। इसी दौरान अबरोल नगर के पास तीन युवक स्कूटर पर सवार होकर आए। पुलिस को देखकर उन्होंने झाड़ियों में एक लिफाफा फेंक दिया है। पुलिस ने उन्हें रोका और उनके द्वारा फेंका गया लिफाफा बरामद कर लिया। जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसमें से 26 ग्राम हेरोइन और 20,000 रुपए की ड्रग मनी बरामद हुई। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और कार्रवाई की जा रही है।

  • इस दिन मनाई जाएगी सावन की शिवरात्रि, जानें कब होगा शुभ मुहूर्त

    इस दिन मनाई जाएगी सावन की शिवरात्रि, जानें कब होगा शुभ मुहूर्त

    धर्मः हिंदू पंचांग के अनुसार, शिवरात्रि श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाएगी। शास्त्रों में ऐसा कहा गया है कि सावन की शिवरात्रि के दिन व्रत करने से भगवान शिव अपने भक्त का हर मुश्किल काम आसान कर देते हैं। इस बार सावन की शिवरात्रि 23 जुलाई बुधवार को मनाई जाएगी। सावन माह की शिवरात्रि कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाएगी। सावन शिवरात्रि तिथि की शुरुआत 23 जुलाई को सुबह 4 बजकर 39 मिनट पर शुरू होगी और इसका समापन 24 जुलाई को अर्धरात्रि में 2 बजकर 24 मिनट पर होगा।

    सावन शिवरात्रि पूजन मुहूर्त
    निशिता काल का समय- 24 जुलाई को रात 12 बजकर 25 मिनट से लेकर 1 बजकर 08 मिनट तक रहेगा।
    प्रथम पहर पूजन का समय शाम 7 बजकर 26 मिनट से लेकर रात 10 बजकर 6 मिनट तक रहेगा।
    दूसरा पहर पूजन का समय रात 10 बजकर 6 मिनट से लेकर 24 जुलाई की रात 12 बजकर 46 मिनट तक
    तीसरे पहर के पूजन का समय 24 जुलाई की रात 12 बजकर 46 मिनट से लेकर सुबह 3 बजकर 27 मिनट तक
    चौथे पहर के पूजन का समय 24 जुलाई को सुबह 3 बजकर 27 मिनट से लेकर सुबह 6 बजकर 7 मिनट तक

    शिवरात्रि के दिन ब्रह्म मुहूर्त में जलाभिषेक करना बहुत ही शुभ माना जाता है।
    – पहला मुहूर्त सुबह 4 बजकर 15 मिनट से लेकर सुबह 4 बजकर 56 मिनट तक रहेगा।
    – जलाभिषेक का दूसरा मुहूर्त- सुबह 8 बजकर 32 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 02 मिनट तक

    सावन शिवरात्रि पूजन विधि
    सावन शिवरात्रि पर सूर्योदय से पहले उठकर स्नानादि करें और फिर भगवान शिव के मंदिर भोलेनाथ और उनके परिवार की पूजा-आराधना करें। इसके बाद शिवलिंग का जल, दूध, घी, शहद आदि अन्य चीजों से रुद्राभिषेक करें। ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। फिर, शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा और श्रीफल चढ़ाएं और धूप, दीप, फल और फूल से पूजा करें। इस दौरान शिव पुराण, शिव स्तुति या शिव चालीसा का पाठ कर सकते हैं।

    सावन शिवरात्रि के खास उपाय
    – किसी भी प्रकार की मनोकामना पूर्ति के लिए सावन शिवरात्रि के दिन पूजा में 21 बेल पत्र पर चंदन से “ऊं नमः शिवाय” लिख कर भगवान शिव को समर्पित करें। ऐसा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं अवश्य पूरी होती हैं।

    – जिन व्यक्तियों के जीवन में परेशानियों और कष्ट हैं उन्हें सावन शिवरात्रि के दिन बैल को हरा चारा खिलाना चाहिए। ऐसा करने से भगवान शिव का वाहन नंदी प्रसन्न होता है और व्यक्ति के जीवन में सुख समृद्धि आती है।

    – इसके अलावा सुख, समृद्धि पाने और पापों को दूर करने के लिए सावन शिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा करते समय शिवलिंग पर जौ और काला तिल अर्पित करें।

    – जो लोग बीमारी से परेशान हैं उन्हें सावन शिवरात्रि के दिन शिवलिंग का जलाभिषेक करने और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए। इस दिन आपको 101 बार महामृत्युंजय जाप करना चाहिए। इससे आपके बड़े से बड़े रोग और कष्ट दूर होते हैं।

    – जिन जातकों के जीवन में शनि दोष चल रहा हो उन्हें सावन शिवरात्रि के दिन जल में काला तिल मिलाकर भगवान शिव को अर्पित करना चाहिए। इस दौरान “ऊं नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से आपको शनि की ढैया या साढ़ेसाती के बुरे प्रभाव को कम करने में मदद मिलती है।

  • Haryana News: पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, अवैध हथियार और मोबाइल बरामद

    Haryana News: पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, अवैध हथियार और मोबाइल बरामद

    सोनीपतः लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह और पुलिस के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। मुठभेड़ में पुलिस ने गिरोह का सरगना गिरफ्तार किया है। सोनीपत केएमपी एक्सप्रेसवे पर स्थित जाखोली टोल प्लाजा के पास स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट के साथ मुठभेड़ के बाद पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार किया है।

    आरोपी की पहचान दानिश उर्फ गोलू निवासी उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के काठा का रहने वाला है। इससे पहले आरोपी बदमाश के साथी शावेज को कुंडली थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार था। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी की थी। पुलिस ने आरोपी दानिश उर्फ गोलू पर 5 हजार रुपये का इनाम रखा था। दानिश उर्फ गोलू 12 से ज्यादा लूट की वारदातों को अंजाम दे चुका है।

    आरोपी शावेज की सूचना पर स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट आरोपी दानिश को पकड़ने पहुंची थी, लेकिन आरोपी ने पुलिस पर गोलियां चला दी। जवाबी फायरिंग में आरोपी दानिश के पैर में गोली लगी है, जिससे वह घायल हो गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पुलिस को अवैध हथियार और मोबाइल मिला है।

    पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी दानिश अपने साथी शावेज और शहाबुद्दीन के साथ लूट गिरोह चला रहा था। यह गिरोह हाईवे पर ट्रक चालकों के साथ लूट की वारदात को अंजाम देता था।

  • Punjab News: BSF ने पकड़ा पाकिस्तानी घुसपैठिया, पूछताछ जारी

    Punjab News: BSF ने पकड़ा पाकिस्तानी घुसपैठिया, पूछताछ जारी

    फिरोजपुर: बीएसएफ की 155वीं बटालियन ने बीओपी संख्या 190/4, बैरियर, थाना सदर फिरोजपुर से सीमा पार पाकिस्तान से आए एक पाक घुसपैठिए को गिरफ्तार किया है। जिसे अगली पूछताछ के लिए बल की ओर से थाना सदर पुलिस को सौंप दिया गया।

    पूछताछ के दौरान पता लगा है की उक्त पाक घुसपैठिए का नाम मुजामिल हुसैन पुत्र मुहम्मद हुसैन आयु 24 साल गांव मियांचन हुसैनाबाद जिला खानेवाल पाकिस्तान का रहने वाला है। फिलहाल घुसपैठिए से अगली पूछताछ जारी है पुलिस ये पता लगाने का प्रयास कर रही है की वह सीमा पार से भारत में किस मकसद से आया है।

  • Jalandhar News: Focal Point के पास संदिग्ध हालत में नहर में गिरी मिली Activa, देखें Live

    Jalandhar News: Focal Point के पास संदिग्ध हालत में नहर में गिरी मिली Activa, देखें Live

    जालंधरः जालंधर के फोकल प्वाइंट गदईपुर के पास नहर में एक एक्टिवा संदिग्ध परिस्थितियों में गिरी मिली। यह एक्टिवा किसकी है, इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। आसपास के लोगों से जानने की कोशिश भी की गई लेकिन कोई बोलने को तैयार नहीं है। फिलहाल नहर में सफेद रंग की एक्विटा फंसी हुई है, नहर के पास से ही नंबर प्लेट जिस पर पीबी58एच 5694 लिखा हुआ है मिली है।

    राहगीरों के मुताबिक उन्होंने सुबह साढ़े 8 बजे के करीब यह एक्टिवा देखी है। जिसके बाद आसपास के लोगों और पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर लोगों की मदद से फिलहाल एक्टिवा को बाहर निकाल लिया है और अपने कब्जे में ले लिया है। नंबर प्लेट की मदद से एक्टिवा के मालिक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। जिसके बाद ही मामला क्लियर होगा।