Blog

  • Punjab News: श्री अकाल तख्त साहिब में पेश होने को लेकर CM Mann ने मीडिया से की ये खास अपील , देखें वीडियो

    Punjab News: श्री अकाल तख्त साहिब में पेश होने को लेकर CM Mann ने मीडिया से की ये खास अपील , देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को 15 जनवरी को श्री अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने पेश होने के आदेश जारी किए है। वहीं मुख्यमंत्री ने भी इसे स्वीकार किया है। इस दौरान आज मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के जरिए अपील की कि 15 जनवरी को जब वह अकाल तख्त पर पेश हों तो सभी चैनलों पर उसका लाइव टेलीकास्ट किया जाए।

    मान ने सोशल मीडिया पर लिखा- पूरी दुनिया से मुझे संदेश आ रहे हैं कि 15 जनवरी को जब संगत की तरफ से गोलक का हिसाब-किताब लेकर जाओगे तो इसका लाइव टेलीकास्ट होना चाहिए।” दूसरी ओर सीएम मान के इस बयान पर SGPC मेंबर गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा कि अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ने कोई चीज महसूस की हाेगी और जनता के बीच एतराज पाया गया, इसलिए मुख्यमंत्री को बुलाया। इस मामले को राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए। इसका कारण दुनिया को पता है, जो दस्तावेज अकाल तख्त जाएंगे, वह ऐतिहासिक होंगे। अकाल तख्त पर जा रहे हो तो शर्तें न लगाई जाएं।

    बता दें कि यह विवाद पंजाबी सिंगर जसबीर जस्सी के शबद गायन के बाद शुरू हुआ। जिसमें जस्सी के शबद गायन पर अकाल तख्त जत्थेदार ने एतराज जताया था। उनका कहना था कि जस्सी पूर्ण सिख नहीं हैं, इसलिए वह शबद गायन नहीं कर सकते। इस पर सीएम मान ने कहा कि अगर ऐसा है तो फिर पतित सिखों के माथा टेकने और गोलक में पैसे डालने पर भी रोक लगा दो।

  • Punjabi Singer Mankirt Aulakh ने निभाया अपना वादा, कबड्डी खिलाड़ी को दी सौगात, देखें वीडियो

    Punjabi Singer Mankirt Aulakh ने निभाया अपना वादा, कबड्डी खिलाड़ी को दी सौगात, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाबी सिंगर मनकीरत औलाख ने अपनी टीम के साथ आज एक और इंसानियत की मिसाल पेश की। गुरदासपुर जिले की एक कबड्डी प्लेयर से किया गया उनका वादा आज पूरी तरह से निभाया गया, जब उन्होंने और उनकी टीम ने बाढ़ पीड़ितों की सेवा के दौरान इस कबड्डी प्लेयर और अन्य लड़कियों को सम्मानित किया।

    मनकीरत औलाख ने पिछले दिनों बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों में हिस्सा लिया था। इस दौरान उन्होंने एक कबड्डी प्लेयर से वादा किया था कि उसकी शादी में वह अपनी टीम की तरफ से एक कार देंगे। आज, इस वादे को निभाते हुए मनकीरत औलाख ने मोहाली के गुरुद्वारा सिंह शहीद में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया।

    इस कार्यक्रम में उन्होंने अपनी टीम के साथ एक स्विफ्ट कार और एक i20 कार दी। स्विफ्ट कार एक महिला कबड्डी प्लेयर को दी गई, जबकि i20 कार को एक और कबड्डी प्लेयर को सम्मानित करने के रूप में प्रदान किया गया।

    इस अवसर पर मनकीरत औलाख ने कहा, “हमारी टीम हमेशा समाज में बदलाव लाने और जरूरतमंदों की मदद करने के लिए तत्पर रहती है। ये कारें उन खिलाड़ियों को सम्मान देने के लिए हैं जिन्होंने अपनी मेहनत और संघर्ष से क्षेत्र का नाम रोशन किया है।” इसके अलावा, इस कार्यक्रम में रूपा सुहाना और उनकी टीम भी मौजूद थे, जिन्होंने बाढ़ पीड़ितों की मदद में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मनकीरत औलाख ने उन्हें भी धन्यवाद देते हुए उनके कार्यों की सराहना की।

    कार्यक्रम के दौरान, सिंगर ने यह भी कहा कि इन कदमों का मकसद सिर्फ एक व्यक्तिगत वादा पूरा करना नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और युवाओं को प्रेरित करना है। उन्होंने आगे कहा, “हम सभी को एकजुट होकर अपनी जिम्मेदारियों का पालन करना चाहिए और समाज के लिए कुछ अच्छा करना चाहिए।”

    यह आयोजन न केवल कबड्डी खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना, बल्कि यह भी दिखाता है कि मनकीरत औलाख सिर्फ एक सिंगर ही नहीं, बल्कि समाज में बदलाव लाने के लिए भी अपनी भूमिका निभाते हैं।

  • दिग्गज उद्योगपति Vedanta Group के Chairman के बेटे का निधन, पीएम मोदी ने भी जताया दुख

    दिग्गज उद्योगपति Vedanta Group के Chairman के बेटे का निधन, पीएम मोदी ने भी जताया दुख

    नई दिल्लीः देश के दिग्गज उद्योगपतियों में शामिल वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश अग्रवाल (49) का निधन हो गया। निधन की खबर ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। अग्निवेश वेदांता समूह की कंपनी तलवंडी साबो पावर लिमिटेड (TSPL) के बोर्ड में शामिल थे। अनिल अग्रवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में जानकारी दी कि अग्निवेश अमेरिका में स्कीइंग के दौरान घायल हुए थे।

    उन्हें इलाज के लिए माउंट सिनाई अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें बुधवार को कार्डियक अरेस्ट आया। अनिल अग्रवाल ने बुधवार रात करीब 10 बजे X पर पोस्ट कर बेटे के निधन की जानकारी दी। भावुक पोस्ट में बेटे के निधन को जीवन का सबसे अंधकारमय दिन बताया। उन्होंने लिखा कि वे अपने बेटे से किए हुए वादे को निभाते हुए अपनी कमाई का 75% समाज को लौटाएंगे।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनिल अग्रवाल के पोस्ट रिप्लाई करते X पर लिखा “अग्निवेश अग्रवाल का असामयिक निधन अत्यंत चौंकाने वाला और दुखदायी है। इस हृदयस्पर्शी श्रद्धांजलि में आपके गहन शोक की गहराई स्पष्ट झलक रही है। प्रार्थना है कि आप और आपका परिवार निरंतर शक्ति एवं साहस प्राप्त करें। ओम शांति।

  • Jalandhar News: घर में घुसकर नशेड़ी ने परिवार पर की हमले की कोशिश, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: घर में घुसकर नशेड़ी ने परिवार पर की हमले की कोशिश, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: जिले के ईश्वर नगर में देर रात भारी हंगामा देखने को मिला। दरअसल, नशे की हालत में युवक ने घर में घुसकर परिवार के साथ गाली-गलौज करते हुए जानलेवा हमला करने की कोशिश की। इस घटना को लेकर पीड़ित परिवार द्वारा शोर मचाया गया और इलाका निवासी इकट्ठे हो गए। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित परिवार ने बताया कि आरोपी युवक पहले उनके यहां काम करता था और पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। इस दौरान देर रात आरोपी नशे में धुत होकर घर के बाहर पहुंचा और गालियां देने लगा।

    स्थिति बिगड़ती देख परिवार की महिला ने किसी अनहोनी से बचने के लिए घर का दरवाजा बंद कर लिया। इसके बावजूद आरोपी युवक ने दातर (तेजधार हथियार) निकाल लिया और दरवाजे के बाहर हंगामा करता रहा। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह युवक को काबू में किया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर समय रहते आरोपी को न पकड़ा जाता तो बड़ी वारदात हो सकती थी।

    स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी युवक नशे के कारोबार से भी जुड़ा बताया जा रहा है और पहले भी पैसों को लेकर धमकियां दे चुका था। घटना के दौरान परिवार के सभी सदस्य बाल-बाल बच गए। परिजनों का आरोप है कि आरोपी एडवांस पैसे मांग रहा था और मना करने पर हिंसक हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

    आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और पीड़ित परिवार के बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने कहा कि तथ्यों के आधार पर बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी और दोषी को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। वहीं इलाके के लोगों ने प्रशासन से नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि समय रहते नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की जाए, तो भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता है।

  • Jalandhar News: रिहायशी इलाके में घुसा सांभर, लोगों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: रिहायशी इलाके में घुसा सांभर, लोगों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सर्दी और घने कोहरे के कारण खाने की तलाश में जंगली जानवर शहरों तक पहुंच रहे हैं। वहीं अब ताजा मामला आदमपुर के पास रिहायशी इलाके से सामने आया है, जहां रिहायशी इलाके में सांभर आ गया। इलाके में सांभर को देख लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं लोगों को देख सांभर भागता हुआ पहले दुकान में घुस गया और उसके बाद खाली घर में घुस गया, जिसकी सूचना लोगों ने वन विभाग की टीम को दी।

    सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सांभर को पकड़ा। वन विभाग के अधिकारी ने कहा कि कई प्रयासों के बावजूद उन्होंने पुलिस व लोगों की मदद से सांभर को पकड़ा। वन विभाग की टीम ने कहा कि सांभर को इलाज के बाद उसे होशियारपुर के जंगलों में छोड़ देंगे।

    आदमपुर के रहने वाले ऋषि ने बताया कि वह सुबह घर के बाहर खड़ा हुआ था कि उसी दौरान उसने गली से भागते हुए सांभर को देखा और उसके पीछे कुत्ते भाग रहे थे। सांभर खुद को बचाने के लिए कभी किसी की दुकान और कभी किसी के घर में जा रहा था, जिसकी सूचना उन्होंने आदमपुर गऊशाला की टीम को दी। इस दौरान व्यक्ति ने आदमपुर गऊशाला और वन विभाग की टीम के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद सांभर को काबू किया।

     

     

     

     

  • Punjab News: कोर्ट परिसर को मिली उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी टीम

    Punjab News: कोर्ट परिसर को मिली उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी टीम

    फिरोजपुरः जिला न्यायालय को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां कोर्ट के आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी मिलने से कोर्ट में हड़कंप मच गया। इस घटना को लेकर अदालत परिसर की इमारत को तत्काल खाली कराया जा रहा है। इसके बाद, पुलिस न्यायिक अधिकारियों और न्यायिक कर्मचारियों सहित सभी कर्मियों को इमारत से बाहर भेजकर परिसर की तलाशी ले रही है।

    जैसे ही यह सूचना मिली, लोगों में भय का माहौल छा गया। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और डॉग स्कवॉयड की टीमें मौके पर पहुंच गई है। पुलिस द्वारा परिसर को खाली करवाने के बाद परिसर की जांच की जा रही है। बताया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कोर्ट की ऑफिशियल ई-मेल आईडी पर मेल के जरिए बम की सूचना दिए जाने की जानकारी सामने आई थी। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हो गईं।

    सूचना मिलते ही एसपी डिटेक्टिव मनजीत सिंह और एसपी हेडक्वार्टर धरम वीर सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कोर्ट परिसर को चारों ओर से घेरते हुए चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। किसी भी संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए कोर्ट के सभी कमरों, गलियारों और आसपास के क्षेत्रों की बारीकी से तलाशी ली जा रही है। पुलिस विभाग की ओर से डॉग स्क्वॉड की मदद भी ली गई है, ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु की पहचान की जा सके।

    इस मामले में एसपी डिटेक्टिव मनजीत सिंह ने कहा कि यह पूरी कार्रवाई रूटीन सुरक्षा जांच के तहत की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी प्रकार के ई-मेल आने की सूचना से उन्होंने इनकार किया है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और जांच पूरी होने के बाद ही आगे की जानकारी साझा की जाएगी।

  • Jalandhar News: BJP बैठक में हुआ हंगामा, 2 पूर्व विधायक भिड़े

    Jalandhar News: BJP बैठक में हुआ हंगामा, 2 पूर्व विधायक भिड़े

    जालंधर, ENS: पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर जहां पार्टियां तैयारियों में जुटी हुई है। वहीं पार्टियों में काटो क्लेश की घटनाएं सामने आ रही है। हाल ही में बठिंडा में कांग्रेस पार्टी के दो गुटों में विवाद होने का मामला सामने आया था। जहां दोनों गुटों में एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं जालंधर में सर्किट हाउस में आयोजित भाजपा की बैठक में हंगामा हो गया। बताया जा रहा है कि इस पार्टी में 2 पूर्व विधायक भिड़ गए।

    सूत्रों के मुताबिक, बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हुआ, जो इतना बढ़ गया कि एक-दूसरे पर चाय फेंकने और गाली-गलौज तक की नौबत आ गई। देखते ही देखते बहस गंभीर टकराव में बदल गई। माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि दोनों नेताओं के गनमैनों को बीच-बचाव कर मामला शांत कराना पड़ा। दूसरी ओर इस घटना को लेकर मामला भाजपा के प्रदेश प्रधान तक पहुंच गया है। ऐसे में अब इस मामले को लेकर सभी की नजरें हाईकमान पर टिकी हुई हैं।

  • Stock Market: गिरावट के साथ खुला बाजार, Nifty 26100 के नीचे, Sensex भी लुढ़का

    Stock Market: गिरावट के साथ खुला बाजार, Nifty 26100 के नीचे, Sensex भी लुढ़का

    बिजनेसः भारतीय शेयर बाजार में वीरवार को एक बार फिर गिरावट के साथ शुरुआत हुई। बाजार ने कारोबार की शुरुआत लगातार तीसरे सत्र में निचले स्तर पर की। BSE Sensex और NSE Nifty दोनों लाल रंग के निशान पर खुले। निफ्टी 43 अंक या 0.17% गिरकर 26,097 पर खुला, जबकि बीएसई सेंसेक्स 175 अंक या 0.21% गिरकर 84,786 पर खुला।बैंक निफ्टी और मिडकैप स्टॉक क्रमशः 0.17% और 0.06% गिरकर बेंचमार्क के अनुरूप थे।

    इससे पहले बुधवार को एनएसई निफ्टी 50 सत्र 38 अंक या 0.14% गिरकर 26,140 पर बंद हुआ जबकि बीएसई सेंसेक्स 102 अंक या 0.12% गिरकर 84,961 पर बंद हुआ।

    वॉल स्ट्रीट के बाद वीरवार सुबह एशियाई बाजार मिलेजुले रुख के साथ खुले। जापान का निक्केई 225 0.46% नीचे खुला जबकि टॉपिक्स इंडेक्स 0.27% पीछे चला गया। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.12% बढ़ा जबकि स्मॉल-कैप कोस्डैक 0.1% चढ़ गया। हॉन्गकॉन्ग का हैंग सेंग इंडेक्स निचले स्तर पर खुलने के लिए तैयार था जिसका वायदा अनुबंध 26,348 पर कारोबार कर रहा था जबकि सूचकांक का पिछला बंद स्तर 26,458.95 था।

    कल से ओपन होगा भारत कोकिंग कोल का IPO
    कोल इंडिया की सहायक कंपनी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) का IPO कल यानी 9 जनवरी से ओपन होगा। यह इश्यू 13 जनवरी तक खुला रहेगा। कंपनी इसके जरिए 1,071.11 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है।

  • Jalandhar News: अल सुबह लक्कड़ के गोदाम में लगी भीषण आग

    Jalandhar News: अल सुबह लक्कड़ के गोदाम में लगी भीषण आग

    जालंधर, ENS: शहर के रिहायशी इलाके बूटा मंडी में लक्कड़ के गोदाम को वीरवार सुबह करीब 5 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। आग की लपटें और धुआं दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था। आग लगने से इलाके और आस पास की गलियों में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने आग पर घरों से बाल्टियों से पानी भरकर डाला, लेकिन आग कम नहीं हुई। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग की टीम को दी।

    वहीं घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा आग पर काबू पाने में कोशिश की जा रही है। गोदाम में लक्कड़ होने के कारण दमकल विभाग के कर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा हैकि इस घटना में अभी तक को जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन लकड़ी के गोदाम में पड़ा सामान सारा जल कर राख हो गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

  • Jalandhar News: नाबालिग से कुकर्म मामले में हैमर फिटनेस जिम के मालिक गिरीश और ट्रेनर हनी को 20-20 साल की कैद

    Jalandhar News: नाबालिग से कुकर्म मामले में हैमर फिटनेस जिम के मालिक गिरीश और ट्रेनर हनी को 20-20 साल की कैद

    जालंधर, ENS: सोढल रोड पर सिल्वर प्लाजा मार्केट स्थित होटल ‘द डेज इन’ में 16 साल के किशोर से 31 दिसंबर, 2022 की रात कुकर्म करने के मामले में एडिशनल सेशन जज अर्चना कंबोज की कोर्ट में सुनवाई हुई। जहां कोर्ट ने शारीरिक शोषण के दोषी हैमर फिटनेस जिम के मालिक गिरीश अग्रवाल वासी करतारपुर व घटनाक्रम की वीडियो बनाने वाले जिम ट्रेनर हनी वासी बोहड़ वाली गली आर्य नगर (करतारपुर) को 20-20 साल की कैद व 52-52 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है।

    जुर्माना न देने पर एक साल की और कैद काटनी होगी। केस में योगेश कुमार को बरी किया गया है। 20 जून 2023 को सोशल मीडिया पर वीडियो 14 सेकंड का तो दूसरा 1:28 मिनट का वायरल हुआ। 14 सेकंड के वीडियो में किशोर अर्धबेहोशी की हालत में बेड़ पर था।

    थाना-8 में आईपीसी की धारा 377, 506, 120बी और पॉक्सो एक्ट की धारा 5 (जी), 6,17 व आईटी एक्ट की धारा 67 (बी) के तहत केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने होटल ‘द डेज इन’ में जांच की तो पता चला था कि दोषी और पीड़ित किशोर 31 दिसंबर की रात उनके होटल में रुके थे। पुलिस ने केस में 3 आरोपी जेल भेज दिए थे। योगेश को बेल मिल गई थी, लेकिन गिरीश व हनी तब से जेल में है।