Blog

  • कपूरथलाः लोकसभा चुनावों को लेकर एक्शन में पुलिस, 10 लाख की नगदी की बरामद

    कपूरथलाः लोकसभा चुनावों की घोषणा और आचार संहिता लागू होने के बाद पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। इसी क्रम में कपूरथला एसएसपी वत्सला गुप्ता के निर्देशों पर पुलिस ने ढिलवां हाईटेक नाके पर इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह और उनकी टीम ने वाहनों की चैकिंग करते हुए एक कार सवार युवकों से 10 लाख रुपए की नगदी बरामद हुई है। जिसके संबंध में उक्त युवक कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। रुपए मिलने की सूचना के बाद मोके पहुंचे DSP भुलत्थ सुरिंदर पाल ने युवकों से पूछताछ की। जहां देर रात तक युवक मिली नगदी संबंधी कागजात पेश नहीं कर सके।

    SHO इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह से मिली जानकारी अनुसार देर शाम ढिलवां थाना पुलिस द्वारा हाइटेक नाके पर नाकाबंदी कर वाहनों की चैकिंग की जा रही थी। इस दौरान अमृतसर की तरफ से आ रही एक जैन कार नंबर PB-2AV-2707 को रोक कर कार की तलाशी ली और कार सवार युवको से पूछताछ की गई। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम शिवकांत और अनूप बताया। 

    वहीँ कार की तलाशी के दौरान उसमें पड़े एक बैग से 10 लाख रुपए की नगदी बरामद हुई। युवकों से नगदी संबंधी पूछताछ की गई तो वह कोई संतोष जनक जवाब नहीं दे सके और न ही नगदी कोई दस्तावेज दिखा सके। जिसके बाद पुलिस ने नगदी जब्त कर इसकी सूचना इंकम टैक्स अधिकारियों को दे दी। आगे की कारवाही इंकम टैक्स विभाग ने करनी है।

  • बिल मांगने को लेकर युवती ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ : सेक्टर 26 तलातूम क्लब में बिल को लेकर दिल्ली से पार्टी करने आई युवती और युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। यह मामला 10 :30 का हैं जब तलातूम क्लब के मैनेजर विनय ने युवती से बिल मांगा तो युवती ने वहाँ मौजूद क्लब के स्टाफ के साथ बतमीजी की। जिसके बाद पार्टी करने आई युवती और नितीश ने गाड़ी को तेज रफ्तार में क्लब के स्टाफ के ऊपर भी गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। गनीमत यह रही कि क्लब के स्टाफ बाल-बाल बच गए। जिसके बाद युवती वहां से गाड़ी निकाल कर सेक्टर 26 /27 चौक पर पहुंचे, तो उनके आगे क्लब मैनेजर की गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी।

    जिसके बाद क्लब मैनेजर विनय ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। कुछ देर पर पुलिस पार्टी समेत सेक्टर 26 थाना पुलिस पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस कर्मियों से भी युवती बहसने लगी। पुलिस पार्टी ने युवती की गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई। क्लब के मैनेजर ने युवती के खिलाफ सेक्टर 26 थाना पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर देर रात महिला पुलिस कर्मियों के साथ युवती का सेक्टर 16 में मेडिकल कराया गया।

    क्लब के मैनेजर विनय ने बताया कि युवती और उसके साथियों ने मेरे साथ और क्लब स्टाफ के साथ बतमीजी की और गाड़ी चढ़ाने की भी कोशिश की। जब मैंने उनको रोकना चाहा तो उन्होंने मेरी गाड़ी को भी सेक्टर 26/27 चौक पर पीछे से टक्कर मारी। मैंने इसकी शिकायत सेक्टर 26 थाना पुलिस को दी है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पुलिस इसमें युवती और उसके साथियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगी।

  • लोकसभा चुनावों में सिद्धू बना सकते है दूरी, इस मैदान में आएंगे नजर 

    नई दिल्लीः कांग्रेस नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू आगामी लोकसभा चुनाव से दूरी बना सकते हैं। वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कमेंट्री करते नजर आएंगे। स्टार स्पोर्ट्स ने एक्स पर सिद्धू के बारे में पोस्ट किया। स्टार स्पोर्ट्स ने सिद्धू के बारे में जानकारी देते हुए लिखा, महान नवजोत सिंह सिद्धू हमारी स्टार कास्ट में शामिल हो गए हैं। आईपीएल-2024 22 मार्च से शुरू हो रहा है। इस बात की जानकारी स्टार स्पोर्ट्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए दी है।

    नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी पत्नी की खराब सेहत के कारण लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। कांग्रेस नवजोत सिंह सिद्धू को पटियाला से मैदान में उतारने की तैयारी कर रही थी, लेकिन नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी पत्नी के कैंसर के इलाज और खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। राजनीति में आने से पहले सिद्धू क्रिकेट में थे। वह टीम इंडिया के ओपनर रह चुके हैं। उन्होंने 51 टेस्ट मैच और 136 वनडे मैच खेले। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उन्होंने कमेंट्री में कदम रखा और अपने वन-लाइनर्स के लिए जाने गए। वह कॉमेडी नाइट्स विद कपिल और द कपिल शर्मा शो में भी नजर आए।

    गौरतलब है कि इस दौरान ऐसी खबरें भी आईं कि सिद्धू (नवजोत सिंह सिद्धू) का पंजाब कांग्रेस नेतृत्व के साथ विवाद चल रहा है। यह भी अफवाह थी कि वह फिर से बीजेपी में शामिल होंगे। अफवाहों पर सिद्धू की टीम ने कहा कि वे कांग्रेस और राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के साथ मजबूती से खड़े हैं। अटकलों के बीच नवजोत सिंह सिद्धू ने एक्स पर अपने हैंडल पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ अपनी पुरानी तस्वीर दोबारा पोस्ट की।

  • पंजाब : होला मोहल्ला को लेकर तैयारियां हुई शुरु, देखें वीडियो

    श्री आनंदपुर साहिब : खालसा का राष्ट्रीय पर्व 21 मार्च से 26 मार्च तक हौला मोहल्ला बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिसके चलते पंजाब सरकार और सरोमणि गुरुदारा प्रबंधन कमेटी की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। हर साल की तरह इस साल भी माहिलपुर की संगत ने तख्त श्री केसगढ़ साहिब के प्रांगण को रंग-बिरंगे फूलों से सजाने की सेवा शुरू कर दी है।

    जो 20 मार्च तक पूरा हो जाएगा। इस अवसर पर माहिलपुर के युवाओं से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वे बहुत भाग्यशाली हैं कि उन्हें हर साल यह सेवा करने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि इस बार तख्त साहिब के सिंहासन को रंग-बिरंगी चुन्नियों और सिंहासन से सजाया गया है।

    सजावट मंदिर के प्रांगण में रंग-बिरंगे कृत्रिम फूल लगाकर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तख्त साहिब के दरबार साहिब के अंदर विभिन्न प्रकार के विदेशी फूल लगाए जाएंगे, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र होंगे।

  • बाजार में सुबह-सुबह 6 दुकानों में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    आगराः कोतवाली के सिंधी बाजार में मंगलवार सुबह 5:30 बजे एक चाय की दुकान पर आग लग गई। धीर-धीरे आगे ने 6 दुकानों को चपेट में ले लिया। आग लगने का कारण टोरेंट पावर के बाक्स में शार्ट सर्किट होना बताया गया। दमकल कर्मियों ने डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। कोतवाली के सिंधी बाजार में कपड़े, फैशन, चश्मा खाने पीने आदि की दुकानें हैं। मंगलवार सुबह अमित गाबा की किशन लाल नवीन कुमार बर्तन वाले की दुकान पर टोरेंट पावर बाक्स में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई।

    दुकान में लकड़ी के पार्टीशन होने से कुछ ही देर में लपटें तेज हो गईं। धीरे-धीरे कुल छह दुकानों को आग ने चपेट में ले लिया। जिसमें अशोक आप्टिकल, रेडीमेड कपड़े वाले, दुर्गा बैंगल, काजल सूट कलेक्शन, भवानी गारमेंट्स, एम ट्यूब दुकान को आग ने चपेट ने ले लिया। एफएसओ सोम दत्त सोनकर ने बताया आग पर डेढ़ घंटे में काबू पा लिया गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट था। 

  • पंजाबः AS Farm के बाहर सरेआम दो पक्षों में चले लात घूंसे, देखें CCTV 

    अमृतसरः जिले में कुछ दिन पहले बटाला रोड स्थित एएस फार्म के बाहर कुछ युवकों ने एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया था, जिसके बाद पुलिस को खुद पीड़ित के द्वारा शिकायत दर्ज कार्रवाई गई थी। इस दौरान पुलिस द्वारा पीड़ित युवक के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही गई थी। जिसके बाद पीड़ित युवक ने एक सीसीटीवी दिखाया और अपनी एमएलआर काटकर पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि जिस व्यक्ति ने उस पर हमला किया है, उसी ने उसे जान से मारने की धमकी दी है।

    वहीं, पुलिस का कहना है कि अगर कोई भी व्यक्ति दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं एएस फार्म के बाहर हुई मारपीट का दूसरा पहलू भी सामने आया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे लोग एक युवक को बुरी तरह पीटते नजर आ रहे हैं। जिसके बाद पुलिस प्रशासन की ओर से क्रॉस पर्चा दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, उन्हें जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक वे मामला दर्ज करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कर रहे थे, लेकिन जैसे ही सीसीटीवी उनके सामने आया, उन्होंने उस युवक और अन्य लोगों की एमएलआर काट दी।

    उसके खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं, पीड़ित युवक का कहना है कि उसे कुछ लोगों ने फार्म के बाहर बुलाया और उसे साथ काफी मारपीट की। हालांकि उसके साथ उसके परिवार का एक सदस्य भी था और उन्होंने उस पर भी हमलावारों द्वारा जानलेवा हमला किया गया। पीड़िता ने बताया कि उस लड़ाई के दौरान कई लोग मुझे जान से मारने की धमकी दे रहे थे। वहीं घायल अवस्था में मुझे अमृतसर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मेरा इलाज चल रहा है। वहीं, युवक ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की है, ताकि उसे न्याय मिल सके।

  • पंजाब : टेंपू ट्रेवलर और ट्रैक्टर में हुई भीषण टक्कर, देखें वीडियो

    मोगा : देर शाम कोटकपूरा बाई पास पर एक हादसा होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक श्रद्धालुओं से भरा टेंपू ट्रेवलर एक ट्रैक्टर से टकरा गया। वही इस हादसे में 8 के करीब श्रद्धालु जख्मी हो गए है। जिन्हे सड़क सुरक्षा फोर्स और समाज सेवी संस्थाओं के सहयोग सरकारी हस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहा कुछ जख्मियों को गंभीर चोटें लगी है।

    जानकारी के मुताबिक श्रद्धालुओं से भरा टेंपू ट्रेवलर नवा शहर से गुरु धामों की यात्रा के लिए पहले श्री फाथेगढ साहिब और फिर मुक्तसर और दमदमा साहिब की ओर गया और दमदमा साहिब से वापिस नवा शहर जा रहा था कि मोगा कोट कपूरा बाई पास और सामने की साइड से आ रही ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गया और यह लोग हादसे का शिकार हो गए।

    गनीमत यह रही की कोई जानी नुकसान नही हुआ। वही घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी प्रताप सिंह ने बताया की उन्हें सूचना मिली थी और वह मौके पर पहुंचे है। वही इस हादसे में 4-5 लोग जख्मी हुए है

  • लड़की की ला+श फंदे पर मिली तो गुस्साए मायके वालों ने फूंका घर, देखें वीडियो

    हादसे में जिंदा जले सास-ससुर 

    प्रयागराजः प्रयागराज में आधी रात तक जमकर हंगामा हुआ। बेटी की लाश ससुराल में फंदे पर मिली तो मायके वालों ने ससुरालियों को घर में बंद कर आग लगा दी। लड़की के सास-ससुर जिंदा जल गए। पुलिस ने 5 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाल लिया था। लेकिन, आग बुझने पर करीब 3 घंटे बाद घर से दो लोगों की जली डेडबॉडी मिली। मृतकों की शिनाख्त लड़की के सास-ससुर के रूप में हुई है। पुलिस उपायुक्त दीपक ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल रेस्क्यू कर 5 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने के बाद रात 3 बजे घर के अंदर गई तो 2 लोगों की डेडबॉडी मिली।

    मृतकों की शिनाख्त लड़की के ससुर राजेंद्र केसरवानी और सास शोभा देवी के रूप में हुई है। डेडबॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही है। धूमनगंज के झलवा की रहने वाली आंशिका केसरवानी की शादी मुट्‌ठीगंज के अंशु के साथ हुई थी। रात में अंशिका ससुराल में रस्सी के फंदे से लटकी मिली। खबर मायके वालों को मिली तो काफी लोग मुट्‌ठीगंज पहुंच गए। ससुराल और मायके वालों के बीच जमकर मारपीट हुई। अंशिका के मायके वाले हत्या का आरोप लगा रहे थे। रात करीब 12 बजे हंगामा बढ़ गया और मायके वालों की भीड़ ने ससुराल वालों को घर में बंद कर आग लगा दी। अंशु के मकान के नीचे फर्नीचर की दुकान भी है।

    गेट बंद कर घर फूंके जाने से अफरा-तफरी मच गई। मुट्‌ठीगंज समेत कई थानों की फोर्स ने पहुंच हंगामा संभाला। फायर ब्रिगेड की टीम ने रात 12 बजे रेस्क्यू शुरू किया। अंशु के बगल के घरों को भी पुलिस ने खाली करा दिया। अंशिका के घरवाले घर के सामने ही रोते-बिलखते रहे। गुस्साए मायके वालों को पुलिस ने सख्ती कर वहां से हटाया। अंशिका की शादी एक साल पहले ही हुई थी। मायके वालों का कहना है कि शादी के बाद से ही उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। उनका कहना है कि या तो अंशिका को मारकर लटका दिया गया या फिर आजिज आकर उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है।

    मुट्‌ठीगंज के सत्तीचौरा इलाके में अंशिका की मौत के बाद पूरी रात हंगामा चला। घर और दुकान फूंके जाने के बार रेस्क्यू ऑपरेशन चला तो पूरे इलाके के लोग सड़क पर आ गए। अंशिका के ससुराल से लपटें उठ रहीं थी तो घर के सामने सड़क पर ही अंशिका के घर की महिलाएं बिलख रही थीं। अंशिका का शव भी सड़क पर ही ले आया गया था। परिवार की महिलाएं चीखती-चिल्लाती रहीं। अंशिका के मायके वालों का कहना है कि जब से शादी हुई थी तभी से उसे परेशान किया जा रहा था। एक दिन पहले ही अंशिका ने मायके फोन कर बताया था कि वह बस रो रही है। घरवाले बात करने के लिए अंशिका के ससुराल आने ही वाले थे कि मंगलवार को उन्हें अंशिका की मौत की खबर मिल गई।

  • पंजाबः Mata Vaishno Devi जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत 

    लुधियाना: श्री माता वैष्णों देवी जाने के वाले यात्रियों को लेकर रेल विभाग की तरफ से स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है। दरअसल, यह फैसला त्यौहारों को लेकर किया गया है। ऐसे में सभी ट्रेंने अप व डाऊन दिशा में लुधियाना में रुकेगी, जिससे लुधियाना से यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा होगी। गौर है कि इस समय बिहार व यू.पी. की तरफ जाने वाली ट्रेनों में 100-100 से अधिक वेटिंग चल रही है, जबकि कई ट्रेनों में तो नो रूम की स्थिति बनी हुई है। आलम यह है कि बिहार व यू.पी. की तरफ लुधियाना से जाने वाले यात्रियों ने अमृतसर, जालंधर, फगवाड़ा, पठानकोट व जम्मू रेलवे स्टेशनों से भी अपनी बुकिंग करवाई हुई है और उन्होंने बोर्डिंग स्टेशन लुधियाना रखा हुआ है। ट्रेनों में बढ़ रहे रश को देखते हुए विभाग की तरफ से 6 अन्य स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है,

    जिनका ठहराव लुधियाना में भी रखा गया है जोकि 18 मार्च से 1 अप्रैल तक चलाई जाएगी। फैस्टीवल स्पैशल ट्रेन नंबर 04033/34 मार्च 22 व 29 को चलेगी जोकि शहीद कैप्टन तुषार महाजन रेलवे स्टेशन व नई दिल्ली के बीच चलेगी। ट्रेन रात को 11 बज कर 45 मिनट पर नई दिल्ली से चलेगी और अगले दिन 9.30 बजे पहुंचेगी। श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा व नई दिल्ली के बीच ट्रेन नंबर 04075/76 के बीच मार्च 24 व 31 मार्च को चलेगी। श्री माता वैष्णो देवी व वाराणसी के बीच स्पेशल ट्रेन नंबर 01654/53 चलेगी। ट्रेन नंबर 04141/42 सुबेदार गंज सुपरफास्ट एक्सप्रैस ट्रेन जम्मू से चल कर सूबेदार गंज तक मार्च 18, 25 व अप्रैल 1 को चलेगी। अमृतसर-गोरखपुर-अमृतसर के बीच ट्रेन नंबर 05005/06 मार्च 20 व 27 को चलेगी। ट्रेन नंबर 05049/50 अमृतसर-छपरा एक्सप्रैस मार्च 22 व 29 को चलेगी जोकि छपरा रेलवे स्टेशन से अमृतसर तक चलेगी।

  • आज का राशिफल, 19 मार्च 2024

    आज का राशिफल, 19 मार्च 2024

    Aaj Ka Rashifal : आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और मंगलवार का दिन है। दशमी तिथि आज रात 12 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। आज शाम 4 बजकर 36 मिनट तक शोभन योग रहेगा। साथ ही आज रात 8 बजकर 10 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। पुनर्वसु नक्षत्र का अर्थ है- पुन: सौभाग्यशाली होना। यह नक्षत्र सौभाग्य का सूचक है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 19 मार्च 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि  

    आपके लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आज आप जो भी काम हाथ में लेंगे उसे भलीभांति तय वक्त पर पूरा करके दिखाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको उम्मीद भरी नजरों से देखा जाएगा। आपकी काबिलियत का जूनियर भी अनुसरण करने की कोशिश करेंगे। इस दौरान आप किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करें। आपको संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलने के योग बनें है। आपके दांपत्य जीवन में चली आ रही समस्याओं में कमी आएगी। भाग्य का सहयोग मिलेगा। आपके व्यापार में वृद्धि होगी। आप कोई नई प्रॉपर्टी खरीदने का मन बनाएंगे।

    वृष राशि  

    आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत बनेगी। धन कमाने के कई मौके मिलेंगे। जिनसे आपको काफी धन लाभ होगा। आपके व्यापार में अच्छी प्रगति के योग हैं आज काम की वजह से आपकी व्यस्तता ज्यादा रहेगी। परिवार के लिए समय निकाल पाने में मुश्किलें आएंगी। इससे आपकी निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। लेकिन परिस्थितियां आपके अपने पक्ष में दिखाई देंगी। परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए शुभ समय है। आपको उचित परिणाम मिलेंगे।

    मिथुन राशि  

    आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आपके स्वास्थ्य समस्याओं में सुधार आएगा। आपके रुके हुए सभी कार्य पूरे होने लगेंगे। सही और गलत का भेद करके ही कोई निर्णय लें। इसका आपको कार्यक्षेत्र में फायदा मिलेगा। आज कहीं दोस्तों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। आपका मन आज धार्मिक कार्यों में भी लगेगा। आज आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी जिससे आपको बहुत खुशी होगी। यह आपकी मनचाही जगह ट्रांसफर का भी हो सकता है। जहां आपकी आमदनी भी बढ़ेगी। आपकी आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार होगा।

    कर्क राशि  

    आज आपका दिन अच्छा बीतेगा। आपको रोजगार के अवसर प्राप्त करने में सफलता मिलेगी। करियर और व्यापार के लिहाज से आज का दिन शुभ रहने वाला है। आप कार्यस्थल पर अपने किसी सीनियर्स के साथ आज वाद विवाद से बचें। काम में थोड़ी बाधाएं आएंगी लेकिन आप अपनी समझदारी ठीक कर लेंगे। अच्छे सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में आपकी पहचान बनेगी। आपके जिद्दी स्वभाव के कारण कुछ मुश्किलें खड़ी हो सकती है। परिवार का पूरा सपोर्ट आपको मिलेगा। आज आप अपने दोस्तों तथा परिवार पर पैसे खर्च कर सकते हैं।

    सिंह राशि  

    आपके लिए आज का दिन खास रहेगा। आप किसी के साथ साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। आपको महत्वपूर्ण लाभ होगा। धैर्य रखने से रुके हुए कार्यों को पूरा करेंगे। आज आपके शत्रु परास्त होंगे। घर में बड़े-बुजुर्ग की सेहत अच्छी रहेगी। धार्मिक गतिविधियों में आप बहुत एक्टिव रहेंगे। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद के लिए आगे आएंगे। जो लोग गवर्नमेंट सेक्टर में नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं। उन्हें सफल होने के योग हैं। लेकिन आज आप किसी विवाद से बचने की कोशिश करें।

    कन्या राशि 

    आपके लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आप अपनी योग्यता से अपने परिवार का नाम रोशन करेंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आपको अच्छा प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। आप धैर्य के साथ पढ़ाई करेंगें, जिससे आपको बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। जो लोग किसी बड़े सरकारी पद की परीक्षा में सम्मिलित होने वाले हैं, अपनी मेहनत के दम चयनित हो सकते हैं। आपको किए गए किसी निवेश से अच्छा धन लाभ होगा। आज आप किसी तरह की लापरवाही ना बरतें और ना किसी से बहस करें संयम रखें। आपको कामयाबी मिलेगी। आपको परिवार का सहयोग मिलेगा।

    तुला राशि

    आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज आपके विचारों में महत्वपूर्ण बदलाव आएगा। आप सभी चुनौतियों को दर किनार कर तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे। व्यापार में उत्तम लाभ के योग बनेंगे। आज आपके खर्चों पर नियंत्रण बना रहेगा। साथ ही अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता है। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाएंगे। आपको अपने परिवार का सहयोग मिलेगा रिश्तेदारों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। कुछ शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

    वृश्चिक राशि  

    आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आया है। आज आप खुद के विश्वास के दम पर बहुत कुछ कर पाएंगे घर में कोई बड़ा उत्सव होगा इसे पारिवारिक माहौल धार्मिक और शांतिपूर्ण रहेगा, मन में आज कुछ नया सीखने की इच्छा जगेगी, जिससे आप कुछ नया पढ़ने का विचार बना सकते हैं इससे ना केवल आपको खुशी मिलेगी बल्कि आपका ज्ञान भी बढ़ेगा कुछ नए महत्वपूर्ण लोगों से आज आपकी मुलाकात होगी। जिनसे मिलकर आपको काफी अच्छा महसूस होगा और आगे तरक्की के अवसर भी मिलेंगे। आपको संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेंगे।

    धनु राशि  

    आपके लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा। आज आपको कार्य क्षेत्र में विशेष सफलता मिलेगी। दोस्तों के साथ इंज्वॉय करेंगे। यदि आप साझेदारी में कोई व्यापार कर रहे हैं तो थोड़े उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। उच्च कोटि के व्यावसायिक निर्णय भविष्य में लाभकारी सिद्ध होंगे। स्टॉक ब्रोकर का काम करने  का आज अच्छा फायदा हो सकता है। आप कहीं की यात्रा कर सकते हैं। इससे आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। अन्य स्रोतों से आमदनी बढ़ने की संभावना है। कोई भी निर्णय लेने से पहले परिवार  की राय लेना कारगर साबित होगी।

    मकर राशि  

    आपके लिए आज का दिन रोज से अच्छा रहेगा। आपके पारिवारिक जीवन में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। घर के सदस्यों में आपसी सौहार्द बना रहेगा। इस दौरान आप अपने करियर को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। जो लोग मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते हैं उन्हें प्रमोशन के चांस मिलेंगे। आप कोई व्यापारिक निर्णय लेंगे। जिससे आपको आर्थिक स्थिति में काफी सुधार देखने को मिलेगा। सोच समझकर कोई भी निवेश करें वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। नियमित प्राणायाम का अभ्यास करें।

    कुंभ राशि  

    आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आपके घर में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। जिसमें आप अपने सभी सगे संबंधियों से मिलेंगे। आपको खुशी मिलेगी और रिश्तों में मजबूती आएगी। लेकिन आप काम को लेकर दबाव महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएं अच्छे परिणाम लेकर आएंगी। किन्ही कारणों से आज आप आलस्य महसूस करेंगे। अपने काम को किसी नए तरीके से करने की योजना आप सोच सकते हैं, काम समय से पूरा होगा।

    मीन राशि  

    आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आप अपने मनपसंद कार्यक्षेत्र में अपनी काबिलियत से बेहतर परफॉर्म करेंगे। आपको बहुत अच्छी सफलता मिलेगी। आमदनी बढ़ेगी और आपके बैंक बैलेंस में भी ग्रोथ होगी। आपको कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने का प्लान करेंगे। इससे आपको काफी लाभ हो सकता है। अध्यात्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। धार्मिक यात्रा की होगी जिससे आपको शांति मिलेगी।