Blog

  • इस दिन से पंजाब की सड़कों पर 5 हजार जवान होंगे तैनात, जाने मामला

    इस दिन से पंजाब की सड़कों पर 5 हजार जवान होंगे तैनात, जाने मामला

    चंडीगढ़: पंजाब की सड़कों पर अगस्त माह सड़क सुरक्षा फोर्स के जवान तैनात हो जाएंगे। इस फोर्स में 5000 कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। पहले चरण में फोर्स में 1286 पुलिस कर्मचारियों को सड़क पर उतारा जा रहा है। फोर्स की वर्दी आम पुलिस से हट कर होगी। ध्यान रहे की हर साल 5000 से अधिक लोगों को सड़क दुघर्टनाओं में अपनी जिंदगी से हाथ धोना पड़ रहा है। पंजाब की सड़कों पर रोजाना 14 लोगों की जान जाती। इस लिए जरूरी सड़क सुरक्षा फोर्स राज्य में सड़क सड़क सुरक्षा फोर्स (एसएसएफ) की जरुरत क्यों पड़ी। इसे लेकर राज्य सरकार की ओर से एक सर्वे करवाया गया। एक अनुमान के अनुसार राज्य में सड़क हादसों के कारण 18000 करोड़ का सामाजिक व आर्थिक नुकसान होता है। जोकि पंजाब की जीडीपी को 3 फीसद है।

    सड़क हादसों के कारण सलाना राष्ट्रीय राजमार्गों पर 5600 करोड़ और स्टेट हाइवे पर 4500 करोड़ रूपये सामाजिक और आर्थिक नुकसान होता है। रोजाना के नुकसान का आंकड़ा 28 करोड़ है। मौजूदा में पंजाब ट्रैफिक पुलिस में 2048 की नफरी है जोकि 2004 के वाहनों के आधार पर थी। इसके बाद पंजाब में एक करोड़ नई गाड़ियां व आबादी में करीब 20 फीसद की बढ़ोतरी हुई है। सड़कों होंगे तेज गति वाले वाहन हाइवे पेट्रोल के लिए नेशनल व स्टेट हाइवे व राज्य के जिलों की प्रमुख सड़कों पर वाहनों की हालत बेहद खराब है। हाईवे पर पेट्रोलिंग के लिए 62 पुरानी गाड़ियां थी।

    जोकि करीब 15 साल पुरानी थी। यह गाड़ियां एक हजार किलोमीटर कंवर नहीं कर सकती थी। लेकिन अब राज्य सरकार की ओर से 144 वाहनों की तैनाती की गई है। सड़क सुरक्षा फोर्स में 5000 से ज्यादा कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। इस पर होने वाला खर्च पंजाब में सड़क हादसों में होने वाले एक हफ्ते में होने वाले सामाजिक व आर्थिक नुकसान से भी कम है।

  • पंजाब: महिला को परेशान करने वाला पुलिसकर्मी गिरफ्तार

    पंजाब: महिला को परेशान करने वाला पुलिसकर्मी गिरफ्तार

    बठिंडा: पुलिस विभाग के कुछ पुलिस कर्मियों के कारण अक्सर विभाग को परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिससे साफ छवि वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को काफी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। ऐसा ही एक मामला थाना दयालपुरा के अधीन आते गांव भगता भाइका में देखने को मिला। जब होमगार्ड के एक जवान ने नशा तस्करी के आरोपों का सामना कर रही एक महिला को परेशान करना शुरू कर दिया।उक्त होमगार्ड के कर्मचारी ने महिला का फोन नंबर हासिल कर उसे अभद्र भाषा का प्रयोग और अश्लील मैसेज भेजने लगा। जिसके बाद उक्त कर्मचारी अपनी हदें पार करते हुए महिला के घर पहुंच गया। कर्मचारी की हरकतों से आहत महिला ने अपने रिश्तेदारों और ग्रामीणों को मौके पर बुलाया। जिसके बाद उक्त लोगों ने उक्त होमगार्ड कर्मचारी को पकड़कर उसकी जमकर छित्तर परेड की और उसकी वीडियो बनाकर इंटरनेट पर वायरल कर दी।


    जिसके बाद आरोपी कर्मचारी को पुलिस के हवाले कर दिया। इंटरनेट मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि उक्त कर्मचारी अपनी गलती के लिए माफी मांगता नजर आ रहा है। वहीं मामले में थाना दयालपुरा पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर उक्त कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि होमगार्ड जावान के खिलाफ मामला दर्ज हुए तीन दिन से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन पुलिस द्वारा जारी की जाने वाली रोजाना क्राइम रिपोर्ट में इसका जिक्र नहीं किया गया है, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि उच्चाधिकारी उक्त कर्मचारी की बेकद्री पर पर्दा डाल रहे हैं।


    पीड़ित महिला का आरोप है कि आरोपी कर्मचारी गलत नीयत से उसके घर में दाखिल हुआ था और उसके पास से मिले बैग में पुलिस की वर्दी के अलावा आपत्तिजनक चीजें भी बरामद हुई, लेकिन पुलिस ने उसके खिलाफ गैर मामूली धाराएं लगाकर मामला दर्ज किया हैं, जबकि उसे थाने में जमानत दे दी गई है। पीडित महिला ने पुलिस के उच्चाधिकारियों को शिकायत देकर आरोपी कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। बता दें कि गांव भगता भाईका निवासी एक महिला और उसके देवर को 30 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद आरोपियों का रिमांड लेने के लिए कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान गांव भैणी मेहराज निवासी होमगार्ड बलजिंदर सिंह की आरोपितों के साथ जाता था। रिमांड खत्म होने के बाद जब आरोपियों को जेल में भेजा जा रहा था, तब होमगार्ड का जावन बलजिंदर सिंह उनके साथ था। महिला का कहना है कि उस मौके पर होमगार्ड बलजिंदर सिंह ने झांसा दिया था कि वह उसे इस केस से छुड़वा देगा। इसी बीच कर्मचारी ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया। पीड़िता के मुताबिक कुछ समय बाद वह जमानत पर बाहर आ गई। बीती 12 जुलाई को बलजिंदर सिंह ने उसके मोबाइल पर फोन कर कहा कि वह उससे मिलना चाहता है। इसी दौरान उक्त कर्मचारी उससे अश्लील बातें करने लगा।


    पीड़िता ने बताया कि जब उसने मना किया, तो उक्त कर्मचारी ने आत्महत्या करने की धमकी दी और कहा कि वह उसके घर आएगा। इसके बाद उक्त कर्मचारी उसे बार-बार फोन कर अश्लील मैसेज और वीडियो भेजता रहा। बीती 27 जुलाई को बलजिंदर सिंह जबरदस्ती उसके घर आया गया। पीड़िता के मुताबिक उसने इसकी जानकारी अपने रिश्तेदारों और ग्रामीणों को दी। जिसके बाद बलजिंदर सिंह को गिरफ्तार कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। थाना दयालपुरा के एसएचओ परमजीत सिंह ने बताया है कि महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • जालंधरः ट्रैक्टर ट्राली और एक्टिवा चालक की टक्कर में एक की मौत, देखें cctv

    जालंधरः ट्रैक्टर ट्राली और एक्टिवा चालक की टक्कर में एक की मौत, देखें cctv

    जालंधर, ENS: महानगर के नकोदर से जालंधर हाईवे लांबड़ा के पास ट्रैक्टर ट्राली और एक्टिवा चालक की टक्कर हो गई।  इस हादसे में एक्टिवा सवार गंभीर रूप से जख़्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए मौके पर पहुंची पुलिस ने नज़दीकी अस्पताल में पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी तरफ थाना लांबड़ा के प्रभारी अमन सैनी ने बताया उन्होंने ट्रैक्टर चालक को मौके पर पकड़ लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

  • मां ने 100 मर्दों संग डेट करने को कहा, वजह जान होंगे हैरान…

    मां ने 100 मर्दों संग डेट करने को कहा, वजह जान होंगे हैरान…

    नई दिल्लीः आज के दौर में शादी करना और उसे निभाना सबके बस की बात नहीं रही। वो दौर बीते जमाने की बात हो गई। जब पिता अपनी पसंद से बेटी का हाथ किसी लड़के के हाथ में दे देता था। लड़की की मर्जी के बिना ही उसकी शादी कर दी जाती थी। गौर करने वाली बात यह है कि पुराने दौर के ये रिश्ते जीवन पर्यंत चलते थे। लेकिन अब लड़का और लड़की एक-दूसरे को समझने के बाद ही शादी का फैसला लेते हैं। इससे जुड़ा चौंका देने वाला मामला ब्रिटेन में सामने आया है। जहां एक मां ने अपनी बेटी को 100 मर्दों के साथ डेट करने की इजाजत दे दी। मां के इस प्रस्ताव से बेटी भी अचंभित थी।

    आपको बताते हैं इस हैरान कर देने वाले मामले के बारे में, ब्रिटेन में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। 100 मर्दों के साथ डेट करने का खुलासा लड़की की बहन ने किया है। लड़की की बहन ने बताया कि उसने 100 मर्दों के साथ एक साल के अंदर डेट की।

    इसके लिए उसकी मां ने उसे 500 डॉलर दिए थे जो कि भारतीय करंसी में लगभग 41 हजार रुपए होता है। इतनी राशि देने के बाद मां ने बेटी से यह भी कहा कि जब पैसा खत्म हो जाए तो बता देना लेकिन 100 मर्दों के साथ डेट पूरी कर के ही घर लौटना। लड़की की बहन एलिस कैरोलिन ने इस खुलासे के साथ टिकटॉक पर वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है।

    इस वीडियो में देखा जा सकता है कि 100 मर्दों के साथ डेटिंग करने के बाद लड़की और उसकी बहन एलिस ने इसे सेलिब्रेट किया। एलिस ने वीडियो में उन मर्दों के नामों की लिस्ट भी शेयर की है जिन मर्दों के साथ उसकी बहन ने डेट किया। अब आपको बताते हैं ये मां क्यों चाहती थी कि उसकी बेटी 100 मर्दों के साथ डेट करे. रिपोर्ट्स की मानें तो मां यह नहीं चाहती थी कि शादी के बाद उसकी बेटी के मन में मर्दों को लेकर कोई घबराहट रहे।

  • सड़क बंद होने से गुस्साए व्यक्ति ने नाले में बहा दिए सेब, देखें वीडियो

    सड़क बंद होने से गुस्साए व्यक्ति ने नाले में बहा दिए सेब, देखें वीडियो

    शिमला: हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में इन दिनों सेब का सीजन जोरों है, लेकिन प्रदेश में भारी बारिश के चलते जगह-जगह सड़कें बंद पड़ी हुई हैं। सड़कें बंद होने का सीधा असर बागबानों पर पड़ रहा है, क्योंकि बागबान अपनी सेब फसल को मंडियों तक नहीं पहुंचा पा रहे जिसके चलते उन्हें काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है। आलम यह है कि बागबानों अपनी सेब की फसल को नाले में बहाना शुरू कर दिया। दरअसल ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक बागबान अपनी सेब की फसल को नाले में बहाता नजर आ रहा है। 


    बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो रोहड़ू का है। बता दें कि परसाड़ी मार्ग पिछले करीब 20 दिनों से बंद है, लेकिन प्रसाशन सड़क बहाल करने में असमर्थ दिख रहा है। सड़क मार्ग बंद होने से जब बागबान अपनी फसल को मंडी तक नहीं पहुंचा पाया तो उसने गुस्से में आकर अपनी सेब की फसल को नाले में बहाने शुरू कर दिया। 
    वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह बागबान पिकअप में लदी सेब की फसल को नाले में बहा रहा है। उधर, बागबानों ने प्रदेश सरकार से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द सड़क मार्ग को बहाल किया जाए ताकि वह समय रहते अपनी फसल को मंडियों तक पहुंचा सकें।

  • पंजाब : संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

    पंजाब : संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

    3 साल पहले हुई थी शादी, ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप 

    फिरोजपुर: जिले में दहेज की खातिर ससुरालियों द्वारा विवाहिता को जबरन जहर खिलाकर मारने का मामला सामने आया है। पति की सरकारी नौकरी लगने पर ससुराली दहेज में कार की डिमांड कर रहे थे। मृतक के भाई की शिकायत पर थाना लक्खोके बहिराम पुलिस ने आरोपी ससुरालियों के खिलाफ IPC की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।आरोपियों की पहचान पति हरदीप सिंह पुत्र गुरबचन सिंह, ससुर गुरबचन सिंह पुत्र हरनाम सिंह, सास कृष्णा रानी पत्नी गुरबचन सिंह व निर्मल कौर पुत्री गुरबचन सिंह निवासी अहमद फडी लक्खोके बहिराम जिला फिरोजपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी पति की गिरफ्तारी भी पुलिस द्वारा कर ली गई है।भाई मनजीत सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी मलक जादा अमीरखास जिला फाजिल्का ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसकी बहन परमजीत कौर (25) की शादी साढ़े तीन साल पहले हरदीप सिंह के साथ धूमधाम से रीति-रिवाज के साथ हुई थी। शादी में अपनी हैसियत के अनुरूप दहेज दिया था, परंतु बहन के ससुराल वाले दहेज से खुश नहीं थे। दहेज में कार की मांग कर रहे थे।


    आरोपियों ने उनकी बहन को मारपीट कर उसके मुंह में कोई जहरीली वस्तु डाल दी। सूचना मिलने पर वह लोग बहन के ससुराल अहमद फड़ी पहुंचे और परमजीत को जलालाबाद के मिड्डा अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां उसकी हालत और खराब होते दिखाई देने पर उसे उपचार के लिए मोगा के एक निजी अस्पताल ले गए। परंतु, तब तक परमजीत की मौत हो चुकी थी। आरोपी हरदीप सिंह को गत महीने ही अध्यापक की सरकारी नौकरी मिली थी। आरोपियों ने उनकी बहन को 27 जुलाई को जहरीली वस्तु खिलाई थी, जिसकी मृत्यु 29 जुलाई को हुई । उधर, लक्खोके बहिराम थाना प्रभारी बचन सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

  • पंजाब: रॉयल गन हाउस और सबमर्सिबल पंप की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना

    पंजाब: रॉयल गन हाउस और सबमर्सिबल पंप की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना

    अमृतसर: भंडारी पुल के नीचे स्थित रॉयल गन हाउस और सबमर्सिबल पंप की में दुकान पर चोरों ने सुबह – सुबह  घटना को अंजाम दिया। चोर दोनों दुकानों की दीवार को तोड़ अंदर दाखिल हुए। इस दौरान गल्ले में रखे कैश को साथ गए। हथियार लेकर गए हैं या नहीं, इसकी जांच अभी चल रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच को शुरू कर दिया है। गन हाउस के पीछे ही पुराना मंदिर है। जहां से चोरों ने घटना को अंजाम दिया। चोरों ने मंदिर के अंदर दाखिल होकर गन हाउस की दीवार को तोड़ा। जिस समय यह घटना हुई, मंदिर का पुजारी वहीं मौजूद था। मंदिर के पुजारी ने युवकों को पूछा भी, लेकिन उन्होंने जवाब दिया कि गन हाउस का AC खराब हो गया है, जिसे रिपेअर करने के लिए आए हैं।
    इसी जगह से चोरों ने गन हाउस की साथ वाली सबमर्सिबल पंप की दुकान की दीवार भी तोड़ी। दुकान के मालिक रिषभ ने बताया कि वह दोपहर 12 बजे के बाद अपनी दुकान पर पहुंचे तो लाइटें जगी हुई थी। उन्होंने देखा तो ऊपर दीवार टूटी हुई थी और गल्ले से पैसे गायब थे। चोरों ने मंदिर की तरफ से दीवार में दो बड़े छेद किए और दुकानों के अंदर दाखिल हो गए। इसके बाद चोरों ने सबमर्सिबल पंप की दुकान के गल्ले से 10 हजार रुपए निकाल लिए। उन्होंने गन हाउस से हथियार चोरी करने के लिए लॉकर भी तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन हथियार निकालने में असफल रहे। फिलहाल रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।
    सबमर्सिबल पंप की दुकान के मालिक रिषभ ने बताया कि उनकी दुकान में सीसीटीवी नहीं है। लेकिन गन हाउस के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों पर चोरों ने पहले स्प्रे किया और बाद में डीवीआर भी साथ ले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। पिछली तरफ मंदिर के आसपास की दुकानों के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। मंदिर के पुजारी के बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

  • यूनियन बैंक में पैसे जमा कराने आए व्यक्ति के महिला ने निकाले पैसे, देखें CCTV 

    यूनियन बैंक में पैसे जमा कराने आए व्यक्ति के महिला ने निकाले पैसे, देखें CCTV 

    कोतवाली: बागपत में महिला चोर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महिला बैंक में पैसा जमा कराने आए एक बुजुर्ग के थैले से पैसे चोरी करते नजर आ रही है। जिसमें एक और महिला भी शामिल है। जो चोरी की वारदात को अंजाम देकर बड़ी ही सफाई से बैंक से निकल कर चली गई। बैंक में वाउचर भरने के बाद बुजुर्ग ने थैले में हाथ डाला तो वह खाली थैला देखकर दंग रह गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।

    मामला बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के मेन बाजार में स्थित यूनियन बैंक का है। जहां एक बुजुर्ग पैसे जमा कराने के लिए बैंक में आया था। बुजुर्ग के पीछे ही एक महिला भी बैंक के अंदर गई और बुजुर्ग के थैले से पैसे चोरी कर लिए। इस महिला के साथ एक अन्य महिला भी दिखाई दे रही है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। 

    जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। बड़ौत कोतवाली प्रभारी जनक सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

  • पुलिस कर्मियों ने दिव्यांग को बेहरमी से पिटा, वीडियो वायरल

    पुलिस कर्मियों ने दिव्यांग को बेहरमी से पिटा, वीडियो वायरल

    देवरिया:  जिले में ड्यूटी पर तैनात पीआरडी जवानों ने एक दिव्यांग पीट दिया। जिसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। रुद्रपुर कोतवाली के पिकेट ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों से पानी मांगना एक दिव्यांग को महंगा पड़ गया, पुलिसकर्मियों ने ट्राई साइकिल पर बैठे दिव्यांग की जमकर पिटाई कर दी। वह गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन दोनों पुलिसकर्मियों का दिल नहीं पसीजा। घटना शनिवार की रात रुद्रपुर कस्बा के आदर्श चौराहे पर की है। दिव्यांग की पिटाई का वीडियो लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं प्रशासन ने दोनों पीआरडी जवानों को ड्यूटी से हटा दिया है और जांच कमेटी गठित कर दी है। अहलादपुर मरकड़ी गांव के रहने वाले सचिन सिंह बचपन से ही दिव्यांग हैं। दिव्यांग के पिता सत्यदेव सिंह और मां पुष्पा देवी की मौत वर्ष 2010 में बीमारी से हो गई थी। घर पर बुजुर्ग बाबा रमाशंकर सिंह रहते हैं। सचिन के अनुसार वह अक्सर बाहर ही होटल में खाना खा लेते हैं।


    शनिवार की रात नगर के पूर्वी बाईपास स्थित एक ढाबे से वह भोजन करके घर लौट रहे थे। आदर्श चौराहे पर पहुंचे, तो उसे पानी की जरूरत पड़ी। पिकेट ड्यूटी में तैनात दो पुलिसकर्मियों से बगल में स्थित हैंडपंप से बोतल में पानी मांगा। दिव्यांग के अनुसार इस बात को लेकर पुलिसकर्मी उसे गाली देकर पिटाई करने लगे। ट्राई साइकिल पर बैठा दिव्यांग उनसे नहीं मारने की गुहार लगाता रहा, पर वह ताबड़तोड़ उसकी पिटाई करते रहें। पीड़ित दिव्यांग सचिन सिंह ने बताया, ”मैं भोजन करने के बाद घर के लिए जा रहा था। तभी रास्ते में सड़क पर कछुआ मिल गया। मैं दुग्धेश्वर नाथ मंदिर के पोखरे में छोड़ कर आ रहा था, तभी आदर्श चौराहे पर 2 पीआरडी के जवान दिखे। मैंने उनसे पीने के लिए पानी मांगा, तो वह लोग गाली देने लगे और मारने पीटने लगे।

    मैंने मामले को समझकर अपनी ट्राई साइकिल को आगे बढ़ाया, तो एक जवान ने फिर दौड़कर आया, मेरी पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिसवाले हमको रात में कोतवाली ले गए। कोतवाली में अन्य पुलिसकर्मियों ने दिव्यांग देखकर हमे छोड़ने को कहा, तब दोनों पुलिसकर्मियों ने वहां से छोड़ा।
    रविवार की सुबह सपा ने भी इस मामले को लेकर ट्वीट किया। सपा ने लिखा. ”देवरिया से आई ये दर्दनाक और बेरहम बर्बर वीडियो देखिए… एक दिव्यांग ने पुलिसकर्मियों से पीने का पानी मांग लिया तो योगी जी के पुलिसकर्मियों ने उस दिव्यांग को बर्बरता से पीटा, यही योगीराज में बर्बर ,बेलगाम पुलिस के कारनामे हैं ,कुछ घटनाएं प्रकाश में आ जाती हैं, लेकिन बहुत कुछ ऐसा घटित हो रहा जो पता तक नहीं चलता। इसके बाद दोनों पुलिस कर्मियों को हटा दिया गया है।”
    रूद्रपुर कोतवाल नवीन सिंह ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात दोनों जवान पीआरडी के हैं। दोनों जवानों अभिषेक सिंह और राजेंद्र मणि को ड्यूटी से हटा दिया गया है। CDO ने इस संबंध में जांच कमेटी गठित की है। रिपोर्ट आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

  • मां ने 14 साल के बेटे को उतारा मौत के घाट, 3 दिन पहले था बर्थडे

    मां ने 14 साल के बेटे को उतारा मौत के घाट, 3 दिन पहले था बर्थडे

    उदयपुरः राजस्थान के उदयपुर में रविवार सुबह दिल दहलाने वाली एक खबर सामने आई। मां ने अपने 14 साल के बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मां 5 सालों से मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। सूचना मिलने पर आरोपी महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

    मृतक के पिता दीपक पारीख ने पुलिस को बताया कि हत्या के वक्त वह पत्नी मनीषा और बेटे पुरजन्य को छोड़कर मॉर्निंग वॉक पर गया था। तभी मानसिक रूप से परेशान पत्नी ने बेटे को कपड़े सुखाने की रस्सी से गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। जब वह वापस लोटा तो देखा कि घर का गेट अंदर से बंद था। पडोसियों की मदद से परिजन बालकनी का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो पत्नी आराम से बैठी हुई थी। महिला से थोड़ा दूर ही बेड पर बेटे का शव पड़ा था, जिसके गले पर भी कई निशान थे। बेड के पास 2 रस्सियों के टुकड़े भी पड़े हुए थे। 

    मौके पर पहुंचे अंबामाता थाना की पुलिस ने शव को एमबी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है। महिला का 2018 से मानसिक दिक्कतों के चलते अस्पताल में भी इलाज चल रहा था। इस मामले पर फिलहाल मृतक के परिजन कुछ भी नही बोल रहे। मृतक पुरजन्य पारीख का 3 दिन पहले ही बर्थडे था। 

    थानाधिकारी ने बताया कि महिला से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में जरूरत लगने पर मनोरोग विशेषज्ञ की मदद ले सकते हैं। प्राथमिक तौर पर महिला ने हत्या की बात स्वीकार की है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सोंप दिया जाएगा।