Blog

  • होशियारपुरः गोली चलाने के मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार, देखें वीडियो

    होशियारपुरः गोली चलाने के मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार, देखें वीडियो

    होशियारपुर/अनिकेतः जिले के आदमवल रोड पर स्टिथ कुष्ट आश्रम के नजदीक मकान मालिक और पुत्र द्वारा ठेकेदार को गोली मारने का मामला सामने आया था। जिसके बाद इस मामले को लेकर कार्रवाई करते हुए आज पुलिस दोनो को हिरासत में लेकर इरादा कतल का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए थाना सदर के एसएचओ बलजिंदर सिंह ने बताया कि दोनों दोषियों को हिरसत में ले लिया है। आरोपियो के खिलाफ आईपीसी धारा 307, 34 असला एक्ट के अधीन मामला दर्ज कर लिया है।

    जिन्हें आज अदालत में उन्हें पेश करके उनका रिमांड हासिल किया जाएगा। बता दें कि बीते दिन आमदवाल रोड़ पर आते कुष्ठ आश्रम के नजदीक एक मकान मालिक द्वारा पैसों के लेन-देन दौरान ठेकेदार पर गोली चलाई गई थी। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ था। इस दौरान मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित संदीप संधू उर्फ बब्बू ने बताया था कि उसके द्वारा अमित कुमार नामक व्यक्ति का घर बनाने का ठेका मिला हुआ था।

    उक्त घर का ठेका 33 लाख रुपए में तय हुआ था। इस दौरान इस ठेके की रकम में 25 लाख रुपए की अदायगी की गई। जबकि बाकी पैसों को लेकर उक्त अमित टालमटोल करता रहा। पीड़ित का आरोप है कि आज जब वह पैसों को लेकर उक्त मकान मालिक के पास आया तो मकान मालिक द्वारा उस पर थप्पड़ मारे गए और बाद में उसके बेटे ने पिस्तौल लाकर फायरिंग शुरू कर दी। हालांकि इस दौरान उसका बचाव रहा। 

  • लोकसभा से राहुल गांधी को बड़ा झटका, इतने साल तक नहीं लड़ पाएंगे चुनाव!

    लोकसभा से राहुल गांधी को बड़ा झटका, इतने साल तक नहीं लड़ पाएंगे चुनाव!

    नई दिल्लीः कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ा झटका लगा है। लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी की संसद की सदस्यता को रद्द कर दिया है। दरअसल, सूरत कोर्ट ने मानहानि मामले में वीरवार को राहुल गांधी को दोषी करार देते हुए 2 साल की सजा सुनाई थी। राहुल गांधी केरल के वायनाड से सांसद थे। सूरत कोर्ट के फैसले के बाद से ही राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता पर तलवार लटक रही थी। दरअसल,  जनप्रतिनिधि कानून के मुताबिक, अगर सांसदों और विधायकों को किसी भी मामले में 2 साल से ज्यादा की सजा हुई हो तो ऐसे में उनकी सदस्यता (संसद और विधानसभा से) रद्द हो जाएगी। इतना ही नहीं सजा की अवधि पूरी करने के बाद 6 वर्ष तक चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य भी होते हैं।

    राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म हो गई है। हालांकि, राहुल को अपनी सदस्यता को बचाए रखने के सारे रास्ते बंद नहीं हुए हैं। वो अपनी राहत के लिए हाईकोर्ट में चुनौती दे सकते हैं, जहां अगर सूरत सेशन कोर्ट के फैसले पर स्टे लग जाता है तो सदस्यता बच सकती है। हाईकोर्ट अगर स्टे नहीं देता है तो फिर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाना होगा। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट से अगर स्टे मिल जाता है तो भी उनकी सदस्यता बच सकती है। लेकिन अगर ऊपरी अदालत से उन्हें राहत नहीं मिलती तो राहुल गांधी 8 साल तक कोई चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।

  • पंजाबः अमृतपाल सिंह के AKF ग्रुप की ऑडियो आई सामने, SSP अमनीत कौंडल ने किए कई बड़े खुलासें, देखें वीडियो

    पंजाबः अमृतपाल सिंह के AKF ग्रुप की ऑडियो आई सामने, SSP अमनीत कौंडल ने किए कई बड़े खुलासें, देखें वीडियो

    लुधियानाः वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह को लेकर खन्ना पुलिस ने अहम खुलासे किए है। SSP अमनीत कौंडल ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि अमृतपाल सिंह अलग देश खालिस्तान बनाने की पूरी प्लानिंग कर चुका था। अमनीत कौंडल ने बताया कि अमृतपाल सिंह के गनर तजिंदर सिंह उर्फ गोरखा बाबा से कई अहम खुलासे व बरामदगी हुई हैं। इन लोगों ने खालिस्तान का नया झंडा और अलग करेंसी बना ली थी। उन्होंने सिख रियासतों के झंडे तक बना लिए थे।

    खन्ना के एसएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि अमृतपाल की तरफ से एक फौज तैयार की गई थी। अमृतपाल सिंह ने इस फौज को ‘अमृत टाइगर फोर्स’ नाम दिया था। इसमें नशा छोड़ने के लिए आने वाले लोगों को शामिल किया गया था। इन सभी को पुलिस की तरह ही बैलेट नंबर भी दिए थे। यहीं नहीं, अमृतपाल अपनी तरफ से उनको तनख्वाह भी देता था। तेजिंदर सिंह उर्फ गोरखा बाबा को भी अमृतपाल की तरफ से AKF वाला असलहा और बुलेट जैकेट भी मुहैया करवाई गई थी। इसके अलावा पुलिस के हाथ कुछ करंसी नोट के सुराग भी मिले हैं।

    इसके अलावा आनंदपुर खालसा फौज के हर व्यक्ति को स्पेशल नंबर भी अलॉट किया गया था। एसएसपी ने कहा कि अलग खालिस्तान बनाने के लिए अमृतपाल सिंह ने हथियारबंद संघर्ष शुरू करना था। उसके लिए ही यह सारी तैयारी हो रही थी। इन्होंने 2 वॉट्सऐप ग्रुप बनाए थे। आनंदपुर खालसा फौज वाले ग्रुप में नए लड़कों को जोड़कर उकसाया जाता था। दूसरा ग्रुप अमृतपाल टाइगर फोर्स के नाम से था, जिसमें सिर्फ अमृतपाल के करीबी ही मेंबर थे। आरोपी की वॉट्सऐप की एक ऑडियो भी सामने आई है। गौर हो कि अमृतपाल सिंह को लेकर उतराखंड और नेपाल बार्डर पर चौकसी बढ़ा दी गई है। 

    वहीं अमृपाल सिंह के पोस्टर भी दीवारों पर लगा दिए गए है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अमृतपाल पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर काम कर रहा है। यहां तक कि उसका दुबई से पंजाब आने से लेकर नशा छुड़ाओ केंद्र खोलने तक सब ISI का प्लान था। अब भी ISI के एजेंट गुपचुप तरीके से उसे सिक्योरिटी दे रहे हैं। वहीं पुलिस ने ट्रेनिंग देने के केस में 2 पूर्व सैनिकों 19 सिख बटालियन से रिटायर्ड वरिंदर सिंह और थर्ड आर्म्ड पंजाब के तलविंदर की पहचान की है। पुलिस ने बताया कि दोनों के आर्म्स लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। पुलिस जांच के मुताबिक, अमृतपाल ने पंजाब आते ही ऐसे विवादित पूर्व सैनिकों को ढूंढना शुरू कर दिया था, जिनके पास पहले ही आर्म्स लाइसेंस हैं। इसे ट्रेनिंग देने में आसानी हो।

  • पंजाबः अमृतपाल सिंह को लेकर अहम खुलासा, शेरपुर से ऐसे हुआ था फरार

    पंजाबः अमृतपाल सिंह को लेकर अहम खुलासा, शेरपुर से ऐसे हुआ था फरार

    लुधियानाः अमृतपाल सिंह को फरार होने को लेकर अहम खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि करीब 1 घंटा अमृतपाल सिंह अपने साथी पपलप्रीत सिंह के साथ ऑटो में घूमता रहा। दोनों ने करीब 16 किलोमीटर का सफर महानगर में ऑटो में तय किया। इन्होंने लाडोवाल पुल से जालंधर बाइपास के लिए किराए पर ऑटो किया। इसके बाद जालंधर बाइपास से ऑटो-रिक्शा की मदद से वह शेरपुर चौक पहुंचे। शेरपुर चौक तक पहुंचने के लिए दो ऑटो-रिक्शा अमृतपाल ने बदले हैं। वह शेरपुर चौक से बस में सवार हो आसानी से लुधियाना पार कर गया। दोनों के फरार हो जाने के बाद जिला पुलिस लकीर पीट रही है। पुलिस अब उस बस का पता करने में जुटी है, जिसमें अमृतपाल साथी सहित फरार हुआ है।

    अमृतपाल सिंह और उसका साथी महानगर में तीन जगहों पर सीसीटीवी में कैद हुए। जिसमें लाडोवाल, जालंधर बाइपास और शेरपुर चौक शामिल हैं। पुलिस से बचने के लिए वह उसी वेश में था, जिसे वह मोटरसाइकिल चलाते हुए देखा गया था। पुलिस अन्य फुटेज खंगाले में लगी है, ताकि कुछ अन्य क्लू पुलिस के हाथ लग सके। अमृतपाल सिंह साथी पपलप्रीत सिंह के साथ महानगर के 10 मुख्य चौक से ऑटो में बैठ गुजरा। जमीनी स्तर पर नाकाबंदियां करने के दावे करने वाली पुलिस जमीनी स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था और नाकाबंदी रखने में फेल साबित हुई। वहीं दूसरी ओर आईजी सुखचैन सिंह गिल के मुताबिक रात के समय आरोपी ने पहले बेड़ी (नाव) की तालाश की ताकि वह दरिया पार कर सके, लेकिन नाव न मिलने पर वह रेलवे लाइनों की तरफ जाने लगा।

    उसमें भी कामयाब नहीं हुआ। फिर आरोपियों ने ऑटो का सहारा लिया और ऑटो की मदद से जालंधर बाइपास चौक पहुंचे। अमृतपाल ने साथी के साथ ऑटो में सवार होकर मुख्य चौक लाडोवाल, जालंधर बाइपास, काराबारा चौक, शिव पुरी चौक, बस्ती जोधेवाल चौक, ताजपुर चौक, समराला चौक, ट्रांसपोर्ट नगर चौक, ओसवाल चौक और शेरपुर चौक पार किया। अधिकारियों के मुताबिक रात के समय पुलिस सभी चौक पर तैनात रहती है। यदि पुलिस की मुस्तैदी असल मायने में होती तो दोनों 10 चौक बिना किसी चेकिंग के पार न कर पाते। महानगर के हर चौक में सुरक्षा व्यवस्था चरमराई हुई है।पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुलिस को ऑटो रिक्शा चालक का भी पता लगा लिया है, जिसने अमृतपाल सिंह और पपलप्रीत सिंह को शेरपुर के पास छोड़ा था। रात करीब 9:20 बजे अमृतपाल और उसके सहयोगी को लाडोवाल में देखा गया। उन्होंने रेलवे लाइन पार करने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे।

    लाडोवाल से जालंधर बाइपास पर छोड़ने के लिए उन्होंने ऑटो रिक्शा चालक को 40 रुपए दिए। उन्होंने जालंधर बाइपास से शेरपुर चौक पहुंचने के लिए एक और ऑटो रिक्शा किराए पर लिया। ऑटो चालक ने 250 रुपए किराया मांगा। अमृतपाल और उसके साथी ने सौदेबाजी की और उसे 230 रुपए दिए। पुलिस ने करीब सवा दस बजे अमृतपाल और उनके साथी को शेरपुर चौक से एक बस में चढ़ते देखा है। लुधियाना से दोनों बस में बैठ फरार हो गए, लेकिन बात करे हाईवे नाकाबंदियों की तो वहां पर भी राम भरोसे नाकाबंदियां चल रही हैं। दोराहा, खन्ना, मंडी गोबिंदगढ़, सरहिन्द और शंभू बॉर्डर आदि हाईवे पर होने वाली नाकाबंदियों को भी अमृतपाल आसानी से पार कर गया। हाईवे पर पुलिस की नाकाबंदी फेल साबित हुई है। पुलिस की लापरवाही का फायदा उठा वह फरार हो गए।

  • पंजाब से बड़ी ख़बरः जत्थेदार हरप्रीत सिंह के घर पहुंचे आईजी इंटेंलिजेंस

    पंजाब से बड़ी ख़बरः जत्थेदार हरप्रीत सिंह के घर पहुंचे आईजी इंटेंलिजेंस

    अमृतसर: पंजाब में ऑपरेशन अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए पुलिस ने मुहिम तेज कर दी है। वहीं अब बड़ी ख़बर सामने आई है कि श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार हरप्रीत सिंह के घर आईजी इंटेंलिजेंस जसकरन सिंह मीटिंग करने पहुंचे हैं। इस दौरान आईजी इंटेंलिजेंस और जत्थेदार की मीटिंग जारी है। बता दें कि आईजी जसकरन सिंह अमृतसर के पुलिस कमिश्नर रह चुके हैं। जिक्रयोग्य है कि श्री अकाल तख्त के जत्थेदार हरप्रीत सिंह ने पंजाब के मौजूदा हालातों को देखते हुए 27 मार्च को एक मीटिंग बुलाई है जिसमें सिख संस्थाएं, संप्रदाय, जत्थेबंदियों के प्रतिनिधियों को मीटिंग के लिए न्यौता दिया गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी को लेकर आईजी जसकरन सिंह जत्थेदार के घर चर्चा करने पहुंचे हैं। 

  • पंजाबः अमृतपाल सिंह को लेकर खुफिया एजेंसी ने किए अहम खुलासे

    पंजाबः अमृतपाल सिंह को लेकर खुफिया एजेंसी ने किए अहम खुलासे

    पत्नी की रोजाना करता था पिटाई, जानें दुबई में किसके साथ थे संबंध!

    चंडीगढ़ः अमृतपाल सिंह को लेकर इस समय बड़ी खबर सामने आई है। खुफिया एजेंसियों द्वारा कहा जा रहा है कि खालिस्तान समर्थक और वारिस पंजाब दे का मुखी अमृतपाल सिंह नारी विरोधी है। एजेंसी ने खुलासा किया है कि अमृतपाल सिंह अपनी पत्नी को कैद करके रखता था और उसके साथ रोजाना मारपीट भी करता था। खुफिया एजेंसियों ने इनपुट दिए है कि कईं अन्य महिलाओं के साथ भी उसके संबंध थे। खुफिया एजेंसियों द्वारा दी गई एक रिपोर्ट के मुताबिक अमृतपाल दुबई में लग्जरी ज़िंदगी जी रहा था। एजेंसी का कहना है कि अमृतपाल सिंह उस दौरान कोई अमृतधारी सिख भी नहीं था और सिख सिद्धांतों का पालन भी नहीं करता था। जांच एजेंसी ने यह भी पता लगा रही है कि अमृतपाल थाइलैंड क्यों गया था।

    यह भी पता लगाया जा रहा है कि थाइलैंड में वह प्रोसिट्यूशन के दलदल में तो नहीं फंस गया था या फिर थाइलैंड में उसकी कोई गर्लफ्रैंड तो नहीं थी। एजेंसी यह भी पता लगा रही है कि थाइलैंड में उसकी दूसरी बीवी तो नहीं है। इन सब मामलों को लेकर एजेंसी जांच में जुट गई है। एजेंसी ने कहा कि अमृतपाल सिंह की वारिस पंजाब दे के सगंठन में किसी भी औरत को शामिल नहीं किया गया है। एजेंसी ने रीना रॉय को लेकर कहा कि वारिस पंजाब दे के सगंठन में दीपू सिद्धू और अमृतपाल सिंह के बीच क्या संबंध थे। इस मामले में रीना रॉय को इजाजत नहीं दी गई थी। अमृतपाल सिंह ने अपनी शादी को विदेश से पंजाब में सैटल करने की रिर्वस माइग्रेशन की उधारण बताया था।

    एजेंसी का कहना है कि अगर सच में अमृतपाल का सगंठन नशे के खिलाफ मुहिम चला रहा था तो इस सगंठन में किसी औरत को क्यों नहीं शामिल किया गया। दरसअसल, नशे के मामलों में सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना एक औरत ही करती है। ऐसे में एजेंसियों को लगता है कि अमृतपाल सिंह नशे के खिलाफ उसकी झूठी मुहिम थी। एजेंसियों का कहना है कि अमृतपाल सिंह कभी भी अपने अतीत के बारे मेें बात नहीं करता था क्योंकि उसे लगता था कि उसकी छवि खराब ना हो जाए। जबकि दुबई में उसके ड्रग्स डीलर जसवंत सिंह रोडे के साथ अमृतपाल सिंह के करीबी संबंध थे। जिसका भाई पाकिस्तान से सारी मुहिम को चलाता है। एजेंसियों ने आगे कहा कि अमृतपाल सिंह ने भारत आने के बाद वह धार्मिक के जरिये सामने आया जोकि उसकी छवि के बिल्कुल विपरित है। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਪਲਸਰ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰਾਂ ਨੇ ਐਕਟਿਵਾ ਦੀ ਡਿੱਗੀ ਵਿੱਚੋਂ ਉਡਾਏ 50 ਹਜ਼ਾਰ ਰੁਪਏ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਪਲਸਰ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰਾਂ ਨੇ ਐਕਟਿਵਾ ਦੀ ਡਿੱਗੀ ਵਿੱਚੋਂ ਉਡਾਏ 50 ਹਜ਼ਾਰ ਰੁਪਏ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ / ਸੰਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ : ਪਲਸਰ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਦੋ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਬਜ਼ੁਰਗ ਜੋੜੇ ਦੀ ਐਕਟਿਵਾ ਦੀ ਡਿੱਗੀ ਵਿੱਚੋ ਦਿਨ-ਦਿਹਾੜੇ 50 ਹਜ਼ਾਰ ਰੁਪਏ ਚੋਰੀ ਕਰ ਲਏ ਜਾਣ ਦੀ ਖਬਰ ਪ੍ਰਾਪਤ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਗੁਰੂ ਨਗਰੀ ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਮੁਹੱਲਾ ਬੜੀ ਸਰਕਾਰ ਵਿੱਚ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਹਰਮੇਸ਼ ਚੰਦ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਪਤਨੀ ਨਿਰਮਲ ਕੁਮਾਰੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਬੀਤੇ ਦਿਨੀਂ ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਪੰਜਾਬ ਨੈਸ਼ਨਲ ਬੈਂਕ ਬਰਾਂਚ ਵਿਚੋਂ 50 ਹਜ਼ਾਰ ਰੁਪਏ ਨਗਦ ਕਢਵਾਏ ਸਨ।

    ਉਹਨਾਂ ਦਸਿਆ ਕਿ ਬੈਂਕ ਵਿਚੋਂ ਕਢਵਾਏ ਪੈਸੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਆਪਣੀ ਐਕਟਿਵਾ ਦੀ ਡਿੱਗੀ ਵਿੱਚ ਰੱਖ ਦਿੱਤੇ ਅਤੇ ਮੁਹੱਲਾ ਨਵੀਂ ਅਬਾਦੀ ਵਿਖੇ ਵੀਰ ਇੰਟਰਪ੍ਰਾਈਜ਼ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਤੇ ਸਮਾਨ ਲੈਣ ਲਈ ਚਲੇ ਗਏ। ਕੁਝ ਦੇਰ ਬਾਅਦ ਉਹ ਦੁਕਾਨ ਤੋਂ ਬਾਹਰ ਆਏ ਅਤੇ ਆਪਣੀ ਐਕਟਿਵਾ ਲੈ ਕੇ ਘਰ ਚਲੇ ਗਏ। ਜਦੋਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਘਰ ਜਾ ਕੇ ਐਕਟਿਵਾ ਦੀ ਡਿੱਗੀ ਖੋਲੀ ਤਾਂ ਵਿੱਚ ਪੈਸੇ ਨਾ ਦੇਖਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਹੋਸ਼ ਉੱਡ ਗਏ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਬਾਅਦ ਵਿੱਚ ਮੁਹੱਲਾ ਨਵੀਂ ਅਬਾਦੀ ਦੀ ਉਸੇ ਦੁਕਾਨ ਤੇ ਵਾਪਸ ਗਏ ਅਤੇ ਉੱਥੇ ਲੱਗੇ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰਿਆਂ ਨੂੰ ਚੈੱਕ ਕੀਤਾ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਪਤਾ ਲੱਗਿਆ ਕਿ ਪਲਸਰ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ 2 ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਪੈਸੇ ਚੋਰੀ ਕੀਤੇ ਹਨ। ਇਸ ਚੋਰੀ ਦੀ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸਥਾਨਕ ਪੁਲਿਸ ਚੌਂਕੀ ਵਿੱਚ ਦਰਜ ਕਰਵਾ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ।

  • जालंधरः अमृतपाल सिंह ने ऐसे सतलुज दरिया किया था पार, FIR में हुआ अहम खुलासा

    जालंधरः अमृतपाल सिंह ने ऐसे सतलुज दरिया किया था पार, FIR में हुआ अहम खुलासा

    जालंधर,वरुण/हर्षः बिलगा थाने में अमृतपाल सिंह के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज हुई है। एफआईआर में ग्रंथी की पत्नी गुरमीत कौर का आरोप है कि उसका पति सुखविंदर सिंह निवासी गुरुद्वारा सिंह सभा गांव शेखपुर थाना बिलगा जालंधर में ग्रंथी है और लाइट साउंड का काम करता है। इस दौरान 18 मार्च को मेरे पति काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे और उस दौरान शाम 6 बजे गुरुद्वारा साहिब के दोनों गेट खुले हुए थे। गुरुद्वारा साहिब के साइड वाले गेट से दो सिख नौजवान प्लेटिना बाइक पर आए जिनके मुंह बंधे हुए थे। जो कि गुरुद्वारा साहिब में बनी हुई हमारी रिहायिश में घुस गए। जिन्होंने हमारे सारे परिवार को पिस्तौल के बल पर बंधक बना लिया।

    इसी बीच पीड़िता के बेटे ने जब मुंह खोला तो उसने दोनों सिखों में से एक को पहचान लिया और बताया कि इनमें एक सिख नौजवान वारिस पंजाब दे का प्रमुख अमृतपाल सिंह है। जिसके बाद उनके साथी ने पीड़िता के बेटे परवान सिंह को गनप्वाइंट पर ले लिया और उससे मोटरसाइकिल की चाबी, लोई, चश्मा और एक परने की मांग की। अमृतपाल ने परवान को धमकाते हुए कहा कि हमें सतलुज दरिया पार करवाकर आए नहीं तो पूरे परिवार को गोलियों से भून देंगे।

    उसके बाद परवान सिंह ने अपने चचेरे भाई को साथ लेकर मोटरसाइकिल नंबर पीबी08 सीयू 8884 पर सवार होकर ले गए। इस मामले के बाद परवान सिंह को अमृतपाल सिंह ने धमकी दी कि अगर उन्होंने पुलिस को सूचना दी तो उसका अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे। रास्ते में बाइक खराब होने के बाद परवान सिंह ने किसी को फोन करके स्कूटरी मंगवाई। इस दौरान उन्होंने प्लेटिना बाइक दातपुर नदी के किनारे खड़ा कर दिया। जिसके बाद परवान सिंह डरते हुए माउवाल के रास्ते से सतलुज दरिया के किनारे पहुंचे लेकिन वहां पर बेड़ी नहीं मिली। जिसके बाद उन्होंने गांवों के रास्ते से दोनों को सतलुज दरिया पार करवा दिया। 

  • पंजाबः नशे के कारण एक और नौजवान ने गवाई जान, देखें वीडियो

    पंजाबः नशे के कारण एक और नौजवान ने गवाई जान, देखें वीडियो

    पंजाबः आए दिन नशे के कारण हो रही मौतों की संख्या बढती जा रही है। नशे के कारण हर रोज कई नौजवानों के मरने की खबर सामने आती है। एसा ही एक मामला लालेआना गांव से सामने आया है जहां पर एक नौजवान की नशे की औवरडोज को कारण मौत हो गई। व्यक्ति के शव के पास से सीरिंज मिली है। 

    वहां मौके पर खड़े लोगों ने नशे से हो रही मौतों के लिए सरकारों को जिम्मेदार ठहराया है। लालेआना गांव के युवक की नशे की ओवरडोज से कोटकपुरा की एक धर्मशाला में मौत हो गई। बिन्दर कौर प्रधान ने सरकारों पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस धर्मशाला में लोग चिट्टे ने नशे से मर रहे हैं। मेरा बेटा नौ महीने पहले मरा था। सरकार चिट्टे को जल्द से दल्द बंद करे |

    नवजोत ने  जानकारी देते हुए कहा कि इसका नाम राजवंत सिंह है यह चोरीआं करने का आदि  था और ड्रग्स लेता था। इसकी पत्नी उसे पहले ही छोड़ चुकी थी घर में बड़ी माँ और इसके 2 बच्चे हैं | एसएचओ कोटकपुरा ने कहा कि एक सूचना मिली है कि एक युवक की मौत हो गई है और मामले की जांच की जा रही है। 

  • ਪੰਜਾਬ : 3 ਦਿਨ ਪਹਿਲਾਂ ਦਫ਼ਨਾਈ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇਹ ਨੂੰ ਕਬਰ ਚੌਂ  ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਲਈ ਕੱਢਿਆ ਬਾਹਰ, ਜਤਾਇਆ ਕਤਲ ਦਾ ਸ਼ੱਕ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : 3 ਦਿਨ ਪਹਿਲਾਂ ਦਫ਼ਨਾਈ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇਹ ਨੂੰ ਕਬਰ ਚੌਂ  ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਲਈ ਕੱਢਿਆ ਬਾਹਰ, ਜਤਾਇਆ ਕਤਲ ਦਾ ਸ਼ੱਕ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ ਅਗਲੀ ਤਫਤੀਸ਼

    ਬਟਾਲਾ : ਮਾਮਲਾ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਨਜਦੀਕੀ ਪਿੰਡ ਮਸਤਕੋਟ ਦਾ ਹੈ ਜਿੱਥੇ ਤਿੰਨ ਦਿਨ ਪਹਿਲਾਂ ਰਬਿਕਾ ਮਸੀਹ ਨਾਮ ਦੀ ਵਿਆਹੁਤਾ ਲੜਕੀ ਜੋ ਕੇ ਆਪਣੇ ਪੇਕੇ ਪਰਿਵਾਰ ਕੋਲ ਰਹਿ ਰਹੀ ਸੀ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਜਾਂਦੀ ਹੈ ਅਤੇ ਉਸਦੀ ਸੋਤੇਲੀ ਮਾਂ ਅਤੇ ਬਾਪ ਉਸਦੀ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇਹ ਨੂੰ ਅੰਤਿਮ ਰਸਮਾਂ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਦਫਨਾ ਦਿੰਦੇ ਹਨ ਪਰ ਮ੍ਰਿਤਕਾ ਦੇ ਤਾਏ ਪਰਿਵਾਰ ਵਲੋ ਸ਼ੱਕ ਜਤਾਇਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਕੇ ਰਬਿਕਾ ਮਸੀਹ ਜਿਸਦਾ ਵਿਆਹ ਕੁਝ ਸਾਲ ਪਹਿਲਾਂ ਕਲਾਨੌਰ ਵਿਖੇ ਕੀਤਾ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਅਤੇ ਪਤੀ ਦੇ ਨਾਲ ਅਣ ਬਣ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਰਬਿਕਾ ਆਪਣੇ ਪਿਤਾ ਦੇ ਘਰ ਰਹਿਣ ਮਸਟਕੋਟ ਆ ਜਾਂਦੀ ਹੈ।

     

    ਉਸਦੀ ਸੌਤੇਲੀ ਮਾਂ ਅਤੇ ਭਰਾ ਉਸਦੇ ਨਾਲ ਲੜਦੇ ਝਗੜਦੇ ਰਹਿੰਦੇ ਹਨ ਅਤੇ 21 ਤਾਰੀਕ ਨੂੰ ਜਦੋਂ ਰਬਿਕਾ ਦਾ ਪਿਤਾ ਘਰ ਨਹੀਂ ਸੀ ਤਦ ਅਚਾਨਕ ਰਬਿਕਾ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਜਾਂਦੀ ਹੈ ਅਤੇ ਉਸਨੂੰ ਦਫਨਾ ਦਿੱਤਾ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਜਦਕਿ ਰਬਿਕਾ ਦੇ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇਹ ਉਤੇ ਸੱਟਾਂ ਦੇ ਨਿਸ਼ਾਨ ਵੀ ਦੇਖੇ ਜਾਂਦੇ ਹਨ ਤਦੇ ਹੀ ਦਫਨਾ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਤਾਏ ਪਰਿਵਾਰ ਵਲੋਂ ਰਬਿਕਾ ਦੇ ਕਤਲ ਦਾ ਸ਼ੱਕ ਜਤਾਇਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਕੀਤੀ ਜਾਂਦੀ ਹੈ ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਅੱਜ 23 ਮਾਰਚ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਤਹਿਸੀਲਦਾਰ ਦੀ ਨਿਗਰਾਨੀ ਹੇਠ ਮ੍ਰਿਤਕਾ ਦੀ ਦੇਹ ਨੂੰ ਕਬਰ ਵਿਚੋਂ ਬਾਹਰ ਕੱਢ ਕੇ ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਲਈ ਭੇਜਿਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਕੇਸ ਦਰਜ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕੇ ਅਗਲੀ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਦੀ ਰਿਪੋਰਟ ਆਉਣ ਬਾਅਦ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ ।