Home National Diwali से पहले जहरीली हुई हवा, पराली जलाने के नए मामले आए सामने

Diwali से पहले जहरीली हुई हवा, पराली जलाने के नए मामले आए सामने

0
Diwali से पहले जहरीली हुई हवा, पराली जलाने के नए मामले आए सामने

हरियाणाः लगातार पराली जलाई जा रही है। जिस कारण दिवाली से पहले हरियाणा में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। यही कारण है कि देश के कुल 22 प्रदूषित शहरों में हरियाणा के 5 जिले भी शामिल है। सोनीपत जिला राजधानी दिल्ली से भी ज्यादा प्रदूषण रहा। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक रेड जोन 300 के नीचे आकर 268 हुआ है जबकि सोनीपत का एक्यूआई बढ़कर 270 पहुंच गया है। प्रदेश में बहादुरगढ़ का एक्यूआई 222, भिवानी 234, जींद 212, कैथल 227 है।

एक दिन पहले सोमवार को प्रदेश के 10 जिलों का एक्यूआई 200 से 300 के बीच था। इसमें चरखी-दादरी, फरीदाबाद, हिसार, कुरुक्षेत्र, पंचकूला और यमुनानगर शामिल थे। अभी इन जिलों के एक्यूआई लेवल यलो जोन में आ गए हैं। दूसरी तरफ राज्य में मंगलवार को कुल 13 नए मामले पराली जलाने के आए हैं। जबकि 5 किसानों को रेड एंट्री में दर्ज किया गया है। वहीं 12 नई एफआईआर भी दर्ज की गई है। कैथल जिले में सबसे ज्यादा पराली जली है। अभी तक 452 किसानों की रेड एंट्री हो चुकी है। पराली जलाने पर अभी तक कुल 218 एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here