Home National हमलावरों ने रिटायर्ड CISF जवान पर कटर से किया हमला

हमलावरों ने रिटायर्ड CISF जवान पर कटर से किया हमला

0
हमलावरों ने रिटायर्ड CISF जवान पर कटर से किया हमला
छत्तीसगढ़ : भिलाई में बीती रात बाइक-कार की चाबी नहीं देने पर हमलावरों ने रिटायर्ड CISF जवान पर कटर से हमला करने का मामला सामने आया है। इस हादसे में उसके चेहरे पर गहरी चोटें आई है। पीड़ित की पहचान राकेश सिंह भदौरिया के तौर पर हुई है। इस दौरान खून से सने पूर्व जवान ने जब सर्विस रिवाल्वर से गोलियां चलाई तो आरोपी भाग निकले। मामला नेवई थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक मरोदा निवासी आदतन बदमाश शंभू और विजय चौधरी राकेश सिंह और राकेश सिंह भदौरिया आपस के परिचित हैं। 23 नवंबर की दोपहर 2 बजे शंभू और विजय रिटायर जवान राकेश सिंह भदौरिया के पास गए। उसकी बाइक मांग रहे थे, लेकिन राकेश ने शंभू को बाइक देने से मना कर दिया।चाबी नहीं देने के बाद शंभू और विजय ठाकुर शराब दुकान पहुंचे। वहां से शराब लेकर जमकर पी। इसके बाद नशे में धुत शाम 4.30 बजे फिर राकेश भदौरिया के घर पहुंचे। वहां दोनों ने फिर कार की चाबी मांगी। इस पर राकेश ने उन्हें गाड़ी देने से मना कर दिया, जिसके बाद शंभू ने राकेश से जमकर विवाद किया। घर में घुसकर शंभू और चौधरी ने राकेश पर कटर से हमला कर दिया। हमले में राकेश के बाएं कान के नीचे चोटें आई हैं। ज्यादा खून बहता देख उसने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग कर दी। गोली की आवाज सुनते ही दोनों आरोपी भाग गए। राकेश ने इसकी सूचना नेवई पुलिस को दी। उसके परिचितों ने इलाज के लिए उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। चेहरे पर 4-5 टांके लगे हैं। अभी उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। थाना प्रभारी का कहना है कि ​​​​​पुलिस ने शंभू और उसके साथी विजय ठाकुर को देर रात स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास, घर में घुसकर जानलेवा हमला करने जैसी गंभीर धाराओं के मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक रिटायर्ड जवान राकेश सिंह भदौरिया ब्याज पर पैसे देने का काम करता है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि, कहीं इनका ब्याज के पैसे को लेकर तो विवाद नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here