Home National India News: हमलावरों ने 80 के करीब घरों को लगाई आग, चली गोलियां, भारी पुलिस फोर्स तैनात

India News: हमलावरों ने 80 के करीब घरों को लगाई आग, चली गोलियां, भारी पुलिस फोर्स तैनात

0
India News: हमलावरों ने 80 के करीब घरों को लगाई आग, चली गोलियां, भारी पुलिस फोर्स तैनात

नई दिल्ली-  नवादा-मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव के टोला में दबंगों ने 70-80 घरों में आग लगी दी है। आग ने पूरे गांव को अपने चपेट में ले रखा है।  मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के देदौर गांव के कृष्णा नगर टोला का है, जहां कुछ दबंगों ने आग लगा दी। जिसमें करीबन 70 से 80 घर जलकर राख हो गए।

घटनास्थल पर गोलियां भी चलाई गई हैं। वहीं पूरे गांव में 100 से ज्यादा पुलिसवालों की तैनाती की गई है। जानकारी के मुताबिक पासवान और मांझी समाज के लोगों के बीच गैर मजरुआ जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। सरकारी पर्चा दोनों पक्ष को मिला हुआ है।

ग्रामीणों ने बताया कि यह सरकारी जमीन है जिस पर 15-20 सालों वे सभी रह रहे हैं, लेकिन शाम नंदु पासवान ने अपने सैकड़ों आदमी के साथ अचानक गांव में आग लगा दी। आगजनी में इस जमीन पर बसे सभी ग्रामीणों का घर जल कर राख हो गया। घटना के बाद अनुमंडल पदाधिकारी अखिलेश कुमार, सदर डीएसपी के साथ काफी संख्या में पुलिस बल पहुंची है। पुलिस बल की तैनाती से पूरा गांव छावनी में तब्दील हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here