Home National चेकिंग दौरान ARTO पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश, लाठी-डंडे से किया हमला, 24 पर FIR दर्ज

चेकिंग दौरान ARTO पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश, लाठी-डंडे से किया हमला, 24 पर FIR दर्ज

0
चेकिंग दौरान ARTO पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश, लाठी-डंडे से किया हमला, 24 पर FIR दर्ज

मेरठः महिला ARTO पर चेकिंग के दौरान हमला हुआ। दौराला मसूरी रोड पर चेकिंग के दौरान एक ओवरलोड ट्रक को रोका तो ड्राइवर भागने लगा। प्रवर्तन स्टाफ ने ट्रक का पीछा किया तो गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। करीब 25 से 30 लोगों ने स्टाफ को घेर लिया। कॉलर पकड़कर गाड़ी से खींचा। मोबाइल भी छीन लिया। हालांकि घटना घटना 19 दिसंबर की की है। इस मामले उसी दिन शाम को ARTO प्रीति पांडेय ने 24 लोगों पर FIR कराई गई। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

FIR के मुताबिक, इंचौली के खरदौनी शेखूपुरा के पास एक ओवरलोड ट्रक को इशारा देकर रोकने की कोशिश की। ट्रक रॉन्ग साइड से दौराला की तरफ से लावण रोड की तरफ से आ रहा था। मगर ट्रक ड्राइवर खतरनाक ढंग से सरकारी वाहन में टक्कर मारने की नियत से ट्रक लेकर भागा। फिर प्रवर्तन दल की टीम ने गाड़ी को मोड़कर करीब 2-3 किमी तक ट्रक ड्राइवर का पीछा किया। ड्राइवर ट्रक को रोड पर छोडकर भाग गया।

प्रवर्तन दल की टीम ट्रक के वीडियो और फोटो बनाने लगी। तभी 25 से 30 अज्ञात लोग लाठी-डंडे लेकर आ गए। सरकारी गाड़ी को डंडे से मारने लगे और प्रवर्तन स्टाफ की कॉलर पकड़कर धक्का देने लगे। भीड़ में आए लोग हाथापाई पर आमादा हो गए। अनहोनी की आशंका पर ARTO ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस से मदद मांगी। साथ ही ट्रक का 1 लाख 88 हजार 500 रुपए का चालान कर दिया।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इस दौरान सभी आरोपी मौके से भाग गए थे। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर नईम अली सहित 6-7 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस पूछताछ कर रही है। ARTO स्टॉफ ने पुलिस को घटना का एक वीडियो भी दिया है। वीडियो में ARTO प्रीति पांडेय पर हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस वीडियो के आधार पर बाकी आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here