Home National बड़ा झटकाः राष्ट्रीय सचिव सहित 30 पदाधिकारी इस पार्टी में शामिल

बड़ा झटकाः राष्ट्रीय सचिव सहित 30 पदाधिकारी इस पार्टी में शामिल

0
बड़ा झटकाः राष्ट्रीय सचिव सहित 30 पदाधिकारी इस पार्टी में शामिल

मेरठः उत्तर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने विधानसभा चुनाव से पहले संगठन विस्तार अभियान तेज कर दिया है। पार्टी ने राष्ट्रीय, प्रदेश और क्षेत्रीय स्तर पर संगठन विस्तार करते हुए 13 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की है। वहीं समाजवादी पार्टी और बुनकर मजदूर विकास समिति से जुड़े 30 पदाधिकारियों, ग्राम प्रधानों और कार्यकर्ताओं ने सुभासपा की सदस्यता ली। पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता अरुण राजभर की मौजूदगी में सभी नेताओं को सदस्यता दिलाई गई। उन्होंने कहा कि पार्टी का कुनबा बढ़ रहा है। पार्टी में शामिल होने वालों में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव जावेद आलम प्रमुख रहे।

इसके अलावा बुनकर मजदूर विकास समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष शहाबुद्दीन अंसारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. मोहम्मद नाजिम अंसारी, युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ताजुद्दीन अंसारी, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष खालिद सैफी, राष्ट्रीय सचिव अयूब अंसारी, प्रदेश प्रभारी कारी लाइक अंसारी, युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मुफ्ती मेहर आलम कासमी अंसारी, सलीम अंसारी, मोहम्मद अय्यूब अंसारी, मोहम्मद रिजवान, मो. नईम, कल्लन सैफी, शकील अहमद, उमर, जहीर अहमद, मोहम्मद इब्राहिम, मुन्तयाज, पदम प्रकाश, अंकित कुमार, मोहम्मद फुरकान, इन्जयामुल हक, बदर जमील, सद्दन खान, नवेद आलम, अनीस अहमद, वकील अहमद (बिजनौर), वकील अहमद (लखनऊ) कारी सलमान और पूर्व प्रभारी बलराज प्रजापति शामिल रहे। इनमें कई लोग दिल्ली, गाजियाबाद, बिजनौर, शाहदरा, प्रतापगढ़, अमरोहा और लखनऊ से जुड़े हुए हैं। पार्टी नेतृत्व का कहना है कि आगामी राजनीतिक चुनौतियों और चुनावी रणनीति को ध्यान में रखते हुए संगठन में नए चेहरों को मौका दिया गया है।

सुभासपा की ओर से जारी सूची में विभिन्न प्रकोष्ठों और मंचों में नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पार्टी का दावा है कि इससे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी और विभिन्न वर्गों तक पहुंच बढ़ेगी। जारी सूची के अनुसार बिजनौर निवासी सहाबुद्दीन अंसारी को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं देवरिया की सुनीता राजभर को महिला मंच का राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव बनाया गया है। पार्टी नेतृत्व ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए यह नियुक्ति अहम साबित होगी। औरैया के सीपीपी निषाद को युवा मंच का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा सहारनपुर के उस्मान अहमद को युवा मंच का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है। पार्टी ने युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए युवा नेतृत्व को प्राथमिकता दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here