Blog

  • महाविद्यालय ऊना और पालमपुर (काँगड़ा) के श्री साईं विश्वविद्यालय ने एमओयू पर किए हस्ताक्षर

    महाविद्यालय ऊना और पालमपुर (काँगड़ा) के श्री साईं विश्वविद्यालय ने एमओयू पर किए हस्ताक्षर

    ऊना/सुशील पंडित: राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना और पालमपुर (काँगड़ा) के श्री साईं विश्वविद्यालय ने विगत दिवस एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है। ऊना महाविद्यालय की ओर से प्राचार्या डॉ. मीता शर्मा ने और साईं विश्वविद्यालय पालमपुर की ओर से छात्र अधिष्ठाता विज्ञान व सीओई प्रोफ़ेसर वी. पी. पटियाल ने हस्ताक्षर किए।

    इस समझौता ज्ञापन के लागू होने से दोनों शैक्षिक संस्थानों के छात्रों को शैक्षणिक, कॅरिअर व रोजगार संबंधी अवसर मिलेंगे। यह समझौता ज्ञापन पांच महत्वपूर्ण बिंदुओं पर काम करेगा। जिसके तहत संकाय विकास, रोजगार, प्रशिक्षण कार्यक्रम, शोध को प्रोत्साहित करना व छात्रों को विभिन्न विषयों पर व्याख्यान की सुविधा उपलब्ध करवाना है।

    इस मौक़े पर महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. मीता शर्मा ने इस समझौता ज्ञापन होने पर कहा कि इससे महाविद्यालय के छात्रों को बेहतर शैक्षणिक अनुभव के साथ ही रोजगार के क्षेत्र में बेहतर संभावनाएं मिलेंगी। इस समझौता ज्ञापन का मुख्य उद्देश्य ऊना महाविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों और साईं विश्वविद्यालय के बीच शैक्षणिक और शैक्षिक, कैरियर और रोज़गार संबंधी सहयोग विकसित करना तथा दोनों पक्षों के बीच आपसी समझ को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर महाविद्यालय के उपप्राचार्य डॉ. राजकुमार  भी मौजूद रहे।

  • नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों का नियमित निरीक्षण करेंगे प्रशासनिक अधिकारी

    नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों का नियमित निरीक्षण करेंगे प्रशासनिक अधिकारी

    ऊनासुशील पंडित: ऊना जिले में नशा मुक्ति और पुनर्वास केंद्रों में व्यवस्थाओं की बेहतर निगरानी सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक अधिकारी नियमित अंतराल पर इन केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। उपायुक्त जतिन लाल ने जिले के हर उपमंडल में एक विशेष तीन सदस्यीय समिति के गठन के निर्देश दिए हैं, जिसमें संबंधित एसडीएम, डीएसपी और बीएमओ शामिल होंगे। यह समिति प्रत्येक तिमाही में अपने क्षेत्र के नशा मुक्ति और पुनर्वास केंद्रों का निरीक्षण करेगी और वहां की वस्तुस्थिति का ब्योरा लेकर आवश्यक सुधार सुनिश्चित करेगी।

    उपायुक्त राष्ट्रीय नार्काे समन्वय पोर्टल (एनकॉर्ड) के तहत बनी जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। ऊना में आज शनिवार को आयोजित इस बैठक में जिला नार्काेटिक्स समन्वय समिति के संयोजक पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह भी उपस्थित रहे।

    नशा निवारण पर स्कूलों में कराएं जागरूकता कार्यक्रम जतिन लाल ने शिक्षा विभाग को नशा निवारण पर जिले के प्रत्येक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशा निवारण पर भाषण, पेंटिंग समेत अन्य जागरूकता कार्यक्रम कराएं। इन गतिविधियों की रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय को भेजने को भी कहा।

    भांग-अफीम की अवैध खेती की मैपिंग उपायुक्त ने नशा निवारण मुहिम के तहत सभी एसडीएम को संबंधित बीडीओ और पंचायत प्रधानों की मदद से अपने क्षेत्र में भांग और अफीम की अवैध खेती के एरिया की मैपिंग करने के निर्देश दिए । इन फसलों को नष्ट करने में जनभागीदारी पर जोर दिया। उन्होंने लोगों से भांग और अफीम की खेती की सूचना पुलिस और प्रशासन से साझा करने की अपील की, साथ ही आश्वस्त किया कि सूचना देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

    जतिन लाल ने जिले में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए और कहा कि नशीली दवाओं के तस्करों पर कड़ी नजर रखी जाए, ताकि वे किसी भी सूरत में बच न सकें। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

    ‘नशा मुक्त ऊना’ के लिए मिलकर करें प्रयास उपायुक्त ने ऊना जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए सभी से मिलकर प्रयास करने की अपील की। उन्होंने सभी विभागों को नशा निवारण को लेकर सघन जागरूकता अभियान चलाने को कहा। इसके अलावा, युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए स्कूल, कॉलेज और पंचायत स्तर पर विभिन्न खेल गतिविधियों के आयोजन पर भी जोर दिया, ताकि ये गतिविधियां युवा पीढ़ी को स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित कर सकें।

    इस दौरान, पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने नशा निवारण के लिए पुलिस के प्रयासों में सभी विभागों से सहयोग का आग्रह किया। बैठक में एसडीएम हरोली राजीव ठाकुर, उसडीएम बंगाधा सोनू सूद, डीएसपी मुख्यालय अजय ठाकुर, डीएसपी हरोली मोहन रावत सहित अन्य अधिकारी, गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि और विभिन्न हितधारक भी उपस्थित थे।

  • Punjab : पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में हुआ खूनी विवाद, देखें वीडियो

    Punjab : पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में हुआ खूनी विवाद, देखें वीडियो

    फिरोजपुर – पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस द्वारा गांवों में नशे की लत को रोकने के लिए नशा विरोधी कमेटियों का गठन किया गया है। लेकिन अब नशे के सौदागर इन समितियों के सदस्यों पर हमला करने से नहीं कतरा रहे है। क्योंकि ये समिति सदस्य उन्हें गांवों में नशा बेचने से रोकते हैं।

    मामला अल्फूके गांव से सामने आया है, जहां नशा रोकने के लिए बनी समिति के एक सदस्य को नशे के सौदागरों ने हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया और आरोपियों को गिरफ्तार करवाया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया था। इसी बात की रंजिश के चलते आरोपियों द्वारा कई बार तरसेम सिंह और उसके परिवार को तंग परेशान किया जा रहा था।

    जिसकी शिकायत लेकर तरसेम सिंह उक्त परिवार के घर गया, तो परिवार ने पहले से ही हमले की तैयारी की हुई थी। जैसे ही तरसेम सिंह उनके पास शिकायत लेकर गया। उन्होंने तरसेम सिंह और उसके बेटे पर हमला कर दिया और दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

  • Punjab News: रिश्वत लेते Auditor Jagjit Singh और Amit गिरफ्तार

    Punjab News: रिश्वत लेते Auditor Jagjit Singh और Amit गिरफ्तार

    फिरोजपुरः विजिलेंस की टीम ने ऑडिटर जगजीत सिंह और कार्यालय स्थानीय ऑडिट अधिकारी अमित रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की टीम ने दोनों को 130,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि मुद्दई नायब सूबेदार सत्य प्रकाश नंबर JC4829875Y, भारतीय सेना, सत्रह राजपूत रेजिमेंट, फिरोजपुर द्वारा दर्ज करवाए गए बयानों और पेश की गई रिकॉर्डिंग के आधार पर उक्त ऑडिटर जगजीत सिंह और कार्यालय स्थानीय ऑडिट अधिकारी अमित फिरोजपुर को गिरफ्तार किया गया। है

    अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता सत्य प्रकाश नंबर जेसी4829875वाई, भारतीय सेना सत्रह राजपूत रेजिमेंट, फिरोजपुर के पद पर तैनात है। शिकायतकर्ता ने वर्ष 2023-2024 के लिए उनकी इकाई का ऑडिट स्थानीय लेखा परीक्षा अधिकारी, फिरोजपुर के कार्यालय के ऑडिट दल द्वारा किया जा रहा था, जिसके लिए शिकयतकर्ता की वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा ड्यूटी लगाई गई थी। ऑडिट के दौरान ऑडिटर जगजीत सिंह और लोकल ऑडिट ऑफिसर अमित फिरोजपुर ने शिकायतकर्ता से पिछले साल के प्वाइंट और इस साल के ऑडिट को क्लीयर करने की एवज में 150,000 रुपये की रिश्वत की मांग की।

    अधिकारी ने बताया कि दिनांक 21.08.2024 को ऑडिटर जगजीत सिंह ने शिकायतकर्ता को अपने कार्यालय पर बुलाया। जिस पर शिकायतकर्ता और उसकी यूनिट के हवलदार धर्मराज नंबर 3001284K उक्त ऑडिटर के कार्यालय में गए। इस दौरान ऑडिटर जगजीत सिंह ने फिर से ऑडिट क्लीयर करने के लिए 150,000 रुपये की रिश्वत की मांग की। जिसे शिकायतकर्ता ने अपने मोबाइल में ऑडियो रिकार्डिंग कर ली गई।

    जिस पर कार्रवाई करते हुए उप कप्तान पुलिस विजिलेंस ब्यूरो ने फिरोजपुर विजिलेंस ब्यूरो की ओर से थाना फिरोजपुर में भ्रष्टाचार विरोधी धाराओं के तहत मामला दर्ज करवा कर ऑडिटर जगजीत सिंह और कार्यालय स्थानीय ऑडिट अधिकारी अमित को सरकारी गवाह पशु चिकित्सा अधिकारी नीरज ग्रोवर और उप निदेशक पशुपालन गुरप्रीतम सिंह, उपमंडल अधिकारी पंचायती राज फिरोजपुर और छापेमारी दल की अगुवाई में शिकायतकर्ता से 130,000/- लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।

  • Punjab News: SGPC दफ्तर में कर्मी के हुए कत्ल के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    Punjab News: SGPC दफ्तर में कर्मी के हुए कत्ल के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    अमृतसर: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी कार्यालय में कर्मचारियों के बीच कुछ दिनों पहले झड़प होने की घटना सामने आई थी। इस घटना में एसजीपीसी के धर्म प्रचार के कर्मचारी सुखबीर सिंह ने अकाउंट ब्रांच के कर्मचारी दरबारा सिंह पर बेरहमी से तेजधार हथियार से कत्ल कर दिया था।

    घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। वहीं इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सुखबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि इस घटना में पुलिस ने सुखबीर समेत 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। हालांकि उस दौरान पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन मुख्य आरोपी सुखबीर सिंह फरार चल रहा था, जिसे अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

  • इस इलाके में Helicopter हुआ क्रैश, पायलट समेत 4 लोग थे सवार, देखें दिल दहलाने वाला Video

    इस इलाके में Helicopter हुआ क्रैश, पायलट समेत 4 लोग थे सवार, देखें दिल दहलाने वाला Video

    पौड: महाराष्ट्र के पुणे में एक हेलीकॉप्टर क्रैश होने का मामला सामने आया है। यह घटना पुणे के पौड इलाके में हुई है। जहां प्राइवेट कंपनी का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। इस घटना की दिल दहलाने वाली वीडियो भी सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार हेलिकॉप्टर मुंबई की ग्लोबल कंपनी का था।


    माना जा रहा है कि हेलिकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश हुआ। हादसे के पीछे भारी बारिश को भी वजह माना जा रहा है। हादसे के तुरंत बाद बचाव कार्य चालू कर दिया गया है। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत चार लोग सवार थे। फिलहाल पायलट सुरक्षित है, हादसे में अभी तक दो लोगों के घायल होने की सूचना है।

  • Punjab News: नशा तस्कर की 38 लाख की संपत्ति कुर्क, देखें वीडियो

    Punjab News: नशा तस्कर की 38 लाख की संपत्ति कुर्क, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः नशे के लिए बदनाम दीनानगर कस्बे के डीडा सांसिया गांव में कुछ समय पहले झाड़ियों में तीन युवकों के शव मिले थे। जिनकी नशे के ओवरडोज के कारण मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने एक्शन लेते हुए गांव को घेरकर नशा तस्करों के 6 घरों को सील किया था और करीब 34 नशा तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।


    जिसके बाद आज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 100 क्विंटल चूरा पोस्त पकड़े गए आरोपी करनैल चंद निवासी दीनानगर गांव डीडा सांसिया की प्रॉपर्टी सील कर दी है। डीएसपी कुलवंत सिंह मान के नेतृत्व में आरोपी की 38 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की गई है, जिसमें तस्कर के घर से दो मोटरसाइकिल और एक ट्रैक्टर जब्त किया गया है।

  • Punjab News: Pawan Tinu सहित 25 नेताओं को AAP Party ने सौंपी अहम जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

    Punjab News: Pawan Tinu सहित 25 नेताओं को AAP Party ने सौंपी अहम जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

    मोहाली : पंजाब में आप पार्टी ने सीनियर Spokespersons और Spokespersons की सूची जारी है। जारी की गई सूची में सीनियर Spokespersons 4 नियुक्त किए गए, जबकि 21 Spokespersons नियुक्त किए गए हैं। इस सूची में जालंधर से लोकसभा चुनाव लड़ चुके पवन टीनू को आप पार्टी ने अहम जिम्मेदारी देते हुए सीनियर Spokespersons नियुक्त किया है। देखें लिस्ट

  • Punjab : गाड़ियों में बैठकर शराब पीने वालों पर पुलिस का एक्शन, देखें वीडियो

    Punjab : गाड़ियों में बैठकर शराब पीने वालों पर पुलिस का एक्शन, देखें वीडियो

    मोहाली – नए आए एसएसपी दीपक पारिक की तरफ से ऑपरेशन कारो बार चलाया जा रहा है। जिसके तहत कार में बैठकर उसको बार बनाते है और शराब पीने वालों पर नकेल कसी जा रही है। जिसके तहत पुलिस की तरफ से अलग-अलग बाजारों में गाड़ियों में बैठकर शराब पीने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की गई।


    जिसके तहत मोहाली में करीब 30 से 35 गाड़ियां जब्त की गईं और उनके चालान काट कर उन्हें पैदल वापिस भेजा गया। इस दौरान पुलिस ने कारों की तलाशी ली। पुलिस ने कारों की तलाशी के दौरान शराब की बोलतों सहित अन्य सामान बरामद किया। क्योंकि अक्सर लोगों की शिकायतें एसएसपी के पास जाती थीं कि कई लोग बाजारों में गाड़ियों को बार बनाकर, उसमें बैठकर शराब पीते है और ऊंची अवाज गाने लगाते है।

    जिससे परिवारों का बाजार में आना बहुत मुश्किल हो गया। इस ऑपरेशन का नेतृत्व एसपी सिटी हरबीर अटवाल ने किया। जिसमें डीएसपी सिटी 1 मोहित अग्रवाल, डीएसपी सिटी 2 प्रत्येक सिमरन बुनल और अपने-अपने क्षेत्र के एस.एच.ओ भी मौजूद थे।

  • Punjab News: घर के बाहर स्नेचरों ने एक्टिवा सवार महिला को घेरकर की हाथापाई, देखें CCTV

    Punjab News: घर के बाहर स्नेचरों ने एक्टिवा सवार महिला को घेरकर की हाथापाई, देखें CCTV

    लुधियानाः कैलाश नगर रोड पर स्थित गगनदीप कालोनी के पास लुटेरों द्वारा सरेआम लूट की वारदात अंजाम देने की कोशिश का मामला सामने आई है, जहां एक्टिवा सवार बच्चों को लेकर घर जा रही महिला के गले से लुटेरों ने चैन छीनने की कोशिश की, लेकिन महिला की बहादुरी के चलते लुटेरे वारदात को अंजाम दिए बिना फरार हो गए। हालांकि इस हादसे में महिला घायल हो गई है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे बाइक सवारों लुटेरों ने पीछा करते हुए महिला के घर तक पहुंच गए।

    इस दौरान के जैसे ही महिला घर के बाहर एक्टिवा रोकी तो बदमाश ने महिला को घेर लिया। इस दौरान एक बदमाश बाइक से उतकर गले से चैन छीनने की कोशिश करता है। इस दौरान महिला एक्टिवा से गिर जाती है। लेकिन बदमाश उससे हाथापाई करते हुए चैन छीनने की काफी कोशिश करता है। वहीं महिला के साथ बच्चे गिरने से बच जाते है। घटना को लेकर महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके चलते लुटेरे वारदात को अंजाम देने में नाकाम रहे। इस दौरान बच्ची स्नेचर द्वारा मां पर हमला होता देख डरकर भाग जाती है और चिल्लाना शुरू कर देती है।

    घटना में घायल हुए महिला श्वेता के पति प्रतीक ने बताया कि उनकी बेटी स्कूल में स्केटिंग सीखती है। आज स्कूल में छुट्टी थी तो श्वेता बच्चों को स्केटिंग क्लास से वापस घर लेकर आई थी। इस दौरान कुछ बाइक सवार लुटेरों ने उसका पीछा किया। घर के बाहर ही बदमाशों ने चैन झपटने की कोशिश की। सरेआम इलाके में स्नैचिंग की वारदातें हो रही है जो अपने आप में पुलिस की ढीली कार्यशैली पर सवाल उठा रही है। इलाके में पुलिस की गश्त न होने के कारण सरेआम बदमाश महिलाओं से लूट करने की कोशिश कर रहे है।