Blog

  • Hello world!

    Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!

  • Punjab News: स्कूल में 12वीं के छात्र के बैग से पिस्टल बरामद, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Punjab News: स्कूल में 12वीं के छात्र के बैग से पिस्टल बरामद, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    फिरोजपुर: भारत-पाकिस्तान सीमा पर लगे गांव गटी राजो के एक स्कूल के बच्चे के पास से पिस्टल बरामद हुई है। जानकारी के अनुसार स्कूल में पढ़ने वाला 12वीं कक्षा का अरशदीप नाम का यह छात्र अपनी स्कूल बैग में पिस्टल रखकर लाया था। जिसे वह किसी और को देने वाला था। जब स्कूल स्टाफ को इस बात का पता चला तो उन्होंने पिस्टल जब्त कर पुलिस को सूचना दी।

    पुलिस ने बच्चे को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया और उसके पास से पिस्तौल भी बरामद की है। पुलिस बता रही है कि यह जांच चल रही है कि क्या यह बच्चा किसी घटना को अंजाम देने वाला था या यह पिस्टल कहीं और सप्लाई करनी थी। पूरी पड़ताल की जा रही है और उम्मीद है कि जल्द बड़े खुलासे होंगे।

    सीमा क्षेत्र में बाड़ लगाने के बाद सीमा पार से हथियार और नशा बड़ी मात्रा में आ रहा है। यह भी देखा जा रहा है कि क्या ये उसी इलाके का हिस्सा हैं या कहीं और से लाकर किसी बड़ी वारदात के लिए इस्तेमाल होने वाले थे।

  • Haryana News: विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, किया ये ऐलान, देखें वीडियो

    Haryana News: विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, किया ये ऐलान, देखें वीडियो

    पंचकूला: हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने आज अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने सेक्टर-1 पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में 23 अक्टूबर से शुरु होने वाली गली क्रिकेट चैंपियनशिप को लेकर बात की। ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि इस गली क्रिकेट चैंपियनशिप में 180 क्रिकेट की टीमें हिस्सा लेंगी।

    यह चैंपियनशिप सेक्टर-3 ताऊ देवीलाल स्टेडियम और अन्य स्टेडियम में करवाई जाएगी। इसके अलावा इस क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता टीम को एक लाख रुपये उपविजेता को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी का प्रयास है कि युवाओं को नशों से दूर करके खेलों की ओर प्रोत्साहित किया जाए।

  • ऊना जिले में 13 से 17 अक्तूबर तक मनाया जाएगा सीपीआर जागरूकता सप्ताह

    ऊना जिले में 13 से 17 अक्तूबर तक मनाया जाएगा सीपीआर जागरूकता सप्ताह

    जिला रेडक्रॉस सोसाइटी कॉलेजों में लगाएगी प्रशिक्षण शिविर

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना जिले में 13 से 17 अक्तूबर तक सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) जागरूकता सप्ताह मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम जिला रेडक्रॉस सोसाइटी ऊना द्वारा केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तत्वावधान में, हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस सोसाइटी के निर्देशानुसार पूरे जिले में आयोजित किया जा रहा है।

    जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव एवं सीपीओ संजय संख्यान ने बताया कि इस अवधि के दौरान जिले के विभिन्न सरकारी महाविद्यालयों में सीपीआर प्रशिक्षण शिविर लगाए जाएंगे, जिनमें प्रतिभागियों को जीवनरक्षक तकनीक का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता प्रदान करने में सक्षम बनाना है।

    उन्होंने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना, डॉ. एस.के. वर्मा ने सीपीआर प्रशिक्षण के लिए चिकित्सकों की तैनाती के आदेश जारी किए हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 13 अक्तूबर को राजकीय डिग्री कॉलेज ऊना में डॉ. चेतन मोदगिल, 14 अक्तूबर को ए.बी.वी. राजकीय डिग्री कॉलेज बंगाणा में डॉ. अशोक कुमार, 15 अक्तूबर को डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय डिग्री कॉलेज हरोली में डॉ. इंगित परमार, 16 अक्तूबर को महाराणा प्रताप राजकीय डिग्री कॉलेज अंब में डॉ. रूपिंदर शर्मा तथा 17 अक्तूबर को राजकीय डिग्री कॉलेज दौलतपुर चौक में डॉ. विनय कुमार सीपीआर प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।

    जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव ने सभी संबंधित कॉलेज प्राचार्यों से अपने-अपने संस्थानों में इन प्रशिक्षण शिविरों का सफल आयोजन सुनिश्चित करने और प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत प्रतिभागियों की रिपोर्ट कार्यालय को भेजने का आग्रह किया है।

  • विशेष प्रचार अभियान के तहत जन कल्याणकारी योजनाओं और नशा निवारण पर जागरूक किए ग्रामीण

    विशेष प्रचार अभियान के तहत जन कल्याणकारी योजनाओं और नशा निवारण पर जागरूक किए ग्रामीण

    ऊना/सुशील पंडित: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा संचालित विशेष प्रचार अभियान के दूसरे चरण के चौथे दिन आज पूर्वी कलामंच जलग्रां टब्बा के कलाकारों ने उपमंडल हरोली के तहत खड्ड खास और कुंगडत में जन-जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान कलाकारों ने गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से ग्रामीणों को प्रदेश सरकार द्वारा अनुसूचित जातियों के कल्याणार्थ चलाई जा रही योजनाओं, जनकल्याणकारी नीतियों, उपलब्धियों तथा नशामुक्त अभियान के बारे में जानकारी दी।

    कार्यक्रम में कलाकारों ने बताया कि हिमाचल सरकार द्वारा कम्पयूटर प्रशिक्षण योजना के तहत अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग, विधवा, एकल, परित्यक्ता व अल्पसंख्यकों को एक वर्ष के पीजीडीसीए और डीसीए कम्पयूटर कोर्स करवाने का प्रावधान है। साथ ही, प्रशिक्षण के दौरान अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और विधवा व एकल नारियों को प्रशिक्षण के दौरान 1,000 रूपये मासिक भत्ता और 1500 रूपये प्लेसमेंट संबंधी स्टाइपेंढ़ प्रदान किया जाता है। इसके अलावा योजना के तहत दिव्यांग श्रेणी में बारह सौ रूपये मासिक भत्ता और 1,800 प्लेसमेंट संबंधी स्टाइपेंढ़ देने का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 35 वर्ष और परिवार की वार्षिक आमदनी 2 लाख से कम होनी चाहिए।

    नाटय दलों ने ग्रामीणों को मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना, इंदिरा गांधी सुख सुरक्षा योजना के साथ-साथ अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। इसके अलावा कलाकारों ने विशेष रूप से नशा निवारण पर बल देते हुए नशे को समाज की गंभीर बुराई बताया और लोगों से नशे से दूर रहने व समाज को इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

    इस मौके पर कुंगडत पंचायत की सचिव किरणा देवी, वार्ड सदस्य निर्मल देवी, रूप कुमारी, खड्ड खास के पंचायत सदस्य गुरपाल सिंह और कमला देवी सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।

  • Bigg Boss 19: बहन शहनाज के बारे में बात कर इमोशनल हुए शहबाज, बोले – ‘मैं कुछ भी कर सकता हूं’

    Bigg Boss 19: बहन शहनाज के बारे में बात कर इमोशनल हुए शहबाज, बोले – ‘मैं कुछ भी कर सकता हूं’

    मनोरंजन: बिग बॉस 19 में शहबाज बदेशा फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं। अपनी दमदार कॉमेडी के साथ वह दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। शहबाज सभी के साथ मस्ती करते हुए दिखते हैं परंतु अभी हाल में उन्होंने एक ऐसा खुलासा कर दिया है जिसकी शायद फैंस को उम्मीद भी नहीं थी।

    अपने स्ट्रगल के बारे में बोले शहबाज

    शहबाज ने घर में अपने दोस्तों के साथ अपनी स्ट्रगल लाइफ के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि वो अपनी जिंदगी में फेल जैसा महसूस करते हैं। उन्हें अपनी बहन शहनाज गिल की कमाई खाने में कोई तकलीफ नहीं है। शहबाज के इंस्टाग्राम पर एख वीडियो शेयर हुई है। इस वीडियो में वो जीशान कादरी से कहते हुए दिख रहे हैं कि – ‘असली जिंदगी घर के बाहर है जिसमें मैं फेल हूं। मैं कुछ भी नहीं कर पाया। लोग मुझे हमेशा कहते हैं कि मैं बहन की कमाई पर पलता हूं। हां मैं पलता हूं सीधी सी बात है मेरी बहन मुझे पैसे देती है वो मेरा खून है मैं उसका खाता हूं उसके अलावा और किसका खाऊं मेरा कोई नहीं है। उसके कई फैंस बोलते हैं कि शहबाज बहन का खाता है मेरी बहन देती है मैं बेझिझक खाता हूं’।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by SHEHBAZ BADESHA (@badeshashehbaz)

    बहन के कहने पर मार दूंगा छलांग

    आगे शहबाज ने कहा कि – ‘मैं ऐसा हूं अगर मेरी बहन कह दे कि जाकर कहीं से छलांग मार दे, हंसी मजाक में भी मां की कसम खाकर बोलता हूं उसी पल छलांग मार दूंगा”। शहबाज की बातें सुनकर जीशान ने भी कहा कि वो घर में बहुत झूठी कसम खाते हैं लेकिन बहन शहनाज की नहीं खाते हैं क्योंकि उन्हें बहन से प्यार है। अपनी भाई की बातें सुनकर शहनाज भी काफी इमोशनल हो गई।

    मैं तु्म्हारे लिए सब कुछ करती रहूंगी

    वीडियो पर कमेंट करते हुए शहनाज ने लिखा कि – ‘तुम हमेशा मुझे हर बुराई से बचाते हो और हमेशा मेरे लिए बहुत पोजेसिव रहते हो। दुनिया को पता भी नहीं कि तुम मेरे लिए क्या-क्या करते हो लेकिन मैं जिंदगी भर तुम्हारे लिए सब कुछ करती रहूंगी’। शहनाज के इस कमेंट से साफ पता चलता है कि वह अपनी भाई से कितना प्यार करती हैं।  
  • Punjab News: खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखने के मामले मे 7 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखने के मामले मे 7 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः बटाला पुलिस ने धार्मिक स्थान, रेलवे स्टेशन तथा कालेज की दीवार पर खालिस्तानी नारे लिखने वाले बब्बर खालसा इंटरनेशनल गिरोह के 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसी के साथ पुलिस ने 3 अन्य लोगों को केस में नामजद किया है। पुलिस का कहना है कि विदेश बैठा आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू भी केस में शामिल है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी बटाला सुहेल कासिम मीर ने 23 सितंबर की मध्यरात्रि को अज्ञात व्यक्तियों ने रेलवे स्टेशन बटाला और श्री अच्चलेश्वर धाम मंदिर बटाला के बाहर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे थे। इसके बाद 30 सितंबर की मध्यरात्रि को फिर अज्ञात व्यक्तियों लोगों ने आरआर बावा डीएवी कालेज समाधि रोड की दीवार पर खालिस्तानी नारे लिखे गए थे।

    गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान आशु मसीह पुत्र जैमस मसीह वासी दुंबीवाल थाना सिविल लाइन, हरप्रीत सिंह उर्फ काका पुत्र कुलवंत सिंह वासी मसानियां थाना सेखवां, रिंकू पुत्र बलदेव मसीह वासी दूला नंगल थाना घुमनकलां गुरदासपुर, जारज उर्फ मनी पुत्र सुच्चा सिंह वासी चक्क दीपेवाल थाना धारीवाल गुरदासपुर, विक्की पुत्र सुच्चा सिंह वासी चक्क दीपेवाल थाना धारीवाल गुरदासपुर, शमशेर सिंह उर्फ शेरा पुत्र बलजीत सिंह वासी मूलियांवाल थाना सेखवां तथा सौरव पुत्र कुलवंत सिंह वासी गौंसपुरा थाना सिविल लाइन बटाला के तौर पर हुई है।

    एसएसपी के अनुसार पकड़े गए आरोपियों पर पहले कोई भी मामला किसी थाने में दर्ज नहीं है। इन्होंने पैसों के लालच में आकर ऐसा अपराध किया है। नामजद किए गए 3 आरोपियों में रोहित पुत्र कुलवंत सिंह वासी मसानियां थाना सेखवां, अभिप्रताप सिंह उर्फ राजा हरूवाल पुत्र सुखदेव सिंह वासी हरूवाल और गुरपतवंत सिंह पन्नू के नाम शामिल हैं। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से एक मोटरसाइकिल भी बरामद किया है।

    इनकी जिम्मेदारी सिख फार जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करके ली थी। इस संबंध में थाना सदर व सिटी बटाला में अज्ञात व्यक्तियों पर दो मामले दर्ज किए गए थे। एसएसपी ने बताया कि एसपी इंवेस्टीगेशन, डीएसपी इंस्वेस्टीगेशन, डीएसपी सिटी तथा थाना सिटी बटाला के एसएचओ और सीआईए स्टाफ के इंचार्ज पर आधारित टीमों का गठन किया गया था। पुलिस ने इस मामले की जांच के दौरान 7 आरोपियों को ट्रेस करके गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अभि प्रताप सिंह उर्फ राजा हरूवाल निवासी आर्मेनिया के कहने पर ही बटाला रेलवे स्टेशन, अच्चल मंदिर और कालेज की दीवार पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे थे।

    राजा हरूवाल ने इस काम के लिए आरोपियों को करीब 14 हजार रुपये दिए थे, जिसमें से कुछ पैसों से उन्होंने पेंट खरीदकर खालिस्तानी नारे लिखे थे। उन्होंने कहा कि राजा हरूवाल शमशेर सिंह उर्फ हनी मान बीकेआई तथा सिख फार जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू के गिरोह का सदस्य है और उनके कहने पर पंजाब में अपने साथियों से काम करवाता है।

  • Haryana News: अब जेल में खत्म होगा गैंगस्टर कल्चर, महानिदेशक ने किया अहम ऐलान, देखें वीडियो

    Haryana News: अब जेल में खत्म होगा गैंगस्टर कल्चर, महानिदेशक ने किया अहम ऐलान, देखें वीडियो

    पंचकूला: हरियाणा कारगार के महानिदेशक आलोक राय ने सेक्टर-14 में एक जरुरी प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हरियाणा की जेलों में गैंगस्टर कल्चर, महिमा मंडल और कल्ट को खत्म किया जाएगा। उनका कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में हरियाणा की जेल में बंद गैंगस्टर को जेल के कानून के अंतगर्त जेल में किए जाने वाले काम करवाए जाएंगे।

    इन कामों को फोटो भी जारी की जाएगी ताकि गैंगस्टर कल्चर को जेल में ही खत्म किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जेल में कैद गैंगस्टर मोबाइल के जरिए से अपने बाहर बैठे साथियों के साथ संपर्क करते हैं। इस गतिविधि पर लगाम लगता हुए अवैध मोबाइल पूरी तरह से बंद करवा दिए गए हैं। महानिदेशक का कहना है कि जेल कानून के अंतर्गत हाइजीन रहना भी जरुरी है।

    इस पर जेल विभाग के द्वारा काम भी किया जाएगा। महानिदेशक का कहना है कि हम हरियाणा की जेल की चाल और दिशा बदलेंगे और जो जेल में गैंगस्टर कल्चर बन रहा है उस पर लगाम भी लगाएंगे। हरियाणा की जेल में कानून और नियम पूरी तरह से लागू किए जाएंगे। इसके अलावा जेल में सजा काटने वाले कैदियों का हाईजीन भी मेंटेन किया जाएगा।

    कैदियों की वेशभूषा बदलेंगे और जेल कानून के अंतर्गत गैंगस्टर भी इस वर्दी में ही रहेंगे जो सजा काट रहे कैदी पहनते हैं। जेल में बंद अंडर ट्रायल सजा काट रहे कैदियों के लिए सफाई बाय मेंटेनेंस टास्क का काम दिया जाएगा और हार्डकोर गैंगस्टरों से भी इस तरह का काम ही करवाया जाएगा।

    उन्होंने यह भी कहा है कि जेल में सफाई के काम को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए जेल सुपरिटेंडेंट के साथ बैठक भी हुई है। जेल में बंद गैंगस्टर के द्वारा करवाए जा रहे काम की फोटो भी जारी की जाएगी ताकि गैंगस्टर कल्चर को बढ़ावा न मिले।

    हरियाणा जेल में बंद गैंगस्टरों को आम कैदियों के जैसे ही सुविधा दी जाती है और उन्हें कोई भी अलग से सुविधा नहीं दी जाएगी। गैंगस्टर कल्चर को बढ़ावा देने वाले गीतों और फिल्मों पर भी लगाम लगाया जाएगा इस पर पुलिस अभी काम कर रही है।

  • चुनाव से पहले सीट बंटवारे पर NDA की बनीं सहमति, जल्द जारी हो सकती पहली लिस्ट

    चुनाव से पहले सीट बंटवारे पर NDA की बनीं सहमति, जल्द जारी हो सकती पहली लिस्ट

    पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर तस्वीर लगभग साफ हो गई है। ऐसे में गठबंधन के उम्मीदवारों की पहली सूची 13 अक्तूबर को जारी होने की संभावना है। दरअसल, एनडीए के आला सूत्रों के मुताबिक सीट शेयरिंग को लेकर सभी घटक दलों के बीच सहमति बन चुकी है और किसी तरह का विवाद नहीं है। सूत्रों का कहना है कि ये सूची एनडीए की संयुक्त सूची होगी। जिसे बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी (रामविलास), HAM और आरएलएसपी साझा तौर पर जारी करेंगे।

    इस बार सीटों के बंटवारे में सहमति बनाने का जिम्मा JDU ने बीजेपी को सौंपा है। बीजेपी को अन्य सहयोगी दलों जैसे- चिराग पासवान, जीतनराम मांझी और उपेंद्र कुशवाह से बातचीत का जिम्मा भी दिया गया है, और यह बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है। इस बीच बीजेपी ने अपने हिस्से की तैयारी पूरी कर ली है। राज्य स्तर पर उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और हर सीट के लिए तीन संभावित उम्मीदवारों का पैनल तैयार किया गया है। इन नामों पर अब दिल्ली में चर्चा होगी।

    बीजेपी का बिहार कोर ग्रुप 11 अक्तूबर को दिल्ली में बैठक करेगा, जबकि केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 12 अक्तूबर को प्रस्तावित है। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। सूत्रों ने बताया कि इन बैठकों के बाद उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लगेगी, जिसके बाद 13 अक्तूबर को एनडीए की पहली संयुक्त सूची जारी होने की उम्मीद है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस सूची के साथ बिहार में एनडीए की औपचारिक चुनावी मुहिम की शुरुआत हो जाएगी और गठबंधन अपनी एकजुटता का संदेश देने की कोशिश करेगा।

  • Punjab News: सरपंच और पार्टी कई पदाधिकारी अकाली दल वारिस पंजाब में हुए शामिल, देखें वीडियो

    Punjab News: सरपंच और पार्टी कई पदाधिकारी अकाली दल वारिस पंजाब में हुए शामिल, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के हलके राजासांसी से आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। हलके के सैकड़ों कार्यकर्ताओं समेत कई सरपंच और पार्टी पदाधिकारियों ने आम आदमी पार्टी को अलविदा कहते हुए अकाली दल वारिस पंजाब का दामन थाम लिया। यह शमूलियत खडूर साहिब से संसद और असम की जेल में बंद भाई अमृतपाल सिंह खालसा के पिता तरसेम सिंह की मौजूदगी में हुई। इस मौके पर डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के निदेशक व इमप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर के सदस्य रह चुके दलजीत सिंह मियादियां ने अकाली दल वारिस पंजाब का दामन थाम लिया।

    वहीं परमजीत सिंह जोहल, अकाली दल वारस पंजाब के कोआर्डिनेटर ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि यह प्रेस कॉन्फ्रेंस बहुत महत्वपूर्ण है। इस मौके पर अकाली दल वारिस पंजाब का दामन थामने वालों में से सरपंच कुलदीप सिंह (नाथूपुरा), सरपंच हरजींदर सिंह (मियादी), जसपाल सिंह (बोलियां), चरणजीत सिंह (जसरतवाल), सरबजीत सिंह नंबरदार (उमरपुरा), नरेंद्र सिंह (कूहाड़ा) समेत कई नाम पार्टी शामिल हुए। इसके अलावा कुछ अकाली दल बादल और आप के पदाधिकारीयों ने भी अपनी पार्टियों छोड़ कर वारस पंजाब का दामन थामा।

    इस दौरान दलजीत सिंह ने कहा कि उन्होंने पंजाब के हित और पंजाबीती के लिए पार्टी बदल ली है। हम अमृतपाल सिंह खालसा की क्षेत्रीय सोच और पंथक झुकाव को ध्यान में रखते हुए वारिस पंजाब को चुना है। तरसेम सिंह ने दावा किया कि पंजाब की जनता को असल राह पर लाने के लिए क्षेत्रीय वर्गों को मजबूत करना जरूरी है। हम ऐसी पार्टी बनाना चाहते हैं जो धर्म, किसान, नौजवान और पंजाब की मिट्टी से जुड़ी हो। तरसेम सिंह ने कहा कि यह शमूलियत तरनतारन हलके की आने वाले उपचुनाव में अकाली दल वारिस पंजाब को बड़ा फायदा देगी।