Blog

  • Jalandhar News: 2 सड़क हादसों में 5 लोग जख्मी, वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त

    Jalandhar News: 2 सड़क हादसों में 5 लोग जख्मी, वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त

    जालंधरः चौगिट्टी फ्लाईओवर पर दो सड़क हादसे होने के मामले सामने आए है। जिसमें 5 लोग घायल हुए है। पहले मामले में अज्ञात वाहन ने आल्टो को टक्कर मार दी, वहीं 200 मीटर की दूरी पर एक ट्रक ने कार को टक्कर मारी। दोनों हादसे शनिवार के है। मौके पर पहुंचे एएसआई सतपाल सिंह ने बताया ऑल्टो कार चालक की पहचान तार चंद निवासी सिद्धमत सदी नूरमहल के रूप में हुई है। किसी भारी वाहन ने उन्हें पीछे से हिट किया।

    दूसरे हादसे के बारे में उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि सूर्या एनक्लेव के सामने ट्रक और कार की टक्कर हो गई। ट्रक चालक ने गलती मानी और राजीनामा कर लिया। कार चालक की पहचान गुरबाज सिंह निवासी पठानकोट और ट्रक चालक की पहचान सुरिंदर सिंह निवासी जम्मू के रूप में हुई है। बता दें कि लंबे समय से यह हाईवे लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। फ्लाईओवर संकरी होने के कारण आए दिन हादसे होते हैं। फ्लाईओवर पर अगर एक्सीडेंट हो जाए तो शहर में आने और जाने वाले वाहनों को लंबे जाम में फंसना पड़ जाता है।

  • Jalandhar News: रंगदारी मामले में फिर चर्चा में आया सन्नी, अब होटलियर से मांगे पैसे

    Jalandhar News: रंगदारी मामले में फिर चर्चा में आया सन्नी, अब होटलियर से मांगे पैसे

    जालंधरः कनाडा में बैठे एडवोकेट मंदीप सिंह सचदेवा से रंगदारी मांगने के मामले में चर्चा में आए नकोदर के प्रीत नगर के रहने वाले संदीप सिंह उर्फ सन्नी ने अब नोकदर में अपनी करतूत दोहराई। इस बार सन्नी ने नकोदर के होटलियर से रंगदारी मांगी है। इस मामले में थाना सदर (नकोदर) में सन्नी के खिलाफ एक और केस दर्ज किया गया है। सन्नी पर कुल 5 केस दर्ज हो चुके हैं। तीन केस नकोदर में तो 2 सिटी में।

    पुलिस को दी शिकायत में होटलियर ने कहा कि उसका प्रॉपर्टी का भी बिजनेस है। वह कभी सन्नी को जानता था। एक दिन उसे सन्नी ने कॉल कर धमकाया और जान से मारने की धमकी देकर पैसे मांगे। होटलियर ने सन्नी की धमकी से डरने की बजाए पुलिस में शिकायत कर दी। होटलियर की शिकायत पर पुलिस ने संज्ञान लेते केस दर्ज किया है। बता दें कि कनाडा में बैठे सन्नी ने एक गैंग बनाया है। जिससे वह अपने ही परिचित लोगों को धमकी देकर रंगदारी मांग रहा है।

     

  • Haryana News: Sound System बजने को लेकर हुआ विवाद, व्यक्ति ने पड़ोसी को कुल्हाड़ी से काटा

    Haryana News: Sound System बजने को लेकर हुआ विवाद, व्यक्ति ने पड़ोसी को कुल्हाड़ी से काटा

    भिवानीः जिले के गांव कितलाना में साउंड सिस्टम बजने को लेकर 2 पक्षों में विवाद का मामला सामने आया है। देखते ही देखते विवाद इतना बड़ गया कि एक पक्ष ने अपने पड़ोस में रह रहे व्यक्ति पर कुल्हाड़ी व डंडों से हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। वही मामले की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

    मृतक की पहचान गांव कितलाना निवासी 38 वर्षीय सन्नी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार सन्नी शनिवार रात को अपने घर पर था। इसी दौरान पड़ोस में साउंड सिस्टम बजाया जा रहा था। सन्नी पड़ोसियों को साउंड सिस्टम बंद करने के लिए कह रहा था, लेकिन पड़ोसियों ने साउंड सिस्टम बंद नहीं किया। उल्टा सन्नी के साथ ही झगड़ा शुरू कर दिया। इस झगड़े के दौरान पड़ोसियों ने इकट्ठा होकर सन्नी पर कुल्हाड़ी व लाठी-डंडों आदि से हमला कर दिया जिस कारण सन्नी को गंभीर चोटें आई।

    घटना के बाद परिजन उसे उपचार के लिए चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल के आपातकालीन विभाग में भर्ती करवाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने सन्नी को मृत घोषित कर दिया जिसके बाद परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मृतक के परिवार वालों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आरोपियों को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया है।

  • RBI ने जारी किए नए नियम, अगर ये काम नहीं किया तो देना पड़ सकता है मुआवजा, जानें

    RBI ने जारी किए नए नियम, अगर ये काम नहीं किया तो देना पड़ सकता है मुआवजा, जानें

    बिजनेसः भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंक ग्राहकों के मृतक परिजनों के लिए दावा निपटान (claim settlement) प्रक्रिया को सरल बनाने और उसमें तेजी लाने के लिए नए और कड़े निर्देश जारी किए हैं। RBI के नए निर्देशों के अनुसार, अब परिजन बैंक खाते में जमा 15 लाख रुपये तक की राशि (थ्रेशोल्ड लिमिट) के लिए कानूनी दस्तावेज के बिना भी आसानी से क्लेम कर सकते हैं। सहकारी बैंकों (Co-operative banks) के लिए यह सीमा 5 लाख रुपये निर्धारित की गई है। देरी होने पर बैंकों पर जुर्माना लगाया जाएगा। RBI ने वेबसाइट पर जारी सर्कुलर में बैंकों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। 31 मार्च, 2026 तक ये निर्देश लागू किए जाने हैं।

    यदि बैंक की गलती के कारण जमा (Deposit) संबंधी दावे के निपटान में देरी होती है, तो बैंक को देरी के लिए ब्याज के रूप में मृतक के परिजनों को मुआवजा देना होगा। ये मुआवजा, बैंक दर (Bank Rate) + 4% प्रति वर्ष की दर से तय ब्‍याज से कम नहीं होगा। मृतक ग्राहकों के दावों के निपटान को लेकर भारतीय रिजर्व बैंक के दिशानिर्देशों में और भी कई नियम जारी किए हैं।

    जिन खातों में नॉमिनेशन या सर्वाइवरशिप क्‍लॉज (Survivorship Clause) है, उनमें नॉमिनी या उत्तरजीवी को भुगतान करने के लिए बैंक, उत्तराधिकार प्रमाण पत्र (Succession Certificate), लेटर ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन (Letter of Administration) या वसीयत का प्रोबेट (Probate of Will) जैसे कानूनी दस्तावेजों पर जोर नहीं देगा। केवल बैंकों को ये सुनिश्चित करना होगा कि नॉमिनी को ये स्पष्ट रूप से बता दिया जाए कि वे कानूनी वारिसों के न्यासी (trustee) के रूप में ये भुगतान प्राप्त कर रहे हैं।

    डिपॉजिटर्स यानी जमाकर्ता की मौत होने की स्थिति में, फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट या टर्म डिपॉजिट (Term Deposit) को बिना किसी जुर्माने (penal charge) के समय से पहले बंद करने की अनुमति दी जाएगी, भले ही एफडी लॉक-इन-पीरियड के भीतर हो।

    लॉकर के दावे
    सेफ डिपॉजिट लॉकर और सेफ कस्‍टडी में रखी वस्तुओं के दावों के लिए भी पूरी प्रक्रिया का स्‍टैंडर्ड तय किया गया है. बैंक को सभी आवश्यक दस्तावेज मिलने के 15 कैलेंडर दिनों के भीतर दावेदारों के साथ संपर्क कर लॉकर की सामग्री की इन्वेंट्री बनाने की तारीख तय करनी होगी। अगर बैंक 15 दिन की समय सीमा का पालन नहीं करता है, तो हर दिन की देरी के लिए दावेदार को मुआवजे के तौर पर 5,000 रुपये देने होंगे। यानी 15 की बजाय 20 दिन लगाए तो 5 दिन की देरी के लिए 25,000 रुपये देने होंगे।

  • Punjab News: तापमान में लगातार बढ़ोतरी जारी, एक सप्ताह तक बारिश के आसार नहीं

    Punjab News: तापमान में लगातार बढ़ोतरी जारी, एक सप्ताह तक बारिश के आसार नहीं

    अमृतसरः पंजाब के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। 24 घंटों में तापमान 1.3 डिग्री तक बढ़ा है जिसके बाद राज्य का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक बना हुआ है। वहीं राज्य का अधिकतम तापमान 38 डिग्री के पार पहुंच गया है। मानसा में तापमान 38.3 डिग्री दर्ज किया गया। राज्य का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक बना हुआ है। रात का तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक बना हुआ है।

    मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले एक सप्ताह तक बारिश के आसार नहीं हैं, जिसके बाद राज्य का तापमान शुष्क बना रहेगा। अमृतसर का तापमान 1.1 डिग्री अधिक बढ़कर 35.2 डिग्री, लुधियाना का तापमान 1.2 डिग्री बढ़कर 36.4 डिग्री, जालंधर का तापमान 1 डिग्री बढ़कर 36.25 डिग्री, पठानकोट का तापमान 3.3 डिग्री बढ़कर 35.8 डिग्री, बठिंडा का तापमान 1.8 डिग्री बढ़कर 36.9 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 21 से 26 डिग्री के बीच बना हुआ है।

    मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार- 26 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक पंजाब में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। राज्य के मध्य भागों में यह 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और उत्तरी और पूर्वी जिलों में 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस, शेष हिस्सों में 18 से 20 डिग्री सेल्सियस और पठानकोट जिले में 16 से 18 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

  • Truck की ब्रेक फेल, कई वाहनों को मारी टक्कर, महिला घायल

    Truck की ब्रेक फेल, कई वाहनों को मारी टक्कर, महिला घायल

    इंदौरः बेकाबू ट्रक ने कई वाहनों और लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला घायल हो गई। हादसा शनिवार रात शहर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र के लोहा मंडी ब्रिज का है। बताया जा रहा है कि यहां एक मिनी ट्रक नंबर MP13 GB 6446 के ब्रेक फेल हो गए। जिसके बाद उसने कई वाहनों को टक्कर मारी। एक लोडिंग वाहन से टकराने के बाद ट्रक रुक गया। जिससे बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल पुलिस ने ट्रक जब्त कर वाहन चालक को हिरासत में ले लिया है।

    प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि मिनी ट्रक तीन-चार वाहनों और लोगों को टक्कर मारते आया है। यह नवलखा से टक्कर मारते हुए आ रहा है, दो से तीन गाड़ियां इसने तोड़ दी। यह बड़ा एक्सीडेंट है। पुलिस ने बताया कि हादसे में स्कूटी चालक शर्मिला पति इस्लाम पटेल निवासी भीमा नगर को मिनी ट्रक ने टक्कर मारी है। इसमें उसे मामूली चोट आई हैं। पुलिस के अनुसार मिनी ट्रक के ब्रेक फेल हो गए थे। जांच में ड्राइवर भी नशे में नहीं पाया गया है। एक लोडिंग वाहन से टकराने के बाद गाड़ी रुकी, जिसमें बड़ा हादसा टल गया है।

  • Jalandhar News: Car सीख रही युवती ने हॉकर को मारी टक्कर, पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया की गाड़ी को भी पहुंचा नुक्सान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Car सीख रही युवती ने हॉकर को मारी टक्कर, पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया की गाड़ी को भी पहुंचा नुक्सान, देखें वीडियो

    जालंधरः शहर के शास्त्री मार्केट चौक के पास रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवती ने कार सीखते हुए हादसे को अंजाम दिया। हादसा पूर्व मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता मनोरंजन कालिया के घर के बाहर हुआ। एक युवती कार चलाने की प्रैक्टिस कर रही थी।

    जानकारी के अनुसार कार बैक करते समय युवती ने नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे अखबार बांट रहे एक हॉकर को टक्कर मार दी। हादसे में दीपक नामक युवक, जो कि रस्ता मोहल्ला का निवासी है और हॉकर (अखबार बांटने) का काम करता है, गंभीर रूप से घायल हो गया।

    घटना सुबह करीब 7:15 बजे की है। दीपक ने बताया कि रोजाना की तरह साइकिल पर अखबार बांटने जा रहा था। अचानक एक गाड़ी जो बैक हो रही थी ने टक्कर मार दी। वह जमीन पर गिर गया और चोट लग गई। आसपास के लोगों ने मुझे तुरंत उठाया और सिविल अस्पताल जालंधर में भर्ती करवाया। हादसे में सिर्फ दीपक ही घायल हुआ है। इसके अलावा पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया की गाड़ी और घर को भी नुकसान पहुंचा है।

    थाना डिवीजन नंबर-3 की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि युवती बिना प्रशिक्षित ड्राइवर के कार चला रही थी। पुलिस ने युवती और परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

  • Punjab News: मोटरसाइकिल सवार लुटेरे महिला से 10 हजार और मोबाइल लेकर फरार, विरोध करने पर हुई घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: मोटरसाइकिल सवार लुटेरे महिला से 10 हजार और मोबाइल लेकर फरार, विरोध करने पर हुई घायल, देखें वीडियो

    बठिंडा: त्योहारों के सीजन में बठिंडा पुलिस की बाजारों में सतर्कता बढ़ाने के बावजूद लुटेरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। परसराम नगर इलाके के वार्ड नंबर 45, गली नंबर 26 में शुक्रवार को मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने एक महिला से लूट की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मिली जानकारी अनुसार गीता रानी नामक महिला अपने रिश्तेदारों से मिलने आई थी। उसके हाथ में एक लिफाफे में मोबाइल और 10 हज़ार रुपये नकद थे।

    वह गली से गुज़र रही थी कि अचानक मोटरसाइकिल सवार दो लुटेरे आए और महिला का लिफाफा छीनकर भागने लगे। लेकिन गली बंद थी, इसलिए लुटेरों को वापस मुड़ना पड़ा। उसी दौरान महिला ने साहस दिखाते हुए उन्हें रोकने की कोशिश की। कोशिश के दौरान महिला मोटरसाइकिल से टकराकर ज़ोर से ज़मीन पर गिर पड़ी और गंभीर रूप से घायल हो गई।

    यह पूरी घटना नज़दीकी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो में साफ़ दिखाई देता है कि किस तरह लुटेरे बेखौफ़ होकर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित महिला की मां ऊषा देवी ने बताया कि इस घटना से पूरा परिवार दहशत में है। डीएसपी संदीप सिंह भाटी ने कहा कि पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • आज का राशिफल, 28 सितंबर 2025

    आज का राशिफल, 28 सितंबर 2025

    राशिफल: मेष, वृष, मिथुन, कर्क समेत सभी 12 राशियों के लिए ये सप्ताह काफी अहम रहेगा आइए मशहूर ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला से जानते हैं। इस हफ्ते आपकी लव लाइफ कैसी रहेगी?

    मेष राशि: आपका प्रेम जीवन बहुत अच्छा रहेगा और आप अपने साथी के साथ एक मज़बूत रिश्ता बना पाएंगे। मुसीबत में एक-दूसरे का साथ दें और कारगर समाधान खोजें। इस सप्ताह आप दोनों के जीवन में समस्याएँ आ सकती हैं, लेकिन गलतफहमी से बचने के लिए मामले को जल्द से जल्द सुलझाने की कोशिश करें।

    वृषभ राशि: आपका साथी एक प्यार करने वाला व्यक्ति है जो हर स्थिति में आपका ख्याल रखेगा। हालाँकि, आपको इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। साथ में एक अच्छी योजना बनाएँ ताकि आप एक साथ अच्छा समय बिता सकें।

    मिथुन राशि: आपका प्रेम जीवन आनंद और खुशियों से भरा रहेगा। आप अपने साथी के साथ बेहतरीन तरीके से जुड़ पाएँगे। साथ में कुछ अच्छा समय बिताएँ ताकि आप एक-दूसरे को बेहतर तरीके से जान सकें।

    कर्क राशि: आपको अपने साथी के साथ बेहतर तरीके से जुड़ने की आवश्यकता है, अन्यथा आपका प्रेम जीवन अपनी चमक खो सकता है। सुनिश्चित करें कि आप लगातार संवाद करते रहें ताकि आप किसी भी गलतफहमी से बच सकें। बाकी सब अपने आप हो जाएगा क्योंकि आपका साथी एक प्यार करने वाला व्यक्ति है।

    सिंह राशि: अपने जीवन में ऐसे प्यारे व्यक्ति के लिए बहुत आभारी रहें जो आपकी परवाह करता है और हर स्थिति में आपका साथ देता है। आपको भी उसी तरह प्यार देना चाहिए ताकि आप अपने रिश्ते को बेहतर बना सकें और साथ में बेहतर तरीके से रह सकें।

    कन्या राशि: आपके प्रेम जीवन में लगातार आ रही समस्याएं आपको निराश कर सकती हैं, इसलिए समस्या को शुरू में ही हल करने का प्रयास करें। वार्तालाप करके बड़े से बड़ा मुद्दा सुलझ सकता है।

    तुला राशि: आपके साथी के साथ आपके रिश्ते में काफी हद तक सुधार आने वाला है। आप एक अंतरंग बंधन साझा करने में सक्षम होंगे जो आपको बेहतर ढंग से जुड़ने में मदद कर सकता है।

    वृश्चिक राशि: अपने रिश्ते को लेकर बहुत आश्वस्त रहें और किसी भी तरह से एक-दूसरे पर शक न करें। अगर आप पार्टनर से बातचीत करेंगे तो उलझे हुए मुद्दों को सुलझा सकते हैं।

    धनु राशि: आपका प्रेम जीवन बेहतरीन रहेगा और आप बेहतर बंधन में भी बंध पाएंगे। यह एक संवेदनशील रिश्ता होगा जिसमें आप दोनों समान रूप से योगदान दे सकते हैं। आपका साथी हर तरह से आपका साथ देगा, इसलिए चिंता की कोई बात नहीं है।

    मकर राशि: अपने साथी के साथ बेहतर बातचीत करें ताकि आप अपने रिश्ते को मजबूत कर सकें। इस अवधि के दौरान छोटी-मोटी परेशानियाँ और झगड़े हो सकते हैं, लेकिन आपको यह सुनिश्चित करने की ज़रूरत है कि इसका असर आपके रिश्ते पर न पड़े।

    कुंभ राशि: अपने साथी के साथ क्वालिटी टाइम का आनंद लें ताकि आप दोनों मिलकर अपने रिश्ते को बेहतर बना सकें। अगर आप साथ मिलकर कड़ी मेहनत करेंगे, तो आप देखेंगे कि चीजें कैसे सुचारू रूप से चलती हैं।

    मीन राशि: आपके प्रेमी/प्रेमिका के साथ आपके रिश्ते में काफी हद तक सुधार आने वाला है। आप बेहतर तरीके से संवाद कर पाएंगे और आपको साथ में बिताने के लिए बहुत समय भी मिलेगा। इससे आपके बीच अच्छे संबंध बन सकते हैं।

  • अभिनेता विजय की रैली में भगदड़ मचने से 31 की मौत, PM Modi ने जताया दुख, देखें वीडियो

    अभिनेता विजय की रैली में भगदड़ मचने से 31 की मौत, PM Modi ने जताया दुख, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: तमिलनाडु के करूर में एक बड़ी दुर्घटना घटी है। अभिनेता-राजनेता की रैली के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति बनने के बाद 31 लोगों की की मौत हो गई। स्थानीय अस्पताल के अधिकारियों ने लोगों की मौत की जानकारी दी। मरने वाले सात वयस्क विजय की राजनीतिक पार्टी तमिलगा वेत्रि कझगम (TVK) के समर्थक थे। वे रैली स्थल पर कम से कम छह घंटे से विजय का इंतजार कर रहे थे। भीड़ का दबाव इतना बढ़ गया कि लोगों के लिए खड़े रहना भी मुश्किल हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना को लेकर ट्वीट किया और दुख जताया है।

    उन्होंने कहा, “तमिलनाडु के करूर में एक राजनीतिक रैली के दौरान हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया। मैं इस कठिन समय में उन्हें शक्ति प्रदान करने का कामना करता हूं। सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।” वहीं हादसे के बाद राज्य के मंत्री, शीर्ष प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी करूर पहुंच गए। इस बीच मुख्यमंत्री स्टालिन ने करूर में हुए हादसे के बाद आम जनता से डॉक्टरों और पुलिस के साथ सहयोग करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने शीर्ष पुलिस अधिकारियों को करूर में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए उचित कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री स्टालिन के कल रविवार को करूर जाने की उम्मीद है।

    तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के प्रमुख और अभिनेता-राजनेता विजय की अगुवाई में आज शनिवार को आयोजित एक रैली में भगदड़ जैसी स्थिति देखी गई और कुछ बच्चों सहित कई लोग बेहोश हो गए। विजय जब जनसभा को संबोधित कर रहे थे, तब भीड़ लगातार बढ़ती गई और बेकाबू हो गई। इस बीच भीड़ की वजह से पार्टी के कई कार्यकर्ताओं और कुछ बच्चों सहित कई लोग बेहोश होकर गिर पड़े। लोगों के बेहोश होते देख कई कार्यकर्ताओं ने वहां पर शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर विजय ने ध्यान दिया और अपना भाषण रोककर खासतौर से तैयार की गई प्रचार बस के ऊपर से पानी की बोतलें फेंकनी शुरू कर दी।

    हालांकि भारी भीड़ की वजह से एंबुलेंस को घटनास्थल तक पहुंचने के लिए रास्ते से गुजरने में काफी मशक्कत भी करनी पड़ी। बेहोश लोगों को एंबुलेंस के जरिए पास के अस्पतालों में ले जाया गया और उनमें से कुछ कथित तौर पर अपनी जान के लिए संघर्ष कर रहे हैं। विजय ने बेकाबू होती स्थिति को समझा और अपना भाषण छोटा करते हुए पहले ही खत्म कर दिया।करूर में जनसभा के दौरान भगदड़ की घटना पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने X पर पोस्ट किया, “करूर से आ रही खबर चिंताजनक है।

    मैंने पूर्व मंत्री वी. सेंथिलबालाजी, मंत्री सुब्रमण्यम और जिला कलेक्टर को निर्देश दिया है कि वे भीड़ में फंसकर बेहोश हुए और अस्पताल में भर्ती लोगों को तुरंत चिकित्सा सुविधा प्रदान करें।” उन्होंने आगे कहा, “मैंने पड़ोसी तिरुचिरापल्ली जिले के मंत्री अनबिल महेश को भी युद्धस्तर पर सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा, मैंने एडीजीपी से वहां स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए त्वरित कार्रवाई करने के लिए बात की है।‌मैं जनता से डॉक्टरों और पुलिस के साथ सहयोग करने का अनुरोध करता हूं।”