Blog

  • Haryana News: DGP OP Singh ने DSP से लेकर ASI तक सभी कर्मचारियों से की बातचीत, दिया ये संदेश, देखें वीडियो

    Haryana News: DGP OP Singh ने DSP से लेकर ASI तक सभी कर्मचारियों से की बातचीत, दिया ये संदेश, देखें वीडियो

    पंचकूलाः हरियाणा के डीजीपी ओपी सिंह ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्रदेश भर के सभी थाना प्रभारियों व अन्य कर्मचारियों से बैठक की। बैठक के माध्यम से ओपी सिंह ने अधिकारियों से कानूनी व्यवस्था और अन्य मुद्दों को लेकर चर्चा की।

    इस दौरान डीजीपी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता रहती है कि आम लोगों के साथ अच्छा बरताव हो और अपराधियों पर नकेल कसी जाए। जब पुलिस के बड़े अधिकारियों से बात की जाती है तो वह कर्मचारी तक पहुंचते हुए देर लग जाती है। इसी के चलते अगर हमारे पास व्यवस्था है कि सभी से बातचीत की जा सकती है तो उस व्यवस्था का प्रयोग करना चाहिए और लोगों को भी सुविधा देनी चाहिए। इसी उद्देश्य से बड़े अधिकारी से लेकर छोटे अधिकारी तक बातचीत की गई है।

    उन्होंने कहा कि पुलिस से मुख्य दो बाते की गई जिनमें अधिकारियों से कहा गया कि जो अधिनस्थत कर्मचारी है जिनके माध्यम से हम आरोपियों को पकड़ते हैं, उनका लिविंग और वर्किंग इनवायरमेंट सही होना चाहिए, क्योंकि अगर उनकी लिविंग सही होगी तभी वह आरोपियों पर उचित कार्रवाई करेंगे और दूसरा ये कि शरारती तत्वों को बीच रास्तें मिले और उनके वार्न करें कि अगर आप लोगों को अपना शिकार बनाएंगे तो पुलिस उनके साथ है और लोगों से ऐसा कुछ नहीं होने देंगे। इसलिए पुलिस को आरोपियों का पता होना चाहिए कि वह कहां है और क्या कर रहे हैं जिससे आरोपियों पर नकेल कसी जा सके।

    इसी के साथ उन्होंने कहा कि आफिस डिजाइन इस तरह करना चाहिए कि मदद लेने आने वाले लोगों को डर महसूस न हो और वह सिंपल तरीके से आर्ग्रेनाइज करें। इसी के साथ पुलिस में संयम जरूर होना चाहिए। वहीं पुलिस अधिकारियों को अपने टेबल छोटे करने और कुर्सी से तौलिया हटाने की भी जरूरत है, ताकि मदद लेने वाला व्यक्ति खुद को छोटा महसूस न करे और सही तरीके से अपनी परेशानी बता सके।

    वहीं पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के बेटे की मौत मामले में बोलते हुए कहा कि इसकी जांच के लिए सीबीआई को सरकार ने लिखा है। सरकार का फैसला है कि सीबीआई करेगी तो इस मामले की जांच अब सीबीआई करेगी। वहीं पिछले दिनों आईपीएस वाई पूरन सिंह और एएसआई संदीप लाठर खुदकुशी मामले की घटना को भी दुखद बताया।

  • GunPoint पर SBI के CSP Center से 70 हजार की लूट

    GunPoint पर SBI के CSP Center से 70 हजार की लूट

    इटखोरीः झारखंड के चतरा में दिन दहाड़े लूट की घटना सामने आई है। जहां इटखोरी-हजारीबाग मुख्य मार्ग के गोलकाबर चौक स्थित एसबीआई के एक सीएसपी केंद्र संचालक से गन प्वाइंट पर बाइक सवार 4 अज्ञात लुटेरे 70 हजार नकद एवं लैपटॉप तथा बाइक का चाबी लेकर फरार हो गए। घटना को लेकर इलाके में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। वहीं लोगों ने घटना की सूचना तुंरत पुलिस को दी। घटना को लेकर पीड़ित सीएसपी संचालक विकास कुमार यादव ने बताया कि एक से डेढ़ बजे दिन अचानक उसके सीएसपी के बाहर दो बाइक पर सवार होकर 4 लुटेरे सीएसपी के बाहर आ धमके।

    जिनमें 3 लुटेरों ने हेलमेट पहने हुए थे, वहीं एक लुटेरा नकाबपोश था। जिसमें दो लुटेरे बाहर खड़े थे, वहीं दो लुटेरे उसके केबिन के पास रुपए निकालने के बहाने आ धमके, उस समय केबिन लॉक था। इनमें एक ने रिवाल्वर तानकर केबिन खुलवाया और कैश काउंटर में रखें 70 हजार नगद, लैपटॉप एवं बाइक की चाबी लूट कर हजारीबाग रूट की ओर भागने लगे। उक्त लुटेरों पर भागते समय कुर्सी भी मारी, लेकिन वह भागने में सफल रहे।

    घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटना की जानकारी पाकर घटनास्थल पर तुरंत पहुंचीं। जहां पूछताछ के बाद पुलिस ने लूटे गए मोबाइल का लोकेशन ट्रेस कर लुटेरों का पीछा करने लगी। इसके बाद भागते-भागते लुटेरों ने दनदहा जंगल में लैपटॉप, मोबाइल और बाइक का चाबी फेंक कर रफू चक्कर हो गए। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है, मगर 70 हजार लेकर लुटेरे भागने में सफल रहे है।

    थाना प्रभारी के नेतृत्व में लुटेरों की धरपकड़ के लिए अभियान तेज कर दिया गया है। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही घटना का अंजाम देने वाले लुटेरे पुलिस की पकड़ में होंगे।

  • Punjab News: विरासती मार्ग पर पुलिस के साथ शराबी ने की बदसलूकी, फाड़ी वर्दी, देखें वीडियो

    Punjab News: विरासती मार्ग पर पुलिस के साथ शराबी ने की बदसलूकी, फाड़ी वर्दी, देखें वीडियो

    अमृतसरः शहर के विरासती मार्ग पर देर जमकर हंगामा हुआ। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। दरअसल, पुलिस ने विरारती मार्ग पर शराबी को काबू किया। जिसने घटना स्थल पर जमकर उत्पाद मचाया। इस दौरान उक्त शराबी ने पुलिस के साथ बदसलूकी भी की। नशेड़ी ने हंगामे के दौरान पुलिस कर्मी की वर्दी भी फाड़ दी। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो पुलिस कर्मियों द्वारा उसे काबू किया जा रहा था। इस दौरान उक्त नशेड़ी ने पुलिस कर्मी की वर्दी पर हाथ डालते हुए वर्दी फाड़ दी। जिसके बाद पुलिस उक्त नशेड़ी को काबू करके थाने ले गई। पुलिस कर्मी का कहना है कि नशेड़ी के खिलाफ बनती कार्रवाई की जा रही है।
  • Punjab News: Doctor की गाड़ी पर बदमाशों ने बरसाई गोलियां, 50 लाख की फिरौती न देने पर की वारदात, देखें CCTV

    Punjab News: Doctor की गाड़ी पर बदमाशों ने बरसाई गोलियां, 50 लाख की फिरौती न देने पर की वारदात, देखें CCTV

    गुरदासपुरः शहर के ऐतिहासिक कस्बे कलानौर में श्री राम अस्पताल के मालिक डॉक्टर रामेश्वर से रात 2 बजे 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। वहीं रंगदारी मांगने के बाद नकाबपोश मोटरसाइकिल सवार युवकों ने अस्पताल के गेट पर खड़ी डॉक्टर की गाड़ी पर भी हमला किया और उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। इस दौरान सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। डॉक्टर का कहना है कि इन आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए श्री राम अस्पताल के मालिक डॉ. रामेश्वर सैनी ने बताया कि गैंगस्टरों ने पहले भी उनके अस्पताल पर हमला किया था। उन्होंने अस्पताल पर 4 गोलियां चलाईं और उनसे 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी, जबकि इस घटना के संबंध में कलानौर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर मामला दर्ज किया गया था। डॉक्टर ने कहा कि इसके बाद गैंगस्टरों ने उन्हें फोन पर भी फिरौती की मांग की, जबकि उनका फोन ब्लॉक सूची में डाल दिया गया था। इस घटना के बाद, पुलिस ने उनकी सुरक्षा के लिए दो गनमैन भी उपलब्ध कराए हैं।

    उन्होंने कहा कि बीती रात जब वह अपने गनमैन के साथ अपने घर गए थे, तो मोटरसाइकिल पर 2 नकाबपोश उनके अस्पताल के सामने आए। इस दौरान युवकों ने अस्पताल के गेट पर खड़ी उनकी गाड़ी पर लगभग 6 राउंड फायर किए और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित डाक्टर ने पुलिस को मामले की शिकायत दे दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में पुलिस को एक जिंदा कारतूस भी मौके से बरामद किया है।

    डॉ. रामेश्वर सैनी अपने मरीजों को उनके इलाज के लिए 10-10 रुपये की दवाइयां दे रहे हैं, वह इतने पैसे कहां से लाएंगे? इस मौके पर उन्होंने पंजाब सरकार और डीजीपी पंजाब से मांग की है कि उन पर गोली चलाने वालों को सजा दी जाए। उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए और उनकी जान-माल की सुरक्षा की जाए। वहीं घटना के बाद डीएसपी गुरविंदर सिंह, कलानौर थाने के एसएचओ हेमराज समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस की टीमें शूटरों की गिरफ्तारी में जुटी हुई हैं।

  • Whatsapp यूजर्स को जल्द मिलेगा नया फीचर, अब नहीं छूट पाएंगे जरुरी Message

    Whatsapp यूजर्स को जल्द मिलेगा नया फीचर, अब नहीं छूट पाएंगे जरुरी Message

    टेक्नोलॉजी: व्हाट्सएप्प आए दिन अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स लेकर आता रहता है। कंपनी की ओर से नए और जरुरी फीचर्स पर अभी काम भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब कंपनी एक इस तरह का फीचर टेस्ट कर रही है जिसके जरिए ग्रूप चैट का अनुभव यूजर्स के लिए और भी आसान हो जाएगा। इस नए फीचर को @all और mention everyone करके यूजर्स पूरे ग्रूप को टैग कर पाएंगे।

    जरुरी मैसेज नहीं होंगे मिस

    नया फीचर @all अभी तक के लिए फिलहाल Whatsapp Beta For Android में ही देखा गया है। इसको कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए गूगल प्ले स्टोर के जरिए रोलआउट किया जा रहा है। पहले इस फीचर को डेवलपमेंट स्टेज में देख गया था लेकिन अब यह Mention Menu के अंदर नजर आ रहा है। इसकी मदद से अब यूजर्स पूरे को ग्रूप को एक साथ अलर्ट कर पाएंगे जिससे कोई भी जरुरी मैसेज मिस नहीं होगा। भले ही किसी मेंबर ने नोटिफिकेशन म्यूट किए हों।

    ऐसे काम करेगा फीचर

    जब भी किसी ग्रूप चैट में @all का इस्तेमाल किया जाएगा तो इस फीचर से ग्रूप के हर सद्सय को टैग किए बिना हर एक को अलग-अलग मैंशन किए जा पाएंगे। यह फीचर खासतौर पर बड़े ग्रूप्स, टीम्स, कम्युनिटीज और फैमिली ग्रुप्स के लिए फायदेमंद साबित होगा। जहां पर अक्सर कुछ मैसेज नजरअंदाज हो जाते हैं। इस फीचर का मकसद होगा अच्छी ग्रूप कम्यूनिकेशन और जरुरी मैसेज की डिलीवरी को आसान बनाना।

    ये लोग कर पाएंगे इस्तेमाल

    WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फीचर के इस्तेमाल को लेकर व्हाट्सएप्प ने कुछ सीमाएं भी तय की है। छोटे ग्रूप्स में हर कोई इसका इस्तेमाल कर पाएगा। बड़े ग्रूप्स में सिर्फ ग्रूप एडमिन्स ही यह फीचर इस्तेमाल कर पाएंगे। इस नियम का मुख्य उद्देश्य स्पैम और अनचाही नोटिफिकेशन से बचाव करना है।

    जल्द मिलेगा फीचर

    फिलहाल अभी यह फीचर बीटा टेस्टर्स के लिए ही मौजूद है। आने वाले हफ्तों में इसे ज्यादा यूजर्स तक पहुंचाया जाएगा। टेस्टिंग पूरी होने के बाद यह फीचर Android और IOS यूजर्स के लिए भी स्टेबल वर्जन में रोलआउट कर दिया जाएगा। इस अपडेट के साथ व्हाट्सएप्प का यही मकसद है कि ग्रुप चैट्स में सुविधा और नियंत्रण दोनों का संतुलन बनाया जा सके और बातचीत आसान हो सके।
  • Punjab News: बारात आने से पहले दुल्हन की दिल का दौरा पड़ने से मौत , देखें वीडियो

    Punjab News: बारात आने से पहले दुल्हन की दिल का दौरा पड़ने से मौत , देखें वीडियो

    फरीदकोटः जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां बरगाड़ी गांव में एक शादी समारोह में बारात आने से पहले ही दुल्हन की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मृतिका की पहचान पूजा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पूजा की शादी 24 अक्टूबर को थी और उससे एक दिन पहले 23 अक्टूबर को पूजा ने नाच-गाकर अपनी शादी का जश्न मनाया।

    बताया जा रहा है कि नाचते समय पूजा के नाक से खून बहने लग गया और उसे दिल का दौरा पड़ गया। परिवार के सदस्य उसे उपचार के लिए डॉक्टर के पास ले गए, जहां डॉक्टर ने पूजा को मृत घोषित कर दिया गया। पूजा की सगाई 3 साल पहले जैतो के एक लड़के से हुई थी। अब लड़के के दुबई से लौटने के बाद, परिवार ने अपनी बेटी की शादी की तैयारी कर ली थी, लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था। इस दुखद खबर ने सभी को स्तब्ध कर दिया।

  • Punjab News: Online Shopping के चलते फीकी पड़ी 100 साल पुराने डब्बी बाजार की रौनक, देखें वीडियो

    Punjab News: Online Shopping के चलते फीकी पड़ी 100 साल पुराने डब्बी बाजार की रौनक, देखें वीडियो

    कई एंटीक चीजें बढ़ाती हैं बाजार की शान, ग्राहकों के इंतजार में दुकानदार

    होशियारपुरः एक जमाना था जब लोगों को गांवों से खरीदारी करने के लिए शहरों और कस्बों तक लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। कई बाजार अपनी खास चीजों के लिए मशहूर थे, लेकिन जैसे-जैसे समय बदला, आधुनिक तकनीक ने प्राचीन हस्तशिल्प के कई विकल्प पेश किए। इसी तरह, होशियारपुर का 100 साल से भी ज्यादा पुराना प्राचीन डब्बी बाजार भी कभी मशहूर हुआ करता था। आज भी इस बाजार में वो सारी चीजें मिलती हैं जो 100 साल पहले मिलती थीं या लोग घर पर जरूरत पड़ने पर खरीदते थे और ये सारी चीजें उस जमाने में लकड़ी पर नक्काशी करके और हाथी दांत का इस्तेमाल करके सजाई जाती थीं और जानवरों की सुरक्षा के लिए हाथी दांत पर प्रतिबंध लगने के बाद, अब लकड़ी की चीजों पर एक खास तरह के प्लास्टिक से नक्काशी की जाती है और ये सारा काम बहुत ही बारीकी और हाथ से किया जाता है और कई हफ्तों और महीनों की मेहनत के बाद अपना रंग दिखाता है, लेकिन आधुनिक युग में ऑनलाइन शॉपिंग के चलन के कारण इस बाज़ार की रौनक फीकी पड़ गई है और अब ये बाज़ार वीरान हो गया है। पहले इस बाज़ार में खड़े होने की जगह नहीं होती थी और दूर-दूर से ग्राहक और व्यापारी इस बाज़ार में खरीदारी करने आते थे, लेकिन अब यहाँ बैठे दुकानदार दिन भर ग्राहकों के इंतजार में बैठे रहते हैं। दुकानदार कोमल जैन, कारीगर व अन्य ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि अगर सरकार इस बाजार के प्रचार-प्रसार पर ध्यान दें, तो इस बाजार का वैभव वापिस आ सकता है, और इस बाजार से जुड़े कई मेहनती कारीगर आर्थिक तंगी से उबर सकते हैं, साथ ही इस कला और बाज़ार को भी बचाया जा सकता है, और साथ ही भविष्य में युवा भी इस काम में वापिस आकर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।
  • Punjab News: ढाबे पर गुंडागर्दी का नंगा नाच, 3 दर्जन हमलावारों ने चलाई गोलियां और तेजधार हथियार, 3 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: ढाबे पर गुंडागर्दी का नंगा नाच, 3 दर्जन हमलावारों ने चलाई गोलियां और तेजधार हथियार, 3 घायल, देखें वीडियो

    कपूरथलाः सुल्तानपुर लोधी रोड पर गांव खेड़ादोना में तेजधार हथियार और गोलियां चलने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार दाना मंडी के पास ढाबे पर देर रात पुरानी रंजिश को लेकर हमलावारों ने गोलियां और तेजधार हथियारों से नौजवानों पर हमला किया। इस घटना में 3 नौजवान घायल हो गए। घायल तीनों को लोगों द्वारा उपचार के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया।

    घायलों की पहचान करणबीर सिंह पुत्र गुरदीप सिंह निवासी सैदपुर, रिंकू निवासी शेखूपुर और गुरबीर सिंह निवासी करतारपुर के रूप में हुई है। वहीं घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। वहीं सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान करणबीर सिंह ने बताया कि वे ढाबे पर खाना खा रहे थे तभी 4-5 गाड़ियों पर सवार करीब 3 दर्जन नौजवान आए और उन्होंने तेजधार हथियारों से हमला किया और उसके बाद फायरिंग शुरू कर दी।

    इस घटना में गुरबीर सिंह को गोली लगी। पीड़ित ने कहाकि हमलावारोंने उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। घटना में वह तीनों घायल हो गए। इमरजेंसी वार्ड में तैनात ड्यूटी डॉक्टर योगिता ने बताया कि उनका इलाज जारी है, जबकि गोली लगने के कारण घायल हुए गुरबीर सिंह निवासी करतारपुर की हालत गंभीर होने पर उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र (हायर सेंटर) भेज दिया गया है। इस संबंध में संबंधित थाना को सूचित कर दिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • America ने Columbia के राष्ट्रपति पर लगाया प्रतिबंध, इस वजह से लिया फैसला

    America ने Columbia के राष्ट्रपति पर लगाया प्रतिबंध, इस वजह से लिया फैसला

    नई दिल्ली: अमेरिका ने कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान कर दिया है। यह कदम ट्रंप प्रशासन और अमेरिका के पुराने सहयोगी इस लैटिन अमेरिकी देश के बीच बढ़ते हुए इस तनाव को और भी गहरा कर सकते हैं। अमेरिका ने ये प्रतिबंध उस समय पर लगाया है जब ट्रंप ने पेट्रो पर यह आरोप लगाया कि उन्होंने कोलबिया से अमेरिका में कोकीन की तस्करी रोकने ले किए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। पिछले कुछ हफ्तों से वॉशिंगटन और लैटिन अमेरिकी देशों के बीच में तनाव बढ़ता जा रहा है। अमेरिकी सेना ने दक्षिण कैरेबियन क्षेत्र में अपनी गतिविधियां भी तेज कर दी है और अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में संदिग्ध जहाजों पर भी हमले किए ङैं। इन पर अमेरिका का दावा है कि वे ड्रग्स लेकर जा रहे थे हालांकि उनकी ओर से अब तक इसका कोई ठोस सबूत नहीं दिया गया है।

    अब तक नहीं मिली कोई बड़ी सफलता

    गुस्तावो पेट्रो ने अमेरिका पर कैरेबियन सागर में एयरस्ट्राइक करके निर्दोष लोगों की हत्या करने का आरोप भी लगाया था। इसके जवाब में डोनाल्ड ट्रंप ने कोलंबियाई राष्ट्रपति को अवैध ड्रग लीडर और बुरा आदमी कहा था। पेट्रो लंबे समय से इन अमेरिकी सैन्य हमलों का विरोध कर रहे हैं। वह कोलंबिया में छह दशकों से चल रहे संघर्ष को शांति वार्ताओं और आत्मसमर्पण समझौतों के जरिए खत्म करने का भी प्रयास कर रहे हैं परंतु अभी तक कोई बड़ी सफलता नहीं मिल पाई है।

    अमेरिका नहीं करेगा ड्रग तस्करी बर्दाश्त

    अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने एक बयान जारी किया है। यह बयान जारी करते हुए उन्होंने कहा कि जब से राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो सत्ता में आए हैं कोलंबिया में कोकीन का उत्पादन दशकों में सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है। इससे अमेरिका में ड्रग्स की बाढ़ आ चुकी है। हमारे नागरिक इस जहर का शिकार हो रहे हैं। राष्ट्पति पेट्रो ने कोलंबिया में ड्रग कार्टेल्स को फलने-फूलने का मौका दिया है। इसे रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। ऐसे में राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिका की सुरक्षा देखते हुए यह कदम उठाया है। ट्रंप ने यह साफ कर दिया है कि हम ड्रग तस्करी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।

    कोलंबिया ने जताया विरोध

    कोलंबिया के विदेश मंत्रालय ने भी अमेरिकी राजदूत को तलब करके राष्ट्रपति ट्रंप के बयान पर औपचारिक विरोध दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि ऐसी बयानबाजी से दोनों देशों के बीच में सहयोग पर गंभीर असर होगा। कैरेबियन सागर में अमेरिका की लगातार बढ़ रही सैन्य तैनाती पर लैटिन अमेरिका के देशों ने भी चिंता जताई है। ब्राजील और चिली ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा है कि कूटनीतिक समाधान ही किसी भी समस्या को हल करने का सबसे आसान तरीका है। वहीं मेक्सिको ने ट्रंप प्रशासन के क्षेत्र में एयरक्राफ्ट कैरियर यूएसएस जेराल्ड फोर्ड तैनात करने के फैसले को एकतरफा और असंतुलित बताया है।
  • Jalandhar News: महिला तस्कर के घर के ताले तोड़कर प्रशासन ने की कार्रवाई, देखें Live

    Jalandhar News: महिला तस्कर के घर के ताले तोड़कर प्रशासन ने की कार्रवाई, देखें Live

    जालंधर, ENS: नशा तस्करों के खिलाफ लगातार पुलिस द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज नगर निगम और पुलिस की अगुवाई में तस्कर के घर पर तोडफोड़ की। मिली जानकारी के अनुसार परिवार द्वारा तस्करी का काम किया जाता था। तस्कर की पहचान मंजीत कौर उर्फ पंबो के रूप में हुई है। वहीं आज नगर निगम और पुलिस की ओर से घर के ताले तोड़कर घर पर कार्रवाई की जा रही है।

    बताया जा रहा है कि महिला तस्कर पर एनडीपीएस एक्ट के 3 मामले दर्ज है और वह जमानत पर बाहर आई हुई है। नगर निगम के अधिकारी ने बताया कि उक्त मंजीत कौर उर्फ पंबो को कई बार नोटिस दिया गया था, लेकिन मंजीत कौर उर्फ पंबो द्वारा नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया गया। जिसके बाद आज वह पुलिस के साथ मिलकर उक्त महिला के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंचे है।

    नगर निगम अधिकारी ने बताया कि अवैध रूप से बिल्डिंग के बने हिस्से को लेकर बार-बार जारी हुए नोटिस का जवाब ना मिलने के कारण आज यह कार्रवाई की गई है। इस दौरान मौके पर पुलिस फोर्स भी मौजूद है। वहीं पुलिस अधिकारी ने कहा उनकी जांच में सामने आया है कि महिला नशा तस्करी में लिप्त है और हाल ही में वह नशा तस्करी मामले में जेल से जमानत पर बाहर आई है।

    महिला और उसकी माता के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के 4 मामले दर्ज है। माता पर एक मामला दर्ज है, जबकि मंजीत कौर के खिलाफ 3 मामले दर्ज है। घटना के बाद जब वह घर पहुंचे तो माता घर पर मौजूद नहीं है। दोनों के खिलाफ 2023-24 से मामले दर्ज है। वहीं हाल ही में इस साल मई माह में भी एक मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने कहा कि नगर निगम और पुलिस द्वारा यह सांझा ऑपरेशन चलाया गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि तस्करों के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेंगी।