Blog

  • मशहूर एक्टर Satish Shah का निधन, दोस्त ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

    मशहूर एक्टर Satish Shah का निधन, दोस्त ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

    बॉलीवुड: इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। बॉलीवुड और टीवी के मशहूर एक्टर सतीश शाह का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी उनके दोस्त अशोक पंडित ने सोशल मीडिया के जरिए सभी फैंस को दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने बताया कि किडनी फेलियर के कारण सतीश को दादर के हिंदुजा अस्पताल में ले जाया गया था परंतु वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    किडनी फेलियर के चलते हुए निधन

    अशोक पंडित ने अपने वीडियो को एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने कहा कि सतीश पहले घर पर ही थे। फिर किडनी फेलियर के कारण उन्हें दादर के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। एक्टर का अंतिम संस्कार मुंबई के बांद्रा के श्मशान घाट में किया जाएगा।

    ‘अजीब दांस्ता’ से रखा था बॉलीवुड में कदम

    सतीश ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर में एक्टिंग के साथ की थी। इसके बाद फिल्म ‘अजीब दास्तां’ के जरिए उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था। उनकी फिल्मों की बात करें तो ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘कल हो ना हो’, ‘कभी हां कभी ना’, ‘हम साथ-साथ हैं’, ‘मुझसे दोस्ती करोगे’, ‘इश्क-विश्क’, ‘हम आपके हैं कौन’, ‘हीरो नंबर 1’, ‘अमृत’, ‘नरसिम्हा’, ‘पुराना मंदिर’, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘रमैया वस्तावैया’ जैसी फिल्मों में एक्टर नजर आ चुके हैं।

    टीवी में भी कमाया खूब नाम

    सतीश शाह सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि कई सारे टीवी सीरियल्स में भी नजर आ चुके थे। उन्होंने कई सुपरहिट सीरियल्स में काम किया था। ‘साराभाई Vs साराभाई’ जैसे शोज में उनका नाम शामिल है। एक्टर के निधन से सिर्फ उनका परिवार ही नहीं टूटा बल्कि उनके फैंस को भी काफी झटका लगा है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी शोक की लह है। सोशल मीडिया पर यूजर्स एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
  • Punjab News: बहन से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा महंगा, परिवार पर किया हथियारों से हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: बहन से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा महंगा, परिवार पर किया हथियारों से हमला, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के मोहकमपुर इलाके से देर रात बहन से छेड़छाड़ करने का विरोध परिवार को महंगा पड़ गया। दरअसल, विरोध करने पर हमलावारों ने परिवार के साथ बेरहमी से मारपीट की। बताया जा रहा है कि परिवार पर कुछ पड़ोसियों और अज्ञात लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। हमला के दौरान परिवार के सदस्य चीखते-चिल्लाते रह गए, लेकिन उनकी मदद करने के लिए कोई आगे नहीं आया। पीड़ित बॉबी का आरोप है कि पड़ोसी उनकी बहन से आए दिन छेड़छाड़ करते थे और जब परिवार ने इसका विरोध किया, तो आरोपी बदले की भावना से रात को हथियार लेकर घर पहुंच गए। जैसे ही परिवार ने घर का गेट खोला, बात करनी शुरू की तब ही हमलावरों ने उन पर आंखों में मिर्च पाउडर डालकर हमला बोल दिया। इसके बाद लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला शुरू कर दिया। इस दौरान घर की महिलाओं के साथ अभद्र भाषा और गालियां भी दी गई। परिवार का कहना है कि इन आरोपियों के साथ उनकी पुरानी रंजिश भी चली आ रही है। कुछ महीने पहले उनके भाई पर भी हमला हुआ था, जिसमें उसकी मौत हो गई थी। उन्होंने कहा कि उस केस में भी हमें आज तक इंसाफ नहीं मिला।थाना मोहकमपुरा के प्रभारी राणा सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायतें प्राप्त हुई हैं और मामले की जांच की जा रही है। राणा सिंह ने स्पष्ट किया कि जो भी इस घटना में दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
  • Jalandhar News: SHO Bhushan Kumar का परिवार आया मीडिया के सामने, किए खुलासे, देखें वीडियो

    Jalandhar News: SHO Bhushan Kumar का परिवार आया मीडिया के सामने, किए खुलासे, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: रेप केस मामले में विवादों में फंसे फिल्लौर के एसएचओ भूषण कुमार की मुश्किलें लगातार बढ़ रही है। बीते दिन भूषण कुमार के खिलाफ पोक्सो एक्ट का भी मामला दर्ज हुआ है। वहीं अब विवादित मामले को लेकर भूषण कुमार का परिवार मीडिया के सामने आया है। इस दौरान परिवार ने भूषण कुमार पर लगे आरोप बेबुनियाद बताए। भूषण की पत्नी नीलम कुमारी ने कहाकि कामरेड रामजी ने मिलकर साजिश रची है और उन्हें फंसाया है। आरोप है कि महिला को लेकर भूषण कुमार को गलत पर्चे दर्ज करने का दवाब बनाया गया, लेकिन उन्होंने मना किया। जिसके बदले में पहले डेढ लाख मांगे गए और बाद में 5 लाख रुपए की मांग की गई।

    वहीं बेटे ने दूसरे अन्य केस में बनियान में पिता की वीडियो को लेकर बताया कि यह अन्य केस का मामला है। इस दौरान उन्हें वीडियो कॉल करके पंच, सरपंच सहित अन्य महिला ने ने बात की और उनसे पर्सनल मिलने के लिए कहा। जिसमें उसके पिता भूषण कुमार ने कहाकि वह छुट्टी पर है, वह दफ्तर में अधिकारी से मिल लें। लेकिन वह उनके साथ ही मिलने की जिद्द पर अड़े रहे। इस दौरान उन्होंने रूम में ही बुलाकर बात करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इस मामले में पिता उन्हें रास्ते के बारे में बता रहे है। लेकिन उस वीडियों को अन्य रिकार्डिंग के साथ जोड़कर बनाया गया है। बेटे ने कहाकि जिस रूम में उनके पिता रूके हुए थे, उस घर में नीचे दुकान है और वहां सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है।

    वह उक्त दुकान से सीसीटीवी फुटेज मुहैया भी करवा सकता है। बेटे ने आरोपों को बेबुनियाद बताया और उन्हें फंसाने की साजिश बताया। बेटे ने कहा कि कुछ समय पहले फिल्लौर के गांव में मेले में उक्त गांव के जरनैल, राम सहित अन्य लोग शामिल हुए थे। जहां यह लोग मेले में पार्टी का मुद्दा लेकर आए थे और उसके पिता ने भरी सभा में उनसे माइक छीन लिया था और कहा था कि धार्मिक प्रोग्राम में कोई राजनीति मुद्दे पर बात नहीं की जाएगी। बेटे का आरोप है कि उसी की रंजिश निकाली जा रही है। मुद्दा गरमाने के बाद पिता ने माफी मांग ली और बताया कि वह धार्मिक प्रोग्राम में राजनीतिक मुद्दा नहीं चाहते थे। लेकिन उसके बावजूद रंजिश रखी।

    बेटे ने कहा कि उसके बाद वह खुद उक्त लोगों के पास पहुंचा, लेकिन उन्होंने एक ना सुनी। परिवार ने इस मामले के दौरान थ्रेट कॉल दी जाने की धमकियां देने के आरोप लगाए है। इस दौरान आरोप लगाए है कि कभी उनसे एक करोड़ रुपए की मांग की जा रही है और कभी 50 लाख रुपए मांगे जा रहे है। परिवार ने प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है। परिवार का कहना है कि उनके पास ब्लैकमेलिंग कॉल की वीडियो मौजूद है। इस डर के कारण उनके बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे और उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही।

  • भुट्टो का लोनिवि बंगाणा पर हमला, बोले ऑफिस में कम क्वार्टर में ज्यादा रहते हैं एक्सियन साहब

    भुट्टो का लोनिवि बंगाणा पर हमला, बोले ऑफिस में कम क्वार्टर में ज्यादा रहते हैं एक्सियन साहब

    कुटलैहड़ में इतनी बड़ी आई आपदा पर एक्सियन साहब नहीं दिखे फील्ड में,दो माह से एक दर्जन सड़कें बंद,जनता परेशान ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने शनिवार को उपमंडल बंगाणा के लोक निर्माण विभाग (लोकनिवि) मंडल बंगाणा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि विभाग के कार्यों में पूरी तरह से लापरवाही और सुस्ती हावी है, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। भुट्टो ने कहा कि जब भी कोई व्यक्ति बंगाणा के लोक निर्माण विभाग के कार्यालय में पहुंचता है, तो एक्सियन साहब क्वार्टर में सोए हुए मिलते हैं। जनता के जरूरी कार्यों की कोई सुनवाई नहीं होती। उन्होंने बताया कि पिछले दो महीनों से कुटलैहड़ क्षेत्र की एक दर्जन लिंक सड़कें पूरी तरह बंद पड़ी हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं मुख्य सड़कों पर आपदा के दौरान गिरे लहासे अब तक नहीं हटाए गए हैं, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। पूर्व विधायक ने कहा कि कुटलैहड़ क्षेत्र में भयंकर प्राकृतिक आपदा आने के बावजूद लोक निर्माण विभाग का एक्सियन फील्ड में नजर नहीं आया। उन्होंने कहा कि न तो अधिकारी जनता से मिलने निकलते हैं, न ही किसी का फोन उठाते हैं। ऐसे में आम जनता को अपने कार्य करवाने के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। भुट्टो ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार पर भी तीखा प्रहार करते हुए कहा कि सुक्खू सरकार झूठे वादों और घोषणाओं की सरकार बनकर रह गई है। उन्होंने कहा कि सरकार कहती है कि दीपावली से पहले ठेकेदारों के भुगतान किए जाएंगे, लेकिन सच्चाई यह है कि दस लाख तो दूर, एक रुपया भी ठेकेदारों को नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों से ठेकेदारों में भारी रोष है और कई लोग आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं, और ठेकेदारों को आत्महत्या जैसी स्थिति तक पहुंचा दिया गया है, जबकि दूसरी ओर सरकार अपने चहेतों और राजनीतिक मित्रों को खुश करने में लगी है। पूर्व विधायक ने यह भी कहा कि यदि लोक निर्माण विभाग ने शीघ्र ही क्षेत्र की बंद सड़कों को नहीं खोला और लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की, तो भाजपा जनता के साथ मिलकर आंदोलन छेड़ेगी। भुट्टो ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में विभागों में पारदर्शिता और जवाबदेही थी, लेकिन आज अफसरशाही का आलम यह है कि जनता के हितों की कोई परवाह नहीं। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि बंगाणा लोक निर्माण मंडल के एक्सियन को तुरंत फील्ड निरीक्षण के लिए निर्देशित किया जाए और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। भुट्टो ने चेतावनी दी कि यदि आने वाले दस दिनों में सड़कों की बहाली का कार्य शुरू नहीं हुआ, तो भाजपा जनता के साथ मिलकर धरना-प्रदर्शन करने से पीछे नहीं हटेगी। इस मौके पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष बलराम बबलू राज्य पंचायती राज प्रकोष्ठ के सह संयोजक कृष्ण पाल शर्मा,मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़,राज कुमार मनकोटिया,सुमित वशिष्ठ आदि गणमान्य मौजूद रहे।
  • छठ पूजा के दौरान शरीर में नहीं होगी कमजोरी, इन Tips के साथ रखें खुद को Healthy

    छठ पूजा के दौरान शरीर में नहीं होगी कमजोरी, इन Tips के साथ रखें खुद को Healthy

    सेहत: छठ पूजा भारत के सबसे पवित्र और महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक मानी जाती है। यह त्योहार सूर्य देव और छठी मां की पूजा के लिए मनाया जाता है। इस व्रत में सिर्फ श्रद्धा और भक्ति की जरुरत नहीं होती बल्कि इसको निभाने के लिए शारीरिक पॉवर और एनर्जी की भी जरुरत पड़ती है। जब महिलाएं लंबे समय तक व्रत करती हैं, पूजा करती हैं नदी या तालाब में खड़ी रहती हैं और घंटों तक प्रार्थना करती हैं तो शरीर के लिए मुश्किल हो सकती है। इसके कारण थकान, चक्कर, कमजोरी या डिहाइड्रेशन जैसी दिक्कतें हो सकती है। ऐसे में इस पावन अवसर पर सिर्फ भक्ति ही नहीं बल्कि अपनी सेहत का ध्यान रखना भी जरुरी हो जाता है।

    अच्छी डाइट लें

    छठ का व्रत शुरु करने से पहले हल्की और पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लें। ऐसा खाना खाएं जो आपके शरीर को एनर्जी दे और व्रत के दौरान आपको कमजोरी न होने दे। दाल और चावल, हरी सब्जियां और मौसमी फल आप खा सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि ज्यादा तला-भुना या फिर मसालेदार खाना न खाएं। इससे पाचन में दिक्कत होगी। व्रत में हल्का और आसानी से पचने वाला खाना ही खाएं।

    फल और ड्राई फ्रूट्स

    इस दौरान आप फल और ड्राई फ्रूट्स जरुर खाएं। इनमें नैचुरल शुगर और फाइबर पाया जाता है जो आपके शरीर को तुंरत एनर्जी देने में मदद करेगा। व्रत से पहले और बाद में इन्हें अपनी डाइट में जरुर शामिल करें। कुछ खास चीजें जैसे कि खजूर, किश्मिश और केले का सेवन आप कर सकते हैं। इनको खाने से शरीर में ताकत बनी रहेगी और थकान भी कम महसूस होगी।

    मेंटल हेल्थ का भी रखें ध्यान

    छठ पूजा के दौरान सिर्फ फिजिकल हेल्थ ही नहीं बल्कि मेंटल हेल्थ का भी ध्यान रखना जरुरी है। तनाव और चिंता के कारण आपकी एनर्जी खत्म हो सकती है। ऐसे में पूजा के समय योग, ध्यान या गहरी सांस लेने जैसी एक्टिविटीज करें। इससे आप मानसिक तौर पर मजबूत होंगे और फोक्सड भी रहेंगे।

    पूरी नींद लें

    पूजा की तैयारियों के चलते नींद नहीं पूरी हो पाती ऐसे में शरीर में थकान हो सकती है इसलिए व्रत शुरु करने से पहले पूरी नींद लेना बहुत जरुरी है। पूरी नींद से आपका शरीर तरोताजा रहेगा और मन भी शांत और फोक्सड रहेगा।

    व्रत से पहले रहें हाइड्रेट

    छठ पूजा के दौरान पानी नहीं पिया जाता ऐसे में व्रत से पहले शरीर में पानी की मात्रा पूरी रखें। आप पानी के साथ नारियल पानी, नींबू पानी या फलों का जूस आप पी सकते हैं। इससे आपके शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स बने रहेंगे और कमजोरी या चक्कर आने की संभावना भी कम होगी।
  • Haryana News: SIT ने कब्जे में ली डायरी, खोलेगी अकील अख्तर की मौत का राज, देखें वीडियो

    Haryana News: SIT ने कब्जे में ली डायरी, खोलेगी अकील अख्तर की मौत का राज, देखें वीडियो

    पंचकूलाः हरियाणा में पंचकूला के माता मनसा देवी में पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की मौत का रहस्य उलझता जा रहा है। अभी तक जहां मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है, वहीं इस मामले की जांच कर रही एसआईटी टीम ने उनके माता मनसा देवी निवास स्थान पर कई घंटे सर्च कर कई अहम सबूत एकत्रित किए हैं। पुलिस को अकिल अख्तर की डायरी और कुछ पुराने मोबाइल मिले हैं। पुलिस का कहना है कि जिस मोबाइल से वीडियो बनाया गया था वह मोबाइल अभी पुलिस को नहीं मिला है।

    जल्द ही इस मामले में वह मोबाइल भी बरामद कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मृतक अखिल अख्तर का जी पटियाला के डी एडिक्शन सेंटर में उपचार हुआ है। वहां से भी रिकॉर्ड लिया गया है और सीन ऑफ क्राइम से भी कई सन्दिग्ध चीजे पुलिस को मिली है। वहीं इस मामले में एसआईटी के हेड विक्रम नेहरा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हमारी जांच में सबसे पहले सीन ऑफ क्राइम की जगह का मुआयना किया है और इस केस से जुड़ी कुछ इंपॉर्टेंट चीजे मिली है। उन चीजों को कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि सीन ऑफ क्राइम से मिली चीजों का अध्ययन कराएंगे। उन्होंने बताया कि मौके से बहुत सी चीज मिली है और कई चीजे संदिग्ध मिला है।

    उन्होंने कहा कि कुछ चीज ऐसी हैं जो नशे से जुड़ी हो और प्राथमिक जांच में यह लग रहा है और जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा सीन ऑफ क्राइम से एक डायरी पुलिस को मिली है। डायरी को कब्जे में लिया है डायरी में ज्यादातर लिखी हुई बातें वही है जो अखिल अख्तर ने वीडियो वायरल किया था। उन्होंने कहा कि इसकी जांच भी की जा रही है और जांच जिस दिशा में जाएगी इस दिशा में कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि डी- एडिक्शन सेंटर पटियाला का हमारी टीम को पता चला था और वहां से कुछ दस्तावेज लिए हैं और वहां के मैनेजर को भी जांच में शामिल होने के लिए बुलाया है।

    उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि इस केस से संबंधित जो भी तथ्य है वह लेकर आए उन्होंने बताया कि अकिल अख्तर पटियाला के डी एडिक्शन सेंटर में दो बार गया था। पहली बार 15 दिन तक रहा और दूसरी बार दो महीने तक उस डी एडिक्शन सेंटर में रहा है और बाकी रिकॉर्ड भी पुलिस के द्वारा लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डी एडिक्शन सेंटर में क्या-क्या उपचार किया गया और क्या-क्या बिहेवियर था इसकी भी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि अकील अख्तर से संबंधित लोगों से भी पूछताछ करेंगे। उन्होंने कहा कि इस मामले में आखिर अख्तर के पिता पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा को अभी जांच में शामिल होने के लिए अभी नहीं बुलाया है और सीन ऑफ क्राइम की जगह बंद थी और इस पर उनको नोटिस जारी कर सीन ऑफ क्राइम की जांच करवाने को कहा था।

    उन्होंने कहा कि अभी जांच चल रही है और जैसे ही जरूरत होगी जिन जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है उनको बुलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी तक फिलहाल रिकॉर्ड इकट्ठा किया जा रहा है और फोरेंसिक से रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में और क्लेरिटी आएगी। उन्होंने कहा कि अभी इस मामले में अकिल अख्तर की वीसरा रिपोर्ट नहीं आई है और यह एक महत्वपूर्ण केस है और कोशिश करेंगे कि जल्द ही उसकी रिपोर्ट आए और मौत का कारण स्पष्ट हो पाए। उन्होंने कहा कि अभी अकिल अख्तर का मुख्य मोबाइल जिससे वीडियो बनाया गया था वह नहीं मिला है लेकिन डायरी जरूर मिली है जिसकी जांच की जा रही है कुछ मोबाइल मिले हैं लेकिन वह पुराने मोबाइल हैं और जिस मोबाइल से वीडियो सोशल मीडिया पर डाला गया था वह अभी पुलिस को नहीं मिला।

  • Punjab News: CM Mann की मुंहबोली बहन मनदीप कौर के परिवार पर हुआ हमला, 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: CM Mann की मुंहबोली बहन मनदीप कौर के परिवार पर हुआ हमला, 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब के सीएम मान की मुंहबोली बहन मनदीप कौर के परिवार पर हमला हो गया। घटना फतेहगढ़ साहिब के बस्सी पठाना में हुई। इस घटना में पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि दीवाली के दिन उनके घर पर इलाके के ही परिवार द्वारा तेजधार हथियारों के साथ हमलावारों ने हमला किया। दरअसल, आरोपियों ने दीवाली के दिन गलत तरीके से आतिशबाजी चलानी शुरू कर दी। इस दौरान आरोपियों ने आतिशबाजी उनके घर की ओर चलानी शुरू दी।

    एक आतिशबाजी उनके घर आकर गिरी, गनीमत यह रही कि उनकी बच्ची घटना से बच गई। जिसके बाद उसके पति ने उन्हें गलत आतिशबाजी चलाने से रोका तो उक्त हमलावारों ने गालियां निकालनी शुरू कर दी। जिसके बाद उन्होंने तेजधार हथियार और पंच से उसके पति पर आकर हमला कर दिया। इस दौरान जब उसने बीच-बचाव किया तो उस पर भी हमलावारों ने हमला कर दिया।

    इस घटना में उसके पति सहित 3 परिवारिक सदस्य घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिसके बाद महिला ने थाने में शिकायत दी। वहीं पुलिस ने बताया कि दीवाली के दिन गांव में 2 पक्षों में झगड़ा हुआ था। इस घटना में इंद्रजीत, गुरविंदर कौर और दविंदर सिंह घायल हुए है। पीड़ित के बयानों के आधार पर 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    वहीं 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान रोहनदीप सिंह, मंजीत सिंह, हरविंदर सिंह, गुरजीत सिंह, वरिंदर सिंह, बिंदर कौर और रंजीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया पटाखे चलाने को लेकर दोनों परिवारों में झगड़ा हुआ था। पुलिस ने कहा कि अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं पीड़िता ने सीएम मान से इंसाफ की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की अपील की है।

  • वशिष्ट पब्लिक स्कूल के उन्नीस खिलाड़ियों का विभिन्न खेलों में स्टेट लेवल गेम्स के लिए चयन

    वशिष्ट पब्लिक स्कूल के उन्नीस खिलाड़ियों का विभिन्न खेलों में स्टेट लेवल गेम्स के लिए चयन

    ऊना/सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल के ये बच्चे हिमाचल प्रदेश में होने वाली विभिन्न खेलों जैसे बास्केटबॉल ,टेबल टेनिस, बैडमिंटन ,एथलेटिक्स, डिस्कस थ्रो व शॉट पुट   में जिला ऊना का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला ऊना के लिए यह गौरव की बात है कि एक ही स्कूल के इतने बच्चे  राज्य स्तर पर जिला ऊना का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर चयनित होकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम गर्व से ऊँचा किया है।

    बास्केटबॉल अंडर-14 लड़कियों   में कक्षा आठवीं की बानी ठाकुर, दिव्या, वैशाली जसवाल , पलक, आराधना व कक्षा नौवीं की  मान्या शर्मा का चयन हुआ है। लड़कों में आठवीं कक्षा के रियांश धीमान का चयन हुआ है। वहीं बास्केटबॉल अंडर-19 लड़कों में बारहवीं  कक्षा के अंशुमन सैनी  का चयन हुआ है।

    टेबल टेनिस अंडर-14 लड़कों में कक्षा आठवीं के अश्मित सिंह,अरण्व जसवाल , प्रत्यूष आहूजा का चयन हुआ है। बैडमिंटन अंडर-14 में आठवीं कक्षा के बिभास कुमार और छठी कक्षा के अथर्व शर्मा ने शानदार खेल दिखाकर चयन प्राप्त किया है। एथलेटिक्स  अंडर-14 लड़कों में कक्षा छठी के आरव चौधरी और कक्षा आठवीं के शिवम पटियाल  का चयन हुआ है।

    एथलेटिक्स  अंडर-14 लड़कियों  में कक्षा आठवीं की रिद्धि का शॉट पुट (गोला फेंक) में चयन हुआ  है। एथलेटिक्स अंडर-19 लड़कों में कक्षा ग्यारहवीं के उज्ज्वल का डिस्कस थ्रो में और जय आदित्य का शॉट पुट  में चयन हुआ है। अंडर-19 लड़कियों में बारहवीं कक्षा की अंशिका का शॉट पुट  में चयन हुआ है।  स्कूल मैनेजमेंट कमेटी ने खेलों को मिशन का स्वरूप देते हुए पाँच प्रशिक्षित कोचों की नियुक्ति की है, ताकि हर खिलाड़ी अपने सपनों को साकार कर सके।

    विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यालय के खेल-संवर्धन प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि विद्यार्थी राज्य स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर  नेशनल लेवल गेम्स में चयनित होकर विद्यालय व हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

  • Punjab News: पुलिस चौंकी से 500 मीटर दूरी पर दुकान से लाखों के कपड़े लेकर स्वीफ्ट सवार चोर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस चौंकी से 500 मीटर दूरी पर दुकान से लाखों के कपड़े लेकर स्वीफ्ट सवार चोर फरार, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। त्यौहारी सीजन को लेकर भले ही पुलिस चौकों पर तैनात हो कार्रवाई कर रही है। लेकिन बेखौफ चोरों के हौसले लगातार बुलंद दिखाई दे रहे हैं। चोरी का ताजा मामला वृंदावन रोड पर कपड़े की दुकान में चोरी का सामने आया है। जहां आज तड़के साढ़े 4 बजे पॉश इलाके में शातिर चोर स्विफ्ट कार में सवार होकर पहुंचा और कुछ ही मिनटों में लाखों रुपए के ब्रांडेड कपड़े चोरी कर फरार हो गया। पूरी वारदात दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

    मामले की जानकारी देते हुए व्यापारी गैरी ने बताया कि सुबह जब उनके कर्मचारी दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि दुकान के ताले टूटे हुए थे। वहीं दुकान के अंदर रखे लाखों रुपए के कपड़े गायब थे। चोर दुकान के शीशे और अंदर लगे लॉक भी तोड़े गए थे। वहीं सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि चोर स्विफ्ट कार कपड़े की दुकान के आगे रोकता है। जिसके बाद वह कार ठीक करने के बहाने कार का बोनट उठाता है। इसी आड़ में वह कपड़े की दुकान के ताले तोड़ता है और उसमें पड़ा लाखों का माल अपनी गाड़ी में रखकर रफू चक्कर हो जाता है।

    सीसीटीवी कैमरे में गाड़ी का नंबर भी दिखाई दे रहा है। यह प्रक्रिया उसने करीब 6 से 7 बार दोहराई और फिर मौके से फरार हो गया। हैरानी की बात यह है कि घटना स्थल से 500 मीटर की दूरी पर ही पुलिस स्टेशन भी मौजूद है। व्यापारी गैरी के अनुसार, दुकान में ब्रांडेड जींस, टी-शर्ट्स और अन्य कपड़े रखे थे, जिनकी कीमत लगभग 3 से 4 लाख रुपए बताई जा रही है। उन्होंने तुरंत इसकी शिकायत कैलाश चौकी पुलिस को दी। कैलाश चौकी प्रभारी ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रही स्विफ्ट कार के नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है।

  • Social Media के जरिए आरोपियों ने ठगे 15.74 लाख, 2 गिरफ्तार

    Social Media के जरिए आरोपियों ने ठगे 15.74 लाख, 2 गिरफ्तार

    पंचकूलाः हरियाणा के पंचकूला पुलिस की साइबर टीम ने दो साइबर ठगों को 15.74 लाख की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है। डीसीपी क्राइम मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि पिंजौर के रहने वाले शिकायतकर्ता ने 31 जुलाई 2024 को साइबर क्राइम थाना में मामला दर्ज करवाया था, जिसमें बताया कि 11 मई 2024 को फेसबुक पर स्क्रॉल करते समय उन्हें एक विज्ञापन दिखाई दिया, जिसमें शेयर मार्किट में निवेश करने का वॉट्सऐप लिंक दिया गया था।

    पीड़ित ने बताया कि उसे लिंक पर क्लिक करने के बाद वेबसाइट पर अपने व्यक्तिगत दस्तावेज अपलोड करने के लिए कहा गया। जिसके बाद आरोपियों ने विभिन्न समय पर उससे कुल 15 लाख 74 हजार रुपए की धोखाधड़ी की। इस मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर भूप सिंह ने गहनता से जांच की और इस मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर एसएचओ युधवीर सिंह की टीम ने सिरसा में दबिश देकर दोनों आरोपियों को 23 अक्टूबर 2025 को सिरसा से गिरफ्तार किया गया।

    आरोपियों की पहचान अभय कुमार पुत्र सुभाष कुमार और जतिन कुमार उर्फ जयंत पुत्र नरेश कुमार के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपियों को आज को अदालत में पेश किया। जहां आरोपी अभय कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि जतिन कुमार का कोर्ट से पुलिस को 3 दिन का रिमांड हासिल हुआ है। डीसीपी क्राइम ने बताया कि आरोपी जतिन कुमार के बैंक खातों और मोबाइल फोन की पूरी जानकारी ली जा रही है ताकि साइबर ठगी की पूरी राशि की रिकवरी और अन्य संभावित वारदातों की जांच की जा सके।