Social Media के जरिए आरोपियों ने ठगे 15.74 लाख, 2 गिरफ्तार

Written by

in

पंचकूलाः हरियाणा के पंचकूला पुलिस की साइबर टीम ने दो साइबर ठगों को 15.74 लाख की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है। डीसीपी क्राइम मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि पिंजौर के रहने वाले शिकायतकर्ता ने 31 जुलाई 2024 को साइबर क्राइम थाना में मामला दर्ज करवाया था, जिसमें बताया कि 11 मई 2024 को फेसबुक पर स्क्रॉल करते समय उन्हें एक विज्ञापन दिखाई दिया, जिसमें शेयर मार्किट में निवेश करने का वॉट्सऐप लिंक दिया गया था।

पीड़ित ने बताया कि उसे लिंक पर क्लिक करने के बाद वेबसाइट पर अपने व्यक्तिगत दस्तावेज अपलोड करने के लिए कहा गया। जिसके बाद आरोपियों ने विभिन्न समय पर उससे कुल 15 लाख 74 हजार रुपए की धोखाधड़ी की। इस मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर भूप सिंह ने गहनता से जांच की और इस मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर एसएचओ युधवीर सिंह की टीम ने सिरसा में दबिश देकर दोनों आरोपियों को 23 अक्टूबर 2025 को सिरसा से गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों की पहचान अभय कुमार पुत्र सुभाष कुमार और जतिन कुमार उर्फ जयंत पुत्र नरेश कुमार के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपियों को आज को अदालत में पेश किया। जहां आरोपी अभय कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि जतिन कुमार का कोर्ट से पुलिस को 3 दिन का रिमांड हासिल हुआ है। डीसीपी क्राइम ने बताया कि आरोपी जतिन कुमार के बैंक खातों और मोबाइल फोन की पूरी जानकारी ली जा रही है ताकि साइबर ठगी की पूरी राशि की रिकवरी और अन्य संभावित वारदातों की जांच की जा सके।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *