Blog

  • Phagwara News: दवाई लेने जा रहे परिवार को गाड़ी ने मारी टक्कर, दपंति सहित ढाई वर्षीय बच्चा घायल, देखें वीडियो

    Phagwara News: दवाई लेने जा रहे परिवार को गाड़ी ने मारी टक्कर, दपंति सहित ढाई वर्षीय बच्चा घायल, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः फगवाड़ा-होशियारपुर हाईवे पर गांव भुला राय कॉलोनी के नजदीक एक्टिवा और गाड़ी में भीषण टक्कर हो गई। इस घटना में एक्टिवा सवार पति-पत्नी व ढाई साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार एक्टिवा सवार परिवार दवाई लेने के लिए घर से निकला था। इस दौरान एक्टिवा को गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि पति-पत्नी सहित ढाई साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

    मौके पर मौजूद लोगों ने पति-पत्नी को अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं डॉक्टरों ने बच्चे की हालत नाजुक देखते हुए उसे जालंधर के अस्पताल में रेफर कर दिया। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित आशिफ मोहम्मद ने बताया कि वह पत्नी के साथ बेटे की दवाई लेने के लिए एक्टिवा पर सवार होकर घर से निकला था। उन्होंने बताया कि जब वह कुछ दूरी तक पहुंचा तो पीछे से गाड़ी ने आकर उनकी एक्टिवा में टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि वह हादसे में घायल होने के कारण गाड़ी की पहचान तक नहीं कर पाए।

    उन्होंने कहा कि उनका ढाई साल के बेटे रेहान को गंभीर चोटे आई हैं। मौके पर मौजूद सिविल अस्पताल की डॉक्टर ने बताया उनके पास पति-पत्नी और उनका ढाई साल का बच्चा घायल रूप में पहुंचा था। उन्होंने बताया कि बच्चे को गंभीर चोट आई है। जिसे प्राथमिक उपचार देकर उसे सिविल हॉस्पिटल जालंधर में रेफर कर दिया है। वहीं लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।

  • फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना चरण-दो के तहत बबेहड़ में प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

    फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना चरण-दो के तहत बबेहड़ में प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना (जायका)  चरण-दो के तहत खंड परियोजना प्रबंधन इकाई ऊना द्वारा उप-परियोजना बबेहड़ में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला “कृषक समूहों की फसलों के पैटर्न की व्यवस्था“ आधारित विषय पर आयोजित हुई। कार्यशाला की अध्यक्षता खंड परियोजना प्रबंधक डॉ. गुलशन मनकोटिया ने की। उन्होंने किसानों के साथ परियोजना की रूपरेखा और इसके उद्देश्यों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। डॉ. मनकोटिया ने बताया कि यह परियोजना किसानों की खेती, आजीविका और जीवन स्तर में सुधार लाने के उद्देश्य से चलाई जा रही है।

    उन्होंने किसानों को फसल चक्र के महत्व, मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने के उपाय, तथा अधिक उत्पादन और लाभ देने वाली फसल व्यवस्था के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सही क्रॉपिंग पैटर्न अपनाने से न केवल भूमि की उर्वरक क्षमता बनी रहती है, बल्कि उत्पादन लागत कम कर अधिक मुनाफा भी प्राप्त किया जा सकता है।
    कार्यक्रम के दौरान किसानों को दलहनी, तिलहनी और सब्जी फसलों की वैज्ञानिक खेती पद्धतियों से भी अवगत कराया गया।

    कृषि विशेषज्ञ मनीषा शर्मा ने किसानों को गृह वाटिका (किचन गार्डन) के महत्व के बारे में बताया और उन्हें जैविक एवं ज़हरमुक्त खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने किसानों को लहसुन की फसल से संबंधित वैज्ञानिक जानकारी दी और उन्हें लहसुन की बिजाई के लिए बीज भी वितरित किए।

    इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान ऋषि राणा, कृषक विकास संघ के प्रधान तिलक राज, तथा उपस्थित किसानों ने जायका परियोजना टीम का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर किसानों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं, क्योंकि ये उन्हें वैज्ञानिक कृषि तकनीकों से जोड़ने में सहायक सिद्ध होते हैं।

  • Punjab News: 6.5 करोड़ की लागत से बदलेगी गांवों की नुहार, बनेंगी 38 कि.मी. लंबी 23 सड़कें, देखें वीडियो

    Punjab News: 6.5 करोड़ की लागत से बदलेगी गांवों की नुहार, बनेंगी 38 कि.मी. लंबी 23 सड़कें, देखें वीडियो

    होशियारपुरः आप सरकार की अगुवाई में 2015-16 से अटकी सड़कों का अब निर्माण होने जा रहा है। विधायक ब्रह्म शंकर जिंपा ने आज लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में विधानसभा क्षेत्र के शहरी इलाकों के साथ-साथ गांवों में भी विकास कार्य तेज़ी से जारी हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के गांवों में 6.5 करोड़ रुपये की लागत से 38 किलोमीटर लंबी 23 सड़कों का निर्माण किया जा रहा है, जिससे विधानसभा क्षेत्र की ग्रामीण कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार आएगा।

    विधायक जिंपा ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत विधानसभा क्षेत्र के लगभग सभी गांवों की सड़कों को कवर कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि ये सारी सड़के वर्ष 2015-16 से पेंडिंग थीं, जिन पर इस दौरान दो सरकारें बदलने के बावजूद किसी का ध्यान नहीं गया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने लोगों की हर समस्या का ध्यान रखते हुए उनका समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया है।

  • Punjab News: 2 IED डिवाइस और हथियार सहित आरोपी टिड्डी गिरफ्तार

    Punjab News: 2 IED डिवाइस और हथियार सहित आरोपी टिड्डी गिरफ्तार

    अमृतसरः जिले में राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ (एसएसओसी) ने एक आतंकवादी नेटवर्क के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मनप्रीत सिंह उर्फ टिड्डी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे एक अत्याधुनिक .30 बोर की पिस्तौल और कारतूस बरामद किए हैं। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि टिड्डी से पूछताछ के बाद गांव कोटला तरखाना इलाके से लगभग 2.5 किलो के दो इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IEDs) भी बरामद किये गये, जिनमें उच्च ग्रेड के RDX और विस्फोट के लिए टाइमर लगे हुए थे।

    शुरुआती जांच में पता चला है कि दोषी अमेरिका, यूके और जर्मनी सहित अपने हैंडलरों के निर्देशों पर काम कर रहा था। जिन्हें पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन के सरगना से निर्देश मिल रहे थे। एसएसओसी पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके उसके आगे और पीछे के लिंक सहित पूरे नेटवर्क को उजागर करने और ध्वस्त करने के लिए जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: सड़क हादसे में गर्भवती टीचर की हुई मौत

    Punjab News: सड़क हादसे में गर्भवती टीचर की हुई मौत

    होशियारपुरः माहिलपुर में आज दोपहर जेजों रोड पर बुलेवाल गुज्जरों के पास स्कूल से ड्यूटी कर वापस आ रही गर्भवती टीचर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मौके पर किसी स्कूल की निजी बस के माध्यम से घायल टीचर को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना का कारण टीचर के पर्स की तनी के पीछे आ रहे किसी स्कूल के स्टूडेंट्स की मोटरसाइकिल में फंसना था।

    जिसके चलते महिला सड़क पर गिर गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक टीचर सरकारी स्कूल रामपुर झंझोवाल में आईटीआई की टीचर के रूप में सेवाएं दे रही थी। टीचर 8 महीने की गर्भवती थी और अगले महीने डिलिवरी होनी थी। इस घटना में मौके पर बच्चे की भी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस द्वारा परिजनों को दे दी गई है। वहीं पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

     

  • Haryana News: पुलिस ने बरामद की अवैध रुप से परोसी जा रही शराब, देखें वीडियो

    Haryana News: पुलिस ने बरामद की अवैध रुप से परोसी जा रही शराब, देखें वीडियो

    पंचकूला: एक्साइज विभाग और सेक्टर-5 की थाना पुलिस ने अवैध तौर पर परोसी जा रही शराब की बोतलें बरामद की हैं। सेक्टर-5 में 2 क्लब में अवैध तौर पर शराब परोसी जा रही थी। इसके बारे में जैसे ही एक्साइज विभाग और सेक्टर-5 की थाना पुलिस को पता चला उन्होंने तुरंत कार्रवाई की। कार्रवाई करके मौके से 94 इंग्लिश शराब की महंगी बोतलें बरामद की। पंचकूला के सेक्टर-5 थाने में दा बोडेगा बार और मकाबी बार के संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

    एक्साइज विभाग की टीम और सेक्टर-5 थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि इन दोनों बार में अवैध तौर पर शराब परोसी जा रही है। मौके पर जब दस्तावेज चेक किए गए तो दोनों बार के संचालक बाहर की शराब परोस रहे थे। सेक्टर-5 थाना पुलिस और एक्साइज विभाग की टीम ने मौके पर छापेमारी करक दोनों बार से 94 महंगी अंग्रेजी शराब की बोतल कब्जे में ली गई। दोनों बार संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

    सेक्टर-5 थाना प्रभारी रुपेश चौधरी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पंचकूला सेक्टर-5 के दो बार क्लब में अवैध रुप से शराब परोसी जा रही है। यह शराब बाहर की है जिसको पंचकूला नहीं भेज सकते। इसके बाद एक्साइज विभाग की टीम और सेक्टर-5 थाना प्रभारी की अध्यक्षता में छापेमारी की गई।

    मौके से दोनों बार से भारी मात्रा में मंहगी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों बार संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज हो गया है। इसके साथ ही मैनेजर को भी गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में आगे भी पुलिस की इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि जहां पर भी कानून का उल्लंघन किया जाएगा और अवैध रुप से शराब परोसी जाएगी उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    पुलिस ने बताया कि दोनों बार बाहर की शराब पंचकूला में बेच रहे थे। इसके चलते ही यह कार्रवाई की गई है। दो मामले भी इसमें दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही पुलिस के द्वारा इस मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।

  • आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं समर्थ कार्यक्रम के तहत ऊना में कार्यशाला आयोजित

    आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं समर्थ कार्यक्रम के तहत ऊना में कार्यशाला आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित: जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल के निर्देशानुसार शनिवार को डीआरडीए ऊना के सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस एवं समर्थ 2025 आपदा प्रबंधन जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत आयोजित की गई। कार्यशाला में सिविल अभियांत्रिकी विभाग, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर से विषय विशेषज्ञ डॉ हेमंत कुमार विनायक विशेष रूप से मौजूद रहे।

    इस दौरान प्रशिक्षण समन्वयक एवं क्षमता निर्माण प्रभारी ऊना राजन शर्मा ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य भूकंप के खतरे वाले जोन-4 और जोन-5 में स्थित क्षेत्र के मद्देनजर सुरक्षित भवन निर्माण तकनीकों को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के तकनीकी अधिकारियों, अभियंताओं और कर्मचारियों को भूकंपरोधी भवन निर्माण संबंधी आधुनिक तकनीकों, भवन कोड, और संरचनात्मक सुरक्षा मानकों की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि सुरक्षित निर्माण न केवल मानव जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करता है, बल्कि यह समाज के लिए दीर्घकालिक एवं टिकाऊ विकास की नींव रखता है। उन्होंने भवन निर्माण में राष्ट्रीय भवन संहिता और अन्य प्रारंभिक सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने की आवश्यकता पर बल दिया। इसके साथ ही, उन्होंने बताया कि इस प्रकार की कार्यशालाएं भविष्य में भी आयोजित की जाती रहेंगी ताकि जिले में सुरक्षित एवं सुदृढ़ निर्माण संस्कृति को बढ़ावा मिले।

    सिविल अभियांत्रिकी विभाग, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर से विषय विशेषज्ञ डॉ. हेमंत कुमार विनायक ने प्रतिभागियों को भूकंपरोधी निर्माण में प्रयुक्त होने वाली नवीन तकनीकों, गुणवत्ता मानकों, और निर्माण के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी। डॉ. विनायक ने दृश्य सामग्री और प्रस्तुतीकरण के माध्यम से प्रतिभागियों को अत्यंत सरल तरीके से सुरक्षित निर्माण अभ्यास की उपयोगी जानकारी प्रदान की।
    इस मौके पर जिला नोडल अधिकारी (इंस्पायर) पुष्पा रानी, नगर निगम, शिक्षा विभाग, जल शक्ति विभाग, लोक निर्माण विभाग, आपदा मित्रों सहित विभिन्न विभागों के सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता, तकनीकी सहायक, तथा योजनाकार उपस्थित रहे।

  • Punjab News: प्रदूषण से बढ़ी सांस और एलर्जी की समस्या, मरीजो में हुई इतने प्रतिशत बढ़ौतरी, देखें वीडियो

    Punjab News: प्रदूषण से बढ़ी सांस और एलर्जी की समस्या, मरीजो में हुई इतने प्रतिशत बढ़ौतरी, देखें वीडियो

    पठानकोटः दिवाली के पर्व पर जमकर पटाखों फोड़े गए। पटाखे फोड़ने के बाद शहर में बढ़े प्रदूषण से सांस और एलर्जी के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी पाई गई। यही कारण है कि सरकारी अस्पताल में मरीजों की संख्या में 10% की बढ़ोतरी हुई है। सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने लोगों से सांस लेने में तकलीफ या एलर्जी होने पर तुरंत संपर्क करने की अपील की है। दरअसल, स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार दिवाली के त्योहार पर लोगों से पटाखों का इस्तेमाल कम करने की अपील करता रहा। इस दौरान उन्होंने लोगों से ग्रीन दिवाली मनाने की भी अपील की थी।

    लेकिन इसके बावजूद दिवाली पर पटाखों से होने वाले प्रदूषण से लोग बीमार पड़ने लगे हैं। इसका खुलासा तब हुआ जब जिला पठानकोट के सरकारी अस्पताल में सांस और एलर्जी से पीड़ित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिवाली के बाद से कुछ ही दिनों में ऐसे मरीजों में 10% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस स्थिति को देखते हुए, स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे मरीजों के लिए एक विशेष वार्ड तैयार किया है।

    मामले की जानकारी देते हुए सरकारी अस्पताल के डॉक्टर शैलेंद्र ने बताया कि दिवाली के मौके पर चलाए गए पटाखों से निकलने वाले धुएं के कारण हवा में प्रदूषण बढ़ गया है, जिससे सांस और एलर्जी संबंधी बीमारियां बढ़ रही हैं। पिछले कुछ दिनों में अस्पताल में ऐसे मरीजों की संख्या में 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। लोगों से अपील है कि अगर उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो या शरीर में किसी भी तरह की एलर्जी महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें ताकि बीमारी से बचा जा सके।

  • Punjab News: एक्शन मोड में ट्रैफिक पुलिस, प्राइवेट एबुलेंसों के काटे चालान, देखें वीडियो

    Punjab News: एक्शन मोड में ट्रैफिक पुलिस, प्राइवेट एबुलेंसों के काटे चालान, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। वहीं पुलिस ने शहर में चल रही प्राइवेट एबुलेंस चालको ने नियमों की उल्लघंना करने पर चालान काटे। मामले की जानकारी देते हुए ट्रैफिक पुलिस के इंचार्ज इंस्पेक्टर अमरिक सिंह ने बताया कि शहर के विभिन्न स्थानों पर चल रही प्राइवेट एबुलेंसों के दस्तावेजों की जांच की गई।

    इस दौरान ट्रैफिक नियमों की उल्लघंना और दस्तावेज अधूरे होने पर 10 के करीब वाहनों के चालान काटे गए। इस दौरान कुछ एबुलेंसों को वॉर्निंग देकर छोड़ दिया गया। ट्रैफिक इंचार्ज ने कहा कि उनके द्वारा यह मुहिम लगातार जारी रहेंगी। ऐसे में यदि एबुलेंस चालको ने ट्रैफिक नियमों का दोबार से पालन नहीं किया तो उनके खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए कार्रवाई की जाएगी।

  • महाविद्यालय ऊना के सड़क सुरक्षा क्लब ने छात्रों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया

    महाविद्यालय ऊना के सड़क सुरक्षा क्लब ने छात्रों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया

    ऊना/सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय ऊना के सड़क सुरक्षा क्लब ने महाविद्यालय परिसर में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया। जहां बड़ी संख्या में छात्रों ने सड़क सुरक्षा की शपथ ली। यह पहल छात्रों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने की दिशा में एक सशक्त कदम है।

    यह शपथ ग्रहण समारोह कार्यवाहक प्राचार्य प्रोफेसर पुनीत प्रेम कंवर की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। उन्होंने छात्रों को सुरक्षित ड्राइविंग और पैदल चलने के महत्व पर विस्तार से बताया। इस पूरे अभियान को कॉलेज की प्राचार्य डॉ. मीता शर्मा के कुशल मार्गदर्शन और प्रेरणा के तहत आयोजित किया गया।

    आज छात्रों ने सामूहिक रूप से यह शपथ ली कि वे हमेशा यातायात नियमों का पालन करेंगे, वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग सुनिश्चित करेंगे, और किसी भी स्थिति में नशे में ड्राइविंग नहीं करेंगे। कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. कंवर ने सभी नए सदस्यों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें सड़क सुरक्षा संदेश को अपने परिवारों और समुदाय तक पहुँचाने के लिए प्रेरित किया।

    शपथ ग्रहण समारोह से पूर्व, सड़क सुरक्षा क्लब द्वारा पिछले सप्ताह कॉलेज में एक सफलतापूर्वक सदस्यता अभियान चलाया गया था। इस अभियान में कॉलेज के विभिन्न विभागों के सैकड़ों छात्रों ने उत्साहपूर्वक क्लब की सदस्यता ग्रहण की, जो सुरक्षित यातायात संस्कृति के प्रति युवाओं की बढ़ती जागरूकता को दर्शाता है।

    यह कार्यक्रम सड़क सुरक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए एक सफल और प्रेरणादायक नोट पर समाप्त हुआ। कार्यक्रम का सफल आयोजन क्लब समन्वयक डॉ. मोनिका खन्ना तथा क्लब सदस्यों प्रो. गगनदीप, प्रो. करण, प्रो. मोनिका ठाकुर और प्रो. अनु के सहयोग से किया गया।