Blog

  • रुस से तेल आयात को लेकर Donald Trump ने फिर किया बड़ा दावा, कहा – ‘भारत ने कटौती कर दी है’

    रुस से तेल आयात को लेकर Donald Trump ने फिर किया बड़ा दावा, कहा – ‘भारत ने कटौती कर दी है’

    नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आए दिन एक के बाद एक दावे कर रहे हैं। अब उन्होंने एक बार फिर यह दावा कर दिया है कि भारत ने रुस से तेल आयात में पूरी तरह से कटौती कर दी है। उन्होंने कहा कि भारत का ये कदम अमेरिका के साथ रणनीतिक साझेदारी की दिशा में बड़ा कदम है हालांकि भारत ने पहले भी ऐसे दावों को खारिज करते हुए यह साफ कर दिया है कि तेल खरीद का फैसला उसके राष्ट्रीय हितों पर आधारित है न कि किसी बाहरी दवाब पर।

    रुस की अर्थव्यवस्था पर हुआ प्रहार

    ट्रंप प्रशासन ने यह कहा है कि रुसी ऊर्जा क्षेत्र को युद्ध मशीन को फंड करने से रोकने के लिए इन कंपनियों पर आर्थिक और वित्तीय प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं। इन प्रतिबंधों में शामिल है अमेरिका में रुस की दो कंपनियां रोसनेफ्ट और लुकोइल की संपत्तियों को फ्रीज करना, अमेरिकी नागरिकों को इनके साथ किसी भी वित्तीय लेन-देन से रोकना और वैश्विक साझेदार देशों से भी इनसे व्यापारिक दूरी बनाए रखने की अपील की है। यह कदम रुस की अर्थव्यवस्था पर सीधा प्रहार है क्योंकि रोसनेफ्ट और लुकोईल रुस के कुल तेल निर्यात को लगभग 45% नियंत्रित करती है।

    रुसी तेल पर भारत ने किया रुख

    ट्रंप के दावे के तुरंत बाद भारतीय विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने एक बाऱ फिर से यह साफ कर दिया है कि भारत रुस से कच्चा तेल खरीदना जारी रखेगा क्योंकि यह ऊर्जा और सस्ती आपूर्ति का जरुरी हिस्सा है। भारत का कहना है कि जब तक संयुक्त राष्ट्र के स्तर पर कोई आधिकारिक प्रतिबंध नहीं लगता है तब तक कोई भी देश उसे किसी विशेष विक्रेता से तेल खरीदने से नहीं रोक सकता। भारत के ऊर्जा मंत्रालय के अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि भारत को सस्ता और स्थिर तेल मिल पाए। हम अपने हितों से समझौता नहीं कर सकते। ट्रंप इससे पहले भी यह दावा कर चुके हैं कि भारत धीरे-धीरे रुस से तेल खरीद बंद कर देगा लेकिन भारत की खरीद के आंकड़े यह बताते हैं कि रुस अब भी भारत का सबसे बड़ा कच्चे तेल का आपूर्तिकर्ता है। यह सऊदी अरब और इराक से भी आगे है।

    चीन से व्यापार समझौते की उम्मीद

    ट्रंप ने अपनी घोषणा के दौरान यह भी कह दिया है कि दक्षिण कोरिया में होने वाली चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात में एक पूर्ण व्यापार समझौते की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम फेंटेनाइल और कृषि व्यापार पर भी बात करेंगे। यह बहुत से अमेरिकियों की जान ले रहा है और यह चीन से आता है। यह बैठक उस समय पर हो रही है। जब अमेरिकी और चीन के बीच तकनीकी प्रतिबंध व्यापार संतुलन और कच्चे माल की आपूर्ति श्रृंखला को लेकर तनाव चरम पर पहुंच चुका है।
  • Punjab News: Road पर तेज रफ्तार से ट्राला चला रहे ड्राइवर को लोगों ने पकड़ा, जमकर की धुनाई, देखें वीडियो

    Punjab News: Road पर तेज रफ्तार से ट्राला चला रहे ड्राइवर को लोगों ने पकड़ा, जमकर की धुनाई, देखें वीडियो

    बठिंडाः ट्राले चालक को कुछ लोगों द्वारा पीटने का मामला सामने आया है। पिटाई की वजह ये रही कि वह चालक तेज रफ्तार से ट्राला चला रहा था जो किसी के लिए भी खतरा बन सकता था। इसी के साथ ड्राइवर ने बेरिकेड्स भी तोड़े। किसी तरह लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी बुरी तरह पिटाई की गई जिसके बाद वह गंभीर घायल हो गया। इस दौरान मौके पर पहुंची एक एनजीओ के युवक ने घायल ड्राइवर को अस्पताल दाखिल करवाया, जहां उसका इलाज जारी है।

    जानकारी देते एनजीओ के अध्यक्ष श्वेत सोनू मेशवारी ने बताया कि ट्राला चालक गुनियाना रोड की ओर से अपने ट्राले को तेज रफ्तार से लेकर आ रहा था। इस दौरान लोगों ने उसको ट्राला धीमा करने की बात कही, लेकिन उसने ट्राला धीमा नहीं किया। बरनाला रोड पर भट्ठी वाले चौक के पास लाल बत्ती होने के चलते उसको ट्राला रोकना पड़ा जिसके बाद लोगों ने उसको पकड़ लिया और उसकी मारपीट की।

    बताया जा रहा है कि एनएफएल के बेरिकेड्स भी ट्राला चालक ने तोड़े हैं। वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंची एनजीओ की टीम और पुलिस ने चालक को घायल अवस्था में बठिंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया और उसे इलाज के लिए भर्ती कराया। ट्रॉली के आगे और पीछे की नंबर प्लेट पर काला रंग लगा हुआ था। यह रंग चालक ने क्यों लगाया यह जांच का विषय है। पुलिस ने मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Jalandhar News: सावधान! Traffic police ने काटे 1500 से ज्यादा लोगों के E-Challan

    Jalandhar News: सावधान! Traffic police ने काटे 1500 से ज्यादा लोगों के E-Challan

    जालंधरः शहर में ई-चालान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, अब लोगों के घरों या मोबाइल पर चालान की कापी भेजी जा रही है। अभी तक ट्रैफिक पुलिस जेब्रा क्रॉसिंग, रेड लाइट जंप और रॉन्ग साइड वॉयलेशन करने वालों पर सख्ती कर रही है। बीते दो हफ्तों में ट्रैफिक पुलिस ने 1500 से ज्यादा ऑनलाइन चालान काटे हैं। शहर की 1050 जगहों पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है। फिलहाल 142 सीसीटीवी कैमरों से प्रमुख चौकों पर चालान किए जा रहे है। एडीसीपी ट्रैफिक गुरबाज सिंह ने कहा कि 102 कैमरे ऑटोमेटिक नंबर प्लेट को रीड करने वाले हैं। इसके अलावा रेड लाइट वॉयलेशन डिटेक्शन के लिए 40 और 83 बुलेट कैमरे हैं।

    ट्रैफिक पुलिस की ओर से जो 1500 के करीब ऑनलाइन चालान किए गए है उनमें ज्यादातर टू-व्हीलर चालक हैं। इनमें वे लोग शामिल हैं, जो जेब्रा क्रॉसिंग, रेड लाइट जंप और गलत दिशा से आकर आगे ट्रैफिक लाइट पर खड़े हो रहे हैं। चालान के साथ वाहन चालक द्वारा तोड़े गए नियम का सबूत भी अटैच किया जा रहा है। कंट्रोल रूम से चालान की कापी वाहन चालक के रजिस्टर्ड नंबर पर भेजी जाती है। अगर नंबर नहीं है तो आरसीबी पर दर्ज एड्रेस पर चालान जाता है। इसके भुगतान का समय 60 दिन है। फिर कोर्ट से 90 दिन मिलेंगे। भुगतान न होने पर लाइसेंस व आरसी रद होगी।

  • Punjab News: पुलिस कस्टडी में युवक की मौत, परिवार ने प्रताड़ना के लगाए आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस कस्टडी में युवक की मौत, परिवार ने प्रताड़ना के लगाए आरोप, देखें वीडियो

    परिजनों ने सिविल अस्पताल के बाहर लगाया धरना

    कपूरथलाः कुछ लोगों की वजह से पुलिस की कार्यप्रणाली कई बार सवालों के घेरे में आ जाती है। ताजा मामला पवित्र नगरी सुल्तानपुर लोधी से सामने आया है जहां, कुछ दिन पहले एक युवक की मौत हो गई थी, शक के आधार पर मसीता के 2 युवकों को पुलिस पूछताछ के लिए लाई और पंचायत ने ही उन युवकों को पुलिस के हवाले किया। घटना कल सुबह की बताई जा रही है और आज सुबह सुल्तानपुर लोधी में एक युवक की पुलिस हिरासत में मौत हो गई। अब परिजनों का आरोप है कि पुलिस प्रताड़ना का विरोध करने के दौरान युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है, जहां परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं परिवार ने न्याय पाने के लिए धरना लगा दिया। परिजनों ने प्रशासन से इसकी उच्च स्तरीय जांच करने और उनके बेटे को न्याय दिलवाने की मांग की है। साथ ही परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। मृतक के भाई राहुल ने बताया कि पुलिस और पंचायत मैंबर ने उनको पूछताछ का कहकर उठा लिया और उनसे बुरी तरह मारपीट की। इस दौरान पंचायत मैंबर नाजायज आरोप लगा रहे थे कि उनके बेटे को आपने नशा दिया है। पुलिस ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें धक्के से हेरोइन का नशा भी करवाया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस की मारपीट से ही उनका भाई मरा है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। एसपीडी प्रभजोत सिंह विर्क ने बताया कि उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद जो भी आरोपी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम के लिए शव को अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी और युवक की मौत के कारणों का भी पता चल पाएगा।
  • Jalandhar News: चौगिट्टी में पड़ते डॉ. अंबेडकर नगर में चलेगी जेसीबी, हटाए जाएंगे 400 घर

    Jalandhar News: चौगिट्टी में पड़ते डॉ. अंबेडकर नगर में चलेगी जेसीबी, हटाए जाएंगे 400 घर

    जालंधरः चौगिट्टी एरिया में पड़ते डॉ. अंबेडकर नगर में बसे 400 घरों पर जल्द जेसीबी चल सकती है। पावरकॉम की 65.50 एकड़ जमीन पर लोगों की ओर से कब्जा कर यह घर तैयार किए गए है। पावरकॉम 2003 से इस जमीन पर अपना मालिकाना हक बताते जालंधर की अदालत में केस लड़ रहा था और हक में फैसला 30 अक्टूबर 2019 को आया था। इसके बाद पावरकॉम ने अपनी जमीन वापिस व आदेश का पालन कराने के लिए अदालत में अलग से दलीलें रखीं। इस साल 10 मार्च को जालंधर की अदालत ने पुलिस कमिश्नरेट के रामामंडी थाने को आदेश का पालन करवाने के आदेश दिए थे, लेकिन पालन नहीं हुआ। अब 27 अक्टूबर को पावरकॉम जालंधर में सिविल जज जूनियर डिवीजन में पुलिस के खिलाफ अदालती आदेश के उल्लंघन का मामला रखेगा।

    पंजाब सरकार ने उक्त जमीन पंजाब राज्य बिजली बोर्ड को 1997 में अलॉट की थी। बाद में बोर्ड की जगह पावरकॉम का गठन कर दिया गया था। जमीन मुलाजिमों की कॉलोनी बनाने के लिए दी गई थी। पावरकॉम ने जिस जमीन को अपनी बताया है, वहां धीरे-धीरे घर बनने लगे। अब जमीन खाली कराने की प्रक्रिया आरंभ होने के बाद लोग डरे हुए हैं। पावरकॉम के वकील के अनुसार फैसला पावरकॉम के हक में आया, लेकिन पुलिस प्रशासन ने फैसला लागू नहीं करवाया। हम 27 अक्टूबर को कोर्ट में दलील रखेंगे कि अदालती आदेश का उल्लंघन थाना रामामंडी पुलिस ने किया।

  • Punjab News: Cycle Store पर Petrol Bomb से हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: Cycle Store पर Petrol Bomb से हमला, देखें वीडियो

    मोगाः जिले के कस्बा बाघापुराना के अधीन पड़ते गांव माड़ी मुस्तफा में उस समय दहशत फैल गई, जब कुछ अज्ञात लोगों ने एक दुकान पर पेट्रोल बम फेंक दिया। गनीमत यह रही कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी बाघापुराना दलबीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

    डीएसपी बलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस को 112 नंबर पर फोन द्वारा सूचना मिली थी कि गांव माड़ी मुस्तफा में स्थित बंसल साइकिल स्टोर और सेंट्री की दुकान पर दो अज्ञात व्यक्तियों ने बियर की बोतल में पेट्रोल डालकर उसके ऊपर कपड़ा बांधकर फेंका है। आरोपियों ने दुकान को आग लगाने की कोशिश की, लेकिन किसी तरह बड़ा हादसा होने से टल गया। पुलिस ने मौके का मुआयना किया है और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। डीएसपी ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

  • Punjab News: 1 किलो 200 ग्राम अफीम सहित दो नशा तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 1 किलो 200 ग्राम अफीम सहित दो नशा तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत मोगा पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 किलो 200 ग्राम अफीम बरामद की है। एसएसपी अजय गांधी के नेतृत्व में चल रही इस नशा विरोधी कार्रवाई के तहत डीएसपी धर्मकोट राजेश ठाकुर, एसआई जनक राज, थाना मैहणा के प्रभारी एएसआई नाहर सिंह और उनकी पुलिस टीम ने गश्त और चेकिंग के दौरान यह सफलता हासिल की।

    पुलिस टीम ने बुघीपुरा चौक के पास नाका लगाकर दो संदिग्ध युवकों को काबू किया। मुखबिर की गुप्त सूचना के आधार पर पता चला था कि आकाशदीप सिंह और आकाश निवासी अहमदपुर दारेवाला जिला सिरसा (हरियाणा), काले रंग की प्लेटिना मोटरसाइकिल नंबर HR-25-H-5823 पर बरनाला रोड से फोकल पॉइंट मोगा की तरफ आ रहे हैं।

    सूचना के आधार पर कार्रवाई करते पुलिस ने दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। उनकी तलाशी लेने पर 1 किलो 200 ग्राम अफीम बरामद हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना मैहणा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 18, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा ताकि उनसे पूछताछ कर उनके नशा नेटवर्क, सप्लाई चैन और अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

  • Phagwara News: स्कूल में Football की रिहर्सल करते बच्चे की टूटी टांग, देखें वीडियो

    Phagwara News: स्कूल में Football की रिहर्सल करते बच्चे की टूटी टांग, देखें वीडियो

    फगवाड़ा न्यूजः गांव पाष्टा के सरकारी स्कूल में खेल के दौरान एक बच्चा घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, स्कूल के मैदान में फुटबॉल खेलते समय तीसरी कक्षा के छात्र की टांग टूट गई। घायल बच्चे को तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल फगवाड़ा में भर्ती करवाया गया।

    पीड़ित बच्चे के पिता संजय शर्मा ने बताया कि उनका बेटा स्कूल में खेलकूद गतिविधियों में भाग ले रहा था, जब यह हादसा हुआ। फुटबॉल खेलते हुए बच्चे की टांग में गंभीर चोट लग गई। स्कूल के एक शिक्षक ने बताया कि उस समय ब्लॉक स्तर पर होने वाली खेल प्रतियोगिताओं के लिए बच्चों को अभ्यास (रिहर्सल) करवाई जा रही थी।

    इसी दौरान दो बच्चे आपस में टकरा गए, जिसमें एक बच्चा गिर गया और दूसरा उसके ऊपर गिर गया, जिससे एक बच्चे की टांग में फ्रैक्चर हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल प्रशासन ने तुरंत घायल बच्चे को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार, बच्चे की टांग में गंभीर चोट है, लेकिन उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन से बच्चों की सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतने की मांग की है।

  • Chandigarh Airport से Flight के समय में बदलाव, अब इतने बजे से शुरू होगी उड़ाने

    Chandigarh Airport से Flight के समय में बदलाव, अब इतने बजे से शुरू होगी उड़ाने

    चंडीगढ़ः चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ने वाली फ्लाइट्स का विंटर शेड्यूल जारी कर दिया गया है। फ्लाइट्स टेकऑफ के समय में तब्दीली की गई है। अब सुबह 5:20 बजे से रात 11:55 बजे तक 55 फ्लाइट्स टेकऑफ करेंगी। यह शेड्यूल 26 अक्तूबर 2025 से लेकर 28 मार्च 2026 तक लागू रहेगा। रोजाना 55 उड़ानें आगमन और प्रस्थान करेंगी। इन उड़ानों में इंडिगो, एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस और अलायंस एयर की सेवाएं शामिल रहेंगी।

    इंडिगो की लगभग 40 फ्लाइट्स आएंगी-जाएंगी। जबकि एयर इंडिया की 10, अलायंस एयर व एयर इंडिया एक्सप्रेस की 5 फ्लाइट्स हैं। सबसे ज्यादा उड़ानें दिल्ली और मुंबई के​ लिए होंगी। दिल्ली सेक्टर के लिए इंडिगो, एयर इंडिया और अलायंस एयर की संयुक्त रूप से 10 उड़ानें रोजाना रहेंगी, जबकि मुंबई के लिए इंडिगो और एयर इंडिया की छह फ्लाइट्स उड़ाना भरेंगी।

    चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के अधिकारियों ने बताया कि इस बार का विंटर शेड्यूल कोहरे और दिष्टता की स्थिति को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, ताकि उड़ानें प्रभावित न हों। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले अपनी उड़ान का समय एयरलाइन से अवश्य पुष्टि कर लें।

    डोमेस्टिक फ्लाइट्स के बारे में जानें
    – दिल्ली के लिए सुबह 5:45 बजे से लेकर रात 10:30 बजे तक मिलेंगी
    – मुंबई के लिए पहली फ्लाइट सुबह 5:20 बजे और अंतिम शाम 5:05 बजे जाएगी
    – बेंगलुरु के लिए सुबह 7:30 बजे दोपहर 3:15 और रात 11:20 बजे फ्लाइट्स रहेंगी
    – श्रीनगर के लिए दोपहर 12:55 और रात 8:10 बजे फ्लाइट्स रहेंगी

    अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स का समय
    – अबू धाबी के लिए दोपहर 1:20 बजे
    – दुबई के लिए दोपहर 3:30 बजे

    दिल्ली से चंडीगढ़ की केवल 14 दिन उड़ान
    दिल्ली से चंडीगढ़ और वापसी की इंडिगो उड़ान केवल 17 दिसंबर 2025 से 1 फरवरी 2026 तक चलेगी। वहीं, पटना-चंडीगढ़-पटना सेवा 27 अक्टूबर से 16 दिसंबर 2025 तक ही संचालित रहेगी।

  • आज का राशिफल, 26 अक्टूबर 2025

    आज का राशिफल, 26 अक्टूबर 2025

    राशिफल: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रविवार का दिन है। पंचमी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार करके सुबह 6 बजकर 5 मिनट तक रहेगी। आज सौभाग्य पंचमी मनायी जायेगी। आज सुबह 10 बजकर 47 मिनट से कल सुबह 6 बजकर 5 मिनट तक सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 47 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा , उसके बाद मूल नक्षत्र लग जायेगा। आज छठ पूजा का दूसरा दिन है, आज के दिन खरना किया जाएगा।

    मेष: गणेशजी कहते हैं कि आज आप नए रिश्ते में आ सकते हैं। उम्मीद है कि यह गंभीर रिश्ता होगा और लंबा रास्ता तय करेगा। आपको कोई खास प्यार करेगा और आप भी उसे वापस प्यार करेंगे।

    वृषभ: गणेशजी कहते हैं कि यह आपके प्रेम जीवन का एक दिलचस्प चरण है। जिन लोगों ने अभी नए रिश्ते की शुरुआत की है उन्हें अपने रिश्ते को और मजबूत करने के तरीकों की तलाश करनी चाहिए। आप दोनों रोमांस और प्रतिभाओं का एक साथ बहुत प्रभावी ढंग से मिश्रण कर सकते हैं। ᅠ

    मिथुन: गणेशजी कहते हैं कि आप अपने रिश्ते में एक नया आयाम खोजने जा रहे हैं। आपके साथी का बर्ताव हाल के दिनों में काफी उलझा देने वाला रहा है, लेकिन आज इसका स्पष्टीकरण मिल जाएगा। लेकिन यह आप पर निर्भर है कि आप इस जानकारी का क्या करते हैं। कोई भी कदम उठाने से पहले लंबे समय तक और गहराई से सोचने की सलाह दी जाती है।

    कर्क: गणेशजी कहते हैं कि ग्रहों के प्रभाव आपके प्रेम जीवन में अचानक ऊर्जा का संचार करते हैं। यदि आप अविवाहित हैं, तो आप किसी ऐसे व्यक्ति के साथ बाहर जाने का निर्णय ले सकते हैं जिससे आप आमतौर पर बचते थे।

    सिंह: गणेशजी कहते हैं कि आज आप खुद को किसी ऐसे व्यक्ति के साथ पा सकते हैं जो आपके साथ रहने के लिए उत्सुक है और लंबे समय से आपका ध्यान आकर्षित करने की प्रतीक्षा कर रहा है। यह एक भावुक और रोमांटिक मुलाकात हो सकती है। पहले से रिश्ते में हैं तो पार्टनर पर शक करना रिश्ते को तोड़ सकता है।

    कन्या: गणेशजी कहते हैं कि हाल ही में आपने अपने जीवन में हर तरह के रिश्तों के प्रति लापरवाही बरती है। अपने साथी की कमियों के बारे में अनुमान न लगाएं। आपने ध्यान नहीं दिया जबकि उसने बहुत सुधार किया है। अगर आप लोगों की बात को सुनकर पार्टनर के बारे में विचार बनाएंगे या शक करेंगे तो आपका रिश्ता टूट सकता है।

    तुला: गणेशजी कहते हैं कि यह महत्वपूर्ण है कि आप जल्दबाजी में किसी नतीजे पर न पहुंचें या अपने रिश्ते में गलतफहमियों को पैदा न होने दें। अधिक से अधिक खुलेपन और ईमानदारी के लिए प्रयास करें क्योंकि अविश्वास का माहौल इस अवधि के दौरान आपके रिश्ते को जकड़ सकता है।

    वृश्चिक: गणेशजी कहते हैं कि अपने साथी के प्रति अपनी भावनाओं को बेहतर ढंग से समझने के लिए आप खुद से सवाल कर सकते हैं। आप किसी और से भी प्रभावित होने लगते हैं। आपके पास सबसे अच्छा पार्टनर है और आपको इसके साथ रहना चाहिए। अपने साथी के साथ अधिक समय बिताएं और आप अपनी जगह बनाए रखने में सक्षम होंगे।

    धनु: गणेशजी कहते हैं कि आपकी पुरानी प्रियतमा नई बनने की कोशिश कर रही है। आपको उन्हें एक मौका देना चाहिए और आप दोनों के बीच मतभेदों को दूर करने के उनके प्रयासों की सराहना करनी चाहिए। हालांकि उन्हें अतीत में की गई गलतियों के बारे में पूरी तरह से अवगत कराएं और उन्हें दोबारा वही करने की अनुमति नहीं है।

    मकर: गणेशजी कहते हैं कि पिछले कुछ समय में ग़लतफ़हमी और बेवजह की बाधाएं एक-दूसरे के प्रति आपकी भावनाओं को खुलकर सामने नहीं आ रही थीं। आज आपका सामना एक ऐसी घटना से हो सकता है जहां इस तरह के सभी संदेह दूर हो जाएंगे और एक दूसरे के प्रति आपकी प्रतिबद्धता का सच्चा, गहरा और स्थायी स्वरूप स्पष्ट हो जाएगा।

    कुंभ: गणेशजी कहते हैं कि अपने पार्टनर के साथ आज कुछ रोमांटिक पल बिताएं। यह एक सुकून भरा और आलसी दिन रहने वाला है। भले ही आपने कुछ खास योजना नहीं बनाई हो, लेकिन आप अपने साथी और अपने परिवार के साथ कुछ अच्छा समय बिताने वाले हैं।

    मीन: गणेशजी कहते हैं कि कोई आपके बहुत करीब है। फिर भी आपको उनके दिल तक पहुंचने का रास्ता नहीं मिल रहा है। निराश न हों, किसी के दिल में जगह पाने की आपकी कोशिश ही उन्हें अच्छी तरह प्रभावित कर देगी। चीजें बेपरवाह दिखाई दे सकती हैं, लेकिन प्यार पनप सकता है और आप बहुत जल्द खुद को प्रेम के बीच में पा सकते हैं।