Blog

  • Punjab : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौ’त

    Punjab : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौ’त

    लुधियाना : देर रात ताजपुर रोड हाईवे पुल पर अज्ञात वाहन ने पैदल घर लौट रहे एक युवक को कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान  ईश्वर सिंह(32) निवासी गुरमेल पार्क टिब्बा रोड लुधियाना के तौर पर हुई है। परिजनों ने थाने पहुंचकर वाहन चालक की पहचान कर उस पर कार्रवाई करने की मांग की। मृतक के भाई भूपिंदर सिंह ने बताया कि रात करीब 12 बजे उसके भाई ईश्वर सिंह को ताजपुर रोड के ऊपर पुल पर किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

     अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद वाहन चालक फरार हो गया। उन्होंने बताया कि उसका भाई मजदूरी करता था और बीती रात काम खत्म कर पैदल ही घर लौट रहा था। थाना डिवीजन नंबर-7 में पहुंचे परिजनों ने वाहन चालक की पहचान कर उसे काबू करने की मांग की। मृतक की बहन ने कहा कि उसका भाई अभी कुंवारा था और शादी की बात चल रही थी।

    थानेदार भुपिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें फोन आया कि समराला चौक बाईपास के पास एक व्यक्ति को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर जाकर एक व्यक्ति का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक खिलाफ केस दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Jalandhar: Angural भाईयों की गिरफ्तारी को लेकर Sheetal का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar: Angural भाईयों की गिरफ्तारी को लेकर Sheetal का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में आज सुबह से शांतिमय ढंग से वोटिंग हो रही है। वहीं कुछ देर पहले सोशल मीडिया पर भाजपा उम्मीदवार शीतल अंगुराल और राजन अंगुराल की गिरफ्तारी की खबर वायरल हो रही थी। जिसको लेकर शीतल अंगुराल का बयान सामने आया है। शीतल ने कहा कि वह और उसका भाई दोनों ठीक है। सोशल मीडिया पर गलत अफवाहे फैलाई जा रही है।

    शीतल ने कहाकि अगर उन्होंने कोई गलत काम किया होगा तो ही उनकी गिरफ्तारी होगी। उन्होंने कहाकि ना तो कोई उनके परिवार ने गलत काम किया है और ना ही दोनों भाईयों की गिरफ्तारी हुई है। शीतल ने कहा कि शाम तक ऐसी कई गलत अफवाहे सामने आएगी। शीतल ने ऐसे में हलके के लोगों इन गलत अफवाहों से बचने की अपील की है।

  • Punjab: National Highway पर Truck driver को बंधक बनाकर दिया वारदात को अंजाम, 3 के खिलाफ केस दर्ज

    Punjab: National Highway पर Truck driver को बंधक बनाकर दिया वारदात को अंजाम, 3 के खिलाफ केस दर्ज

    बठिंडाः जिले के बीकानेर नेशनल हाईवे पर ट्रक ड्राइवर को बंधक बनाकर ट्रक लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित के शोर मचाने पर राहगीरों के पीछा करने पर आरोपी ट्रक छोड़कर फरार हो गए। इस घटना की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 3 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ​​​​​​​बठिंडा के गांव जस्सी बाग वाली के समीप लुधियाना से ट्रक लेकर आ रहे चालक को 3 बदमाशों ने बंधक बना लिया, और ट्रक लेकर फरार हो गए। पीड़ित ड्राइवर को शोर मचाता देख राहगीरों ने ट्रक का पीछा करना शुरू कर दिया।

    जिसके बाद आरोपी ट्रक को छोड़कर फरार हो गए। जिसके बाद पीड़ित ड्राइवर अपना ट्रक लेकर चलाया गया। इस घटना की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। जिसके बाद थाना संगत पुलिस ने 3 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी बदमाशों की पहचान नवदीप सिंह निवासी अजनोद, जगसीर सिंह निवासी बीड़ तालाब और धर्मेंद्र निवासी सीडिया वाला मोहल्ला बठिंडा के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी लुटेरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab: आवारा पशु की टक्कर से पलटा Auto, चालक की मौ’त, देखें वीडियो

    Punjab: आवारा पशु की टक्कर से पलटा Auto, चालक की मौ’त, देखें वीडियो

    अबोहर : गांव कल्लरखेडा के निकट सड़क पर अचानक पशु आने से एक ऑटो चालक की मौत हो गई।  मृतक की पहचान वेद प्रकाश(32)पुत्र मुंशीराम निवासी कल्लरखेड़ा के तौर पर हुई है। मृतक गांव में ही सब्जी की दुकान चलाता है। मृतक तीन बच्चों का पिता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक ऑटो लेकर खुद ही श्रीगंगानगर जा रहा था कि नेशनल हाईवे 15 पर अचानक पशु आने से टकरा गया। जिसके बाद ऑटो पलटने से वेद प्रकाश बुरी तरह से घायल हो गया।

    आसपास के लोग उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे श्रीगंगानगर के अस्पताल ले गए, जहां मौत हो गई। कलरखेड़ा चौकी के एएसआई गुरमेल सिंह ने मृतक के भाई सोनू के बयानों पर 174 की कार्रवाई करते हुए शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

  • High Court ने सरकार को Border खोलने के दिए निर्देश

    High Court ने सरकार को Border खोलने के दिए निर्देश

    चंडीगढ़ः पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने एक हफ्ते के भीतर शंभू बॉर्डर खोलने के आदेश दिए हैं। हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को यह आदेश दिए हैं। इस संबंध में हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को कहा कि सरकार एक हफ्ते में रोड क्लियर करे और वहां से बैरिकेड हटाए। हाईकोर्ट ने कहा कि शंभू बॉर्डर पर स्थिति शांतिपूर्ण है। किसानों की मांग केंद्र सरकार से है। इसलिए उन्हें दिल्ली की तरफ जाने की छूट दे देनी चाहिए।

    शंभू बॉर्डर पिछले 5 महीने से बंद चल रहा है। लोकसभा चुनाव से पहले किसान दिल्ली कूच करना चाहते थे। पंजाब के इन किसानों को रोकने के लिए हरियाणा पुलिस ने यहां 7 लेयर की बैरिकेडिंग की थी। शंभू बॉर्डर बंद किए जाने से पंजाब और हरियाणा के बीच सीधी कनेक्टिविटी टूट गई थी। शंभू बॉर्डर खुलवाने की मांग को लेकर अंबाला के व्यापारियों ने भी दुकानें बंद कर रोष जताया था।

    किसान नेता मनजीत राय ने कहा कि हमें अभी आदेश की कॉपी नहीं मिली, लेकिन इस फैसले का स्वागत करते हैं। हम बार-बार पूछ रहे हैं कि किस संविधान और कानून के तहत सड़क पर दीवारें बनाई गईं। सरकार ने लोकतंत्र को दरकिनार कर यह सड़कें बंद की थी। यह आम जनता, किसानों और व्यापारियों की राजधानी जाने की भावनाओं की जीत है। उन्होंने कहा कि हम यहां नहीं बैठना चाहते, हम दिल्ली जाना चाहते हैं। हम इस बारे में मीटिंग कर अगली रणनीति तय करेंगे।

    इससे पहले जब यह मामला हाईकोर्ट पहुंचा तो शंभू बॉर्डर पर किसान आंदोलन की अगुआई करने वाले जगजीत डल्लेवाल और सरवण पंधेर ने कहा था कि इसे हरियाणा सरकार ने बंद किया है। वह तो बॉर्डर पर किनारे बैठे हुए हैं। हालांकि अब अगर पुलिस शंभू बॉर्डर खोल देती है तो फिर उसके बाद किसान क्या रुख अपनाएंगे, इसको लेकर सबकी नजर है। बता दें कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट वासु रंजन शांडिल्य ने आज पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में शंभू बॉर्डर खुलवाने को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई थी। वासु रंजन शांडिल्य ने दायर जनहित याचिका में बताया कि 5 महीने से नेशनल हाईवे 44 बंद पड़ा है। अंबाला के दुकानदार, व्यापारी, छोटे बड़े रेहड़ी फड़ी वाले भुखमरी के कगार पर आ गए हैं।

    वासु रंजन शांडिल्य ने याचिका में पंजाब व हरियाणा सरकार सहित किसान नेता स्वर्ण सिंह पंढेर व जगजीत सिंह डल्लेवाल को भी पार्टी बनाया है। याचिका में हाईकोर्ट को बताया कि शंभू बॉर्डर बंद होने के कारण सरकारी बसों को रूट डायवर्ट किया हुआ है, जिससे तेल का खर्च बढ़ रहा है। अंबाला व शंभू के आसपास के मरीज बॉर्डर बंद होने के कारण दिक्कत में है। एंबुलेंस के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं वासु रंजन ने कहा कि हरियाणा पंजाब के वकीलों को भी अंबाला से पटियाला व पटियाला वालों को अंबाला की अदालतों में आने में भारी दिक्कतें हो रही है। उन्होंने बताया कि फरवरी 2024 से गैर कानूनी तरीके से संविधान का उल्लंघन कर राष्ट्रीय हाईवे को बंद किया हुआ है।

     

  • Punjab: Fake Arms License बनाकर रैकेट चला रहे 8 आरोपी हथियारों सहित गिरफ्तार, देखें Video

    Punjab: Fake Arms License बनाकर रैकेट चला रहे 8 आरोपी हथियारों सहित गिरफ्तार, देखें Video

    अमृतसरः पुलिस ने फर्जी हथियारों का लाइसेंस देने वाले और अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले 8 आरोपियों को काबू किया है। मामले की जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग शहर में फर्जी हथियारों के लाइसेंस का इस्तेमाल करके हथियार रख रहे है। जिसके बाद पुलिस ने छापामारी कर 8 आरोपियों को काबू किया है।

    वहीं पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने इस गिरोह का भंडाफोड़ करने पर अमृतसर पुलिस को बधाई दी। बताया जा रहा है कि इस मामले में आज अमृतसर पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए खुलासा करेंगी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 फर्जी हथियार लाइसेंस और आधार कार्ड, 7 पिस्तौल, रिवॉल्वर, डबल बैरल राइफल और फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस ने अभी तक आरोपियों की पहचान सार्वजनिक नहीं की है। पुलिस आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए अमृतसर पुलिस कमिश्नर रणजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि गेट हकीम पुलिस द्वारा एक मामले में जांच की जा रही थी। इस दौरान पुलिस ने देखा कि एक व्यक्ति के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज है और उसके पास लाइसेंसी हथियार हैं। जब पुलिस ने इसकी जांच की और पता चला कि यह हथियार लाइसेंस तरनतारन इलाके से बनाया गया था और यह हथियार लाइसेंस पूरी तरह से फर्जी था और इस पर हथियार भी लगा हुआ था। पुलिस ने कहा कि अब तक कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 6 लोगों वह हैं जिन्होंने फर्जी लाइसेंस हथियार बनाए है।

    वहीं, 2 लोग वह है जो फर्जी हथियार लाइसेंस बनाने का काम करते थे। जिनमें तरनतारन के सर्विस सेंटर का एक कर्मचारी भी शामिल है। उन्होंने बताया कि सर्विस सेंटर का मैनेजर सूरज भंडारी इस गिरोह का किंगपिन है और वह फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से फरार है। पुलिस का कहना है कि अब तक जांच में 6 असलहा लाइसेंस फर्जी पाए गए हैं और पुलिस ने उन असलहा लाइसेंस बनाने वाले लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया है। उनका कहना है कि जल्द ही इस मामले के सरगना सूरज भंडारी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

  • मामूली बात को लेकर दुल्हन के भाई की ह’त्या

    मामूली बात को लेकर दुल्हन के भाई की ह’त्या

    जबलपुर : शादी में कूलर बंद होने पर दुल्हन के भाई (मामा के बेटे) की हत्या कर दी गई। बारात में आए युवक और उसके तीन साथियों ने युवक की कमर – पैर में चाकू मारे। घटना गत रात 2 बजे की बताई जा रही है। विजय नगर थाने की पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। बाकी आरोपी फरार हैं। बारात तिलवारा थाने के शास्त्री नगर से विजय नगर आई थी। राज अहरिवार (19) शहर के माढ़ोताल थाना क्षेत्र में आईटीआई के पास का रहने वाला था। मंगलवार को मेट्रो लॉन मैरिज गार्डन में उसकी बुआ की बेटी का शादी फंक्शन चल रहा था।

    जानकारी के अनुसार फॉल्ट होने पर कूलर बंद हो गया। एक बाराती शोर मचाने लगा। बार-बार कहने लगा कि गर्मी बहुत है, जल्दी कूलर चलाओ। राज ने जाकर उसे समझाया कि दो मिनट में सुधर जाएगा। दोनों में बहस हो गई। इसी दौरान राज ने उसे थप्पड़ मार दिया। बाराती बाहर चला गया और फोनकर अपने तीन साथियों को बुला लिया। राज जैसे ही मैरिज गार्डन से बाहर आया, चारों ने उसे घेरकर हमला कर दिया। अंदर शादी की रस्में चल रही थीं।

     दोस्त प्रदीप चौधरी ने बताया कि चारों लड़कों ने मिलकर राज की हत्या की और फरार हो गए। उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सीएसपी भगत सिंह ने बताया कि राज पर भी शहर के अलग-अलग थानों आपराधिक केस दर्ज हैं। 1 आरोपी को हिरासत में लिया है, बाकी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab: घनी आबादी वाले इलाके में बिजली के ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग

    Punjab: घनी आबादी वाले इलाके में बिजली के ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग

    लुधियाना : घनी आबादी वाले पुराने इलाके छावनी मोहल्ला में सरकारी स्कूल के पास लगे बिजली के ट्रांसफार्मर को भयानक आग लग गई। इस कारण पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। आग लगने के कारण मौके पर खड़ी रेहड़ी व दुकानों के बाहर लगे इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया है। इस दौरान गनीमत रही कि ट्रांसफार्मर के पास खड़ी इलाका निवासियों की गाड़ियों तक आग की भयानक लपटें नहीं पहुंच पाई वरना इलाके में भारी नुकसान हो सकता था।

    आग की भयानक लपटों पर काबू पाने के लिए इलाका निवासियों ने बिजली के ट्रांसफॉर्म पर पानी की बाल्टियां डालकर आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन इस दौरान आग की लगातार बढ़ती जा रही थी। भयानक लपटों और बढ़ते जा रहे खतरे को देखते हुए दमकल विभाग को फोन किया गया, जिसके बाद मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों ने पानी की बौछारो से करीब 15 मिनटो की मशक्कत के बाद काबू पर पाया है।

  • Jalandhar: मतदान करने पहुंचे Sheetal Angural और Sushil Rinku, देखें वीडियो

    Jalandhar: मतदान करने पहुंचे Sheetal Angural और Sushil Rinku, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वेस्ट सीट पर हो रहे विधानसभा उपचुनाव के लिए कुल 15 कैंडिडेट अपनी भाग्य आजमा रहे हैं। वहीं भाजपा उम्मीदवार शीतल अंगुराल और पूर्व सासंद सुशील रिंकू ने परिवार के साथ मतदान किया। इस दौरान शीतल अंगुराल ने विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाए है। इस दौरान शीतल अंगुराल ने आरोप लगाए है कि उसे फोन पर धमकियां मिल रही है। बता दें कि यह सीट भाजपा और आप के लिए साख बनी हुई है। भाजपा के प्रधान सुनील जाखड़ के लिए समय आगे ही ठीक नहीं चल रहा है।

    उनकी लीडरशिप में पंजाब में भाजपा एक भी सीट जीत नहीं पाई है। भाजपा में इस बात को लेकर पहले से रोष चल रहा है कि कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा में आकर पार्टी लीडरशिप पर कब्जा कर लिया है। कांग्रेस से आये रवनीत बिट्टू केंद्र में मंत्री बन गए हैं। दिल्ली की टीम ने जालंधर वेस्ट उपचुनाव से किनारा रखा है। कोई भी केंद्रीय मंत्री प्रचार के लिए नहीं आया। भाजपा अगर सीट हार जाती है तो जाखड़ की लीडरशिप पर सवाल उठना तय है।

    कारण, शीतल अंगुराल एक विधायक होते हुए भाजपा में शामिल हुए। इस सीट से भाजपा के चुन्नी लाल भगत तीन बार जीत चुके हैं और पंजाब में मंत्री भी रहे हैं। वहीं आम आदमी पार्टी अगर यह सीट भी हार जाती है तो इससे राज्य सरकार में लोगों के विश्वास की कमी के रूप में देखा जाएगा। हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनावों के दौरान सीएम मान ने 13-0 का नारा दिया था, जिसका लक्ष्य पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटें जीतना था। हालांकि, पार्टी केवल तीन सीटें ही जीत पाई।

  • Kapurthala : Bus की चपेट में आने से नौजवान की दर्दनाक मौ’त, देखें वीडियो

    Kapurthala : Bus की चपेट में आने से नौजवान की दर्दनाक मौ’त, देखें वीडियो

    कपूरथला : गांव परवेज नगर से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। इस हादसे में नौजवान की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मृतक गांव तलवंडी चौधरी का रहने वाला है और मोटरसाइकिल में सवार हो कर वह किसी निजी काम से मोटरसाइकिल पर घर से बाहर गया था। लेकिन जैसे ही नौजवान परवेज नगर पहुंचा, तभी दूर से आ रही एक स्कूल बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल होने के बाद युवक काफी देर तक सड़क पर तड़पता नजर आ रहा है, जो कि वीडियो में साफ नजर आ रहा है।

    स्थानीय लोगों ने कई बार एम्बुलेंस को भी बुलाया गया और आसपास से गुजर रहे सड़क सुरक्षा बल के जवानों को भी ग्रामीणों ने घायल युवक को अस्पताल ले जाने के लिए कहा, लेकिन सड़क सुरक्षा बल के जवानों ने साफ मना कर दिया और कहा कि उनका काम है चालान काटना न कि घायलों को अस्पताल पहुंचाना। लेकिन इसके बाद जब ग्रामीणों ने सड़क सुरक्षा फोर्स के साथ इस बात का विरोध किया तो उन्होंने घायल को सिविल अस्पताल कपूरथला ले जाना पड़ा। लेकिन युवक ने दम तोड़ दिया।