Home National बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, LOC के पास हथियारों का जखीरा बरामद

बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, LOC के पास हथियारों का जखीरा बरामद

0
बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, LOC के पास हथियारों का जखीरा बरामद

श्रीनगर। विधानसभा चुनाव के लिए तैनात एक विशेष चुनाव पर्यवेक्षक की सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने बुधवार को कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के पास भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए। यह जानकारी अधिकारियों ने गुरुवार को दी। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने बुधवार को सूचना के आधार पर कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में हथियार और विस्फोटकों का जखीरा बरामद किया।

श्रीनगर स्थित रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में मौजूदा सुरक्षा स्थिति और आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह बरामदगी बेहद महत्वपूर्ण है। खुफिया सूचना जम्मू-कश्मीर में तैनात एक विशेष चुनाव पर्यवेक्षक ने दी थी। इससे उत्तरी कश्मीर में एक बड़ी घटना को रोकने में मदद मिली है। प्रवक्ता ने बताया कि विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर, सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने केरन सेक्टर में एक संयुक्त अभियान चलाया था।

खुफिया जानकारी में जिस क्षेत्र का उल्लेख किया गया था, उसकी तलाशी के दौरान हथियारों, गोला-बारूद और विस्फोटकों का एक बहुत बड़ा जखीरा बरामद हुआ, जिसमें एके 47 राउंड, हैंड ग्रेनेड, आरपीजी राउंड, शक्तिशाली विस्फोटक उपकरणों के लिए सामग्री और अन्य युद्धक सामग्री शामिल थी। प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा बल क्षेत्र में माहौल को सामान्य रखने और शांतिपूर्ण स्थिति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here