Home National खड़े Truck से टकराई बाइक, एक दोस्त की मौत, 2 गंभीर घायल

खड़े Truck से टकराई बाइक, एक दोस्त की मौत, 2 गंभीर घायल

0
खड़े Truck से टकराई बाइक, एक दोस्त की मौत, 2 गंभीर घायल

ग्वालियरः ट्रक और बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। दुर्घटना मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में हुई है। जानकारी अनुसार हाईवे पर एक पंचर ट्रक खड़ा था। इस दौरान एक तेज रफ्तार बाइक चालक आया जो ट्रक के साथ टकरा गया। हदसा इतना भयानक था कि बाइक पर सवार तीन दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए।

तीनों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान एक छात्र की मौत हो गई है दो छात्र अभी भी घायल हैं। यह घटना शनिवार देर रात की है। जानकारी के अनुसार घटना भिंड रोड की है तत्काल पुलिस को मामले की जानकारी दी गई ट्रक चालक मौके से भाग गया है। बताया जा रहा है कि तीनों दोस्त भाई दूज के लिए भिंड जा रहे थे। तीनों छात्रों के सिर में चोट आई है इलाज के दौरान गौरव ने दम तोड़ दिया विशाल और रवि की हालत गंभीर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here