Home National एक्शन मोड में BJP, 30 नेताओं को किया पार्टी से बाहर

एक्शन मोड में BJP, 30 नेताओं को किया पार्टी से बाहर

0
एक्शन मोड में BJP, 30 नेताओं को किया पार्टी से बाहर

झारखंडः विधानसभा चुनाव 2024 में पहले चरण की वोटिंग से पहले बीजेपी ने बड़ा एक्शन लिया है। पार्टी ने कई सीटों पर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। बीजेपी ने देर रात 30 नेताओं को पार्टी से निकाल दिया। सभी नेता 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किए गए हैं। पार्टी से निकाले गए नेताओं में कुमकुम देवी, जूली देवी, चंद्रमा कुमारी, बलवंत सिंह, अरविंद सिंह, बांके बिहारी, हजारी प्रसाद साहू और चितरंजन साव और अन्य ना शामिल हैं। बता दें कि प्रदेश में 13 नवंबर और 20 नवंबर को दो चरणों में 81 सीटों पर वोटिंग होनी है।

वहीं मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। उधर कांग्रेस ने भी पार्टी के 3 नेताओं को निष्कासित किया है। इनमें मुनेश्वर उरांव लातेहार से, देवेंद्र सिंह, इसराफिल अंसारी को गोमिया सीट से पार्टी के खिलाफ नामांकन करने से निष्कासित किया गया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के खिलाफ झामुमो और सीपीआई माले दोनों ने अपने प्रत्याशी उतारे हैं। ऐसे में यहां इंडिया गठबंधन का वोट बंटता है तो बीजेपी को फायदा हो सकता है।

इस तरह पलामू की बिश्रामपुर सीट पर कांग्रेस और आरजेडी आमने-सामने है। वहीं छतरपुर सीट पर कांग्रेस और आरजेडी उम्मीदवार के उतरने का फायदा बीजेपी को मिल सकता है। बता दें कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने झारखंड में मंगलवार को 3 ताबड़तोड़ रैलियां की। उन्होंने झामुमो पर माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाया। सीएम ने कहा कि ऐसे लोगों का बुलडोजर से सफाया करना है, इसलिए बीजेपी को वोट दें। उन्होंने की यूपी में मैं माफियाओं के खिलाफ ऐस ही कार्रवाई कर रहा हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here