उचित जांच होनी चाहिए
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महाराष्ट्र के पुणे जिले में हुए विमान हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। बनर्जी ने घटना की उचित जांच की मांग की है। एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर उन्होंने कहा कि – ‘अजित पवार के आक्समिक निधन से स्तब्ध हूं। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री तथा उनके साथ सवार अन्य लोगों की आज सुबह बरामती में हुए भीषण विमान हादसे में मृत्यु हो गई। इस घटना से गहरे शोक में हूं। उनके परिवार उनके चाचा शरद पवार जी सहित तथा दिवगंत अजित के सभी मित्रों और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं’।उन्होंने कहा कि – ‘इस घटना की उचित जांच होनी चाहिए’। अधिकारियों के अनुसार, बुधवार सुबह पुणे जिले में हुए विमान हादसे में पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा उस समय हुआ है जब जिले के बरामती क्षेत्र में उतर रहा था।Deeply shocked and stunned by the suddden demise of Ajit Pawar! The Deputy Chief Minister of Maharashtra and his co-passengers have died in a disastrous plane crash at Baramati today morning, and I am feeling a deep sense of loss. My condolences to his family including his uncle…
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) January 28, 2026