Home National चुनाव को लेकर BJP ने जारी की 44 उम्मीदवारों की सूचि, देखें लिस्ट

चुनाव को लेकर BJP ने जारी की 44 उम्मीदवारों की सूचि, देखें लिस्ट

0
चुनाव को लेकर BJP ने जारी की 44 उम्मीदवारों की सूचि, देखें लिस्ट

जम्मू: जम्मू और कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। पार्टी ने 44 उम्मीदवार की सूचि जारी की है। गौर हो कि जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने आज अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में किश्तवाड़ से शगुन परिहार को टिकट दिया गया है। इस लिस्ट में वे इकलौती महिला प्रत्याशी हैं।

जम्मू-कश्मीर में 90 सीटों के लिए 18 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच 3 चरणों में मतदान होंगे। नतीजे 4 अक्टूबर 2024 को आएंगे। जीत के लिए बहुमत का आंकड़ा 46 है। एक दिन पहले 25 अगस्त को दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के अगले ही दिन ये लिस्ट जारी की गई है। इस मीटिंग में पीएम मोदी, गृह मंत्री शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह शामिल हुए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here