Home National खौलते दूध का Boiler फटा, महिला का धड़ से सिर कटकर 70 मीटर दूर जा गिरा, दूसरी का फटा सिर, मचा हड़कंप

खौलते दूध का Boiler फटा, महिला का धड़ से सिर कटकर 70 मीटर दूर जा गिरा, दूसरी का फटा सिर, मचा हड़कंप

0
खौलते दूध का Boiler फटा, महिला का धड़ से सिर कटकर 70 मीटर दूर जा गिरा, दूसरी का फटा सिर, मचा हड़कंप

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। जहां, मिठाई में इस्तेमाल के लिए दूध को उबाला जा रहा था। घर में ही दूध को खौलाया जा रहा था। बॉयलर के फटने से एक महिला का सिर धड़ से अलग हो गया। घटना में पति सहित दो लोग घायल हो गए। इस दर्दनाक हादसे से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। डिहिया गांव निवासी सरजू बिंद खुटहन थाने के बगल मिष्ठान की दुकान चलाते हैं। इसके अलावा वह खोवा, छेना और पनीर थोक रेट पर बेचते हैं, जिसमें उनका बेटा राजेंद्र व बहू मनीता देवी (40) भी सहयोग करते रहे। पहले वे दूध को बड़े भगोने में उबालते थे। करीब छह माह पहले वे राजस्थान से चिमनी सहित डेढ़ लाख कीमत का बॉयलर ले आए थे, जिसकी क्षमता 500 लीटर की थी।

मंगलवार की दोपहर घर के बाहर स्थित टिनशेड के नीचे बॉयलर में दूध उबाला जा रहा था। अचानक तेज आवाज के साथ बॉयलर फट गया। उसका मलबा और गर्म दूध बगल में उपली पाथ रही मनीता देवी के सिर पर आ गिरा। उसका सिर धड़ से अलग होकर 70 मीटर दूर झाड़ियों में जा गिरा।

घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं दूध उबालने को रख दूर काम कर रहा उसका पति राजेंद्र और पड़ोसी अधेड़ महिला सीता देवी व एक गाय भी घायल हो गई। मनीता का सिर झाड़ियों में जाने की वजह से ग्रामीण 45 मिनट बाद खोज सके। फोन करने के बाद भी एक घंटे तक सरकारी एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने निजी साधन से दोनों घायलों के पिलकिछा बाजार स्थित एक निजी चिकित्सालय में पहुंचाया। जहां उनका उपचार चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here