Home National बेंगलुरु से अहमदाबाद जा रही Indigo फ्लाइट में बम की अफवाह, 5 घंटे की देरी से हुई रवाना

बेंगलुरु से अहमदाबाद जा रही Indigo फ्लाइट में बम की अफवाह, 5 घंटे की देरी से हुई रवाना

0
बेंगलुरु से अहमदाबाद जा रही Indigo फ्लाइट में बम की अफवाह, 5 घंटे की देरी से हुई रवाना

बेंगलुरुः बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कल रात हड़कंप मच गया। जब फ्लाइट में बम होने की धमकी भरी पर्ची मिली। आपको बता दें बेंगलुरु से अहमदाबाद के लिए फ्लाइट ने 8 बजे उड़ान भरनी थी लेकिन बम की सूचना मिलने पर फ्लाइट 5 घंटे 20 मिनट की देरी से 1ः21 पर उड़ान भरी। हालांकि, जांच के बाद ये धमकी पूरी तरह अफवाह साबित हुई।

धमकी भरा नोट मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत एक्शन में आ गईं। तय नियमों (SOP) के तहत विमान को तुरंत सुरक्षित जगह पर ले जाया गया। इसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सुरक्षाकर्मियों और बम निरोधक दस्ते ने पूरे विमान, यात्रियों और उनके सामान की सघन तलाशी ली।

मिली जानकारी के अनुसार गहन तलाशी के बाद जब विमान में कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली, तब जाकर सुरक्षा एजेंसियों ने राहत की सांस ली। ये धमकी पूरी तरह फर्जी पाई गई। सभी सुरक्षा जांच और मंजूरी मिलने के बाद विमान ने आखिरकार देर रात 1:21 बजे अहमदाबाद के लिए उड़ान भरी। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि विमान के अंदर ये फर्जी नोट किसने और क्यों रखा था।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here