Home National बारिश के चलते पुलिया हुई ध्वस्त, देखें वीडियो

बारिश के चलते पुलिया हुई ध्वस्त, देखें वीडियो

0
बारिश के चलते पुलिया हुई ध्वस्त, देखें वीडियो

अब तक 15 इंजीनियरों हो चुके सस्पेंड

सहरसा: बिहार के सहरसा में महिषी ब्लॉक रोड नंबर 17 पर एक पुलिया ध्वस्त हो गयी। इससे बलिया, सिमार, कुंडा समेत कई गांवों में आवागमन बंद हो गया। वहीं, इस स्थल का जिला व प्रखंड प्रशासन से संपर्क भी टूट गया है। बाढ़ का पानी बढ़ने से यह पुलिया ढह गई। घटना पर टिप्पणी करते हुए एडिशनल कलेक्टर ज्योति कुमार ने कहा कि बाढ़ के कारण यहां एक छोटी पुलिया ढह गयी। जिला प्रशासन की टीम घटनास्थल पर है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। साथ ही पुलिया ढहने के कारणों की भी जानकारी की जा रही है।

हम आपको बता दें कि पिछले दिनों बिहार के अलग-अलग हिस्सों में कई बड़े पुल ढह गए हैं। कुछ पुल बन रहे थे। पुल टूटने की घटनाएं सामने आने के बाद बिहार सरकार ने इनसे जुड़े करीब 15 इंजीनियरों को ससपेंड कर दिया है। हाल ही में बिहार के अररिया, सीवान, किशनगंज, मोतिहारी, मधुबनी, सारण और अन्य जगहों पर पुल ढह गये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here