Home National कुएं में नहाते समय हुआ हादसा, भाई-बहन की दर्दनाक मौत

कुएं में नहाते समय हुआ हादसा, भाई-बहन की दर्दनाक मौत

0
कुएं में नहाते समय हुआ हादसा, भाई-बहन की दर्दनाक मौत

छतरपुरः जिले के ग्राम बागवान में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। जहां, खेत पर बने कुएं में नहाते समय 13 वर्षीय किशोरी का पैर फिसल गया। वहीं उसे बचाने के लिए 15 वर्षीय सगा भाई भी कुएं में कूद गया, लेकिन गहरे पानी में डूबने से दोनों की मौत हो गई।

जानकारी मुताबिक, मुस्कान राजपूत सुबह घर के पास खेत पर बने कुएं पर नहा रही थी। कुएं में सुरक्षा के लिए मुंडेर (बाउंड्री) नहीं बनी थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में जा गिरी। उसे डूबता देख पास ही खड़ा उसका भाई सत्यजीत राजपूत भी बहन को बचाने के लिए तुरंत कुएं में कूद गया। घटना का पता तब चला जब दोनों का बड़ा भाई निरंजन राजपूत कुएं के पास पहुंचा। पानी में भाई-बहन के शव उतराते देख उसने शोर मचाया। आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को कुएं से बाहर निकाला। उन्हें तुरंत लवकुश नगर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here