Home National BSNL ने मिलाया Skypro के साथ हाथ, बिना Set Top Box देख पाएंगे टीवी चैनल

BSNL ने मिलाया Skypro के साथ हाथ, बिना Set Top Box देख पाएंगे टीवी चैनल

0
BSNL ने मिलाया Skypro के साथ हाथ, बिना Set Top Box देख पाएंगे टीवी चैनल

टेकः BSNL की तरफ से नई स्ट्रेटेजी पर काम किया जा रहा है। अब BSNL ने स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप की है। इसमें कंपनी ने IPTV सर्विस प्रोवाइडर Skypro के साथ हाथ मिलाया है। इसकी मदद से BSNL कस्टमर्स को एडवांस टेलीविजन और इंटरनेट एक्सपीरियंस प्रोवाइड करवाया जाएगा। इस पार्टनरशिप का उद्देश्य लोगों को डिजिटल एंटरटेनमेंट प्रोवाइड करवाना है। IPTV सर्विस की मदद से हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड सर्विस दी जाएगी।

पार्टनरशिप होने के बाद BSNL कंज्यूमर्स को Skypro की IPTV सर्विस मिलेगी। ये सर्विस आपको स्मार्ट टीवी पर भी मिलने वाली है। ये सर्विस 500 HD/SD/Live चैनल्स प्रोवाइड करवाती है। साथ ही 20 से ज्यादा ओटीटी प्लेटफॉर्म का एक्सेस भी दिया जाता है।

BSNL की तरफ से CGM पंजाब सर्किल ने कहा कि 28 नवंबर को, CMD रॉबर्ट रवि की तरफ से हमारी नई इंटरनेट टीवी सर्विस की शुरुआत की गई है। इसमें IPTV प्लेटफॉर्म का एक्सेस भी दिया जाता है। ये सर्विस पॉपुलर चैनल्स का एक्सेस देती है, जिसमें Colors, Zee Star और स्पोर्ट्स चैनल्स मिलते हैं। इसके लिए किसी सेट टॉप बॉक्स की भी जरूरत नहीं है। टेस्टिंग के बाद इसे चंडीगढ़ में शुरू किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here