जोरदार टक्कर के बाद पलटे बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली, मची चीख-पुकार, 50 यात्री घायल

जबलपुरः जिले में मंगलवार सुबह बड़े सड़क हादसे का मामला सामने आया है। कटनी से जबलपुर आ रही तेज रफ्तार यात्री बस गोसलपुर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 50 से अधिक यात्री घायल हुए हैं, जिनमें 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी मुताबिक, एक प्राइवेट बस कटनी से जबलपुर आ रही थी। इस दौरान तेज रफ्तार बस ने गोसलपुर के पास आगे चल रहे गेहूं से भरे ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और बस भी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। लोगों बस से बाहर निकलने के लिए जद्दोजहद करते रहे। तभी स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही गोसलपुर और सिहोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और डायल 100 व निजी वाहनों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इसी के साथ घायलों के परिजनों को भी सूचना दी। घायलों का इलाज सिविल अस्पताल सिहोरा और मेडिकल कॉलेज में जारी है। पुलिस के मुताबिक 18 घायलों का इलाज गोसलपुर में, 21 का सिहोरा अस्पताल में, जबकि 6 गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

गोसलपुर थाना प्रभारी गाजीवती पुषाम के अनुसार बस चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है। ओवरटेक करने के प्रयास में बस ट्रैक्टर से जा टकराई। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लेकर वाहन जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img