Blog

  • कार और बुलेट की टक्कर में फ्लाईओवर से नीचे गिरा व्यक्ति, 2 घायल, देखें वीडियो

    कार और बुलेट की टक्कर में फ्लाईओवर से नीचे गिरा व्यक्ति, 2 घायल, देखें वीडियो

    हापुड़: पिलखुवा एलीवेटिड रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जहां खराब खड़ी कार से टकराई बुलेट बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार अयान और साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। मिलीजानकारी के अनुसार फ्लाईओवर से अयान 50 फीट नीचे सड़क पर गिरने से घायल हो गया। दरअसल, जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में एलिवेटेड रोड पर पंक्चर होने के कारण सड़क किनारे खड़ी गाड़ी में पीछे से आई बुलेट बाइक की टक्कर हो गई। इस घटना बुलेट अयान फ्लाईओवर से नीचे सर्विस रोड पर आ गिरा।

    हादसे में बुलेट सवार दोनों युवक घायल हो गए। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पिलखुवा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिएअस्पताल भेजा और वहीं पुलिस ने यातायात सुचारु कराया। पिलखुवा पुलिस ने बताया कि गुरुवार की सुबह एक कार पंचर होने की वजह से पिलखुवा के पिलर नंबर 144 के ऊपर फ्लाईओवर पर साइड में खड़ी थी कि पीछे से आए बाइक सवारों ने खड़ी कार में टक्कर मार दी।

    जिससे बाइक सवार 25 वर्षीय अयान पुत्र अब्दुल निवासी थाना चांदपुर जनपद बिजनौर टक्कर लगने से फ्लाईओवर से नीचे सर्विस रोड पर सड़क पर जा गिरा जिसको उपचार हेतु जीएस हॉस्पिटल पिलखुवा भेजा गया। वहीं बाइक चालक अली पुत्र अब्दुल्ला निवासी मोहल्ला पटियापाड़ा थाना चांदपुर जिला बिजनौर 21 वर्ष को घायल अवस्था में तत्काल सरस्वती अस्पताल पिलखुवा जनपद हापुड़ में उपचार के लिए लाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराया तथा यातायात व्यवस्था सुचारू कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • दिन दहाड़े सर्राफा व्यापारी गिरधारी लाल का हुआ कत्ल, लोगों ने मार्किट बंद कर लगाया धरना, देखें वीडियो

    दिन दहाड़े सर्राफा व्यापारी गिरधारी लाल का हुआ कत्ल, लोगों ने मार्किट बंद कर लगाया धरना, देखें वीडियो

    गाजियाबादः गोविंदपुरी स्थित मैन मार्केट में दिन दहाड़े सर्राफा गिरधारी लाल सोनी का कत्ल कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार गोविंदपुरी मार्केट में गिरधारी लाल सुबह दुकान खोलने के लिए पहुंचे थे। इसी बीच अचानक से एक युवक ने आकर तेजधार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर दिए। इसी बीच गिरधारी लाल के बेटे ने पिता को बचाने की कोशिश की लेकिन युवक ने उसे पर भी हमला कर दिया। चीख पुकार सुनते ही आसपास मौजूद व्यापारी घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके बाद लोगों ने आरोपी को घेर लिया। इस दौरान आरोपी ने फायरिंग कर दी और मौके से भागने का प्रयास करने लगा। लेकिन आसपास मौजूद भीड़ ने आरोपी को घेरकर उसकी जमकर पिटाई की और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।

    लोगों ने बताया कि गोविंदपुरी कॉलोनी की मैन मार्केट के रहने वाली गिरधारी लाल सोनी सराफा कारोबारी थे। घर के बाहर ही उनकी गिरधारी लाल एंड सन ज्वेलर्स’ के नाम से दुकान है। परिजनों ने बताया की सुबह गिरधारी लाल दुकान खोलकर साफ सफाई करने लगे तभी पैदल आए एक हमलावर ने उन पर कैंची से ताबड़तोड़ वार किए। परिजन गिरधारी लाल को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    घटना से व्यापारियों और लोगों में रोष पैदा हो गया। विरोध में व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर धरना शुरू कर दिया। विधायक डॉ. मंजू शिवाच ने मौके पर पहुंच कर व्यापरियों से बात की। एडीसीपी अलोक प्रियदर्शी भी पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्हें लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर एसीपी आलोक प्रियदर्शी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर व्यापारियों से बातचीत की है। व्यापारियों को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त द्वारा आश्वासन दिया है कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • छात्रों की आवाज़ दबाने के लिए किया गया बर्बर लाठीचार्ज—प्रदेश सरकार का तानाशाही चेहरा उजागर: गौरव कुमार

    छात्रों की आवाज़ दबाने के लिए किया गया बर्बर लाठीचार्ज—प्रदेश सरकार का तानाशाही चेहरा उजागर: गौरव कुमार

    प्रदेश को बचाने का एक ही रास्ता—मुख्यमंत्री तुरंत दें अपने पद से इस्तीफ़ा : गौरव कुमार

    ऊना/सुशील पंडित: धर्मशाला विधानसभा परिसर में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने अपनी जायज़ और छात्र हितों से जुड़ी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण, अनुशासित और लोकतांत्रिक ढंग से प्रदर्शन किया। लेकिन प्रदेश सरकार के स्पष्ट निर्देशों पर तैनात पुलिस बल ने इन युवा छात्रों पर जिस अमानवीय तरीके से लाठीचार्ज किया, वह लोकतांत्रिक मर्यादाओं की खुली अवहेलना है। कई छात्र गंभीर रूप से घायल हुए, जो सरकार की संवेदनहीनता और तानाशाही मानसिकता को सामने लाता है।

    स्वामी विवेकानंद सेवा ट्रस्ट, चिंतपूर्णी इस घटना की कड़ी शब्दों में निंदा करता है। ट्रस्ट के अध्यक्ष गौरव कुमार ने कहा कि यह घटना साबित करती है कि वर्तमान सरकार अब जनता की आवाज़ सुनने की स्थिति में नहीं है। छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन को बलपूर्वक कुचलने की कोशिश बताती है कि प्रदेश में लोकतंत्र नहीं, बल्कि ‘सत्ता का अहंकार’ चल रहा है।उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री सचमुच इस प्रदेश को अराजकता, अव्यवस्था और दमनकारी शासन से बचाना चाहते हैं, तो उन्हें तुरंत अपने पद से इस्तीफ़ा देना चाहिए।

    प्रदेश को बचाने का यह सबसे बड़ा और आवश्यक कदम होगा।

    गौरव कुमार ने आगे कहा:“आज प्रदेश जिस दिशा में जा रहा है, वह अत्यंत चिंताजनक है। सरकार अपनी हर विफलता को छुपाने के लिए युवाओं पर अत्याचार कर रही है। छात्रों की आवाज़ दबाना किसी भी लोकतांत्रिक सरकार का तरीका नहीं हो सकता। संवैधानिक अधिकारों का हनन और युवा शक्ति का दमन प्रदेश की छवि, लोकतंत्र और समाज—तीनों के लिए घातक है। जनता के भरोसे से बनी सरकार जब जनता पर ही लाठियाँ चलाने लगे, तो यह समझ लेना चाहिए कि सत्ता अब जनता के नहीं, बल्कि अपने स्वार्थों के लिए चल रही है।”

    स्वामी विवेकानंद सेवा ट्रस्ट, चिंतपूर्णी ने साफ कहा है कि यदि सरकार ने अपनी दमनकारी नीतियों को नहीं बदला, तो युवा, सामाजिक संगठन और आम जनता मिलकर प्रदेशव्यापी लोकतांत्रिक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

  • खड़े DCM से टकराई तेज रफ्तार कार, 4 MBBS छात्रों की मौत

    खड़े DCM से टकराई तेज रफ्तार कार, 4 MBBS छात्रों की मौत

    गाड़ी काटकर शवों को निकाला बाहर

    अमरोहाः उत्तर प्रदेश के अमरोहा में दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-9) पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि खड़े डीसीएम (ट्रक) से तेज रफ्तार कार की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में 4 युवा एमबीबीएस छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान अर्णव चक्रवर्ती, आयुष शर्मा, श्रेष्ठ पंचोली और सप्तऋषि के रूप में हुई है। चारों छात्र दिल्ली और पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे। इस घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। मृतक छात्र अमरोहा स्थित वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे थे और 2020 बैच के विद्यार्थी थे। इस भयावह घटना से विश्वविद्यालय परिसर और छात्रों के गृह नगरों में गहरे सदमे और शोक की लहर दौड़ गई है। कार सवार श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी के चार छात्रों की मौत हो गई। जान गंवाने वालों में एक दिल्ली तो दूसरा त्रिपुरा का छात्र भी शामिल हैं। सभी छात्र एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं। यह हादसा रजबपुर थाना क्षेत्र में अतरासी को जाने वाली सर्विस रोड के पास हुआ। रात को फोम के गद्दों से भरी कैंटर हाईवे किनारे खड़ी थी। तभी गजरौला की तरफ से दिल्ली नंबर की स्विफ्ट डिजायर कार हाईवे किनारे खड़ी इस कैंटर में घुस गई। हादसे की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी अभिषेक यादव और थानाध्यक्ष कोमल तोमर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने कार की कटिंग कर चारों शवों को बाहर निकाला। वहीं कैंटर का चालक मौके से भाग गया। वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी के प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी भी स्टाफ के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने सभी शवों को मोर्चरी भेज दिया है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के मुताबिक कार की रफ्तार 100 की स्पीड से ज्यादा रही होगी। अचानक हाईवे किनारे खड़ी कैंटर को देखकर छात्र घबरा गए और कार अनियंत्रित हो गई।
  • Punjab News: Court में पेशी पर आए 2 पक्षों के बीच झड़प, खूब चली लाठियां-डंडे, 3 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: Court में पेशी पर आए 2 पक्षों के बीच झड़प, खूब चली लाठियां-डंडे, 3 घायल, देखें वीडियो

    लुधियानाः कोर्ट में 307 के केस में पेश होने आए 2 पक्षों के बीच झड़प का मामला सामने आया है। इस दौरान दोनों पक्षों के कुछ लोग कोर्ट के बाहर ही आपस में भिड़ गए। एक व्यक्ति ने दूसरे को पीटा। इस दौरान करीब 3 लोग घायल हो गए। मौके पर पुलिस ने मामला शांत करवाया। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच चल रही है, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होगी। वहीं दूसरी ओर वकील हरीश राय ढांडा ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

    जानकारी मुताबिक, लुधियाना के कोट कॉम्प्लेक्स से आज 307 के केस में दो पक्ष आज कोर्ट में पेश होने आए थे और यह मामला जगराओं थाने से जुड़ा है। जैसे ही वे कोर्ट के बाहर पहुंचे, उनके बीच किसी बात पर विवाद हो गया, जिसके बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और एक-दूसरे पर लाठियों से हमला कर दिया। इस दौरान 3 लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए लुधियाना के सिविल अस्पताल भेजा गया है।

    इस बीच मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस मामले की सूचना मिलने के बाद वह तुरंत मौके पर पहुंचे थे और मामले को शांत करवाने के बाद कार्रवाई शुरू की थी। यह घटना कोर्ट के बाहर पहली मंजिल पर हुई जहां 3 लोग घायल हो गए। उन्होंने कहा कि वे जगराओं पुलिस स्टेशन से जुड़े 307 के एक केस में पेश होने आए थे। उन्होंने कहा कि मामले की जांच अभी चल रही है।

    दूसरी ओर, वकील हरीश राय ढांडा ने बताया कि वे कोर्ट में मौजूद थे और इसी दौरान चिल्लाने की आवाज सुनाई दी जिसके बाद उन्होंने देखा कि कुछ युवक आपस में लड़ रहे थे। उन्होंने कहा कि यह लॉ एंड ऑर्डर पर सवालियां निशान खड़े करता है। पुलिस को आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि उनके मन में पुलिस का डर हो।

  • Punjab News: तहसील में नामाकंन दौरान हुई झड़प, उतरी पगड़ियां, देखें वीडियो

    Punjab News: तहसील में नामाकंन दौरान हुई झड़प, उतरी पगड़ियां, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः डेरा बाबा नानक की तहसील में आज ब्लॉक समीति जिला परिषद के नामाकंन भरने के दौरान कांग्रेस पार्टी और आप पार्टी के वर्करों में तकरार हो गई। इस दौरान दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। जहां दोनों में हुए विवाद में पगड़ियां उतरने की घटना सामने आई है। घटना को लेकर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए माहौल को शांत करवाया और दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं को अलग किया। इस घटना को लेकर माहौल गरमाया हुआ है।

    जहां एक-दूसरे पर कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाए है। व्यक्ति ने आरोप लगाते हुए कहा कि डीएसपी द्वारा व्यक्ति को रोकने की कोशिश की गई। जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इस घटना में कई लोगों की पगड़ियां उतरी। हालांकि पुलिस का कहना हैकि शांतमयी ढंग से नामाकंन की प्रक्रिया चल रही थी। इस दौरान जबदस्ती अंदर घुसने की कोशिश की गई, रोकने के दौरान कुछ लोगों द्वारा हंगामा करना शुरू कर दिया। जिसके बाद लोगों को समझाया गया और अब मामला शांत है।

     

  • हिमाचल में Forensic क्षमताओं को मिली मजबूती, धर्मशाला में सीएम सुक्खू ने नए भवन का उद्घाटन किया

    हिमाचल में Forensic क्षमताओं को मिली मजबूती, धर्मशाला में सीएम सुक्खू ने नए भवन का उद्घाटन किया

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज क्षेत्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (आरएफएसएल उत्तरी क्षेत्र) धर्मशाला में डिजिटल फॉरेंसिक डिवीजन और उन्नत उपकरण प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। यह सुविधा लगभग तीन करोड़ रुपये की अत्याधुनिक अवसंरचना से निर्मित की गई है, जिसमें ऐसे उन्नत उपकरण शामिल हैं, जो क्षतिग्रस्त मोबाइल फोन से भी डेटा निकालने और उसका विश्लेषण करने में सक्षम हैं।

    इसके अलावा, लगभग 1.05 करोड़ रुपये की लागत से एक उन्नत उपकरण प्रयोगशाला स्थापित की गई हैं, जिसमें अत्याधुनिक वैज्ञानिक उपकरण लगाए गए हैं। इन प्रयोगशालाओं में लगाए गए उपकरणों की कुल कीमत लगभग 1.50 करोड़ रुपये है। ये सुविधाएं हिमाचल प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र में फॉरेंसिक जांच में पारदर्शिता, विश्वसनीयता और दक्षता को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होंगी। यह नया प्रभाग विशेष रूप से उन मामलों में, जहां सजा सात वर्ष या उससे अधिक हो, अपराध स्थल से सबूतों को संरक्षित करने में जांच एजेंसियों की मदद करेगा।

    इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने जिला पंचायत संसाधन केंद्र (डीपीआरसी) कांगड़ा के 3.92 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नए भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने जिला परिषद, कांगड़ा के डीपीओ कर्मचारी आवास का शिलान्यास भी किया, जिस पर लगभग 2.26 करोड़ रुपये खर्च होंगे। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, विधायक सुरेश कुमार, मुख्य सचिव संजय गुप्ता और सचिव (ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज) सी. पॉलरासु भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

  • 22 स्थानों पर NIA की Raid, दिल्ली ब्लास्ट और अवैध गोला-बारुद से जुड़े तार

    22 स्थानों पर NIA की Raid, दिल्ली ब्लास्ट और अवैध गोला-बारुद से जुड़े तार

    नई दिल्लीः राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने वीरवार को अलग-अलग राज्यों में छापेमारी की। जानकारी के मुताबिक, NIA ने हरियाणा से लेकर बिहार तक 22 अलग-अलग स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया है। यह पूरा मामला हथियारों की अवैध तस्करी से जुड़ा है। सूत्रों के मुताबिक, यह छापेमारी उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार के कई इलाकों में अवैध गोला-बारूद की तस्करी के नेटवर्क से जुड़ी बताई जा रही है। NIA की टीम अहम सबूत जुटाने का प्रयास कर रही है। एजेंसी का मानना है कि यह तस्करी आतंकी नेटवर्क को मजबूत करने की साजिश का हिस्सा हो सकती है।

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जिस टेरर कॉन्सपिरेसी केस में छापेमारी चल रही है, उसी की जांच के दौरान दिल्ली के लाल किले के पास हुए ब्लास्ट से जुड़े कुछ अहम सुराग भी मिले हैं। इसी वजह से अब एजेंसी इस बात की पड़ताल कर रही है कि ब्लास्ट केस के आरोपियों या संदिग्धों का इस गिरोह से कोई सीधा या परोक्ष संबंध तो नहीं है। जांच में पता चला है कि उत्तर भारत में सक्रिय यह गिरोह कई राज्यों में अपना नेटवर्क चलाता था। यह समूह लंबे समय से पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों की निगरानी में था।

    एनआईए के मुताबिक, यह पूरा मामला एक संभावित आतंकी मॉड्यूल की जांच का हिस्सा है। इसी एफआईआर की जांच के दौरान जो नए सुराग सामने आए हैं। उनके आधार पर अब दोनों मामलों के बीच कनेक्शन तलाशे जा रहे हैं।

  • Punjab News: भीषण सड़क हादसे में एक्टिवा सवार की मौत

    Punjab News: भीषण सड़क हादसे में एक्टिवा सवार की मौत

    अमृतसरः अमृतसर बटाला जीटी रोड पर मेट्रो के सामने आज सुबह करीब 10 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां अज्ञात वाहन ने एक्टिवा सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान रछपाल सिंह पुत्र जसबीर सिंह निवासी मल्लूवाल जिला अमृतसर के रूप में हुई है।

    यह दुर्घटना उस समय हुई जब एक एक्टिवा चालक सड़क पर खड़ी स्कूल वैन को ओवरटेक कर रहा था, तभी अमृतसर की ओर से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में एक्टिवा सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कथूनंगल थाने की पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए अमृतसर अस्पताल में भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है।

  • Realme का नया 5G SmartPhone लॉन्च, 7000mAh की बैटरी के साथ मिलेगी 45W की Fast Charging

    Realme का नया 5G SmartPhone लॉन्च, 7000mAh की बैटरी के साथ मिलेगी 45W की Fast Charging

    टेकः रियलमी ने भारत में अपना एक और सस्ता 5G स्मार्टफोन पेश कर दिया है। यह फोन 7000mAh बैटरी, फास्ट चार्जिंग और दमदार फीचर के साथ आता है। कंपनी ने अपनी Realme P4 सीरीज के इस फोन को खास तौर पर बजट फ्रेंडली यूजर्स के लिए पेश किया है। साथ ही, कंपनी ने अपने इस फोन के जरिए लो एंड डिवाइस पर गेम खेलने वाले यूजर्स को टारगेट किया है।

    Realme P4x 5G जो 7000mAh की बैटरी के साथ आता है। इसमें 45W की फास्ट चार्जिंग मिलेगी। ये स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलेगा। रियलमी के इस फोन में 6.72-inch का डिस्प्ले, 50MP के प्राइमरी कैमरा वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप और IP64 रेटिंग मिलती है। इस फोन को कंपनी ने 15 हजार रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है।

    Realme P4x 5G को कंपनी ने 15,999 रुपये की शुरुआती प्राइस पर लॉन्च किया है। इस कीमत में 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। वहीं 8GB RAM + 128GB स्टोरेज का दाम 16,999 रुपये और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है।

    इस फोन को आप मैट सिल्वर, एलिगेंट पिंक और लेक ग्रीन कलर में खरीद सकते हैं। लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी 1000 का कूपन डिस्काउंट और 1500 रुपये का बैंक ऑफर दे रही है। डिस्काउंट के बाद फोन की कीमत 13,499 रुपये से शुरू होगी। फोन की सेल 10 दिसंबर से शुरू होगी और ये Flipkart और Realme.com पर मिलेगा।

    Realme P4x 5G में 6.72-inch का Full-HD LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है। स्क्रीन 1000 Nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलेगा।