Blog

  • Hello world!

    Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!

  • ऊना शहर में बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोग परेशान, एबीवीपी ने सौंपा प्रशासन को ज्ञापन

    ऊना शहर में बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोग परेशान, एबीवीपी ने सौंपा प्रशासन को ज्ञापन

    ऊना/सुशील पंडित: शहर में लगातार बढ़ रही चोरी व अपराध की घटनाओं ने आम जनता की नींद उड़ा दी है। आये दिन हो रही बाइक चोरी की वारदातों से लोग न केवल परेशान हैं, बल्कि आम जनमानस में भय व असुरक्षा का माहौल पनप रहा है। इसी विषय को लेकर बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ऊना इकाई ने अतिरिक्त उपायुक्त ऊना को ज्ञापन सौंपते हुए प्रशासन से कड़ी कार्यवाही की मांग की। इकाई मंत्री सूर्य शर्मा ने बताया कि पिछले कुछ समय से ऊना शहर में बाइक चोरी की घटनाएं बेतहाशा बढ़ी हैं। अब हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि ये घटनाएं केवल रात तक सीमित नहीं रह गईं, बल्कि खुले दिन में और भीड़भाड़ वाले मुख्य चौराहों पर भी लोग अपनी बाइक खो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी बीते दिन ही संतोषगढ़ से ऊना पढ़ाई करने आए एक छात्र की बाइक चोरी हो जाना छात्रों और उनके परिवारों के बीच गहरी चिंता का विषय बन गया है। शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे बड़े राज्यों में आमतौर पर ऐसी घटनाएं देखने को मिलती थी, लेकिन अब ऊना जैसे अपेक्षाकृत छोटे शहर में चोरों का इस तरह से बेखौफ सक्रिय होना पुलिस प्रशासन की नाकामी को दर्शाता है। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कहा कि बाइक चोरी में सक्रिय गिरोह अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिससे अपराधियों के हौंसले और मजबूत हो रहे हैं। यदि समय रहते इनपर नियंत्रण नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में चोरी और अन्य अपराधों में इज़ाफा होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। विद्यार्थी परिषद जिला प्रशासन से मांग की है कि बाइक चोरी के मामलों में सक्रिय आपराधिक गिरोहों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए व शहर के सभी मुख्य चौक व संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और गश्त को दिन और रात दोनों समय बढ़ाकर जनता में सुरक्षा की भावना पैदा की जाए।
  • Punjab News: बाढ़ का कहर, रावी नदी में डूबा 3 बहनों का इकलौता भाई, देखें वीडियो

    पठानकोटः रणजीत सागर बांध से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। लोग जान बचाने के लिए अपने घरों की छतों पर चढ़े हुए हैं। हालांकि पुलिस, एडीआरएफ और सेना द्वारा लगातार लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू किया जा रहा है। बीते दिन सेना ने हैलीकॉप्टर की मदद से कई लोगों को रेस्क्यू करके बाढ़ ग्रस्त इलाकों से निकाला था। वहीं दूसरी ओर रावी नदी ने आज एक मां की कोख भी डुबो दी।

    एक ओर जहां बाढ़ किसानों की फसलों और लोगों के कीमती सामान को प्रभावित कर रही थी, वहीं अब जानमाल के नुकसान की घटनाएं भी सामने आने लगी हैं। बता दें कि अतरपुर गांव का युवक कल रात अपने घर लौट रहा था, अचानक पानी के तेज़ बहाव में डूब गया। इस घटना में युवक की मौत हो गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। जहां गांव के सरपंच लखबीर सिंह ने इस संबंध में पुष्टि की।

    गांव के सरपंच और लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि अगर प्रशासन समय रहते उन्हें सुचेत कर देता, तो शायद यह घटना यूं ही न होती। सरपंच ने कहा कि शायद घटना के दौरान एक मां का बेटा उससे ना बिछड़ता। उन्होंने बताया कि मृतक तीन बहनों का इकलौता भाई और अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, जिसकी मौत के बाद उसके माता-पिता अकेले रह गए।

  • Jalandhar News: नहीं रूक रही चोरी की वारदातें, सरेआम घटना को अंजाम देकर चोर फरार, देखें CCTV

    Jalandhar News: नहीं रूक रही चोरी की वारदातें, सरेआम घटना को अंजाम देकर चोर फरार, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: शहर में चोरी की वारदातेंं रूकने का नाम नहीं ले रही। चोरों का आतंक लगातार जारी है। दिन दहाड़े चोर घटनाओं को अंजाम दे रहे है। ताजा मामला थाना 4 के अंतगर्त आते ऊचा सुराज गंज से सामने आया है, जहां दिन दहाड़े चोर सीवरेज का ढक्कन चुराकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक्टिवा पर सवार होकर 3 चोर आते है और सरेआम वह सीवरेज का ढक्कन उतारकर ले जाते है।

    हालांकि घटना के दौरान वहां से एक्टिवा सवार महिला सहित अन्य लोग गुजर रहे होते है। इस दौरान तीनों चोर लोगों के गुजरने के दौरान रूक जाते है। जिसके बाद बेखौफ चोर घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते है। तीनों के चेहरे सीसीटीवी कैमरे में साफ दिखाई दे रहे है। हैरानी की बात यह है कि थाना 4 के अंतगर्त कई चोरी और स्नेचिंग की वारदातेंं सामने आ चुकी है, लेकिन पुलिस द्वारा सिर्फ कार्रवाई करने का आश्वासन देकर मामले को ठंडे बस्ते में ढाल दिया जाता है।

  • Punjab News: बारिश से क्षतिग्रस्त हुए एक परिवार के 3 मकान, देखें वीडियो

    Punjab News: बारिश से क्षतिग्रस्त हुए एक परिवार के 3 मकान, देखें वीडियो

    होशियारपुरः पंजाब में लगातार हो रही बारिश के लोगों के घरों में पानी घुस गया। कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए है। बीते दिनों से कंडी क्षेत्र में भारी बारिश के कारण बहुत नुकसान हुआ है, लोगों और घरों में पानी भर गया है। सड़कें बहुत टूट गई हैं। हालांकि प्रशासन द्वारा लगातार राहत कार्य किए जा रहे है।

    वहीं हल्का दसूहा के गांव पड़ेलियां में एक ही परिवार के 3 मकान भारी बारिश के कारण गिर गए हैं। मामले की जानकारी देते हुए रेखा रानी ने बताया कि उनके मकान कच्चे थे और वह घटना के दौरान परिवार घरों से सामान बाहर निकाल रहा था। इस दौरान अचानक मकान गिर गए।

    घटना में परिवार का 5 से 6 लाख का नुकसान हो गया। घटना के दौरान सास-बहू घर पर मौजूद थी। बेटा दिहाड़ी लगाने के लिए काम पर गया हुआ था। इस दौरान अचानक तीनों मकान बारिश के कारण गिर गए। वहीं घटना को लेकर परिवार ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। वहीं व्यक्ति ने बताया कि इस घटना में 3 मकान और एक शैड गिर गई है। व्यक्ति ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

  • रेंगते हुए बिल्ली की तरह छलांग लगाते लोगों के सिर चढ़ा इस अजीबो-गरीब Trend का फितूर

    रेंगते हुए बिल्ली की तरह छलांग लगाते लोगों के सिर चढ़ा इस अजीबो-गरीब Trend का फितूर

    नई दिल्ली: इंटरनेट पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ महिलाएं किसी जंगली जानवर की तरह दोनों पैर पर दौड़ती, कूदती और पेड़ों पर चढ़ती हुई दिख रही है। इस वायरल ट्रैंड की काफी चर्चा हो रही है। इस ट्रेंड को क्वार्डोबिक्स (quadrobics) कहा जा रहा है। इसका कनेक्शन आपकी फिटनेस के साथ है। न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट्स की मानें तो क्वॉड्रोबिक्स के जरिए लोग अपने अंदर के जानवर को बाहर निकाल रहे हैं जैसे कि चलना, दौड़ना और यहां तक कि चारों पैरों पर कूदना। लोगों ने इसको क्वार्डोबिक्स (quadrobics) का नाम दिया है। यह एक नई एक्सरसाइज है जिसको लोग इन दिनों काफी ट्राई कर रहे हैं। खुद को फिट रखने के लिए लोग इस ट्रैंड को फॉलो कर रहे हैं। क्वॉड्रोबिक्स करने वाले लोग भालू की तरह रेंगते हुए बिल्ली की तरह छलांग लगाते हुए अपने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे हैं।
    बेल्जियम में जन्मी डॉक्यूमेंट्री फिल्म की निर्माता एलेक्सिया क्राफ्ट डे ला सॉल्कस और जंगलों में प्रकृति के बीच रहने वाले इनके चचेरे भाई ने 2021 में क्वाड्रोबिक्स ने परिचय करवाया था। एलेक्सिया ने इसको एक प्राइमल मूवमेंट कहा है। इसकी प्रैक्टिस से उन्होंने अपने शरीर में कई तरह के बदलाव महसूस किए। 28 साल की एलेक्सिया ने अपना सारा समय स्पेन और ब्रिटेन के बीच में बिताया है। वह बार्सिलोना में एक फिल्म के विषय की तलाश में भी थी। इस दौरान उन्होंने पेड़ों पर बंदरों की हरकत करते हुए एक अनजान आदमी के बारे में सुना। यह व्यक्ति विक्टर मैनुअल फ्लेइट्स एस्कोबार था जो टार्जन मूवमेंट का संस्थापक था।

    इस तरह शुरु हुआ ये ट्रैंड

    क्राफ्ट डे ला सॉल्क्स ने बताया कि उन्होंने 2022 की डॉक्यूमेंट्री टार्जन मूवमेंट की शूटिंग के दौरान उनके साथ प्रतिदिन 2-3 घंटे प्रशिक्षण में बिताए। फ्लेइट्स एस्कोबार ने उसको ऐसे तरीके सिखाए जिनसे वह एक पूर्व बॉलीबॉल खिलाड़ी और धावक होने के नाते अनभिज्ञ थे। उसने उसे चारों पैरों पर चलना, पेड़ों पर चढ़ना और पेड़ की टहनियों पर झूलना सिखाया। शुरुआत में उनको यह काम बच्चों का खेल लग रहा था परंतु यह एक कठिन कसरत थी जिसने उसकी बाहों, कंधों, छाती और पेट की मांसपेशियों को मजबूत कर दिया। क्राफ्ट डे ला सॉल्कस ने अपना सारा प्रशिक्षण नंगे पैर किया और जमीन के अनुकून ढलते-ढलते उनके तलवे काफी मोट हो गए। शुरुआती छह महीनों तक उन्हें हर दिन दर्द या थकान महसूस होती थी। उन्होंने कहा कि मैं अपने शरीर में शारीरिक तौर पर देख सकती थी मैं सचमुच मजबूत दिख रही थी। अगर बात इस एक्सरसाइज के फायदे की करें तो क्वाड्रोबिक्स तो ट्रेनर के अनुसार, इस कसरत से सिक्स पैक प्रभाव वास्तिवक है। खासतौर पर जब इसको स्मार्ट पोषण के साथ जोड़ दिया जाए।
  • Jalandhar News: सीवरेज साफ कर रहे कर्मी पर व्यक्ति ने चढ़ा दी XUV 700, कार चालक काबू, देखें Live

    Jalandhar News: सीवरेज साफ कर रहे कर्मी पर व्यक्ति ने चढ़ा दी XUV 700, कार चालक काबू, देखें Live

    जालंधर, ENS: लाडोवाली रोड पर दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, सफाई कर्मियों द्वारा सीवरेज साफ किया जा रहा था। इस दौरान XUV 700 कार ने सड़क पर सीवरेज साफ कर रहे कर्मी को देखें बिना उस पर गाड़ी के दोनों टायर चढ़ा दिए। घटना में सफाई कर्मी बुरी तरह से कुचल दिया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। घायल अवस्था में अन्य कर्मियों द्वारा पीड़ित को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

    वहीं दूसरी ओर कर्मियों ने घटना की सूचना पुलिस को देकर कार चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस द्वारा कार चालक के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं दूसरी ओर कर्मियों में इस घटना को लेकर भारी रोष पाया जा रहा है। कर्मियों ने नगर निगम कमिश्नर और मेयर विनीत धीर पर आरोप लगाए है कि दोनों अधिकारियों में से कोई भी पीड़ित का हाल जानने के लिए नहीं पहुंचा है।

    कर्मियों का कहना है कि दोनों अधिकारियों के पास पीड़ित कर्मी को देखने के लिए समय नहीं है। इस दौरान उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर घायल कर्मी को कुछ हो जाता है तो वह नगर निगम दफ्तर में कामकाज बंद कर देंगे। शहर का कामकाज कर्मियों द्वारा बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मी 8 से 10 हजार में काम करते है। उन्होंने कहा कि ये कर्मी अभी कच्चे है। कर्मियों ने घायल कर्मी का खर्चा प्रशासन को उठाने की अपील की है।

  • Punjab News: कैबिनेट मंत्री कटारूचक ने संभाला मोर्चा, खुद बाढ़ के पानी में उतर जाना लोगों का हाल, देखें वीडियो

    Punjab News: कैबिनेट मंत्री कटारूचक ने संभाला मोर्चा, खुद बाढ़ के पानी में उतर जाना लोगों का हाल, देखें वीडियो

    पठानकोटः पंजाब में लगातार हो रही बारिश के कारण राज्य के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। भारी बारिश के कारण उत्पन्न हुई बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए सरकार द्वारा राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिए गए हैं। इसी कड़ी में कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने खुद मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों की निगरानी की और प्रभावित लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।

    मंत्री कटारूचक ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन दलों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं मंत्री खुद बाढ़ के पानी में उतरे और मौके का मुआयना किया। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि राहत सामग्री, जैसे कि भोजन, पीने का पानी, दवाइयां और अस्थायी आश्रय, समय पर लोगों तक पहुंचाए जाएं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कोई भी प्रभावित परिवार मदद से वंचित न रहे।

    कटारुचक ने कहा, “सरकार जनता के साथ खड़ी है। हर संभव मदद प्रदान की जाएगी। हमने राहत शिविर स्थापित कर दिए हैं और मेडिकल टीमें तैनात कर दी गई हैं। प्राथमिकता यह है कि किसी की जान न जाए और लोग सुरक्षित रहें।” इस दौरान मंत्री बुजुर्गों से सड़क पर बैठकर बातचीत करते हुए भी नजर आए। वहीं लोगों को भी मंत्री द्वारा हालचाल पूछना अच्छा लगा और उन्होंने उनकी प्रशंसा की।

  • Punjab News: बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे CM Mann, Rescue के लिए लगाया Helicopter, देखें Live

    Punjab News: बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे CM Mann, Rescue के लिए लगाया Helicopter, देखें Live

    गुरदासपुरः पंजाब में बारिश के कारण हालात बद से बद्दतर हो गए हैं। वहीं सरकार लोगों को हर तरह की मदद मुहैया करवा रही है। इसी के चलते पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भी गुरदासपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे और लोगों से बातचीत की। वहीं उन्होंने जमीनी स्तर पर चल रहे राहत और बचाव कार्यों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के लोगों की सुरक्षा को पहल देते हुए अपना हेलीकॉप्टर लगाया जो रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए लगातार जुटा हुआ
    है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਦੀਨਾਨਗਰ ਹਲਕੇ ‘ਚ ਰਾਵੀ ਦਰਿਆ ਦਾ ਹੜ੍ਹ: ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੇ ਕੀਤਾ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਇਲਾਕਿਆਂ ਦਾ ਦੌਰਾ

    इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि सरकार लोगों के साथ है और जितना हो सके उन्हें हर संभव मदद दी जाएगी। लोगों के घरों तक राशन पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के हेलिकॉप्टर से लोगों को दूध राशन और अन्य जरूरी चीजे पहुंचाई जाएगी और बाढ़ से निपटने के लिए सरकार उनके साथ है।

  • Landslide से चौकीदार का घर ढहा, बाल-बाल बचा परिवार, देखें वीडियो

    Landslide से चौकीदार का घर ढहा, बाल-बाल बचा परिवार, देखें वीडियो

    डलहौजीः प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डलहौजी के बकरोटा में फिरोज बिल्ला कोठी के चौकीदार पवन का पूरा घर भूस्खलन के कारण पूरी तरह खत्म हो गया। बताया जा रहा है कि बीती रात 10:00 बजे जब पवन अपने परिवार सहित सो रहा था तो उसे ऊपर से कुछ गिरने की आवाज आई। जब वह परिवार सहित बाहर निकला तभी उसका घर भूस्खलन में ढह गया। वह कुछ भी नहीं बचा पाए।

    वहीं गनीमत यह रही कि पूरा परिवार भूस्खलन की चपेट में आने से बच गया। एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज ने मौके पर पहुंचे मुआयना लिया और परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि प्रशासन उन्हें हर संभव मदद प्रदान करेगा।