Blog

  • Punjab News: CM Bhagwant Mann के जापान दौरे को लेकर विधायक धालीवाल का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: CM Bhagwant Mann के जापान दौरे को लेकर विधायक धालीवाल का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 10 दिवसीय जापान दौरे पर हैं। इस यात्रा का उद्देश्य पंजाब और जापानी कंपनियों के बीच औद्योगिक और आर्थिक संबंधों को मजबूत करना है। यह दौरा राज्य सरकार की 6वें प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट, जो 13 से 15 मार्च 2026 को मोहाली में आयोजित होने वाला है, के पहले निवेश आकर्षण प्रयासों का हिस्सा है।

    इस दौरे को लेकर आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने जानकारी दी। लोगों को संबोधित करते हुए धालीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के जापान दौरे से पंजाब के लोगों को बहुत फायदा होगा। जब जापानी की टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्री पंजाब में आएगी, तो पंजाब को इसके कई लाभ मिलेंगे। उन्होंने कहा कि इससे बड़ा काम कोई नहीं हो सकता। सीएम भगवंत मान के साथ इंडस्ट्री मिनीस्टर भी गए हैं जो जापान की कंपनियों को आह्वान करेंगे कि वह पंजाब में व्यापार करें और अपनी टेक्नोलॉजी को पंजाब में लाएं।

    उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि सीएम मान जापान की कई कंपनियों को कंविंस कर लेंगे और पंजाब को विकास की और अग्रसत करेंगे। जापानी कंपनियों के यहां आने से रोजगार भी बढ़ेगा और युवा भी तरक्की की और बढ़ेंगे। इसी के साथ रंगले पंजाब की दिशा में भी यह एक और सीढ़ी है जो पंजाब चढ़ रहा है।

  • मर्डर से पहले युवक के साथ क्लब से बाहर दिखा इंद्रजीत पैरी, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

    मर्डर से पहले युवक के साथ क्लब से बाहर दिखा इंद्रजीत पैरी, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः सेक्टर 26 की टिंबर मार्केट में इंद्रजीत सिंह पैरी का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया था। पैरी लारेंस का करीबी रहा चुका है। लेकिन उसके बावजूद इस मामले की जिम्मेदारी लारेंस गैंग ने ली है। वहीं गोल्डी बराड़ ने लारेंस को चेतावनी दी है कि अब उसे दुनियां की कोई शक्ति नहीं बचा सकती। इस मामले को लेकर पैरी की हत्या से पहले का एक नया वीडियो सामने आया है। जिसमें सेक्टर 26 में पैरी एक युवक के साथ क्लब से निकलता दिखाई दे रहा है। इस दौरान उसके हाथ में सिगरेट है, जिसके कश लगाते वह दिख रहा है। उसके आगे एक सफेद टोपी में युवक भी है। टोपी में दिखा शख्स चंडीगढ़ पीजीआई की मॉर्च्युरी में भी पहुंचा था और इंद्रजीत के परिवार के साथ काफी देर तक रहा और बातचीत की। बताया जा रहा है कि उस शख्स का नाम बल्लू है।

    इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है और पुलिस बल्लू से भी पूछताछ कर सकती है, क्योंकि वह सीसीटीवी इंद्रप्रीत की मरने से पहले की थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दुबई में हुई जोरा सिद्धू उर्फ सिप्पा की हत्या का बदला लेने के लिए यह मर्डर किया गया है। सिप्पा लॉरेंस गैंग का सदस्य था, जिसकी हत्या की जिम्मेदारी गोल्डी बराड़ गैंग ने ली थी। फिलहाल, पुलिस ने सभी बिंदुओं पर गहराई से जांच शुरू कर दी है। पुलिस पैरी की हत्या के बाद सामने आए वीडियो में शामिल युवकों की जानकारी भी जुटा रही है, जो कार में बैठते दिख रहे है। गोल्डी की ओर से जारी की गई ऑडियो की भी जांच की जा रही है। वहीं वारदात में हमलावरों ने जिस क्रेटा गाड़ी का यूज किया, उसे पंचकूला से बरामद कर लिया गया है। हमलावर गाड़ी यहां छोड़ बाइक से फरार हो गए।

    चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच ने उसे जब्त किया और मनीमाजरा थाने में ले आई। इस घटना को लेकर फेसबुक पर लॉरेंस गैंग की ओर से पोस्ट डाली गई है। जिसमें लॉरेंस गैंग की ओर से फेसबुक पर डाली गई पोस्ट में आगे लिखा गया कि इन्होंने (गोल्डी और रोहित) हमारे हरी भाई पर अटैक करने की कोशिश की थी और बाद में जोर सिद्धू उर्फ सिप्पा भाई की हत्या करवाई थी और आज से हमारी सभी को चेतावनी है। जो‑जो भी इनका छोटे से छोटे काम में भी साथ देगा, सभी को मारेंगे और जो बुकी और क्लब वाले इनको पैसे देते हैं, हम उनको पूछेंगे नहीं, फोन लगाकर सबके पास पहुंच जाएंगे और मारेंगे। चाहे वह किसी भी कंट्री में हो, सब तक पहुंच जाएंगे हम। चाहे जितना मर्जी टाइम लगे हमको।

    घटना के बाद गैंगस्टर लॉरेंस गैंग ने गोल्डी बराड़ से खुली लड़ाई का ऐलान किया था। गोल्डी ने कहा कि यह बात किसी ने नहीं बतानी कि पैरी को लॉरेंस ने खुद फोन किया था और उसे पहले शादी की बधाई दी। जिसके बाद कहा था कि परिवार की कोई पर्सनल बात करनी है और यहां करनी सेफ नहीं है। ऐसे में तू बाहर कहीं आ वहां तुझे हमारा भाई मिलेगा और उसके फोन से तेरे से बात करनी है। ऑडियो जारी करके गोल्डी ने कहा कि पैरी की हत्या लॉरेंस के ग्रुप ने करवाई। लॉरेंस ने खुद फोन करके पैरी को वारदात वाली जगह पर बुलाया था। ऑडियो में दावा किया गया है कि लॉरेंस बिश्नोई ने ‘यार बुलाकर ही अपना यार मरवाया’ है।

    गोल्डी ने कहा कि अब इन्होंने पैरी में 100 कमियां निकाल देनी है और कहना है कि वह इसका साथ देता या उसका साथ देता था। लेकिन इन्होंने यह नहीं बताना कि जब लॉरेंस का फोन कोई नहीं उठाता था और उसे कोई घर में नहीं बुलाता तो उस मुश्किल वक्त में पैरी के माता-पिता ही लॉरेंस को घर में रखते थे और उसे अपना बेटा मानकर रोटी खिलाते थे। लॉरेंस की माता ने कभी उसे रोटी बनाकर नहीं भेजी होगी, लेकिन पैरी की मां उसे अपने बेटे के दोस्त होने के नाते कोर्ट की तारीखों पर खुद रोटियां बनाकर देकर आती रही है।

    पैरी की मां ने लॉरेंस को अपने बेटे की तरह माना था, लेकिन आज लॉरेंस ने उस मां का बेटा मार दिया। इन्हीं बातों से लोग किसी बाहर के लोगों को घर में रखने से डरते है। आज यारी झूठी पड़ गई। गोल्डी ने कहा कि लॉरेंस यानी के नाम पर कलंक तो है ही, लेकिन आज दुश्मनी के नाम पर भी कलंक हो गया है। गोल्डी ने ऑडियों में लॉरेंस को कहा कि तूने अपनी दुश्मनी में गौं बंदे को मरवा दिया। पैरी के जरिए लॉरेंस हमारे साथ राजीनामा करवाने के मैसेज भेजता था।

    गोल्डी ने कहा कि कोई बताए कि पैरी ने कब लॉरेंस की खलाफत की और हमारी मदद की है। गोल्डी ने कहा कि लॉरेंस जिंदगी में कभी साबित कर दे कि पैरी ने उसका नुकसान किया है या कभी गलत बोला तो गोल्डी उसका देनदार है। गोल्डी ने कहा कि पैरी, जैसे लॉरेंस को अपना भाई मानता था वैसे ही वह हमें अपना भाई मानता था। गोल्डी ने अब लॉरेंस को चेतावनी देते हुए कहा कि अब तुझे दुनियां की कोई भी शक्ति नहीं बचा सकती। गोल्डी ने लॉरेंस को कहा कि अब तेरा अंत शुरू हो चुका है और तू अपनी उल्टी गिनती गिनना शुरू कर लें।’

     

     

  • Punjab News: Traffic नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त हुई पुलिस, की कार्रवाई, देखें वीडियो

    Punjab News: Traffic नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त हुई पुलिस, की कार्रवाई, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः शहर में ट्रैफिक की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। हर इलाके में जाम लग रहा है, जिसका एक बड़ा कारण सड़क के बीच में बेतरतीब पार्किंग और रेहड़ी-पटरी लगाना है। अब ट्रैफिक की समस्या को हल करने के लिए ट्रैफिक इंचार्ज सतनाम सिंह ने उच्च अधिकारियों के निर्देश पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान शुरू किया है। आज सुबह से ट्रैफिक इंचार्ज ने शहर के अलग-अलग बाजारों में लगी पीली लाइनों के बाहर गाड़ी पार्क करने वालों और रेहड़ी-पटरी लगाने वालों के चालान काटने शुरू किए।

    ट्रैफिक इंचार्ज सतनाम सिंह का कहना है कि यह कार्रवाई SSP गुरदासपुर के निर्देश पर शुरू की गई है और लगातार जारी रहेगी। बुलेट मोटरसाइकिलों से पटाखे चलाने वालों की बाइक के साइलेंसर निकालकर जब्त किए जा रहे हैं और उनके चालान भी काटे जा रहे हैं। अब, ट्रैफिक जाम का कारण बनने वाली और पीली लाइन के बाहर सड़क के बीच में खड़ी गाड़ियों और दोपहिया वाहनों के चालान काटे जा रहे हैं। आने वाले दिनों में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा और बिना रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस के सड़क पर चलने वाले ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: अगर आपकी SIM अचानक बंद हो जाए तो हो जाएं सावधान!, हो सकते हैं ठगी का शिकार, देखें वीडियो

    Punjab News: अगर आपकी SIM अचानक बंद हो जाए तो हो जाएं सावधान!, हो सकते हैं ठगी का शिकार, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः अगर आपकी सिम अचानक बंद हो जाए तो इसे हलके में न लें, क्योंकि यह साइबर ठगों की चाल हो सकती है। साइबर ठग इतने शातिर हो चुके हैं कि एक ही दिन में ही आपकी सिम को पोर्ट करा सकते हैं। आपका नंबर बंद हो जाएगा लेकिन आपके दोस्तों को मैसेज भेजने शुरू हो जाएंगे और आपके नाम पर पैसे की मांग की जाएगी। ऐसा ही मामला गुरदासपुर से सामने आया है, हालांकि इस मामले में अभी तक कोई आर्थिक नुकसान होने की खबर नहीं है क्योंकि लोग जागरूक थे और साइबर ठगों के जाल में आने से बच गए।

    सदर बाजार में एक मनियार की दुकान करने वाले राकेश कुमार के पुत्र चंदन कुमार की सिम बीते शुक्रवार को अचानक बंद हो जाती है, तो अगले दिन शनिवार को वह जीओ कंपनी के दफ़्तर जाता है। उसे पता चलता है कि उसकी सिम को पोर्ट करवाया गया है, जो वोडाफोन आइडिया कंपनी में पोर्ट हुई है। उसने न तो कभी जीओ कंपनी को पोर्ट करने का आवेदन दिया था और न ही वह उसे कराना चाहता था, इसलिए उसका हैरान होना स्वाभाविक था। जब वह वोडाफोन कंपनी के दफ़्तर गया तो पता लगा कि उसकी सिम यूपी में किसी नितेश कुमार के व्यक्ति द्वारा पोर्ट करवाई गई है। दोनों में से कोई भी कंपनी उसे यह नहीं बता सकी कि बिना उसकी अनुमति के, बिना उसके अंगूठा लगाने के, उसके आधार कार्ड के उस सिम को किसी और के नाम से कैसे पोर्ट कर दिया गया।

    चंदन कुमार के अनुसार उसने उस वक्त तो और नया नंबर जारी करवा लिया, लेकिन उसके पुराने नंबर से उसकी ग्राहकों को उसके नाम पर पैसे मांगे जा रहे हैं और उसके बैंक खातों के साथ भी छेड़छाड़ करने की कोशिश की गई है। हालांकि पैसे मांगने वालों के जाल में उनका कोई ग्राहक नहीं आया और न ही उसके बैंक खाते में कोई पैसा था, जिसके कारण ठगी से बच गए। दूसरे बैंक खाते से उसने बैंक जाकर भुगतान के लिए रोक लगा दी है, लेकिन यह एक खतरनाक संकेत है कि बिना किसी की अनुमति के उसकी सिम किसी और द्वारा पोर्ट कर ली जाती है।

    उसने बताया कि जब वह साइबर क्राइम ऑफिस जाकर शिकायत दर्ज कराता है तो वे कॉम्प्लेंट लिखने से इनकार कर देते हैं क्योंकि अभी फिलहाल कोई ठगी या आर्थिक नुकसान नहीं हुआ है, पर इसकी जांच तो होनी चाहिए कि उसकी सिम कैसे पोर्ट हो गई। उसने बताया कि नेटवर्क करने वाला फोन नहीं उठाता, सिर्फ वाट्सऐप पर ही बात करता है। पर उसने अपने जानकारों और ग्राहकों को कह दिया है कि अगर उसके पुराने नंबर से कोई फोन या मैसेज आए, तो सावधान रहें और किसी तरह का भुगतान न करें।

  • Jalandhar News: प्लाट में खड़ी गाड़ी को लगाई आग, एक काबू, देखें वीडियो

    Jalandhar News: प्लाट में खड़ी गाड़ी को लगाई आग, एक काबू, देखें वीडियो

    पैसों के लेन-देने को लेकर दिया घटना को अंजाम

    जालंधर, ENS: रामा मंडी में स्थित एकता नगर में खड़ी गाड़ी को मोहल्ले के व्यक्ति ने अल सुबह आग लगा दी। इस घटना में कार का काफी नुकसान हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार एकता नगर में सागर मीट शाप के पास खाली प्लाट में खड़ी गाड़ी को आग लगाई गई। ठेकेदार किशन लाल नाहर के अनुसार उसका मोहल्ले के दीपक भट्टी उर्फ दीपू से पिछले से पैसों का लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा है। किशन लाल ने बताया कि दीपू की भांजी की शादी थी और उस दौरान दीपू ने उससे 50 हजार रुपए लिए थे, जो धीरे-धीरे करके दीपू ने लौटा दिए थे। जिसके बाद बिना ब्याज के डेढ साल पहले 2 लाख रुपए लिए थे। इसके बदले उसने अपना घर गिरवी रखा हुआ था। घर का कब्जा किशन लाल के पास है। दीपू ने पैसे लौटाने का फरवरी 2025 का वादा किया था, लेकिन उसने एक भी पैसा नहीं लौटाया था। जिसके बाद उसके बाद फरवरी 2026 का वादा किया था। इस दौरान दो माह पहले उसके प्लाट में खड़े ट्रैक्टर को दीपू ने आग लगा दी थी। जिसके बाद आज अल सुबह 3 बजे दीपू ने साले लव सोहता और बेटे बब्बू ने मिलकर घटना को अंजाम देते हुए गाड़ी को आग लगा दी। किशन लाल नाहर ने बताया कि अचानक उनका दामाद अल सुबह उठा और उसने गाड़ी को आग लगी देख शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। किशन लाल का आरोप है कि दीपू की मां और पत्नी पैसे लौटाने को लेकर सुसाइड करने की धमकियां लगातार दे रही है। इस मामले को लेकर दो दिन पहले सूर्य एंक्लेव थाने की पुलिस को शिकायत भी दी गई थी। जहां किशन लाल थाने में पहुंचा, लेकिन दीपू नहीं आया था। जिसके बाद आज अल सुबह इस घटना के बाद किशन लाल ने दोबारा पुलिस को शिकायत दी। सूर्य एंक्लेव की पुलिस अल सुबह दीपू को काबू करके थाने ले गई। किशन लाल ने बतायाकि दीपू का साला और बेटा घर से फरार है।
  • Punjab News: फायरिंग मामले में प्रशासन का एक्शन, Bath Castle Marriage Palace किया सील

    Punjab News: फायरिंग मामले में प्रशासन का एक्शन, Bath Castle Marriage Palace किया सील

    लुधियानाः जिले के पक्खोवाल रोड पर बाथ कैसल मैरिज पैलेस में 3 दिन पहले शादी समारोह में 2 गुटों में विवाद हुआ था। इस दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी। जिसमें दूल्हे की मौसी और दोस्त की गोली लगने से मौत हो गई थी। इस मामले में अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाथ कैसल मैरिज पैलेस को सील कर दिया है। दरअसल, शादी समारोह में अंकुर लुधियाना और शुभम मोटा के गुर्गों में फायरिंग हुई थी। मरने वालों में हौजरी कारोबारी वासु और जालंधर की निवासी नीरू है। इस केस में पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है लेकिन आरोपियों की अभी पहचान सार्वजनिक नहीं की है। मुख्यारोपी शुभम अरोड़ा की तलाश में लगातार पुलिस टीमें छापामारी कर रही है।

    बताया जा रहा है कि संचालन का परमिट रद्द करने की सिफारिश भी की हुई है। अधिकारियों के अनुसार मैरिज पैलेस में अब केवल सरकारी कार्यक्रम ही हो सकेंगे, वो भी तब तक जब तक मालिक सभी नियमों का पालन कर दोबारा परमिट हासिल नहीं कर लेता। मुख्य आरोपी कुख्यात शुभम मोटा को पकड़ने में नाकाम रहने पर पुलिस ने उसके माता-पिता पर उसे शरण देने और पुलिस से बचाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने उन आरोपियों की भी पहचान कर ली है जो सीधे तौर पर गोलीबारी में शामिल थे, जिसमें एक महिला समेत दो मेहमानों की मौत हो गई थी।

    पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि जांच को प्रभावित होने से बचाने के लिए पुलिस ने गोलीबारी करने वाले आरोपियों के नाम को गुप्त रखा है। पुलिस ने थाना सदर में दर्ज की गई एफआईआर में 12 आरोपी अभी अज्ञात रखे है। इसके इलावा पुलिस ने उन मेहमानों की भी पहचान की है जो प्रतिबंध के बावजूद मैरिज पैलेस में लाइसेंसी हथियार लेकर आए थे। पुलिस उनके हथियारों के लाइसेंस रद्द करेगी। अधिकारी के मुताबिक हमने मैरिज पैलेस को सील कर दिया है, लेकिन कुछ पहले से बुक किए गए कार्यक्रमों को अनुमति दी है जिन्हें टाला नहीं जा सकता था। मैरिज पैलेस के मालिक को नई बुकिंग स्वीकार करने पर रोक लगा दी है।

    हालांकि यहां कोई भी सरकारी कार्यक्रम आयोजित किया जा सकता है। उन्होंने आगे बताया कि ठेकेदार वरिंदर कपूर की रविवार को होने वाली रिसेप्शन पार्टी को उनकी शादी में गोलीबारी की घटना के बाद रद्द कर दिया गया था। कपूर फरार है और जांच में पुलिस का सहयोग नहीं कर रहा है। उस पर आदतन अपराधियों को शादी में आमंत्रित करने के आरोप में लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है, यह जानते हुए भी कि वे प्रतिद्वंद्वी हैं। अधिकारी ने यह भी बताया कि शुभम मोटा और गोलीबारी में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

  • सप्ताह के तीसरे दिन लगातार सेंसेक्स में आई गिरावट, ऑटो-बैंकिंग शेयर्स गिरे

    सप्ताह के तीसरे दिन लगातार सेंसेक्स में आई गिरावट, ऑटो-बैंकिंग शेयर्स गिरे

    नई दिल्लीः भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के तीसरे ट्रेडिंग सेशन 3 दिसंबर बुधवार के कारोबारी दिन की शुरुआत फ्लैट रही। सेंसेक्स 250 अंक गिरकर 84,900 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 100 अंक की गिरावट है, ये 25,930 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में गिरावट है। आज के कारोबार में ऑटो, बैंकिंग और FMCG के शेयरों में गिरावट है। IT, मेटल और फार्मा शेयरों में तेजी है। जापान का निक्केई 0.75% ऊपर गया, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.82% चढ़ा। हांगकांग में कमजोर शुरुआत की आशंका जताई गई है।

    अमेरिकी बाजारों में तेजी का सिलसिला छठे दिन भी जारी रहा। डॉऊ जोन्स 0.39% और नैस्डैक 0.59% की बढ़त के साथ बंद हुए। एप्पल, एनवीडिया, माइक्रोसॉफ्ट और इंटेल जैसे प्रमुख टेक शेयरों में मजबूती रही, जबकि टेस्ला में हल्की गिरावट दर्ज की गई। बता दें कि मंगलवार 2 दिसंबर को भारतीय शेयर मार्केट में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली थी और दोनों ही प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान पर ट्रेड करते हुए बंद हुए थे। सेंसेक्स 503.63 अंक या 0.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85,138.27 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 143.55 अंक या 0.55 प्रतिशत फिसलकर 26,032.20 के लेवल पर कारोबारी दिन की समाप्ति की थी।

    बीएसई बास्केट से एशियन पेंट, मारुति, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा टॉप गेनर थे। टॉप लूजर की बात करें तो, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस और आईसीआईसीआई बैंक रहे थे। निफ्टी मिडकैप 100, निफ्टी आईटी, निफ्टी ऑटो और निफ्टी स्मॉलकैप 100, निफ्टी बैंक, निफ्टी 100, निफ्टी एफएमसीजी के शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते हुए बंद हुए थे। मंगलवार के कारोबारी दिन बीएसई बास्केट से 9 शेयर हरे निशान पर बंद हुए थे और 21 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी।

  • Jalandhar News: हिमाचल घूमने गए परिवार के घर से गहने और नगदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: हिमाचल घूमने गए परिवार के घर से गहने और नगदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातोें का ग्राफ एक बार फिर से बढ़ने लगा है। वहीं ताजा मामला पंचशील एवेन्यू प्रीत नगर से सामने आया है। जहां परिवार हिमाचल घूमने के लिए गया हुआ था। इस दौरान पीछे खाली घर देख चोरों ने घर के ताले तोड़ दिए और घर से चोर सोना व नकदी लेकर फरार हो गए। चोरी की घटना का परिवार को हिमाचल से लौटने के बाद पता चला। दरअसल, परिवार जब घर लौटा तो उन्होंने मेन गेट को खोलने की कोशिश की, लेकिन गेट नहीं खुला परिवार दीवार फांद कर घर में घुसा तो देखा घर में सामान सारा बिखरा हुआ था।

    जिसके बाद उन्हें पता चला कि चोरों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। चोरी की शिकायत पंचशील एवेन्यू के रहने वाले जतिन गुलाटी ने थाना कैंट की पुलिस को दी और पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पंचशील एवेन्यू के रहने वाले जतिन गुलाटी ने बताया कि वह शनिवार को परिवार के साथ हिमाचल में गए हुए थे। वह शाम को वापस घर में पहुंचे तो घर का मेन गेट नहीं खुल रहा था। वह दीवार फांद कर घर में घुसा तो देखा कि सारे कमरे खुले हुए थे और ताले टूटे हुए थे।

    उसने कमरों के अंदर जाकर देखा पता चला कि चोर अलमारियों से 7 तोले सोने के गहने, 90 हजार रुपये नकदी सहित मंहगा सामान चोरी कर ले गए। उसने घर के आस पास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला और तुरंत चोरी की सूचना कंट्रोल रूम पर दी। सूचना मिलते थाना कैंट के जांच अधिकारी एएसआइ गुरदयाल हीरा ने टीम सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है और जल्द आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Jalandhar News: मॉडल टाउन के NRI को 5 दिन डिजिटल अरेस्ट कर ठगे 2 करोड़

    Jalandhar News: मॉडल टाउन के NRI को 5 दिन डिजिटल अरेस्ट कर ठगे 2 करोड़

    जालंधर, ENS: डिजिटल अरेस्ट के जरिए लोगों से ठगी मारने के मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं ताजा मामला कनाडा में रह रहे जालंधर मॉडल टाउन के रहने वाले 67 साल के एनआरआई से ठगी सामने आया है। जहां व्यक्ति को डिजिटल अरेस्ट करके उससे 2 करोड़ 9 लाख 80 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की पत्नी की शिकायत पर सोमवार को थाना साइबर क्राइम में मामला दर्ज किया गया है। प्राथमिक जांच में यह बात आई है कि यूपी व महाराष्ट्र के बैंक खाते में आरटीजीएस के जरिये पैसे लिए गए और ये खाते बिजनेस से जुड़े हुए हैं। एनआरआई दंपती को 5 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखकर खूब डराया गया।

    इस दौरान डीएसपी के नाम पर ठगों ने सीबीआई की धमकियां देकर उनसे डराकर पूछ लिया कि उनके खाते में कितने पैसे है। बोला, आपके पैसे की जांच होनी है। आप सारे पैसे हमें भेज दे। सारे पैसे इंडियन खजाने में जमा कर दिए जाएंगे और जांच पूरी होने के बाद मिल जाएंगे। महिला ने कहा कि वे बूढ़े हैं तो डर गए थे। इसलिए 12 सितंबर को उन्होंने बताए गए बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते में अपने खाते से 9.80 लाख आरटीजीएस कर दी।

    बुजुर्गों ने बताया कि हमें जांच के नाम पर डराया गया। कहा कि किसी को बताया तो जेल जाएंगे और पैसे नहीं मिलेंगे। 17 सितंबर को फिर दो और बैंक खाते दिए गए, जिनमें 40-40 लाख की आरटीजीएस कर दी। 18 सितंबर को 40-40 लाख तीन बार आरटीजीएस कर दिए। बाद में पता चला कि ठगी हो गई है। पीड़िता ने ठगी को लेकर 1930 पर शिकायत कर दी और पुलिस को एक शिकायत डाक के जरिये भेज दी। पुलिस जांच में पता चला कि ठगों में 80 लाख रुपए एक ही खाते में लिए थे, जबकि बाकी के पैसे 4 अन्य बैंक खातों में। फिलहाल मामले की जांच जारी है। 64 साल की महिला ने कहा कि वे 5 सितंबर को पति के साथ कनाडा में थीं। पति के कैनेडियन मोबाइल नंबर पर इंडिया से एक कॉल आई। कॉलर ने खुद को वाइस हाई कमीशन बताया।

    पति से बोला कि आपको इंडिया का एक मोबाइल नंबर भेज रहा हूं, उस पर बात करें क्योंकि आपके खिलाफ कोई इनवेस्टिगेशन चल रही है। महिला ने बताया कि उनके पति ने दिए गए नंबर पर कॉल की तो कॉलर ने कहा, ‘मेरा नाम प्रदीप सावंत है। मैं दिल्ली पुलिस का डीएसपी हूं। आप के नाम पर नई दिल्ली में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया खाता है। इसी साल 14 फरवरी को खाते में 14 मिलियन डॉलर की ट्रांजेक्शन हुई है।’ डीएसपी ने पति को यकीन दिलवाने के लिए उनके कैनेडियन पासपोर्ट का नंबर तक बता दिया। हमें पूछा गया कि आपके खाते में कितने पैसे हैं तो पति ने कहा कि केवल हमारी पेंशन ही है।

     

     

  • आज का राशिफल, 3 दिसंबर 2025

    आज का राशिफल, 3 दिसंबर 2025

    आज की ऊर्जा दो हिस्सों में बंटी हुई है। दिन में मेष राशि में चंद्रदेव आत्मविश्वास, तेजी और निर्णायक कदम बढ़ाने की प्रेरणा देंगे।

    मेष राशि:मेष राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आपका आपके जीवन साथी के साथ किसी बात को लेकर चल रहा वाद विवाद आज समाप्त हो सकता है। अपने परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर आप थोड़ा सा चिंतित हो सकते हैं। व्यापार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा, आप अपने व्यापार में किसी प्रकार का फेर बदल ना करें। आजआप कार्यस्थल पर मन लगाकर काम करेंगे, अधिकारियों को किसी प्रकार की शिकायत का मौका ना दे। आज आप अपने घर में किसी प्रकार का धार्मिक कार्य करवा कर सकते हैं, जिसमें आप अपने खास अतिथियों को निमंत्रित करेंगे।

     

    वृष राशि:वृष राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आपकी पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा, जिससे आपके मन में खुशी रहेगी। घर में धार्मिक अनुष्ठान कराने की योजना बन सकती है। आप अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। आपके व्यवहार में कुछ अच्छे बदलाव आने से आपके कुछ नए दोस्त बनेंगे। आपको दूसरों की मदद करने का मौका मिलेगा, आपके अन्दर नया उत्साह देखने को मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में नयापन आयेगा।

     

    मिथुन राशि:मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज अपना कामकाज को आप अपने समय से पूरा कर लेंगे, जिससे आपका मन संतोष रहेगा। बड़े निर्णय लेने के लिए दिन अच्छा है। किसी नयी बिजनेस डील के लिए ऑफर मिलेगा। आज आप जीवनसाथी के साथ घर के कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए दिन अच्छा है। आपको किसी प्रकार की आज बड़ी उपलब्धि प्राप्त हो सकती है, जिसमें आपका आत्मविश्वास बहुत बढ़ेगा। आपका आधा दिन किसी काम को करने में व्यस्त रहेगा। बाकी का बचा दिन आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बिता सकते हैं, जिससे आपके परिवार के सदस्य भी खुश रहेंगे।

     

    कर्क राशि :कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके ऊपर भगवान की कृपा बनी रहेगी और आप अच्छे काम करेंगे। आज आपका मन भावनात्मक तौर पर अधिक मजबूत रहेगा। आपका दिन परोपकार के कार्यों में लग सकता है। आज आप अपने किसी सहकर्मी या मित्र की सहायता कर सकते हैं जिससे आपके मन को बहुत संतुष्टि मिलेगी। नौकरी करने वाले लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा आपको कार्य स्थल में सीनियर्स से तारीफ सुनने को मिल सकती हैं जिससे आपका मन खुशी से झूम उठेगा। आपके काम की सराहना चारों ओर रहेगी।

     

    सिंह राशि:सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए नई उमंग से भरा रहने वाला है। अगर आपका किसी कारण से मन परेशान है, तो उसे शांत रखने के लिए आप अपने बच्चों के साथ थोड़ा सा समय बिताये, तो आपका मन अच्छा हो जाएगा। एकाग्र मन से किया गया काम लाभदायक साबित होगा। किसी जिम्मेदारी को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए। अगर आप किसी प्रकार की प्रॉपर्टी जैसे कि मकान, दुकान आदि खरीदना चाहते हैं, तो आज के लिए दिन शुभ रहेगा। आपके काम बन सकते हैं।

     

    कन्या राशि:कन्या राशि वालों आज 3 दिसंबर 2025, बुधवार का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपका धन आज किसी शुभ काम में अधिक खर्च होगा, जिससे आपका मन भी प्रसन्न होगा, जिससे उनको शांति भी मिलेगी। आपके परिवार में आपके कामों को देखते हुए आपकी प्रसिद्धि बहुत अधिक बढ़ सकती हैं। नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा सा सावधानी से रहने वाला रहेगा। अगर आपकी आपके सहकर्मियों से किसी प्रकार का वाद विवाद चल रहा है, तो वह आप जल्द से जल्द खत्म करने की कोशिश करेंगे। आज आप अपने जीवन में किसी प्रकार का बड़ा निर्णय लेना चाहते हैं, परंतु कुछ उलझनों के कारण आप फंसे हुए हैं। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

     

    तुला राशि:तुला राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ और प्रसन्नता से भरा साबित होने वाला है। आपको किसी बात से बेहद खुशी मिलेगी और आपका आत्मविश्वास भी लगातार बढ़ेगा। आध्यात्मिकता के प्रति लगाव बढ़ने से आप अपने मन को शांत रखने की कोशिश करेंगे, जिससे मानसिक तनाव में कमी आएगी। आज आपको अपनी वाणी पर विशेष नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है, क्योंकि आपके शब्द किसी को प्रभावित भी कर सकते हैं और आहत भी। विद्यार्थियों के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। उनका ध्यान पढ़ाई से हट सकता है, जिसके चलते माता-पिता चिंता महसूस कर सकते हैं।

     

    वृश्चिक राशि :वृश्चिक राशि वालों आज 3 दिसंबर का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज आप किसी प्रकार की किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं, जहां आपको व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए नए अवसर प्राप्त होंगे। विशेष रूप से व्यापारियों के लिए दिन लाभदायक रहेगा, क्योंकि किसी बड़ी डील के मिलने की प्रबल संभावना है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगी और पुराने वित्तीय संकट भी समाप्त होंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए आज आप नया काम भी कर सकते हैं, जिसमें आपको धन का लाभ होगा।

     

    धनु राशि:धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। कार्य क्षेत्र में आपके कामों की वाहवाही होगी और आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा, लेकिन आपका धन संबंधित मामला आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है। आप अपनी माताजी से आज अपने मन की किसी इच्छा को जाहिर कर सकते हैं, जिसे वह जरूर पूरी करेंगे। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें आज किसी संस्था से जुड़कर विदेश जाने का मौका मिल सकता है।

     

    मकर राशि:मकर राशि वालों आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है। जिसके लिए आपको ओवर टाईम करना पड़ेगा। रुपए-पैसों के मामले में लापरवाही करने से बचे। टूर एंड ट्रेवल्स और मीडिया संबंधी बिजनेस में नया मोड़ आ सकता है। आज आपको किसी करीबी से ऐसी सलाह मिलेगी, जिससे आपको काफी फायदा होगा। आप आर्थिक मामलों में किसी एक्सपर्ट से सलाह लेंगे, यह सलाह मददगार साबित होगी। आज मनचाही चीज मिलने से आपको बहुत प्रसन्नता होगी। आज आप किसी ख़ास रिश्तेदार से मिलने का अवसर पाएंगे।

     

    कुंभ राशि:आज आपके दिन की शुरुआत आपके अनुकूल होने वाली है। आज ऑफिस का काम समय पर पूरा हो जाने से आपके मन को शांति मिलेगी आप काम के नए टारगेट बनाएंगे। कंपटीशन की तैयारी कर रहे स्टूडेंटस को शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलने से सीखने में सहायता मिलेगी। आपकी वजह से किसी व्यक्ति को परेशानी का सामना न करना पड़े इस बात का आप ख्याल रखेंगे। आज आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे। व्यावसायिक कार्यों के लिहाज़ से आज का दिन बेहतर है। आप हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश कर सकते हैं।

     

    मीन राशि:आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आपको अपने खर्चों के प्रति सावधान रहना होगा। आप व्यर्थ के खर्चों पर अधिक ध्यान ना दें, अपने सामानों को खरीदने से पहले एक आवश्यक कार्यों के लिस्ट बनाएं कि किस समान की ज्यादा जरूरत है, केवल उसी समान को पहले खरीदे। पारिवारिक समस्याओं को सॉल्व करने में बड़े-बुजुर्गों का सहयोग प्राप्त होगा। कॉस्मेटिक का व्यापार कर रहे लोगों को आज बड़ा मुनाफा होगा। आज आपके कार्यों की प्रशंसा दूर-दूर तक लोगों में इत्र की तरह महकेगी। आप सफलता की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ जाएंगे।