Blog

  • Jalandhar News: Mobile चोरी करते युवक को किया काबू, जमकर की छित्तर परेड

    Jalandhar News: Mobile चोरी करते युवक को किया काबू, जमकर की छित्तर परेड

    जालंधर, ENS: किशनपुरा रोड से सतोखपुरा के पास स्थित पृथ्वी नगर के बुधवार सुबह चोर दुकान से मोबाइल चोरी कर भागने लगा तो दुकानदार ने उसे देख लिया, जिसके बाद उससे चोर का पीछा कर उसे लोगों की मदद से पकड़ लिया। चोर के पकड़े जाने के बाद लोगों ने उसकी धुनाई करनी शुरू कर दी। दुकान मालिक ने आरोप लगाते हुए कहा कि चोर के पकड़े जाने के बाद लोगों ने कंट्रोल रूम पर पुलिस को सूचित किया लेकिन दो घंटे के बाद पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची तो वह उसे खुद थाने में पुलिस के हवाले करके आए।

    दुकान मालिक पृथ्वी नगर के रहने वाले शशि कपूर ने बताया कि वह रोजाना की तरह बुधवार सुबह दुकान पर सफाई कर रहा था कि उसी दौरान एक्टिवा सवार युवक दुकान पर आया और मोबाइल के बारे में पूछना शुरू कर दिया। वह दुकान पर सफाई कर रहा था और उसी का फायदा उठा युवक ने दुकान से मोबाइल को उठा जेब में डाल लिया। चोरी करते समय उसने देख लिया और युवक जब भागने लगा तो उसने पीछा कर चोर को पकड़ लिया।

    चोर के पकड़े जाने के बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगों भीड़ ने उसकी धुनाई करनी शुरू कर दी, जिसकी शिकायत उसने कंट्रोल रूम पर दी। उसने आरोप लगाते हुए कहा कि चोर के पकड़े जाने के दो घंटे के बाद भी पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची तो वह खुद उसे पकड़ अपने साथ थाना रामामंडी पुलिस हवाले कर आए और थाना रामामंडी की पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

  • Jalandhar News: बैंक की किश्ते टूटने से परेशान Phagwara Gate के दुकानदार ने लगाया फंदा

    Jalandhar News: बैंक की किश्ते टूटने से परेशान Phagwara Gate के दुकानदार ने लगाया फंदा

    जालंधर, ENS: थाना सदर के अंतर्गत आते गांव धीना में बुधवार बैंक लोन की किश्तें टूटने से परेशान होकर एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गांव धीना बावा ईशर सिंह नगर के रहने वाले मुकेश के रूप में हुई है। थाना सदर की पुलिस ने शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि मुकेश ने 4 महीने पहने बैंक से लोन लेकर फगवाड़ा गेट में मोबाइल की दुकान खोली थी और काम न चलने के कारण दुकान बंद करनी पड़ी।

    लोन की किस्तें टूटने के कारण वह परेशान रहता था। उसने परेशानी के चलते घर की दूसरी मंजिल के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना सदर के जांच अधिकारी एएसआई मनजीत राम ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि गांव धीना में युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है, जिसके बाद वह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने आस पास के लोगों से बातचीत को पता चला कि युवक पिछले दिनों से परेशान चल रहा था और उसने अपनी परेशानी किसी को नहीं बताई।

    परेशानी के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की दादी नसीब कौर ने पुलिस को बताया कि वह पोते मुकेश और पोती जानवी के साथ घर में थी कि उन्होंने नहीं पता था कि मुकेश काम से परेशान होकर इतना बढ़ा कदम उठा लेगा। उसने पुलिस को बताया कि दुकान पर लिए कर्ज से वह परेशान था और उसने इसी परेशानी के नहीं चलते फंदा लगा लिया। थाना बारादरी की जांच अधिकारी एएसआइ मंजीत राम ने दादी नसीब कौर के बयानों पर बीएनएस की धारा 194 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Jalandhar News: Jaspal कत्ल मामले में मुख्य आरोपी हथियारों सहित गिरफ्तार

    Jalandhar News: Jaspal कत्ल मामले में मुख्य आरोपी हथियारों सहित गिरफ्तार

    अब तक 5 आरोपी हो चुके गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: भोगपुर के पास करीब एक महीने पहले जसपाल सिंह उर्फ ​​शालू की गोली मारकर कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को चंडीगढ़ एयरपोर्ट से हथियारों सहित गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब तक मुख्य आरोपी सहित 5 आरोपियों की गिरफ्तारियां हो गई है। वहीं आरोपियों से अब तक 5 अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। इस मामले को लेकर जल्द देहात के एसएसपी हरकवंल सिंह खख प्रेस वार्ता के जरिए खुलासे कर सकते है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। जिसमें उन्होंने कहा कि जालंधर देहात पुलिस ने भोगपुर के जसपाल हत्याकांड को सुलझा लिया है। मुख्य आरोपी को चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। पांच हथियार बरामद किए गए हैं। मुख्य सप्लायर को भी बिहार के मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया गया है। डीजीपी ने कहा तु आरोपी सभी हथियार बिहार से लेकर आए थे।
  • Punjab News : हेरोइन सहित पूर्व महिला MLA गिरफ्तार

    Punjab News : हेरोइन सहित पूर्व महिला MLA गिरफ्तार

    फिरोजपुर : पूर्व विधायक सत्कार कौर और उसके ड्राइवर को स्पेशल टास्क फोर्स ने नशा तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक को गत शाम गिरफ्तार किया और उनसे 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। इस दौरान पूर्व विधायक के ड्राइवर ने पुलिस मुलाजिम पर गाड़ी चढ़ा दी। जिससे पुलिस मुलाजिम घायल हो गया।

     टीम ने मौके से क्रूज और BMW गाड़ी भी पकड़ी है। गिरफ्तारी के बाद पूर्व विधायक के घर पर रेड भी की गई। रेड के दौरान घर से 28 ग्राम चिट्‌टा और 1.56 लाख रुपए ड्रग मनी बरामद हुई है। IG सुखचैन सिंह गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि इस मामले में गहनता से जांच की जा रही है।

     मोहाली के एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के थाने में केस दर्ज किया गया है। बता दें कि सत्कार कौर 2022 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई थी। करीब 2 साल पहले आय से अधिक संपत्ति के आरोप में सत्कार कौर के घर पर विजिलेंस ने रेड की थी।

  • Immigration Centre पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, मची अफरा-तफरी

    Immigration Centre पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, मची अफरा-तफरी

    हरियाणा :  आए दिन फायरिंग के मामले सामने आते रहते है। इन मामलों में  लगातार बढ़ौतरी हो रही है। ताजा मामला कुरुक्षेत्र धर्मनगरी से सामने आया है जहां दबंगों के बुलंद हौसलों के चलते कुरुक्षेत्र के सेक्टर-10 स्थित इमीग्रेशन सेंटर पर एक युवक द्वारा फायरिंग की गई। जानकारी के अनुसार करीब 9 गोलियां चलाई। फायरिंग से आईलेट सेंटर के एंट्री प्वाइंट पर लगा शीशे का गेट टूट चुका है। जानकारी के अनुसार हमलावर द्वारा गोलियां चलाई गई है, वह पहले सेंटर के बाहर खड़ा होकर सिगरेट पीता रहा।

    बाद में उसने फायरिंग कर दी। पूरी घटना का एक सीसीटीवी भी सामने आया है जिसमें हमलावर गोलियां चलाता दिखाई दे रहा है। मलिक के भाई का कहना है कि सीएम सिटी में इस प्रकार की घटना दबंग के हौसले बुलंद करती है। जब सीएम सिटी में ही लोग सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे तो राज्य के दूसरे शहरों का क्या हाल होगा। उन्होंने कहा कि वह पिछले 5 साल से यह सेंटर चला रहे हैं।

    फिर से हमलावर ने उनके सेंटर पर फायरिंग कर देता है जिससे सभी दहशत में है। उन्होंने बताया कि फायरिंग के बाद उन्हें एक धमकी भरा वॉइस मैसेज मिलता है जिसमें जान से मारने की धमकी दी जाती है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जांच की। हालांकि अभी तक प्रशासन की तरफ से किसी भी प्रकार का कोई बयान सामने नहीं आया है।

  • आज का राशिफल, 24 अक्टूबर 2024

    आज का राशिफल, 24 अक्टूबर 2024

    आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और गुरुवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज देर रात 1 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। आज अहोई अष्टमी का व्रत किया जायेगा। इसके अलावा आज श्री राधाष्टमी मनाने का भी विधान है। आज पूरे दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 22 मिनट तक साध्य योग रहेगा। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 7 बजकर 40 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा।

    मेष राशि-आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। जीवनसाथी आज आपको नन्हे मेहमान के आने की खुशखबरी दें सकते है। जीवन में चल रही परेशानियां खत्म होंगी। आज आपकी मुलाकात किसी प्रभावशाली व्यक्ति से होगी। आज आप अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। पिछले कुछ समय से आप जिस वक्त का इंतजार कर रहे थे, वो इंतजार आज खत्म होगा । परिस्थितियां अनुकूल बनी रहेगी।

    वृष राशि-आज आपको निश्चित ही फायदा होगा। दूसरों से मदद की अपेक्षा ना करके अपने काम पर ही विश्वास रखें।आज का दिन आपके लिए ख़ास रहने वाला है। आज दोपहर बाद परिस्थितियां बहुत ही अनुकूल रहेगी। किसी पॉलिसी में पैसा लगाने जा रहे हैं तो पहले उसके बारे में पूरी जांच- पड़ताल अवश्य कर लें, या किसी जानकार व्यक्ति की सलाह लेंगे तो सारे काम बनेंगे।

    मिथुन राशि-आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही समस्याएं समाप्त होंगी। साझेदारी के काम में साझेदार की सलाह और अनुभव कई चीजों को व्यवस्थित करने में मदद करेंगे।परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान भी बन सकता है।जिस नए काम की शुरुआत करने में आपको दिक्कतें आ रही थी, आज वे सुगमता से बनने शुरू हो जाएंगे। आज दिल की बजाय दिमाग से काम लेना जरूरी है।

    कर्क राशि- आज कामों में रुकावट आने की वजह से आपके मनोबल में कमी आ सकती है। इस समय धैर्य रखना जरूरी है। अपने सगे संबंधियों के साथ बात करते समय मधुर भाषा का प्रयोग करें। आज जीवनसाथी से सलाह लेकर काम करना आपकी प्रगति के रास्तों को और अधिक सुगम बनाएगा। परिवार में माहौल खुशनुमा और उमंग भरा बना रहेगा। सेहत के लिहाज से आज आप तंदरूस्त रहेंगे।आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।

    सिंह राशि– आज आपके द्वारा बनाई गई कोई योजना आने वाले समय में फायदेमंद साबित होगी। पिताजी आपके बिजनेस को बढ़ाने के लिए धन खर्च करेंगे।आज किसी भी महत्वपूर्ण काम को करते समय घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह और आशीर्वाद जरूर लें, आपकी सफलता निश्चित है। कुछ समय से चल रही किसी समस्या का भी आज हल निकलेगा। आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है।

    कन्या राशि-आज घर पर किसी चीज की मरम्मत करानी पड़ेगी। व्यवसाय संबंधित गतिविधियों पर जो विचार चल रहा था, आज उन पर काम करना पड़ेगा। आज का दिन खुशियां लेकर आया है।अपनी सकारात्मक सोच को सार्थक कामों में लगायेंगे तो आपकी रचनातमक प्रतिभा सबके सामने खुलकर आएगी, लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ जायेगा। ऐसा करना फायदेमंद साबित होगा। कर्मचारी और सहयोगी भी अपनी पूर्ण क्षमता से सहयोग करेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को कोई लक्ष्य हासिल कर लेने से राहत मिलेगी।

    तुला राशि-आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज आप कुछ समय प्रकृति के बीच बिताएंगे आपको मानसिक शांति मिलेगी। अपनी प्रतिभाओं को और अधिक बेहतर बनाएंगे। योजनाओं को क्रियान्वित करने में भी अपनी उर्जा लगाएंगे।आज व्यस्तता भरे दिनचर्या से अपने परिवार के लिए समय निकालेंगे, सभी प्रसन्न नजर आयेंगे। आप जिस काम के लिए काफी समय से प्रयासरत थे, वह काम आज पूरा होने वाला है।

    वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। माता-पिता से आप मन में चल रही कुछ बातों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।आज पिछले कुछ समय से आप जिस काम के प्रति अथक मेहनत कर रहे थे, उसका उचित परिणाम मिलने ही वाला है। आज आपके अंदर कुछ अच्छे विचार आयेंगे। ज्यादा सोच-विचार करने की बजाय काम को तुरंत करने का प्रयास करेंगे, और सफल भी होंगे।

    धनु राशि-आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आज जो भी मौका मिले, उस पर ज्यादा सोच-विचार ना करके तुरंत हासिल कर लेंगे, तो ज्यादा लाभ होगा।टेक्सटाइल का काम करने वालों को आज अच्छा लाभ होगा। समय का सदुपयोग करके ही आप अपने जीवन में एक सफल व्यक्ति बनने में कामयाब होंगे।मेहनत की अधिकता रहेगी परंतु आने वाले समय में इसके उत्तम परिणाम हासिल होंगे। नौकरी कर रहे लोगों को किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में सफलता मिलेगी।

    मकर राशि-आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपके लिए लाभदायक और खुशनुमा परिस्थितियां बना रही है। घर में कोई मांगलिक कार्य संबंधी योजना भी बनेगी। आज आपकी किसी सफलता से जीवनसाथी तथा परिवारजनों को गर्व महसूस होगा। आपसी रिश्ते में और अधिक भावनात्मक मजबूती आएगी। लेखनों की कोई किताब पब्लिश हो सकती है.. जिसको लोगों के द्वारा काफी पसंद किया जायेगा।


    कुंभ राशि-
    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज बाहरी गतिविधियों की बजाए नजदीकी संपर्कों को मजबूत करने में ध्यान केंद्रित करेंगे। आज का दिन आपके लिए लाभदायक परिस्थितियां बना रहा है। कोई फंसा हुआ पैसा निकालने के लिए किए गए प्रयास आज सफल होगा। राजनीति से जुड़े लोगों का आज समाज में दबदबा बना रहेगा। इस राशि की महिलाये अपना बिजनेस स्टार्ट कर सकती है, अधिक लाभ होगा। जल्दबाज़ी में निर्णय लेने से बचें, सोच समझकर ही अपना काम करें।

    मीन राशि-आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला। आज आप जिंदगी को पूरी तरह जिएंगे। आज लंबे समय से कर्जा आदि से आखिरकार आपको छुटकारा मिल जाएगा। दोस्त आज शाम को कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन खुशनुमा कर देंगे। आज आप अपने आप को काफी अच्छा महसूस करेंगे। माता-पिता के साथ समय बिताएंगे, जिससे उन्हें प्रसन्नता होगी।

  • 118265

    118265

    जालंधर: महानगर के ज्योति चौक के पास देर रात तेज़रफ्तार मोटरसइकिल ओर एक्टिवा में भिड़त हो गई। इस हासदे में घायल की हालत नाज़ुक बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक देर रात ज्योति चौक के पास पी.एन.बी. बैंक के सामने एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल और एक्टिवा में आमने-सामने की टक्कर हो गई। यह टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि दोनों पलटी खाकर सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप में जख्मी हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया जहां गंभीर रूप से घायल एक युवक को एन.एच.एस. अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

    घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि उन्हें एक दम जोर से आवाज सुनाई दी और जब उनहोने देखा कि दो वाहन एक ज्योति चौक की तरफ से और दूसरा नकोदर चौक की तरफ से तेज रफ्तार में आए कि पी.एन.बी. बैंक के पास भीषण टक्कर हो गई, जिसमें एक्टिवा सवार व मोटरसाइकिल सवार दोनों गंभीर रूप में जख्मी हो गए। हादसे कि सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने क्षतिग्रस्त हुए मोटरसाइकिल व एक्टिवा को कब्जे में ले लिया। थाना चार की पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

  • Jalandhar News: Bike और Activa में हुई टक्कर, हालत गंभीर

    Jalandhar News: Bike और Activa में हुई टक्कर, हालत गंभीर

    जालंधर: महानगर के ज्योति चौक के पास देर रात तेज़रफ्तार मोटरसइकिल ओर एक्टिवा में भिड़त हो गई। इस हासदे में घायल की हालत नाज़ुक बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक देर रात ज्योति चौक के पास पी.एन.बी. बैंक के सामने एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल और एक्टिवा में आमने-सामने की टक्कर हो गई। यह टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि दोनों पलटी खाकर सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप में जख्मी हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया जहां गंभीर रूप से घायल एक युवक को एन.एच.एस. अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

    घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि उन्हें एक दम जोर से आवाज सुनाई दी और जब उनहोने देखा कि दो वाहन एक ज्योति चौक की तरफ से और दूसरा नकोदर चौक की तरफ से तेज रफ्तार में आए कि पी.एन.बी. बैंक के पास भीषण टक्कर हो गई, जिसमें एक्टिवा सवार व मोटरसाइकिल सवार दोनों गंभीर रूप में जख्मी हो गए। हादसे कि सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने क्षतिग्रस्त हुए मोटरसाइकिल व एक्टिवा को कब्जे में ले लिया। थाना चार की पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

  • 118263

    118263

    पंचकूलाः सेक्टर-26 के मोगीनंद के एक पुलिस कर्मचारी के घर की किचन से पदम नाग निकलने से हड़कंप मच गया। ये पदम नाग वो है। जिसके फन के पीछे भी दो आंखें होती है। पुलिस लाइन के मकान नंबर-54 में रहने वाली लेडी सब इंस्पैक्टर सरिता देवी ने बताया कि वह किचन में खाना बना रही थी। जिसके बाद वह कमरे में चली गई तो मेरी 10 साल की बेटी किचन में गई। जहां उसने देखा कि गैस के पास एक सांप बैठा था। तभी वह शौर मचाती कमरे में दौड़ती आई। मौके पर उसने अपनी सहेली को बुलाया, तब तक सांप हमारी किचन के इनवर्टर के पास चला गया। जिसके बाद सहेली लवकेश कुमारी ने सांप को पकड़ा औऱ घग्गर नदी के पास छोड़ दिया। बता दें कि पदम नाम को स्पेक्टिकल कोबरा भी बोला जाता है। भारत में सबसे जहरीला सांप है। इसके काटने के 20 मिनट बाद ही व्यक्ति की मौत हो जाती है और काटने के तुरंत बाद दिखना बंद हो जाता है।
  • किचन में घुसा सांप; मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    किचन में घुसा सांप; मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    पंचकूलाः सेक्टर-26 के मोगीनंद के एक पुलिस कर्मचारी के घर की किचन से पदम नाग निकलने से हड़कंप मच गया। ये पदम नाग वो है। जिसके फन के पीछे भी दो आंखें होती है। पुलिस लाइन के मकान नंबर-54 में रहने वाली लेडी सब इंस्पैक्टर सरिता देवी ने बताया कि वह किचन में खाना बना रही थी। जिसके बाद वह कमरे में चली गई तो मेरी 10 साल की बेटी किचन में गई। जहां उसने देखा कि गैस के पास एक सांप बैठा था। तभी वह शौर मचाती कमरे में दौड़ती आई। मौके पर उसने अपनी सहेली को बुलाया, तब तक सांप हमारी किचन के इनवर्टर के पास चला गया। जिसके बाद सहेली लवकेश कुमारी ने सांप को पकड़ा औऱ घग्गर नदी के पास छोड़ दिया। बता दें कि पदम नाम को स्पेक्टिकल कोबरा भी बोला जाता है। भारत में सबसे जहरीला सांप है। इसके काटने के 20 मिनट बाद ही व्यक्ति की मौत हो जाती है और काटने के तुरंत बाद दिखना बंद हो जाता है।