Blog
-

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री जिला ऊना के तीन दिवसीय प्रवास पर
ऊना/सुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 1 सितंबर से ऊना जिला के तीन दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 1 सितंबर प्रातः 11ः30 बजे घालूवाल स्थित पुरी पैलेस में आयोजित होने वाले मासिक कार्यक्रम हरोली मिलन में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि उप मुख्यमंत्री 2 सितंबर को प्रातः 11 बजे घालूवाल स्थित पुरी पैलेस में यूथ कांग्रेस हरोली के साथ बैठक करेंगे जबकि 3 सिंतबर को प्रातः 10 बजे राजकीय महाविद्यालय, ऊना में आयोजित होने वाले दि न्यूज़ रडार शाईनिंग स्टार अवार्ड्स कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। -

पंजाब: गाड़ी चालक युवक ने 5 गाड़ियों को मारी टक्कर, मची चीख-पुकार
लुधियाना: सिविल लाइन एरिया में वृंदावन रोड पर 2 युवकों द्वारा हुड़दंबाजी करने का मामला सामने आया है। मिली खबर के अनुसार वृंदावन रोड स्थित मशहूर शिव शक्ति मंदिर के पास 2 युवकों द्वारा रेस लगाई जा रही थी, इस दौरान इनके द्वारा 5 गाड़ियों व एक एक्टिवा को बुरी तरह नुकसान पहुंचाया गया।

टक्कर इतनी भयानक थी कि गाड़ियों के परखचे उड़ गए व एक एक्टिवा दो गड़ियों के बीच फंस गई। इनमें एक युवक स्विफ्ट कार व एक अन्य कार में था। मौके पर एक युवक को काबू कर लिया जबकि स्विफ्ट कार वाला भाग गया। वहां मौजूद लोगों का कहना है कि शिव शक्ति मंदिर के पास काफी भीड़ रहती है और आए दिन इन बिगड़े युवाओं द्वारा हंगामा करते हुए रेस लगाई जाती है। लोगों ने कहा कि उन्होंने कई बार पुलिस प्रशासन से इस बारे शिकायत की है लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया है। आज हुए इस भयानक हदसे में एक युवक को काबू कर लिया है।
मौके पर सूचना मिलते कलाश चौकी नंबर की पुलिस युवको पकड़ कर ले गई है। लोगों द्वारा अपील की जाती है कि इस मामले में सख्त एक्शन होना चाहिए और आए दिन हो रही इन घटनाओं पर रोक लगानी चाहिए।
-

पंजाब: 2 वरिष्ठ IAS अफसरों पर गिरी गाज, किया सस्पेंड
चंडीगढ़: पंचायत विभाग को भंग करने के मामले में 2 वरिष्ठ आई.ए.एस. अफसरों पर गाज गिरी है। पंजाब ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आज के फैसले के बाद पंचायत विभाग के प्रधान सचिव धीरेंद्र तिवारी और ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के निदेशक गुरप्रीत सिंह खैहरा को निलंबित कर दिया है।

-

पंजाब: टिप्पर की चपेट में आए युवक की मौत
होशियारपुर : मोहल्ला रविदास नगर से दुखद घटना सामने आई है। जहां गली में चल रहे विकास कार्य के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। वार्ड पार्षद और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद से टिप्पर और दीवार के बीच फंसे युवक को निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी । मृतक की पहचान दीपक निवासी गांव भागोवाल के रूप में हुई है। मोहल्ले में गली बनाने का काम चल रहा था। इस दौरान जेसीबी चालक दीपक टिप्पर को बैक करवा रहा था कि इसी दौरान जमीन धंसने से टिप्पर एक तरफ बैठ गया और दीपक टिप्पर व दीवार के बीच फंस गया।
लोगों ने तुरंत इसकी सूचना वार्ड पार्षद नरिंदर कौर, पार्षद जसपाल चेची एवं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत से दीपक को निकाला। लेकिन दबने के कारण उसकी मौत हो चुकी थी। इस दौरान लोगों ने बताया कि उन्होंने इस संबंधी संबधित ठेकेदार को जानकारी दी थी, लेकिन काफी देर बीत जाने के बाद भी ठेकेदार न तो खुद आए और न ही उन्होंने अपनी कंपनी के किसी अधिकारी को मौके पर भेजा। गांव भागोवाल में यह खबर मिलने पर पूरे गांव में मातम छा गाय और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।
-

गुग्गा जाहिर बीर के सेवक छत्र पूजा करके गुणगान करने निकले नंगे पांव
आठ दिन गांव गांव गाएंगे गुग्गा गाथा ,कलयुग में है वड़ा महत्वऊना/सुशील पंडित: रक्षा बंधन के साथ ही गुग्गा जाहिर बीर की मंडलियां छत्त लेकर नंगे पांव गांव गांव गुग्गा गाथा गाने निकल पड़ी है। 31 अगस्त को जिला के सभी धार्मिक स्थलों में छत्तों की पूजा करके डौहरू मंडलियां ने गुग्गा गाथा शुरू की। इसी कड़ी में गांव बदोली में प्रभु कृपा से सेवक राज कुमार शर्मा की अगुवाई में नाग देवता मंदिर से सुबह छत्त की पूजा करके व मंदिर में आरतीयों के पश्चात गुग्गा गुणगान के लिए डौहरू मंडली निकली।
इतिहास के पन्नों को देखा जाए तो गुग्गा और सिद्ध के जो छत्र चढ़ते हैं जिन का मंडलियां गुणगान करती हैं यह बहुत पौराणिक कथाएं हैं। सतयुग से लेकर कलयुग तक इनका बहुत ज्यादा प्रभाव है। गुग्गा जाहिर बीर की हर वर्ग पूजा करता है और जब डौहरू मंडलियां घर घर छत्र लेकर पहुंचतीं है तो गांव वासी मंडलियों के साथ साथ छत्र की भी विशेष पूजा करते है।पौराणिक कथा के अनुसार रक्षा बंधन दिवस पर गुग्गा जाहिर बीर अपनी बहन गुगली के पास राखी बंधवाने के लिए आते हैं और गुग्गा नवमी के दिन वापस जाते हैं इसलिए गुग्गा जाहरवीर का गुणगान मंडलीय आठ दिन तक करती हैं। गुग्गा गाने वाली मंडलियां आठों दिन नंगे पांव रहना व भूमि पर आसन और सादा भोजन करके नियमों का पालन करते है। कलयुग में गुग्गा जाहिर पीर व 9 नाथ 84 सिद्ध 52 बीरों के छत्र चढ़ाकर भक्त गांव गांव गुणगान करते है ओर इन सभी में गुग्गा जाहिर बीर को सबसे वड़ा माना गया है। जो जहर उतारने ओर मानव जीवन को खुशहाल बनाने का आशीर्वाद देते है। -

मिशन 2024 के तहत भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा चुनावी तैयारियां शुरू
ऊना जिला मुख्यालय पर स्थित पार्टी कार्यालय में जिला इकाई की बैठक आयोजितऊना/सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी ने मिशन 2024 के तहत लोकसभा चुनाव की तैयारी जोर-जोर से शुरू कर दी है। वीरवार को ऊना जिला मुख्यालय पर स्थित पार्टी कार्यालय में जिला इकाई की बैठक आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलबीर चौधरी ने की। हालांकि इस मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वर्तमान में विधायक सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, प्रदेश सचिव व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सहप्रभारी सुमित शर्मा ,पूर्व विधायक राजेश ठाकुर, पूर्व विधायक सुषमा शर्मा एवं एचपीएसआईडीसी के पूर्व उपाध्यक्ष रामकुमार सहित सभी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर जिला अध्यक्ष बलवीर चौधरी ने कहा कि पार्टी ने वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी है और उसी के तहत पार्टी हाई कमान द्वारा जारी किए गए कार्यक्रमों और क्रियाकलापों को बूथ स्तर पर लागू किया जा रहा है।बलबीर चौधरी ने कहा कि विधानसभा चुनावों में भाजपा जिला ऊना में पिछड़ गई थी लेकिन आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा विशेष रूप से बूथ स्तर पर वोटर लिस्ट को फोकस किया जा रहा है जिसमें नए शामिल होने वाले मतदाताओं के साथ विवाह उपरांत स्थानांतरित हो चुके और मृत्यु के कारण वोटर लिस्ट से हटने वाले नामों को हटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए बूथ अध्यक्ष के साथ-साथ सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय की जाएगी। ताकि वर्ष 2024 के मिशन को सफल करते हुए जिला से पार्टी प्रत्याशी को अधिक से अधिक लीड दिलाई जा सके। वहीं उन्होंने बताया कि सभी पदाधिकारियों को हर माह प्रसारित होने वाले प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को बूथ स्तर पर आयोजित करने के भी दिशा निर्देश दिए गए है।बैठक के दौरान हिमाचल में हुई भारी त्रासदी में अपनी जान गवाने वाले लोगों के आत्मिक शांति के लिए मौन भी रखा गया। इस बैठक में जिला महामंत्री शाम मिन्हास व राजकुमार पठानिया, पूर्व जिला अध्यक्ष बलवीर बग्गा मनोहर शर्मा ,नरेंद्र कुमार, मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह, गुलविंदर गोल्डी, चरनजीत शर्मा, रविन्दर दिवेदी, राजीव शर्मा, डॉ रामपाल सैनी, पहुलाल भारद्वाज, बलराम बबलू, जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्णपाल सुशील कालिया, कुलदीप ठाकुर महेश मेहता महेंद्र छिब्बर, आशा देवी, रचना देवी ,कमलेश देवी, कुसुम लता ,सरोज ठाकुर, अनु डडवाल, कुलविंदर ठाकुर सतपाल ठाकुर ,साधुराम , सागर दत्त भारद्वाज रमेश भड़ोलिया, कार्यालय मंत्री विजय शर्मा , कमलनयन, हरमेश प्रभाकर, जगदेव सिंह रमेश चंद, अजय ठाकुर, प्रदीप शर्मा, धर्मेंद्र राणा वा जिला के कार्यकरणी सदस्य बा विशेष आमंत्रित सदस्य इस बैठक में उपस्थित रहे। -

राष्ट्रीय खेल दिवस पर चल रही दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन
ऊना/सुशील पंडित: राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना द्वारा हाकी के जादूगर महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में चल रही दो दिवसीय अन्तरसंकायी कबड्डी प्रतियोगिता का आज समापन हुआ। इस खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर अन्तर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पद्मश्री अजय ठाकुर पुलिस उपाधीक्षक ऊना ने किया था। इस समापन समारोह के मुख्यातिथि महाराणा प्रताप राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय अंब के प्राचार्य प्रोफेसर दर्शन कुमार धीमान रहे। मुख्यातिथि ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा उनको सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें मेजर ध्यानचंद जी के खेल भावना से प्रेरणा लेकर जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। खेल विद्यार्थियो में नेतृत्व क्षमता, धैर्य और आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। खेल हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग होना चाहिए। पहले खेलों को सिर्फ मनोरंजन के रूप में लिया जाता था लेकिन आज खेल व्यावसायिक रूप ले लिया है तथा अच्छी खासी सरकारी तथा गैर सरकारी नौकरियों के लिए भी आवश्यक बन गए हैं। अतः युवाओं को आगे आकर खेलों में अपने देश का नाम रोशन करना चाहिए। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन निवास करता है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सतीश कुमार बंसल ने मुख्यातिथि के महाविद्यालय पधारकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए धन्यवाद किया।समापन समारोह पर खेले गए कबड्डी मैच में महाविद्यालय की महिला टीम रुद्रा अकादमी ने एनसीसी टीम को 34-17 से हराया। वहीं पुरुष वर्ग की रुद्रा अकादमी ने महाविद्यालय के देहलां महादेव टीम को 54-43 से हराया। मुख्यातिथि ने सभी विजेता टीम को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।कार्यक्रम के अन्त में महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. राजकुमार ने मुख्यातिथि, खिलाड़ियों तथा कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। -

सभी महिलाओं का सम्मान व रक्षा करना हमारा परम कर्तव्य होना चाहिए: अरूण कौशल
ऊना/ सुशील पंडित: आज राष्ट्रीय कला मंच ज़िला ऊना द्वारा कुष्ठ आश्रम में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर वहां दिव्यांग बच्चों को राखी बांधी गई व मिठाई वितरण करके उनका मुँह मीठा करवाया गया।इस मौक़े पर राष्ट्रीय कला मंच के ज़िला संयोजक अरूण कौशल उपस्थित रहे उन्होंने कहा कि भाई -बहनों के प्यार के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व पर हमारे समाज को महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों को ख़त्म करने की प्रतिज्ञा लेनी चाहिए।सभी स्त्रियों की रक्षा – सुरक्षा प्रदान करना हमारे लिए अधिक महत्वपूर्ण है।इस मौके पर राष्ट्रीय कला मच से अम्बिका ,निधि तथा कुष्ठ आश्रम के प्रधान लाल बाबू, भारकर मिश्रा , सचिव मोर सिंह अंसारी समेत अन्य मौजूद रहे। -

लघु उद्योग भारती ने प्रधानमंत्री व परिवहन मंत्री को पत्र लिखकर रोया दुखड़ा
पुलों व सडक़ों को युद्धस्तर पर बनाने की लगाई गुहारउद्योग बंद होने की कगार पर, सैंकड़ों कर्मचारी हो जाएंगे बेरोजगारबददी/सचिन बैंसल: देश के सबसे बड़े औद्योगिक संगठन लघु उद्योग भारती की हिमाचल इकाई ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सडक़ परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पाति लिखकर टूटे पुलों व सडक़ों को जल्द से जल्द दुरूस्त करने की गुहार लगाई है। पत्र के माध्यम से लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष हरबंस पटियाल व प्रदेश महासचिव संजीव शर्मा ने कहा कि अगर जल्द से जल्द सडक़ व पुलों को युद्धस्तर पर काम लगाकर ठीक नहीं किया गया तो एशिया का नंबर वन औद्योगिक क्षेत्र तबाह होकर रह जाएगा। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन दवा उत्पादन का सबसे बड़ा हब है और देश की 50 प्रतिशत से अधिक दवा जरूरतें यहां से पूरी होती हैं। फार्मा उद्योगों के अलावा यहां अन्य उद्योग भी स्थापित हैं तो अपने उत्पादों से देश की जरूरतों को पूरा करते हैं। लेकिन कीतरपुर चणनियां पुल, बद्दी टोल बैरियर पुल और दभोटा पुल टूटने के कारण यहां कच्चा माल की आवक का संकट पैदा होने लगा है।अगर उद्योगों में कच्चा माल ही समय पर नहीं पहुंचेगा तो उत्पादन कैसे होगा। वहीं उद्योगों में निर्मित माल भी पुलों और सडक़ों के तबाह होने के चलते बाहर नहीं जा पा रहा है। जबकि सडक़ों पर घंटों जाम लगने के कारण कर्मचारी व कामगारों का उद्योगों तक पहुंचना भी मुश्किल हो गया है। पुलों के टूटने के कारण जिन वैकल्पिक रास्तों का आवाजाही के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है वहां भी जाम की स्थिति बनी हुई है। इस औद्योगिक क्षेत्र में प्रवेश करने और बाहर जाने के लिए जहां घटों लगते थे वहां अब दिनों लग रहे हैं। जिसके चलते कच्चे माल की आवक में समस्या पैदा हो गई है और उद्योग बंद होंने की कगार पर हैं। ऐसे में सैंकड़ों कर्मचारियों व कामगारों के जीवन यापन पर भी तलवार लटकी हुए है।प्रदेश में आई भयंकर त्रासदी से जहां पूरा प्रदेश जूझ रहा है और जनजीवन अस्त व्यस्त होकर रह गया है, वहीं एशिया के सबसे बड़े फार्मा हब व औद्योगिक क्षेत्र बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ में हाहाकार मचा हुआ है। चरनियां कीरतपुर पुल, दभोटा पुल व बाल्द नदी पर बना पुल टूटने से एशिया को सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र लडख़ड़ाने लगा है। न तो यहां उद्योगों में कच्चा माल समय पर पहुंच पा रहा है और न ही यहां से तैयार माल बाहर जा पा रहा है। जिसके चलते बीबीएन में कई उद्योग बंद होने की कगार पर खड़े हैं। उत्पादन ठप्प होकर रह गया है और दिन रात चलने वाले उद्योग मुश्किल से 8 घंटे भी नहीं चल पा रहे हैं। लघु उद्योग भारती के प्रदेशाध्यक्ष हरबंस पटियाल व महासचिव संजीव शर्मा ने केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सडक़ परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर पुलों व सडक़ों को युद्धस्तर पर दुरूस्त करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि अगर इस बाबत जल्द से जल्द कारगर कदम नहीं उठाए गए तो उद्योगों को बंद करने की नौबत आ जाएगी। उन्होंने इस औद्योगिक क्षेत्र बचाने की गुहार लगाते हुए कहा कि जल्द से जल्द पुलों व सडक़ों को दुरूस्त किया जाए ताकि यहां पर दोबारा औद्योगिक माहौल बन सके। -

हरोली उत्सव स्मारिका के लिए 15 सितम्बर तक लेख आमंत्रित
ऊना/सुशील पंडित: एसडीएम एवं अध्यक्ष हरोली उत्सव विशाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला ऊना का प्रसिद्ध हरोली उत्सव 8 से 10 अक्तूबर तक प्रस्तावित हैं। उन्होंने बताया कि हरोली उत्सव के उपलक्ष्य पर उत्सव समिति द्वारा एक भव्य स्मारिका का भी प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने हरोली उत्सव की स्मारिका में प्रकाशन के लिए जिला के बुद्धिजीवी वर्ग/साहित्यकारों से संस्कृति व कलां को दर्शाती हुए लेख व कविताओं सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित लेख 15 सितम्बर तक आमंत्रित किए हैं।एसडीएम ने कहा कि लेख व कविताएं जिला लोक सम्पर्क अधिकारी की ईमेल कचतवनदंीच/हउंपसण्बवउ व एसडीएम हरोली की ईमेल ेकउ.ींतवसप.ीच/दपबण्पद पर टाईप/हस्तलिखित लेख ऑनलाइन माध्यम या व्यक्तिगत रूप से कार्यालय में 15 सितम्बर से पूर्व दर्शाई गई ईमेल पते पर भेजना सुनिश्चित करें।