Blog

  • पंजाबः सुर्खियों में आई केंद्रिय जेल, कैदियों ने खोदी दीवार, जांच में हुआ खुलासा, देखें वीडियो 

    लुधियानाः केंद्रीय जेल के बार फिर से सुर्खियों में आ गई है। दरअसल, इस जेल के बाथरूम में दीवार खोदने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार जेल में बंद दो कैदियों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। हालांकि आरोपी इस कोशिश में कामयाब नहीं हो सके। इसके बाद थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस में प्रेमचंद उर्फ मिथुन और सरब उर्फ बकरू के खिलाफ जय अथॉरिटीज की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

    दर्ज मामले के मुताबिक आरोपियों ने बैरेक में बने बाथरूम के अंदर दीवार की 8-10 ईटों निकालकर बड़ा सा छेद कर दिया था। वहीं सहायक जेल सुपरिडेंट द्वारा जेल की चैकिंग की गई तो पता चला कि दोषी प्रेम चंद और सरब ने जेल के अंदर एनबी वार्ड की बैरक नबंर 5 में बने बाथरूम से 8 से 10 ईंटे निकालकर बड़ा छेद किया हुआ था। जिन्होंने ऐसा करके जेल की इमारत को नुकसान पहुंचाया और जेल नियमों का उल्लंघन किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

  • 3 अवॉर्ड मिलते ही रैपर को लिया हिरासत में

    नई दिल्ली : लॉस एंजिल्स में क्रिप्टो डॉट कॉम एरिना में आयोजित 66वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में सितारों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। म्यूजिकल सितारों ने एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस दी। कई सितारों ने ऐतिहासिक उपलब्धियां दर्ज कीं। पूरे आयोजन ने दर्शकों को जबरदस्त अनुभव दिया है। वैसे इस मेगा इवेंट के दौरान एक ऐसी घटना हुई जिसके बारे में सभी सोच रहे हैं। प्री-रिकॉर्डिंग समारोह के दौरान  रैपर-सिंगर किलर माइक ने तीन ग्रैमी अवॉर्ड अपने नाम किए, लेकिन इसी बीच कुछ ऐसा हुआ जिसके बारे में उन्होंने सोचा भी नहीं रहा होगा। जीत के तुरंत बाद ही उन्हें हिरासत में ले लिया गया। स्टेज से नीचे उतरते ही पुलिस ने उनके हाथों में हथकड़ी लगाई और उन्हें कार्यक्रम स्थल से बाहर ले जाया गया। ये हर किसी के लिए काफी शॉकिंग था।  अचानक हुई इस घटना से पहले किलर माइक ने स्टेज पर अवॉर्ड लेने के बाद कहा, ‘सिर्फ एक चीज जो आपकी उम्र को सीमित कर सकती है, वो है अपने काम के लिए सच्चा न होना। 20 साल की उम्र में मैंने सोचा कि ड्रग डीलर बनना अच्छा है। 40 साल की उम्र में मैंने पछतावे और अपने किए गए कामों के साथ जीना शुरू कर दिया।

    45 साल की उम्र में मैंने इसके बारे में रैप करना शुरू किया। 48 साल की उम्र में मैं यहां एक ऐसे व्यक्ति के रूप में खड़ा हूं, जो मेरे किए गए काम के लिए सहानुभूति और संवेदना से भरा हुआ है।’ वैसे सिंगर-रैपर को किस लिए हिरासत में लिया गया, इसकी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई। रैपर के फैंस उन्हें हिरासत में लिए जाने की असल वजह जानना चाहते हैं।  ग्रैमी अवॉर्ड में भारत का शानदार प्रदर्शन रहा। सिंगर शंकर महादेवन और तबला वादक जाकिर हुसैन समेत चार संगीतकारों ने ग्रैमी अवॉर्ड्स अपने नाम किए। ग्रैमी अवॉर्ड 2024 में ‘शक्ति’ एल्बम के लिए 4 शानदार भारतीय संगीतकारों ने ग्रैमी पुरस्कार जीते हैं। अवॉर्ड जीतने वालों में शंकर महादेवन, सेल्वगणेश विनायकराम, गणेश राजगोपालन और जाकिर हुसैन का नाम शामिल। उस्ताद जाकिर हुसैन ने उत्कृष्ट बांसुरी वादक राकेश चौरसिया के साथ दूसरा ग्रैमी जीता है। 

  • स्कूल की बिल्डिंग में एक्साइज और पुलिस की दबिश, भारी मात्रा में नकली शराब व कैश बरामद

    रेवाड़ीः हरियाणा के रेवाड़ी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक्साइज और पुलिस की जॉइंट टीम ने स्कूल की बिल्डिंग से नकली शराब पकड़ी है। इस मामले में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। वहीं टीम को उक्त बिल्डिंग से शराब की भरी पेटियों के अलावा 1 लाख से ज्यादा होलोग्राम और खाली बोतलें-ढक्कन मिले है। वहीं i20 कार और डेढ़ लाख रुपए कैश भी बरामद हुए हैं। इस रैकेट को चलाने वाले एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसके दो पार्टनर फरार हैं। पुलिस के मुताबिक नकली शराब बनाने के बाद ये उसे ठेकों पर बेच देते थे। बोतलों के बार कोड स्कैन करने पर नकली शराब का खुलासा हुआ। कोसली थाना की पुलिस के मुताबिक उन्हें सूचना मिली कि पावर हाउस के समीप ही कुछ सालों से एक प्राइवेट स्कूल बंद पड़ा हुआ है।

    जिसमें रेवाड़ी के गांव मुरलीपुर निवासी सोमबीर उर्फ कालिया, झज्जर के गांव लीलाहेड़ी निवासी हेम सिंह उर्फ बिल्कू, महेंद्रगढ़ के गांव पोता निवासी पिंकी सरपंच मिलकर नकली शराब तैयार करने का काम करते हैं। पुख्ता जानकारी हाथ लगने के बाद पुलिस ने एक टीम तैयार की और स्कूल के आसपास निगरानी रखनी शुरू कर दी। रविवार रात पुलिस ने एक्साइज विभाग की टीम को भी सूचना दे दी। एक्साइज विभाग की निरीक्षक रक्षा, अनिल कुमार, सुरेंद्र कुमार फौरन मौके पर पहुंचे। इसके बाद टीम ने रेड कर दी। उस वक्त सोमबीर उर्फ कालिया i20 कार में नकली शराब की पेटियां रखकर शराब ठेकों पर बेचने के लिए निकलने वाला ही था।

    पुलिस ने सोमबीर को हिरासत में लेकर गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें दो पेटी नकली रम की भरी हुई थीं। उस पर लगे बार कोड को स्कैन करने पर ही फर्जीवाड़े का खुलासा हो गया। सोमबीर से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि इसी स्कूल के दो कमरों में नकली शराब बनाते हैं। जिसमें उसके 2 और पार्टनर शामिल हैं। फिर इस नकली शराब को ठेकों पर बेच देते थे। पुलिस ने स्कूल के कमरों की तलाशी ली तो वहां पर 1,802 खाली बोतलें मिलीं। जो रम भरने के लिए बनाई गई थी। पुलिस के मुताबिक यहां से 1 लाख 15 हजार 387 फर्जी होलोग्राम, करीब 3 हजार गत्ता पेटी के 135 बंडल, करीब 8 हजार शराब की बोतल के ढक्कन के अलावा नकली शराब के पैक करने में यूज होने वाली 2 मशीनों सहित कार में रखा 1 लाख 54 हजार 650 रुपए कैश बरामद किया है।

  • पंजाबः रेलवे स्टेशन के बाहर बेसुध हालत मे मिले पुलिस कर्मी की वीडियो हुई वायरल

    लुधियानाः रेलवे स्टेशन के पास से पुलिस को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां आज सुबह 6.30 बजे के पास पुलिस कर्मचारी बेसुध हालत में मिला। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसे वहां पर मौजूद एक E- रिक्शा चालक ने देखा। जिसके बाद बेसुध पुलिस को वह अपनी रिक्शा में बिठाता है, लेकिन कहा जा रहा है कि पुलिस कर्मी की हालत इतनी खराब थी कि वह ठीक से चल भी नहीं पा रहा था और ना ही वह थाने या घर का पता बता पा रहा था। काफी मुश्किल से उसने बस्ती जोधेवाल छोड़ने के लिए कहने लगा।

    वहीं रिक्शा चालक राकेश कुमार का कहना है कि वह रेलवे स्टेशन के बाहर से गुजर कहा था। इस दौरान उसने बेसुध हालत में पुलिस कर्मी लड़खड़ाता हुआ दिखाई दिया। जिसे उसने बस्ती जोधेवाल छोड़ने का कहा। राकेश ने कहा कि पुलिस कर्मी बस्ती जोधेवाल पहुंचने के बाद अब किसी अन्य जगह जाने के लिए कहने लगा। नशे की हालत में वह उसे सुबह 6.30 बजे से सड़कों पर घुमा रहा है। 3 घंटे लगातार सड़क पर घुमने के बाद अब वह भी उससे परेशान हो गया और उसने उक्त पुलिस कर्मी को बस्ती जोधेवाल छोड़ दिया। हालांकि इस वायरल वीडियो को लेकर थाना प्रभारी का कोई बयान सामने नहीं आया है।

  • पंजाब : Amazon स्टोर में लगी भीषण आग, करोड़ों का हुआ नुकसान, देखें वीडियो

    लहरागागा : ट्रिपल ऐस अमेज़ॅन स्टोर में भयानक आग लगने का मामला सामने आया है। आग इतनी भीषण थी कि सारा सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के मुताबिक आग शाम करीब साढ़े 7 बजे भीषण आग लग गई। जानकारी के अनुसार इस आगजनी में करोडों का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही विधायक वरिंदर कुमार गोयल मौके पर पहुंचे। लहरागागा में फायर ब्रिगेड न होने से काफी नुकसान हो गया। जिस कारण एक घंटे बाद सुनाम से फायर ब्रिगेड की टीमें पहुंची।

    इस आगजनी में करोड़ों का सामान जलकर राख हो गया है। गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकासान नही हुआ है। जानकारी देते हुए मोहित गोयल ने बताया कि ट्रिपल ऐस अमेज़ॅन स्टोर में आग लगने से सारा सामान जलकर राख हो गया है। उसने बताया कि करीब 5-6 करोड़ का नुकसान हुआ है।

  • पंजाबः जन्मदिन मनाने आए नौजवानों के साथ हुआ हादसा, 2 की मौ+त

    मोहाली: सेक्टर 88-89 में देर रात दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां एक कार की पेड़ से टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार चला रहे युवक और उसके साथ बैठी लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय सक्षम शर्मा निवासी बेहत रोड सहारनपुर  और 19 वर्षीय रिधम सेठी के रूप में हुई है। वहीं हादसे के दौरान कार में पीछे बैठे तीन दोस्तों में दो को गंभीर चोट आई है।

    घायल युवकों की पहचान सहारनपुर के कृष्णा और कपिल राजपूत के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि कार में सवार चारों लड़के एक दिन पहले ही मोहाली पहुंचे थे। लड़की रिधम सेठी मोहाली में नौकरी करती थी। देर रात 2 बजे वे सभी अपने किसी दोस्त का बर्थडे मनाने सेक्टर-37 चंडीगढ़ जा रहे थे। सेक्टर 88-89 हीरो होम्स लाइट प्वाइंट के पास इनकी कार पेड़ से टकरा गई। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि ड्राइवर सक्षम शर्मा को नींद आने के कारण हादसा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम में किसी प्रकार के नशे का सेवन सामने नहीं आया है।

  • सतलुज नदी में गिरी कार, एक की मौ’त, पूर्व मेयर का बेटा लापता

    किन्नौर : हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में इनोवा कार सतलुज नदी में जा गिरी। हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई। तमिलनाडु का टूरिस्ट 16 घंटे से भी अधिक समय से लापता है। एक टूरिस्ट गंभीर रूप से घायल है। क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार के बाद उसे शिमला IGMC रेफर किया गया है। मृतक की पहचान लाहौल स्पीति के ताबो निवासी तेंजिन के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार तमिलनाडु के 2 टूरिस्ट इनोवा गाड़ी (HP-01AA-1111) में स्पीति-किन्नौर घूमने आए थे। रविवार को वह किन्नौर से शिमला की ओर लौट रहे थे। दोपहर 3 बजे के करीब किन्नौर के पांगी नाला के पास NH-5 पर इनोवा गाड़ी अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। गाड़ी पलटी तो गोपीनाथ (33) कार की खिड़की से निकलकर गंभीर रूप से घायल हो गए। कार ड्राइवर तेंजिन और दूसरा टूरिस्ट सतलुज में बह गए। 

     जो व्यक्ति लापता हो गया है, वह एआईएडीएमके नेता और ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन के पूर्व मेयर ‘सैदाई’ दुरईसामी का बेटा है। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जब दोनों का सुराग नहीं लगा NDRF को मौके पर बुलाया गया। रविवार देर शाम NDRF ने तेंजिन का शव सतलुज से बाहर निकाला। अंधेरा होने की वजह से सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा। सोमवार सुबह फिर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। अभी तक दूसरे टूरिस्ट का सुराग नहीं लग पाया है। SHO जनेश्वर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और NDRF मौके पर पहुंच गई थी। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी गई है। टूरिस्ट की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है

  • जालंधरः बस स्टैंड में रोडवेज डिपो में मचा हड़कंप, देखें वीडियों

    जालंधर, ENS: बस स्टैंड के पास से बड़ी खबर सामने आई है। जहां बस स्टैंड के नजदीक सांभर आने से इलाके में हड़कंप मच गया। दरअसल, आज रोडवेज डिपो नंबर 2 में आज सुबह सांभर आ गया, जिसके बाद डिपो के कर्मी उसे पकड़ने के लिए मशक्त करते हुए दिखाई दिए। वहीं पकड़ने की मशक्कत के दौरान सांभर वहां से भाग गया और लोगों ने भागते हुए सांभर की वीडियों बनानी शुरू कर दी। इस दौरान कुछ लोग डर गए और वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।  

    जिसके बाद घटना की सूचना वन विभाग को दी गई। वहीं सूचना मिलते ही रेस्क्यू के लिए वन विभाग की टीम पहुंच गई। वन विभाग की टीम ने काफी मशक्त के बाद सांभर काबू किया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं मामले की जानकारी देते हुए वन विभाग के अफसर जसवंत सिंह का कहना है कि सर्दियों में अक्सर जानवर खाने-पीने को लेकर जंगलों से बाहर निकलते हैं और अपना रास्ता भटक कर शहर की तरफ आ जाते हैं। 

  • पंजाबः कार और बाइक की भीषण टक्कर में 2 घायल, एक की हालत गंभीर, देखें वीडियो

    जलालाबाद: फाजिल्का के जलालाबाद नगर में दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां कार और बाइक की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। दरअसल, विवाह समारोह की खरीददारी करके लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की टक्कर गांव अमीरखास के निकट एक कार से हो गई।

    हादसे में दोनों बुरी तरह से जख्मी हो गए। वहीं हादसे की जगह से गुजर रहे एक पुलिसकर्मी ने दोनों जख्मियों को संभाला और बीएसएफ की गाड़ी की मदद से दोनों को जलालाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। मौके पर मौजूद थाना अमीरखास के मुख्य मुंशी अभिषेक शर्मा ने बताया कि वह थाना अमीरखास में तैनात हैं और आज किसी कार्य को करके वापिस थाने में लौट रहे थे।

    इस दौरान गांव अमीरखास के पेट्रोल पंप के निकट एक कार और एक बाइक सवार युवक घायल नजर आए। उन्होंने कहा कि उन्होंने डयूटी समझते हुए वहां से गुजर रही बीएसएफ की गाड़ी को रूकवाया और बीएसएफ की मदद से घायलों को बचाने के लिए जलालाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। उन्होंने बताया कि एक की हालत ठीक है। जबकि दूसरा काफी गंभीर जख्मी हुआ है, जबकि हादसे में दोनों वाहनों का काफी नुकसान हुआ। उन्होंने बताया कि थाना अमीरखास पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहन साइड करवाते हुए जांच शुरू कर दी है।

  • दर्दनाक हादसाः खेलते समय खिलौना लेने गई बाल्टी में गिरी बच्ची, मौ+त

    पानीपतः हरियाणा के पानीपत में दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। जहां घर में खेलने के दौरान बच्ची पानी की बाल्टी में गिर गई। पानी में डूबने से बच्ची की मौत हो गई। मृतिका की पहचान 2 वर्षीय ज्योति के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार ज्योति का खिलौना घर के आंगन में रखी पानी से भरी बाल्टी में गिर गया था। जिसे वह निकालने की कोशिश कर रही थी। तभी वह सिर के बल उसी में गिर गई। करीब 10 मिनट बाद परिजनों ने उसे देखा, तो तुरंत बाहर निकाला। उस वक्त बच्ची की सांस चल रही थी।

    आनन-फानन में परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जिन्होंने उसे सरकारी अस्पताल ले जाने की सलाह दी। परिजन सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मान सिंह ने बताया कि वह समालखा के गांव करहंस में पानी की बड़ी टंकी के पास शिव मंदिर वाली गली में रहता है। उसके भाई रंगीला सिंह के 3 बच्चे हैं। जिनमें 2 बड़े बेटे, 8 साल व 4 साल है। सबसे छोटी बेटी ज्योति (2) थी। रविवार की शाम को घर के सभी सदस्य अपने-अपने काम में लगे हुए थे।

    रंगीला के दोनों बेटे दुकान पर सामान लेने चले गए थे। इन्हीं के पास ज्योति भी खेल रही थी। करीब 10 मिनट बाद वे दुकान से लौटे, तो उन्होंने ज्योति को पानी में मुंह के बल गिरा हुआ देखा तो चीख-पुकार कर घर के सभी सदस्यों को इकट्‌ठा किया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वह नहीं बची। परिजनों के मुताबिक बाल्टी आधी से थोड़ी ऊपर तक भरी हुई थी। उसी में ज्योति डूब गई। इसके बाद शव का पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया गया।